जॉब
असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..

सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से अच्छी खबर आयी है। यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एप्लिकेशन एवं अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर जा सकते हैं।
इन पदों पर होंगी भर्तियां
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट डायरेक्टर (बैंकिंग), असिस्टेंट डायरेक्टर, साइंटिस्ट ‘बी’ (रसायन विज्ञान) और असिस्टेंट प्रोफेसर (लॉ) समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतनमान के तहत स्तर-7, 8 , 10 आदि के अनुसार वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों को वेतन लाखों में मिलेगा।
एजुकेशनल क्वाल्फिकेशन
ड्रग इंस्पेक्टर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रेजुएशन की डिग्री।
असिस्टेंट डायरेक्टर (बैंकिंग) – चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट या कंपनी सेक्रेटरी या चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (फाइनेंस) या मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (फाइनेंस) या मास्टर ऑफ बिजनेस इकोनॉमिक्स या मास्टर ऑफ कॉमर्स।
मास्टर इन हिंदी- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर डिग्री; किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से टीचिंग में डिग्री।
साइंटिस्ट ‘बी’ (केमिस्ट्री) – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री।
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (बैलिस्टिक्स) – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और भौतिकी या गणित या अनुप्रयुक्त गणित या फोरेंसिक विज्ञान में एक विषय के रूप में भौतिकी या गणित के साथ मास्टर डिग्री।
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री या केमिस्ट संस्थान के एसोसिएटशिप डिप्लोमा परीक्षा।
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (टॉक्सिकोलॉजी)- केमिस्ट्री में मास्टर्स डिग्री या संस्थान का एसोसिएटशिप डिप्लोमा।
असिस्टेंट प्रोफेसर (कानून) – कम से कम 55% अंकों के साथ संबंधित विश्वविद्यालय से अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड।
आवेदन करने की अंतिम तिथि
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 2 जून है।
आवेदन फीस
जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 25 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी / महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है। उम्मीदवार एसबीआई की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीज़ा/मास्टर क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करके फीस का भुगतान कर सकते हैं।
कैसे करना है आवेदन
उम्मीदवार ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) की वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जॉब
बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार 7 जुलाई तक करे आवेदन…

BOB Recruitment 2022 Notification : बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट – डेटा साइंटिस्ट, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट – डेटा साइंटिस्ट, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट – डेटा इंजीनियर और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट – डेटा इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 07 जुलाई 2022 तक www.bankofbaroda.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.इस भर्ती प्रक्रिया से डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट – डेटा साइंटिस्ट के 2 पद, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट – डेटा साइंटिस्ट के 6 पद, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट – डेटा इंजीनियर के 2 पद और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट – डेटा इंजीनियर के 4 पद भरे जाने हैं।
वहीं आयु सीमा की बात करें तो डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट – डेटा साइंटिस्ट के लिए 28 से 35 साल, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट – डेटा साइंटिस्ट के लिए 25 से 32 साल, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट – डेटा इंजीनियर के लिए 28 से 35 साल और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट – डेटा इंजीनियर के लिए 25 से 32 साल होनी चाहिए।
उम्मीदवारों को बैंक की वेबसाइट www.bankofbaroda.in/Career.htm पर जाना है. इसके बाद करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक के माध्यम से उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन फॉर्मेट में खुद को ऑनलाइन रजिस्टर करना है. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद बैंक की वेबसाइट पर वर्तमान अवसर और डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके आवेदन फीस का भुगतान करना है।
एक्सपीरिएंस
डेटा साइंटिस्ट के लिए कम से कम 6 साल का एक्सपीरिएंस होना चाहिए. इसमें कम से कम 3 साल का अनुभव डेटा साइंटिस्ट के तौर पर होना चाहिए. डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट-डेटा इंजीनियर एंड असिस्टेंट के लिए कम से कम 3 साल का एक्सपीरिएंस होना चाहिए. इसमें कम से कम एक साल का अनुभव डेटा साइंटिस्ट के तौर पर होना चाहिए।
जॉब
IBPS ने देशभर के ग्रामीण बैंकों में विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन, आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून..
बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन यानी IBPS ने देशभर के ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज), ऑफिसर स्केल 1, ऑफिसर स्केल 2 और ऑफिसर स्केल 3 के 8106 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए कैंडिडेट्स IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाकर 27 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
योग्यता और आयु सीमा
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) – उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जून 2022 को 18 से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ऑफिसर स्केल 1 – किसी भी विषय में ग्रेजुएशन। आयु 1 जून 2022 को 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ऑफिसर स्केल 2 – न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन। निर्धारित विषयों में ग्रेजुएट को वरीयता दी जाएगी। आयु 1 जून 2022 को 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ऑफिसर स्केल 3 – बीई/बीटेक/एमबीए (पदों के अनुसार अलग-अलग)। आयु 1 जून 2022 को 21 से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
इन ग्रामीण बैंकों में होगी भर्ती
राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक
आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक
आंध्र प्रगति ग्रामीण बैंक
अरुणाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक
आर्यावर्त बैंक
असम ग्रामीण विकास बैंक
बंगिया ग्रामीण विकास बैंक
बड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंक
बड़ौदा राजस्थान क्षत्रिय ग्रामीण बैंक
बड़ौदा यू पी बैंक
चैतन्य गोदावरी ग्रामीण बैंक
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक
दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक
एलाक्वाई देहाती बैंक
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक
जम्मू और कश्मीर ग्रामीण बैंक
झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक
कर्नाटक ग्रामीण बैंक
कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक
केरल ग्रामीण बैंक
मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक
मध्यांचल ग्रामीण बैंक
महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक
मणिपुर ग्रामीण बैंक
मेघालय ग्रामीण बैंक
मिजोरम ग्रामीण बैंक
नागालैंड ग्रामीण बैंक
ओडिशा ग्राम्य बैंक
पश्चिम बंगा ग्रामीण बैंक
प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक
पुदुवाई भरथिर ग्राम बैंक
पंजाब ग्रामीण बैंक
सप्तगिरि ग्रामीण बैंक
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक
सौराष्ट्र ग्रामीण बैंक
तमिलनाडु ग्राम बैंक
तेलंगाना ग्रामीण बैंक
त्रिपुरा ग्रामीण बैंक
उत्कल ग्रामीण बैंक
उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक
उत्तरबंगा क्षत्रिय ग्रामीण बैंक
विदर्भ कोंकण ग्रामीण बैंक
महत्वपूर्ण तारीखें
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (पीईटी): 18जुलाई से 23 जुलाई 2022
प्रारंभिक परीक्षा तिथि: अगस्त 2022
प्रारंभिक परीक्षा परिणाम दिनांक: सितंबर 2022 में
मेन्स परीक्षा तिथि: सितंबर 2022
मेन्स परीक्षा तिथि: अक्टूबर 2022
अधिकारी 2 और 3 परीक्षा तिथि: सितंबर 2022
आयु सीमा
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के लिए – 18 से 28 साल
ऑफिसर स्केल – I (सहायक प्रबंधक) के लिए – 18 से 30 साल
ऑफिसर स्केल – II (मैनेजर) के लिए – 21 से 32 साल
ऑफिसर स्केल – III (सीनियर मैनेजर) के लिए – 21 से 40 साल
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को तय परीक्षा शुल्क 850 रुपए का भुगतान करना होगा।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन
ऑफिस असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक
ऑफिसर स्केल 1 पदों पर आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक
ऑफिसर स्केल 2 व 3 पदों पर आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक
जॉब
भारतीय नौसेना ने अप्रेंटिस के 338 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन, उमीदवार 8 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करे..
भारतीय नौसेना ने अप्रेंटिस के 338 पदों पर भर्ती निकाली है। नेवल डॉकयार्ड, मुंबई ने आईटीआई पास या फ्रेशर पुरुष और महिला उम्मीदवारों से अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है।उम्मीदवारों को इस वेबसाइट https://dasapprenticembi.recttindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ये भर्तियां विभिन्न ट्रेडर्स के लिए की जाएगी। उम्मीदवार 8 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या : 338
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख : 21 जून 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 8 जुलाई 2022
ट्रेड्स के आधार पर वैकेंसी
इलेक्ट्रीशियनः 49 पद
इलेक्ट्रोप्लेटरः 1 पद
मरीन इंजन फिटरः 36 पद
फाउंड्री मैनः 2 पद
पैटर्न मेकरः 2 पद
मैकेनिक डीजलः 39 पद
इंस्ट्रूमेंट मेकेनिकः 8 पद
मशीनिस्टः 15 पद
मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंसः 15 पद
पेंटर (Gen): 11 पद
शीट मेटल वर्कर: 3 पद
पाइप फिटरः 22 पद
मेकेनिक आरईएफ एंड एसीः 8 पद
टेलर (जनरल): 4 पद
वेल्डर (गैस एंड इलेक्ट्रिक): 23 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिकः 28 पद
शिपराइट वुडः 21 पद
फिटरः 5 पद
मेसन बिल्डिंग कंस्ट्रक्टरः 8 पद
आई एंड सीटीएसएम: 3 पद
शिपराइट स्टील: 20 पद
रिगर: 14 पद
फोर्जर एंड हीट ट्रीटर: 1 पद
योग्यता
न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा पास हो। साथ ही संबंधित ट्रेड में 65 प्रतिशत अंकों के साथ आईटीआई परीक्षा पास होना जरूरी है।
सिलेक्शन प्रोसेस
रिटन एग्जाम में मिले अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू / स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। रिटन एग्जाम का आयोजन मुंबई में 22 अगस्त को किया जाएगा। यह एग्जाम दो घंटे की होगी। इसमें एमसीक्यू क्वेश्चन पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रश्न जनरल साइंस, जनरल नॉलेज और मैथमेटिक्स विषय से होंगे। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों https://dasapprenticembi.recttindia.in पर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन लिंक रोजगार समाचार में नोटिफिकेशन के प्रकाशन के तीसरे दिन सुबह 10 बजे से एक्टिव हो जाएगा और रोजगार समाचार में प्रकाशन की तारीख के 21 दिन बाद तक एक्टिव रहेगा। अधिक जानकारी के लिए navaldockmumbai2@gmail.com पर मेल करें या हेल्पडेस्क नंबरः 033-24140047 पर सूचित करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन
ऑनलाइन आवेदन
-
ज्योतिष4 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
Tech & Auto2 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
ज्योतिष2 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश3 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
देश2 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
देश - दुनिया4 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
ज्योतिष5 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
जॉब2 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई
-
ज्योतिष3 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
































You must be logged in to post a comment Login