क्राइम न्यूज़
सोने-चांदी की दुकानों में हुई चोरी’ आरोपी गिरफ्तार’ 700 ग्राम गहने बरामद..
जालोर जिले की नोसरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से चांदी के 700 ग्राम गहने भी बरामद किए हैं।
नोसरा थानाधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि SP हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर जिले में चोरी और नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नोसरा थानाधिकारी शिवराज सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाने में दर्ज मामले में आरोपी पूरण सिंह पुत्र दरग सिंह राजपूत, निवासी मुडी, पुलिस थाना कोतवाली और भावा राम पुत्र सोहन लाल हिरागर, निवासी देबावास को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने गांव देबावास में सोने-चांदी की दुकान से चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों से चोरी के चांदी के 700 ग्राम गहने बरामद किए गए हैं। एक अन्य मामले में आरोपी जुहारारम पुत्र हिंदाराम चौधरी निवासी जोगणी खेड़ा थाना नोसरा को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी द्वारा थाना क्षेत्र के अजीतपुरा सरहद क्षेत्र में सर प्रतापसिंह के खेत के आगे खड़ी नई बोलेरो केम्पर बिना नंबरी को मुख्य आरोपी हुकम सिंह पुत्र जबर सिंह राजपूत निवासी काम्बा, पुलिस थाना आहोर के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। प्रकरण में मुख्य आरोपी हुकम सिंह से बोलेरो केम्पर की बरामदगी की जा चुकी है।

क्राइम न्यूज़
आम से भरा ट्रक पलट जाने से ट्रक ड्राइवर की मौत..

कुन्हाड़ी थाना इलाके में आम से भरा ट्रक पलट जाने से ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं, खलासी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा हैंगिंग ब्रिज के पास हुआ। ट्रक के अनियंत्रित होने की वजह से हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर ट्रक पलटी खा गया। हादसे में ड्राइवर और खल्लासी दोनों घायल हो गए। घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान ड्राइवर की मौत हो गई। शव कोटा एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि ट्रक हैदराबाद से आम लेकर रवाना हुआ था। इसे जोधपुर जाना था। कोटा में हैंगिंग ब्रिज के पास यह ट्रक अनियंत्रित हो गया। पलटी खा गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर हीरलाल और खलासी राजू चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी।
सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही ड्राइवर हीरालाल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दी। उनके कोटा पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
क्राइम न्यूज़
शकी पति ने अपनी ही पत्नी को मुंह दबाकर मार डाला, जाने क्यों..

पंजाब के कपूरथला जिले में सिविल अस्पताल के गायनिक वार्ड में भर्ती महिला को उसके ही पति ने जान से मार दिया। इस घटना का वीडियो हॉस्पिटल स्टाफ ने बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी के चलते उसने पत्नी को मुंह दबाकर मार दिया। पत्नी को मारते वक्त पति के चहरे पर कोई शिकन नजर नहीं आई। जब हाथों से गला दबाकर उसे पत्नी के मरने का यकीन नहीं हुआ, तो उसने पत्नी के मुंह पर तकिया रख दिया।
4 दिन पहले ही महिला ने बेटे को जन्म दिया था
महिला ने 4 दिन पहले ही लड़के को जन्म दिया है। घटना की सूचना सिविल अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दंपति का कुछ साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। दोनों का एक बेटा पहले से है।
DSP सब डिवीजन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल के गायनिक वार्ड के प्राइवेट रूम 4 में शनिवार सुबह लगभग 6 बजे मनजीत सिंह ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी है। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
क्राइम न्यूज़
CRIME NEWS: रिशते हुये तार-तार, मामा ने अपने ही सगी भांजी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार…

गाजियाबाद: सात साल पहले मामा-भांजी के रिश्ते को कलंकित करने वाले रिश्ते के मामा को पाक्सो कोर्ट ने सात साल कारावास की सजा सुनाई है। अदालत के न्यायाधीश ईश्वर सिंह ने दोषी पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर दो महीने अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। घटना को अंजाम मसूरी थाना क्षेत्र में दिया था, जबकि किशोरी रहती विजय नगर थाना क्षेत्र में है। सुनवाई के दौरान अदालत में अभियोजन की ओर से छह गवाह परीक्षित कराए गए।
विशेष लोक अभियोजक सतीश शर्मा ने बताया कि विजय नगर क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग अपनी चाची के घर गई थी। वहां उसकी चाची का भाई जारचा निवासी प्रमोद जाटव भी आया हुआ था। प्रमोद 20 मार्च 2015 को किशोरी को बहलाकर अपने साथ मोपेड पर बैठाकर जारचा ले रहा था। देहरा झाल के पास उसने भांजी के साथ दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। नाबालिग के भाई ने मामले की रिपोर्ट मसूरी पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रमोद जाटव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मामले की अंतिम सुनवाई शुक्रवार को विशेष पाक्सो कोर्ट तीन के न्यायाधीश ईश्वर सिंह की कोर्ट में चली।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष7 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoमैनेजर पदों पर निकाली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब5 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
क्राइम न्यूज़6 days agoबस हादसा, बस और ट्रक की भीषण टक्कर से 7 लोगों की हुई मौत, एवं 9 लोगों की हालत गंभीर…































You must be logged in to post a comment Login