जॉब
IBPS ने देशभर के ग्रामीण बैंकों में विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन, आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून..
बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन यानी IBPS ने देशभर के ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज), ऑफिसर स्केल 1, ऑफिसर स्केल 2 और ऑफिसर स्केल 3 के 8106 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए कैंडिडेट्स IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाकर 27 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
योग्यता और आयु सीमा
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) – उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जून 2022 को 18 से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ऑफिसर स्केल 1 – किसी भी विषय में ग्रेजुएशन। आयु 1 जून 2022 को 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ऑफिसर स्केल 2 – न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन। निर्धारित विषयों में ग्रेजुएट को वरीयता दी जाएगी। आयु 1 जून 2022 को 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ऑफिसर स्केल 3 – बीई/बीटेक/एमबीए (पदों के अनुसार अलग-अलग)। आयु 1 जून 2022 को 21 से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
इन ग्रामीण बैंकों में होगी भर्ती
राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक
आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक
आंध्र प्रगति ग्रामीण बैंक
अरुणाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक
आर्यावर्त बैंक
असम ग्रामीण विकास बैंक
बंगिया ग्रामीण विकास बैंक
बड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंक
बड़ौदा राजस्थान क्षत्रिय ग्रामीण बैंक
बड़ौदा यू पी बैंक
चैतन्य गोदावरी ग्रामीण बैंक
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक
दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक
एलाक्वाई देहाती बैंक
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक
जम्मू और कश्मीर ग्रामीण बैंक
झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक
कर्नाटक ग्रामीण बैंक
कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक
केरल ग्रामीण बैंक
मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक
मध्यांचल ग्रामीण बैंक
महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक
मणिपुर ग्रामीण बैंक
मेघालय ग्रामीण बैंक
मिजोरम ग्रामीण बैंक
नागालैंड ग्रामीण बैंक
ओडिशा ग्राम्य बैंक
पश्चिम बंगा ग्रामीण बैंक
प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक
पुदुवाई भरथिर ग्राम बैंक
पंजाब ग्रामीण बैंक
सप्तगिरि ग्रामीण बैंक
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक
सौराष्ट्र ग्रामीण बैंक
तमिलनाडु ग्राम बैंक
तेलंगाना ग्रामीण बैंक
त्रिपुरा ग्रामीण बैंक
उत्कल ग्रामीण बैंक
उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक
उत्तरबंगा क्षत्रिय ग्रामीण बैंक
विदर्भ कोंकण ग्रामीण बैंक
महत्वपूर्ण तारीखें
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (पीईटी): 18जुलाई से 23 जुलाई 2022
प्रारंभिक परीक्षा तिथि: अगस्त 2022
प्रारंभिक परीक्षा परिणाम दिनांक: सितंबर 2022 में
मेन्स परीक्षा तिथि: सितंबर 2022
मेन्स परीक्षा तिथि: अक्टूबर 2022
अधिकारी 2 और 3 परीक्षा तिथि: सितंबर 2022
आयु सीमा
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के लिए – 18 से 28 साल
ऑफिसर स्केल – I (सहायक प्रबंधक) के लिए – 18 से 30 साल
ऑफिसर स्केल – II (मैनेजर) के लिए – 21 से 32 साल
ऑफिसर स्केल – III (सीनियर मैनेजर) के लिए – 21 से 40 साल
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को तय परीक्षा शुल्क 850 रुपए का भुगतान करना होगा।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन
ऑफिस असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक
ऑफिसर स्केल 1 पदों पर आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक
ऑफिसर स्केल 2 व 3 पदों पर आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक

जॉब
नवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति ने देशभर में टीचर्स के 1616 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 35 साल की उम्र से लेकर 50 साल तक के उम्मीदवार 22 जुलाई तक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा। जिसमें सेलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने 44 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स
प्रिंसिपल- 12
पीजीटी
जीव विज्ञान 42
रसायन विज्ञान 55
वाणिज्य 29
अर्थशास्त्र 83
अंग्रेजी 37
भूगोल 41
हिंदी 20
इतिहास 23
गणित 26
भौतिकी 19
कंप्यूटर विज्ञान 22
टीजीटी
अंग्रेजी 144
हिंदी 147
गणित 167
विज्ञान 101
सामाजिक विज्ञान 124
टीजीटी (तीसरी भाषा) 343
संगीत शिक्षक 33
कला शिक्षक 43
पीईटी पुरुष 21
पीईटी महिला 31
लाइब्रेरियन 53
योग्यता
प्रिंसिपल : 60% अंकों के साथ पीजी और बी.एड या समकक्ष टीचिंग डिग्री होने के साथ 15 वर्षों का अनुभव।
पीजीटी – कम से कम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में 2 साल का पीजी इंटीग्रेटेड कोर्स या 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बी.एड।
टीजीटी – न्यूनतम 50% अंकों के साथ 4 साल का इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स या सभी संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ बैचलर ऑनर्स और उम्मीदवारों को संबंधित विषय में 2 साल का अध्ययन किया हुआ होना चाहिए। या संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होने के साथ उम्मीदवारों को संबंधित विषय का 3 साल तक का अध्ययन किया हुआ होना जरूरी है।
संगीत शिक्षक – संगीत संस्थान में 5 साल का अध्ययन या संगीत के साथ ग्रेजुएट या कक्षा 12वीं के साथ संगीत विशारद परीक्षा पास होना चाहिए।
आर्ट टीचर – ड्राइंग/पेंटिंग/स्कल्पचर/ग्राफिक आर्ट्स/क्राफ्ट्स के रूप में आर्ट्स के किसी भी विषय में 12वीं और 4 साल का डिप्लोमा या आर्ट्स के किसी भी विषय में 10वीं और 5 साल का डिप्लोमा जैसे ड्राइंग/पेंटिंग/मूर्तिकला/ग्राफिक आर्ट्स/क्राफ्ट्स या फाइन आर्ट्स में डिग्री होनी चाहिए।
PET – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.P.Ed की डिग्री होनी चाहिए।
लाइब्रेरियन- लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री या 1 साल के डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री।
आयु सीमा
प्रिंसिपल – अधिकतम 50 वर्ष
PGT – अधिकतम 40 वर्ष
TGT – अधिकतम 35 वर्ष
संगीत शिक्षक – अधिकतम 35 वर्ष
कला शिक्षक – अधिकतम 35 वर्ष
PET – अधिकतम 35 वर्ष
लाइब्रेरियन – अधिकतम 35 वर्ष
सैलरी
प्रिंसिपल – रु. 78800-209200 रुपए
TGT – रु. 44900-142400 रुपए
PGT – 47600-151100 रुपए
विविध श्रेणी के शिक्षक – रु. 44900-142400 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन रिटन एग्जाम, इंटरव्यू (लाइब्रेरियन को छोड़कर) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
जॉब
नगरीय निकायों में कई पदों पर भर्तियां,जल्द करें आवेदन

राजस्थान में इंदिरा गांदी शहरी रोजगार गारंटी योजना प्रकोष्ठ गठित करने के लिए बाड़मेर जिले के तीनों नगरीय निकायों में कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। ये भर्तियां कॉन्ट्रेक्ट पर होंगी।राजस्थान में इंदिरा गांदी शहरी रोजगार गारंटी योजना प्रकोष्ठ गठित करने के लिए बाड़मेर जिले के तीनों नगरीय निकायों में कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। ये भर्तियां कॉन्ट्रेक्ट पर होंगी। बाड़मेर में नगर परिषद् बाड़मेर, नगर परिषद् बालोतरा और नगर पालिका सिवाना के लिए ये भर्तियां होंगी। रिक्त पदों में कनिष्ठ तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, एमआईएस मैनेजर, शहरी रोजगार सहायक, मशीन वीथ मैन, मल्टी टास्क वर्कर/ होमगार्ड शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड से करना होगा।
कनिष्ठ तकनीकी सहायक- 8 पद
योग्यता- सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा एवं कंप्यूटर बेसिक नॉलेज
वेतन- 20 हजार रुपये प्रति माह
योग्यता- बीकॉम/सीए इंटर (आईपीसी)/ ICWA इंटर , कंपनी सेक्रेटरी इंटर
वेतन- 12 हजार रुपये प्रति माह
योग्यता- बीसीए
वेतन- 12 हजार रुपये प्रति माह
योग्यता- ग्रेजुएशन व RSCIT कोर्स
वेतन- 7500 रुपये प्रति माह
योग्यता- 12वीं व RSCIT कोर्स
वेतन- 8200 रुपये प्रति माह
योग्यता- 12वीं पास व कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान
वेतन- 7000 रुपये प्रति माह
कैसे करें आवेदन
अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र शैक्षणिक व जाति प्रमाणपत्रों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपियों के साथ 25 जुलाई 2022 तक भेजें। आवेदन आयुक्त, नगर परिषद् बाड़मेर कार्यालय में जमा कराने होंगे।आवेदन पत्र व अन्य जानकारी urban.rajasthan.gov.in/ulbbarmer पर जाकर हासिल की जा सकती है।
जॉब
DRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी

DRDO CFEES Recruitment 2022 : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संठन के सेंटर फॉर फायर, एक्सप्लोसिव एवं एनवायरमेंट सेफ्टी में रिसर्च एसोसिएट और जेआरएफ की वैकेंसी है. इन पदों पर सेलेक्शन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगा.रक्षा अनुसंधान एवं विकास संठन के अंतर्गत काम करने वाले सेंटर फॉर फायर, एक्सप्लोसिव एवं एनवायरमेंट सेफ्टी ने रिसर्च एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो की भर्ती निकाली है. डीआरडीओ सीएफईईएस में रिसर्च एसोसिएट और जेआरएफ की कुल 5 वैकेंसी है।
रिसर्च एसोसिएट और जेआरएफ पदों पर सेलेक्शन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगा. वॉक इन इंटरव्यू 4 और 5 अगस्त को होगा. वॉक इन इंटरव्यू डीआरओएमआई, ब्रिज, एसके मजूमदार मार्ग, तिमारपुर, दिल्ली- 110054 पते पर होगा.
शैक्षिक योग्यता
ऑर्गेनिक/इनऑर्गेनिक/फिजिकल केमिस्ट्री में पीएचडी. साथ ही नेवल अप्लीकेशंस के लिए हाई एक्सपेंशन फोम (मॉर्पीन) डेवलपमेंट का अनुभव अपेक्षित है.
फिजिकल/इलेक्ट्रो-केमिस्ट्री/ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में स्पेशलाइजेशन के साथ केमिस्ट्री में पीएचडी. साथ ही संबंधित फील्ड में अनुभव अपेक्षित है.
एमएससी केमिस्ट्री, इनऑर्गेनिक/ऑर्गेनिक फिजिकल/एनालिटिकल/एनवायरमेंटल केमिस्ट्री में स्पेशलाइजेशन के साथ. नेट/GATE भी पास होना चाहिए. एडवांस मेथड और लैब वेस्ट से टॉक्सिक कंटेनमेंट्स निकालते हुए लैब केमिकल डिग्रेडेशन का अनुभव होना चाहिए.
एमएससी केमिस्ट्री, इनऑर्गेनिक/फिजिकल/एनालिटिकल में स्पेशलाइजेशन के साथ. साथ में नेट/GATE पास होना चाहिए. कंपोजिट मैटेरियल डेवलपमेंट का अनुभव होना चाहिए.
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन डिग्री(बीई/बीटेक) फर्स्ट डिवीजन. साथ में नेट/GATE पास होना चाहिए. इन विषयों पर काम किया होना चाहिए-
i. एंबेडेड सिस्टम्स
ii. डिटेक्शन एवं कंट्रोल सिस्टम
iii. रिलायबिलिटी एनालिसिस
मिलेगा इतना सैलरी
रिसर्च एसोसिएट- 54000+एचआरए
जूनियर रिसर्च फेलो- 31000+एचआरए
आयु सीमा
रिसर्च एसोसिएट- अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए. एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी.
जेआरएफ- अधिकतम आयु 28 साल. एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी.
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर4 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
व्यापर6 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto4 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
मनोरंजन6 days agoCrosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर
-
जॉब2 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
व्यापर2 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
देश2 days agoजोरदार झटका,सुकन्या समृद्धि योजना के निवेशकों को अब नहीं मिलेगा ये…जानिए

































You must be logged in to post a comment Login