क्राइम न्यूज़
एमबीए की छात्रा से दुष्कर्म, छात्रा सात माह की हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार..
एसपी दफ्तर के पास एमबीए की छात्रा से दरिंदगी की गई। आरोपी मुमताज ने ब्लैकमेल कर छात्रा से बार-बार दुष्कर्म किया। अब सात माह की गर्भवती होने पर मामला खुल गया। वहीं थाने में आपबीती सुनाते हुए पीड़िता फूट-फूटकर रोई।
मेरठ में कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एमबीए की छात्रा को नशीला पदार्थ देकर घंटाघर निवासी मुमताज ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात किराये के मकान में की जो एसपी सिटी दफ्तर के पास ही है। छात्रा को आरोपी ब्लैकमेल करता रहा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। जिसके चलते छात्रा उसके जुर्म सहती रही। छात्रा सात माह की गर्भवती हो गई। उसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई। छात्रा की बहन ने आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर देहलीगेट ऋषिपाल सिंह के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई के साथ-साथ एक कोचिंग सेंटर से ही कंपीटिशन की तैयारी कर रही है। वह कभी-कभी टैक्सी ड्राइवर मुमताज को साथ लेकर दिल्ली आती-जाती थी। आरोप है कि सात महीने पहले छात्रा को ड्राइवर दिल्ली लेकर गया था।
इसी दौरान ड्राइवर ने छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। छात्रा बेहोश हो गई और ड्राइवर उसको अपने घर पूर्वा ताहिर हुसैन घंटाघर पर ले गया। आरोप है कि ड्राइवर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली है। होश में आने के बाद छात्रा को ड्राइवर ने धमकी दे दी कि किसी से कोई शिकायत की तो वह वीडियो को इंटरनेट पर डाल देगा। उसके बाद छात्रा को आरोपी ड्राइवर ब्लैकमेल करता रहा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की।
अब छात्रा सात महीने की गर्भवती हो गई। छात्रा ने अपनी बड़ी बहन को सारी बात बता दी है। शुक्रवार को छात्रा अपनी बहन और परिजनों के साथ देहलीगेट थाने में पहुंची और पुलिस को आरोपी के कारनामे बताए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया और उसको गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: मसाज सेंटर पर छापा: आपत्तिजनक स्थिति देख अफसर हैरान, दिल्ली की युवतियों समेत 14 गिरफ्तार
बड़ी बहन को पहले से जानता था ड्राइवर
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ड्राइवर पीड़ित छात्रा की बड़ी बहन को पहले से जानता था। उसके माध्यम से ही वो छोटी बहन को दिल्ली में अपनी गाड़ी से ले जाने लगा था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल नंबर ले लिया है। आरोपी ने बड़ी बहन के साथ भी हरकत की थी। लेकिन माफीनामा होने के बाद उसको छोड़ दिया था। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ड्राइवर के मोबाइल में अश्लील वीडियो
आरोपी ड्राइवर की उम्र 45 साल है। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह टैक्सी ड्राइवर है और घंटाघर स्थित पूर्वा ताहिर हुसैन मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है। जहां पर छात्रा को वह लाता था। पुलिस ने स्थानीय लोगों से जानकारी ली है। बताया गया कि छात्रा के अलावा पहले भी कई लड़की को ड्राइवर ला चुका है।
यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान
आरोपी गिरफ्तार
आरोपी ड्राइवर मुमताज को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा के 164 के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अभी मामले की जांच करने में जुटी है। – अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली

क्राइम न्यूज़
गांजे तस्करी करते युवक गिरफ्तार,5 किलो गाँजा और बाईक जब्त

जशपुर पुलिस को बड़ाई सफलता मिली है. गांजे की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है. जो बाइक में ओडिशा गाँजा ला रहा था. जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिर के जरिये मिली थी.
जिस पर टीम गठित किया गया था, एवं नाकेबंदी कर कार्रवाई की गई. वही गांजा तस्कर को कुनकुरी के जयस्तंभ चौक पर गिरफ्तार किया गया. तस्कर के कब्जे से 5 किलो गाँजा और बाईक जब्त की गई है.
आरोपी बगीचा के सरडीह का निवासी है. इस कार्रवाई को कुनकुरी पुलिस ने अंजाम दिया है. . बता दें कि अवैध कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं.
क्राइम न्यूज़
Crime News: अस्पताल के डिलीवरी रूम में ले जाकर 14 साल के नाबालिग के साथ युवक ने चाकू आड़ में किया दुष्कर्म…

बाड़मेर में सरकारी अस्पताल के डिलीवरी रूम में 14 साल की नाबालिग के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। नाबालिग को चाकू दिखाकर उसके साथकिया गया। फिर आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। उसे वायरल करने की धमकी दी। घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिजनों को वारदात के बारे में बताया तब जाकर थाने में 19 मई को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस के अनुसार लड़की के परिजनों ने बताया कि 16 मई सुबह करीब 11 बजे बेटी का पेट दर्द हो रहा था। इसलिए वह अपने भाई के साथ गुड़ामालानी अस्पताल में इलाज के लिए गई थी। अस्पताल में भीड़ ज्यादा होने के कारण बहन को छोड़कर भाई बाजार से सामान लेने के लिए चला गया। इस बीच नाबालिग को अकेला देख नासिर खान पुत्र हाजी खान अस्पताल परिसर में खाली पड़े डिलीवरी रूम में ले गया। यहां उसके साथ मारपीट कर रेप किया और भाग गया।
भाई जब लौटकर अस्पताल आया तब पीड़िता ने आपबीती बताई। इसके बाद दोनों अस्पताल से बिना इलाज करवाए घर आ गए। घर पर पीड़िता ने अपनी मां को भी घटना की जानकारी दी।
गुड़ामालानी एएसआई सोनाराम के मुताबिक परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी नासिर खान (26) के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल भी करा दिया गया है। आरोपी गैस, कुकर व टीवी सर्विस का काम करता है।
घर पर सर्विस के लिए आया था आरोपी
आरोपी नासिर कुछ महीने पहले भी पीड़िता के घर पर सर्विस करने के लिए गया था। तब से आरोपी नाबालिग को जानता था। वह उदाणियों की ढाणी, गुड़ामालानी का ही रहने वाला है। परिवार को शक है आरोपी पीड़िता पर नजर रख रहा था। पीड़िता को अस्पताल में अकेली देख मौका का फायदा उठाया। उधर, गुड़ामालानी अस्पताल प्रभारी डॉ. गणेशाराम का कहना है कि यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। पता करके बताता हूं। अभी मैं मीटिंग में हूं।
क्राइम न्यूज़
भीषण दुर्घटना, ट्रक एवं पेट्रोल टैंकर की टक्कर से 6 लोगो की मौत..
चंद्रपुर में शुक्रवार तड़के हुई एक भीषण दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हुई है। यहां तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक और पेट्रोल टैंकर आपस में टकरा गए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई और आग की चपेट में आकर 6 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। दुर्घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवरों की मौत हुई है। हालांकि, शव इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा हैइस भीषण दुर्घटना के बाद कई घंटों तक चंद्रपुर शहर की ओर जाने वाली सड़क जाम रही। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। आग की लपटों से पास के जंगल में आग लग गई।
दुर्घटना के बाद पास के जंगल में लगी आग
चंद्रपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के मुख्य मार्ग पर अजयपुर गांव के पास एक पेट्रोल टैंकर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई है। ट्रक के टायर के फटने के बाद वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गया और उसमें भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना के बाद फैले पेट्रोल की वजह से आसपास के कई पेड़ जल गए हैं। सुबह 10 बजे तक जंगल में लगी आग पर काबू करने का प्रयास जारी था।
पेट्रोल और लकड़ियों की वजह से बड़ी हुई दुर्घटना
चंद्रपुर से फायर बिग्रेड की एक दर्जन गाड़ियां आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची हुईं हैं। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। दुर्घटना का शिकार हुए एक ट्रक में लकड़ियां रखी हुई थीं। माना जा रहा है कि पेट्रोल और लकड़ियों की वजह से यह दुर्घटना भयावह हुई।
-
जॉब7 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
छत्तीसगढ़7 days agoखुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…
-
देश5 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब7 days agoकंप्यूटर ऑपरेटर्स पर निकली वैकेंसी, 21000 तक सेलरी, जल्द ही करे आवेदन..
-
छतीसगढ़7 days agoBanking news: भारत सरकार ने जारी किये बैंक के नये नियम, जाने क्या है वो नये नियम..
-
जॉब6 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…































You must be logged in to post a comment Login