क्राइम न्यूज़
ट्रक और ऑटो ट्रॉली हादसे में 9 लोगों की हुई मौत, 17 घायल..
तेलंगाना में निजामसागर के हसनपल्ली गेट पर एक ट्रक और ऑटो ट्रॉली में टक्कर हो गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग यलारेड्डी में एक समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी चालक की पहचान भी हो गई है।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) आज 647 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 54,188 अंक पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 16,227 पर खुला। अभी BSE 881 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 53,954 अंक पर कारोबार कर रहा है।
BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, अमृतसर में सर्च के दौरान खेतों में पड़ा मिला
पंजाब के अमृतसर में BSF ने रविवार रात पाकिस्तानी तस्करों की बड़ी कोशिश को नाकाम किया है। पाकिस्तान तस्करों की तरफ से भारतीय सीमा में भेजे गए ड्रोन को तो BSF ने मार गिराने में सफलता हासिल की ही है, इसके अलावा 74 करोड़ रुपए की हेरोइन को भी जब्त कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
मुंबई में दाऊद इब्राहिम के करीबियों पर NIA के छापे, अवैध वसूली के मामले में 20 ठिकानों पर कार्रवाई
मुंबई में दाऊद इब्राहिम गैंग से जुड़े करीब 20 ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, अवैध उगाही के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। मुंबई के सांताक्रूज, भिवंडी बाजार, नागपाड़ा, गोरेगांव समेत कई जगह NIA की अलग-अलग टीमें इस एक्शन में शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, NIA की कार्रवाई की जद में दाऊद इब्राहिम के कई करीबी लोग हैं। ये लोग एक्सटॉर्शन मनी का इस्तेमाल देश विरोधी कामों में करते हैं। इन पर UAPA के तहत भी कार्रवाई किए जाने की खबर है। इससे पहले, ED ने दाऊद इब्राहिम की बहन के घर छापामार कार्रवाई की थी।
हिमाचल प्रदेश ने सील की सीमाएं, ‘खालिस्तान’ जनमत संग्रह के ऐलान के बाद राज्य में हाई अलर्ट
हिमाचल प्रदेश विधान सभा भवन में भड़काऊ और प्रतिबंधित समूह के ‘खालिस्तान’ जनमत संग्रह के ऐलान के बाद देर रात से सीमा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बैरिकेड्स लगाकर अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है। होटलों, गेस्ट हाउस और हर रुकने वाली जगहों पर निगरानी रखने का आदेश दिया गया है। बम निरोधक इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राज्य की सीमाओं पर सुरक्षा को हाई अलर्ट पर रखा गया है और पुलिस से रात को टाइट सिक्योरिटी रखने का आदेश दिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़े
बंगाल के बाद असम पहुंचे अमित शाह, राज्य की भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल की तीन दिवसीय यात्रा के बाद रविवार-सोमवार देर रात असम पहुंचे। गुवाहाटी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गृह मंत्री का स्वागत किया। शाह यहां 2 दिन रूकेंगे। वे यहां राज्य की भाजपा सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। शाह मंगलवार को गुवाहाटी के खानपारा मैदान में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करेंगे।
बेंगलुरु में स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस ओवर ब्रिज के पिलर से टकराई, 29 घायल
बेंगलुरु में रविवार देर रात कर्नाटक स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस एक ओवर ब्रिज से टकरा गई, जिसमें 29 लोग घायल हो गए। इनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वेस्ट बेंगलुरु के DCP डॉ. संजीव पाटिल ने बताया कि बस मदिकेरी से आ रही थी जो अनियंत्रित होकर केंगेरी थाना क्षेत्र में एक ओवर ब्रिज के पिलर से टकरा गई। इसमें 25 लोगों को मामूली चोट आई हैं, जबकि 4 की हालत गंभीर है। बस में 45 यात्री सवार थे। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बारामूला से लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार, पिस्टल सहित गोला बारूद बरामद
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बारामूला के फ्रास्त्रर क्रीरी से लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह आतंकियों के स्लीपर सेल का मेंबर है। एजाज अहमद मीर नामक इस आतंकी से पिस्टल सहित गोला बारूद बरामद हुआ है। उसके खिलाफ UAPA व IA एक्ट के के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्राइम न्यूज़
गांजे तस्करी करते युवक गिरफ्तार,5 किलो गाँजा और बाईक जब्त

जशपुर पुलिस को बड़ाई सफलता मिली है. गांजे की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है. जो बाइक में ओडिशा गाँजा ला रहा था. जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिर के जरिये मिली थी.
जिस पर टीम गठित किया गया था, एवं नाकेबंदी कर कार्रवाई की गई. वही गांजा तस्कर को कुनकुरी के जयस्तंभ चौक पर गिरफ्तार किया गया. तस्कर के कब्जे से 5 किलो गाँजा और बाईक जब्त की गई है.
आरोपी बगीचा के सरडीह का निवासी है. इस कार्रवाई को कुनकुरी पुलिस ने अंजाम दिया है. . बता दें कि अवैध कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं.
क्राइम न्यूज़
Crime News: अस्पताल के डिलीवरी रूम में ले जाकर 14 साल के नाबालिग के साथ युवक ने चाकू आड़ में किया दुष्कर्म…

बाड़मेर में सरकारी अस्पताल के डिलीवरी रूम में 14 साल की नाबालिग के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। नाबालिग को चाकू दिखाकर उसके साथकिया गया। फिर आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। उसे वायरल करने की धमकी दी। घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिजनों को वारदात के बारे में बताया तब जाकर थाने में 19 मई को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस के अनुसार लड़की के परिजनों ने बताया कि 16 मई सुबह करीब 11 बजे बेटी का पेट दर्द हो रहा था। इसलिए वह अपने भाई के साथ गुड़ामालानी अस्पताल में इलाज के लिए गई थी। अस्पताल में भीड़ ज्यादा होने के कारण बहन को छोड़कर भाई बाजार से सामान लेने के लिए चला गया। इस बीच नाबालिग को अकेला देख नासिर खान पुत्र हाजी खान अस्पताल परिसर में खाली पड़े डिलीवरी रूम में ले गया। यहां उसके साथ मारपीट कर रेप किया और भाग गया।
भाई जब लौटकर अस्पताल आया तब पीड़िता ने आपबीती बताई। इसके बाद दोनों अस्पताल से बिना इलाज करवाए घर आ गए। घर पर पीड़िता ने अपनी मां को भी घटना की जानकारी दी।
गुड़ामालानी एएसआई सोनाराम के मुताबिक परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी नासिर खान (26) के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल भी करा दिया गया है। आरोपी गैस, कुकर व टीवी सर्विस का काम करता है।
घर पर सर्विस के लिए आया था आरोपी
आरोपी नासिर कुछ महीने पहले भी पीड़िता के घर पर सर्विस करने के लिए गया था। तब से आरोपी नाबालिग को जानता था। वह उदाणियों की ढाणी, गुड़ामालानी का ही रहने वाला है। परिवार को शक है आरोपी पीड़िता पर नजर रख रहा था। पीड़िता को अस्पताल में अकेली देख मौका का फायदा उठाया। उधर, गुड़ामालानी अस्पताल प्रभारी डॉ. गणेशाराम का कहना है कि यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। पता करके बताता हूं। अभी मैं मीटिंग में हूं।
क्राइम न्यूज़
भीषण दुर्घटना, ट्रक एवं पेट्रोल टैंकर की टक्कर से 6 लोगो की मौत..
चंद्रपुर में शुक्रवार तड़के हुई एक भीषण दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हुई है। यहां तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक और पेट्रोल टैंकर आपस में टकरा गए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई और आग की चपेट में आकर 6 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। दुर्घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवरों की मौत हुई है। हालांकि, शव इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा हैइस भीषण दुर्घटना के बाद कई घंटों तक चंद्रपुर शहर की ओर जाने वाली सड़क जाम रही। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। आग की लपटों से पास के जंगल में आग लग गई।
दुर्घटना के बाद पास के जंगल में लगी आग
चंद्रपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के मुख्य मार्ग पर अजयपुर गांव के पास एक पेट्रोल टैंकर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई है। ट्रक के टायर के फटने के बाद वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गया और उसमें भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना के बाद फैले पेट्रोल की वजह से आसपास के कई पेड़ जल गए हैं। सुबह 10 बजे तक जंगल में लगी आग पर काबू करने का प्रयास जारी था।
पेट्रोल और लकड़ियों की वजह से बड़ी हुई दुर्घटना
चंद्रपुर से फायर बिग्रेड की एक दर्जन गाड़ियां आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची हुईं हैं। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। दुर्घटना का शिकार हुए एक ट्रक में लकड़ियां रखी हुई थीं। माना जा रहा है कि पेट्रोल और लकड़ियों की वजह से यह दुर्घटना भयावह हुई।
-
जॉब7 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
छत्तीसगढ़7 days agoखुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…
-
जॉब6 days agoONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश5 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब7 days agoकंप्यूटर ऑपरेटर्स पर निकली वैकेंसी, 21000 तक सेलरी, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…
-
छतीसगढ़7 days agoBanking news: भारत सरकार ने जारी किये बैंक के नये नियम, जाने क्या है वो नये नियम..































You must be logged in to post a comment Login