क्राइम न्यूज़
रायपुर स्थित प्राइवेट यूनिवर्सिटी मैट्स के कैंपस में अचानक लगी आग, 6 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा..
रायपुर स्थित प्राइवेट यूनिवर्सिटी मैट्स के कैंपस में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। हादसा पंडरी के पुराने बस स्टैंड के पीछे बने पगारिया कॉम्प्लेक्स में हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि करीब 6 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा।
पगारिया कॉम्प्लेक्स में और भी दुकानें हैं। आसपास के कई कारोबारी इस घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी कैंपस में एक न्यूज़ चैनल का भी दफ्तर है। कारोबारी यहां रेस्क्यू के नाकाफी इंतजाम को देखकर भड़क गए। अफर-तफरी मची तो पुलिस महकमे के अफसर भी पहुंचे। प्राइवेट स्टील प्लांट से दो दमकल वाहन मंगाए गए। रायपुर के फायर स्टेशन से चार वाहन पहले से ही रेस्क्यू के काम में जुटे हुए थे।
आसपास के इलाके की बिजली काट कर करीब 6 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। देर रात 3:00 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। तड़के करीब 4:00 बजे तक घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम कूलिंग का काम करती रही ताकि दोबारा आग ना भड़के। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। अब रविवार की सुबह जांच के बाद यह साफ हो सकेगा कि आग लगने के मुख्य कारण क्या थे और नुकसान का आकलन भी किया जाएगा।
शुक्रवार रात को भी अचानक राजबंधा मैदान इलाके में आगजनी की ऐसी ही घटना हुई। इसमें कबाड़ की एक दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। कबाड़ की दुकान के पास बने फूड स्टॉल के कुछ सिलेंडर भी फट पड़े थे पिछले 24 घंटों में आगजनी की एक दूसरी बड़ी वारदात है।

क्राइम न्यूज़
फैक्ट्री मे लगी आग, 3 श्रमिकों की दम घुटने से मौत…
हरियाणा के फरीदाबाद जिले में शनिवार को बैटरी बनाने वाली एक फैक्ट्री की वर्कशॉप में भीषण आग लग गई, लेकिन आग से बचने के लिए टॉयलेट में छिपे 3 श्रमिकों की भी दम घुटने से मौत हो गई है, जबकि एक श्रमिक की जान बच गई। सराय थाना पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया गया है।
फरीदाबाद शहर में सेक्टर-37 स्थित अनंगपुर डेयरी के पास चार्जिंग बैटरी बनाने वाली एक फैक्ट्री और वर्कशॉप दोनों साथ-साथ बनी हुई हैं। फैक्ट्री में लैपटॉप, पावर बैंक, कैमरा आदि की बैटरी बनाई जाती है। शनिवार को करीब 11 बजे फैक्ट्री के साथ ही बनी वर्कशॉप में एक बैटरी में चार्जिंग के वक्त ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। उस वक्त कंपनी में 4 श्रमिक कार्यरत थे।
दिल्ली के लालकुंआ निवासी अंकित (23), सुनील (23) व सतबीर (26) आग से बचने के लिए वर्कशॉप में ही बने टॉयलेट में छिप गए तथा चौथा श्रमिक पिंटू बाहर भाग गया। देखते ही देखते आग इतनी भड़की कि उसने पूरी वर्कशॉप को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों से करीब 4 घंटे बाद जब आग पर काबू पाया तो टॉयलेट में बंद तीनों श्रमिकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, तीनों की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
45 मिनट देरी से पहुंची दमकल की गाड़ी
मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि आग की सूचना तुरंत दमकल और पुलिस को दी गई थी। पुलिस तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन दमकल की गाड़ी 45 मिनट देरी से पहुंची, जिस वजह से आग काफी भड़की और फिर आग पर काबू पाने में काफी समय लगा। अगर समय पर दमकल की गाड़ी पहुंच जाती तो आग पर काबू पाया जा सकता था।
फैक्ट्री मालिक पर केस दर्ज
फरीदाबाद के सराय थाना पुलिस ने इस मामले में जिंदा बचे चौथे श्रमिक पिंटू की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक अजय गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अजय गुप्ता ने वर्कशॉप के साथ ही फैक्ट्री बनाई हुई है, जिसमें हादसे के बाद 23 श्रमिक कार्यरत थे। अगर आग साथ वाली फैक्ट्री तक पहुंचती तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री और वर्कशॉप दोनों ही अवैध रूप से चलाई जा रही थी।
तीन दिन पहले मनाई थी शादी की सालगिरह
परिजनों ने बताया कि मृतक सतबीर की एक साल पहले खैर अलीगढ़ में दुर्गेश के साथ शादी हुई थी। तीन दिन पहले शादी की सालगिरह मनाई थी। वहीं 15 दिन पहले ही उनको बेटी हुई है। तीनों मृतक अपने परिवार में कमाने वाले अकेले थे। दो अन्य अंकित और सुनील अभी अविवाहित थे। तीनों वर्ष 2020 में ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल से यहां नौकरी कर रहे थे। उधर, सराय ख्वाजा थाना प्रभारी रामपाल सिंह का कहना है कि श्रमिक अमृत उर्फ पिंटू की शिकायत पर कंपनी मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
क्राइम न्यूज़
भीषण टक्कर, दो ट्रक एवं कार के बीच हुई भयंकर टक्कर, 6 लोगो की हुई मौत..

गुजरात के मोडासा के आलमपुर के पास दो ट्रक और कार के बीच भयंकर टक्कर हुई है। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिसमें 6 लोग जिंदा जल गए। हादसे के बाद मोडासा-नडियाद हाईवे बंद कर दिया गया है। हाईवे बंद होने की वजह से 10 किमी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।
क्राइम न्यूज़
गांजे तस्करी करते युवक गिरफ्तार,5 किलो गाँजा और बाईक जब्त

जशपुर पुलिस को बड़ाई सफलता मिली है. गांजे की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है. जो बाइक में ओडिशा गाँजा ला रहा था. जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिर के जरिये मिली थी.
जिस पर टीम गठित किया गया था, एवं नाकेबंदी कर कार्रवाई की गई. वही गांजा तस्कर को कुनकुरी के जयस्तंभ चौक पर गिरफ्तार किया गया. तस्कर के कब्जे से 5 किलो गाँजा और बाईक जब्त की गई है.
आरोपी बगीचा के सरडीह का निवासी है. इस कार्रवाई को कुनकुरी पुलिस ने अंजाम दिया है. . बता दें कि अवैध कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं.
-
जॉब7 days agoONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…
-
देश6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoविश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoडाक विभाग मे निकली बम्पर भर्तियाँ, जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब6 days agoबोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन में निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… ये रही शैक्षणिक योग्यता…































You must be logged in to post a comment Login