Connect with us

छत्तीसगढ़

लू से हुआ लोगो का बुरा हाल, शहरों का टेम्प्रेचर 45 डिग्री से पार, जानिए इससे कैसे बचें..

Published

on

 

देश के कई शहरों का टेम्प्रेचर 45 डिग्री से पार चला गया है। ऐसे में बाहर निकलते हैं तो सूरज की चमचमाती किरणें और गर्म हवाएं हमारी आंखों को काफी नुकसान पहुंचाती हैं। गर्म हवाओं से आंखों की नमी सूखती है और ज्यादा देर तेज धूप में रहने से आंखों में एलर्जिक रिएक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।वहीं, दूसरी तरफ गर्मी से बचने के लिए कई लोग ज्यादातर समय AC में रहना पसंद करते हैं। ऐसे लाेगों को बता दें कि ज्यादा देर AC में भी बैठने से भी आंखें ड्राई होती हैं

 तेज धूप से आंखों पर किस तरह का असर होता है?
दरअसल, गर्मियों की तेज धूप में Ultraviolet radiation तीन गुना ज्यादा होती है, जिसका असर आंखों पर काफी ज्यादा पड़ता है। तेज धूप में UV किरणों से आंखों के ऊपर बनी टीयर सेल यानी आंसुओं की परत टूटने या क्षतिग्रस्त होने लगती है।यह स्थिति कॉर्निया के लिए हानिकारक हो सकती है। इस मौसम में बाहर उड़ने वाली धूल आंखों में एलर्जी पैदा करती है। इसके गर्मी के कारण टीयर्स, यानी आंसू सूख जाते हैं, जिससे लोगों को आंखों में ड्राइनेस की सबसे ज्यादा परेशानी होने लगती है।

 

 ड्राइनेस के साथ और क्या परेशानी होती है?
आंखों में एलर्जिक रिएक्शन होने की वजह से आंखों में जलन होना, आंखें लाल हो जाना, आंखों से पानी आना, आंखों में चुभन होना, कंजक्टिवाइटिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

लू से आंखों में होने वाली समस्याएं को डिटेल में इस तरह समझते हैं…

कंजक्टिवाइटिस (आंखें लाल होना): गर्मियों में कंजक्टिवाइटिस की समस्या बहुत बढ़ जाती है। यह एक तरह का इन्फेक्शन होता है, जो पलक की आंतरिक सतह पर स्थित पतली, पारदर्शी झिल्ली में सूजन के कारण होता है। इसमें आंखें गुलाबी या लाल हो जाती हैं। आंखों से पानी या गाढ़ा स्राव निकलता है। आंखों में खुजली और असामान्य मात्रा में आंसू निकलते हैं।

जानिए इससे कैसे बचें

साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।
दूसरे का तौलिए, नैपकिन, तकिए इस्तेमाल न करें।
खाने या किसी चीज को छूने से पहले अपने हाथ धो लें।

ड्राई आई (सूखी आंखें): गर्म और सूखे मौसम के कारण ड्राई आई की समस्या हो जाती है, क्योंकि आंखों की टियर फिल्म तेजी से सूख जाती है। इससे आंखों में जलन और खुजली की समस्या होती है। जिन लोगों को पहले से ही यह समस्या है, उनकी परेशानी और बढ़ जाती है

इससे कैसे बचें

लुब्रिकेंट आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें।
बहुत ज्यादा AC में रहने से बचें।
पानी और दूसरे पेय का सेवन अधिक मात्रा में करें।

आई एलर्जी: गर्मियों में पॉल्यूशन बढ़ जाता है, जिससे आंखों में एलर्जी होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में आंखें लाल हो जाती हैं, आंखों से पानी निकलता है और खुजली की समस्या होती है।

तेज धूप, धूल और पॉल्यूशन वाली जगहों में जाने से बचें।
घर से बाहर जाएं तो गॉगल लगाएं।
दिन में 2-3 बार आंखों को ठंडे पानी से धोएं।

Pterygium का खतरा: अधिक टेम्प्रेचर आंखों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ रोगियों को फोटोफोबिया जैसी समस्या भी होती है। यदि एक्सपोजर लंबा है तो इससे कॉर्निया को नुकसान पहुंच सकता है। Pterygium जैसी समस्या हो सकती है। इसमें आंखे के सफेद हिस्से के टिश्यू जरूरत से ज्यादा बढ़ जाते हैं और आंखों के काले हिस्से तक पहुंच जाते हैं। लू की वजह से डिहाइड्रेशन हुआ तो आंखों में दर्द और जलन हो सकती है।

लू से आंखों को बचाने के लिए ये उपाय कर सकते हैं

आंखों को डायरेक्ट लाइट से बचाएं
लू से आंखों को बचाने के लिए सनग्लासेस, कैप, स्कार्फ या छाते का इस्तेमाल करें। अच्छी क्वालिटी के पोलराइड सनग्लासेस ही पहनें, ताकि अल्ट्रावॉयलेट किरणें डायरेक्ट आपकी आंखों तक न पहुंचे। बाहर निकलते समय टोपी भी पहनें। टोपी न सिर्फ आपके सिर की सुरक्षा करती है, बल्कि आंखों को लू से भी बचाती है।

लुब्रिकेंट आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें
गर्मियों में आंखों से नेचुरल आंसू काफी कम होने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप आंखों की नमी बनाए रखने के लिए लुब्रिकेंट आई ड्रॉप का उपयोग करके अपनी आंखों को नमी दें।

डिहाइड्रेशन से बचें
डिहाइड्रेशन के कारण टियर ग्लैंड्स पर्याप्त मात्रा में आंसू नहीं बना पाती हैं, जो हमारी आंखों में नमी बनाए रखने के लिए जरूरी है। ड्राई आई के कारण आंखों से संबंधित दूसरी समस्याएं भी हो जाती हैं। बहुत जरूरी हो तो इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ ढेर सारा पानी पिएं।

साफ-सफाई से रहें
गर्मियों में पसीना अधिक आता है, इसलिए पैरासाइट और बैक्टीरिया के संपर्क का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर गंदे हाथों से आंखों को रगड़ेंगे तो पैरासाइट आंखों के संपर्क में आ जाएंगे। इसके कारण एलर्जी और संक्रमण हो सकता है। इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए साफ-सफाई का ख्याल रखें। हाथ थोड़े से भी गंदे हों तो उन्हें तुरंत धो लें।

हेल्दी डाइट लें
आंखों को स्वस्थ रखने में हमारा खान पान भी बहुत जरूरी है। आंखों की कोशिकाओं और रेटिना को मजबूती प्रदान करने में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन तत्वों की अहम भूमिका है। इसलिए रसीले फल और सब्जियां जैसे खरबूज, तरबूज, खीरा पर्याप्त मात्रा में खाएं। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट भी अच्छी मात्रा में खाएं।

अच्छी नींद लें
छह से आठ घंटे की आरामदायक नींद लें। ये आपकी आंखों को प्राकृतिक तरीके से तरोताजा रखने में सहायता करती हैं।

AC में ज्यादातर रहने पर आंखों पर किस तरह का असर होता है?
जवाब: गर्मी से बचने के लिए हम AC का सहारा लेते हैं, लेकिन ज्यादा देर इसमें बैठने से आंखों में सूखापन आ जाता है। AC के चलते हवा में नमी खत्म हो जाती है, जिसके कारण आंखों में रूखापन रहता है। बहुत कम टेम्प्रेचर में लंबे समय तक रहने पर आंखों से आंसू निकलना भी मुश्किल हो जाता है। साथ ही आंखों की पेशियां सिकुड़ने से उनमें खुजली होने लगती है। इससे आंखों में सूखापन, लालपन, खुजली, जलन, दाग-धब्बों, सिरदर्द और कमजोर नजरों की समस्या होती है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

Published

on

 

छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद हो गए। दरअसल CRPF की रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) ड्यूटी पर निकली थी। उसी दौरान हमला हो गया। जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जानकारी मिली है कि नक्सलियों को पहले से इस बात की सूचना थी कि जवान यहां पर आने वाले हैं। इसलिए उन्होंने एंबुश (घात) लगाकर जवानों को फंसाया, फिर फायरिंग शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद इलाके से लगे ओडिशा के नुवापाड़ा जिले में CRPF 19 बटालियन के जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी पर निकले थे। वो अभी भैंसादानी थाना क्षेत्र के बड़ापारा के जंगल के पास पहुंचे थे, तभी जंगल से नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसी फायरिंग में ASI-शिशुपाल सिंह, ASI-शिवलाल और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह शहीद हो गए हैं। शिशुपाल सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे। शिवलाल महेंद्रगढ़ और धर्मेंद्र सिंह रोहतास के रहने वाले थे।

मौके पर करीब 100 नक्सली

फायरिंग की आवाज आने पर जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। कहा जा रहा है कि मौके पर 100 से ज्यादा नक्सली मौजूद थे। फिलहाल सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। साथी जवानों ने शहीद हुए जवानों के शव किसी तरह वहां से निकाले। जवानों के शव कैंप तक भेजे जा रहे हैं। नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है। अभी यह पता नहीं चल सका है।

मुठभेड़ वाली जगह से हथियार भी मिले

मौके से कुछ हथियार भी बरामद किए गए गए हैं। घटनास्थल के पास में ही CRPF का एक कैंप भी कुछ दिन पहले खुला है। यह इलाका नक्सलियों के कोर इलाके में गिना जाता है।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से लगे जंगल में नक्सलियों का हमला

Continue Reading

छत्तीसगढ़

चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

Published

on

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी कर दिए है, जिन उम्मीदवारों ने 10वीं पास कर ली हैं और अनुभव हैं तो आज ही इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते है, ऐसा मौका नहीं मिलेगा आपको सरकारी नौकरी पाने का, आज ही इन पदो के लिए फॉर्म भर दें।

कितना मिलेगा वेतन-  

चपरासी – नियमानुसार

महत्वपूर्ण तिथि व सूचनाएं –

परीक्षा का नाम- चपरासी

कुल पद  – 80

अंतिम तिथि  – 2-7-2022

स्थान- रायपुर

आयु सीमा- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु विभाग के नियमनुसार मान्य होगी।

वेतन-  उम्मीदवारों विभाग के नियमानुसार वेतन दिया जाएगा।

योग्यता-  उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं, 10वीं पास हो और अनुभव हो।

चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा आवेदनकर्ता का चयन।

ऐसे करें आवेदन- योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप पर फॉर्म भर सकते है, साथ ही शिक्षा और अन्य योग्यता, डेट ऑफ़ बर्थ और अन्य आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों के साथ स्वयं प्रतिबंधात्मक प्रतियां और नियत तारीख से पहले भेजना अनिवार्य है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

Published

on

By

 

सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। साथ ही 2 नए पॉजिटिव केस भी मिले हैं। ऐसे में अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 8 हो चुकी है।

मेडिकल एंड हैल्थ डिपार्टमेंट राजस्थान द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक सीकर में एक मरीज की मौत हुई है। कूदन ब्लॉक में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग को अस्थमा और निमोनिया की बीमारी थी। उसे वैक्सीन की दो डोज लगी हुई थी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि सीकर सिटी में 38 वर्षीय महिला और श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग की ओर से अब तक 4 लाख 26 हजार 557 सैंपल लिए गए है। इनमें से 38 हजार 482 पॉजिटिव आये। 38 हजार 106 स्वास्थ्य हुए हैं। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 76 हजार 626 सैम्पल लिए गए हैं। इनमें से 7 हजार 487 पॉजिटिव आए हैं और 69 हजार 131 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। 8 सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़3 days ago

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

  छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद...

छत्तीसगढ़4 days ago

चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी...

छत्तीसगढ़6 days ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़7 days ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto4 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • ज्योतिष4 days ago

    VASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • ज्योतिष6 days ago

    VASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • देश5 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा

  • ज्योतिष4 days ago

    PLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश - दुनिया6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश - दुनिया7 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • जॉब4 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई

  • देश4 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…