जॉब
अपरेंटिसशिप पदों पर भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15जून

sarkari Naukri 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार TSRTC में नौकरी पा सकते हैं.तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम ने ग्रेजुएट डिप्लोमा अपरेंटिसशिप के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे TSRTC की आधिकारिक वेबसाइट tsrtc.telangana.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2022 है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.tsrtc.telangana.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.tsrtc.telangana.gov.in/pdf/APPRENTICESHIP.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 300 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 15 जून 2022
रिक्ति विवरण
ग्रेजुएट/डिप्लोमा अपरेंटिस-300
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग के किसी भी विषय में B.E./B.Tech की डिग्री या तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इंजीनियरिंग के किसी भी विषय में डिप्लोमा होना चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा.

जॉब
भारतीय वायु सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती,उम्मीद्वार 30 जून तक करें अप्लाई

IAF AFCAT Recruitment 2022: उम्मीदवार दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़कर आवेदन करें. साथ ही जो भी उम्मीदवार Indian Air Force में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.
भारतीय वायु सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर है. इसके IAF लिए ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में फ्लाइंग ब्रांच एंड परमानेंट कमीशन (पीसी) और शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे IAF AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://afcat.cdac.in/AFCAT/ के जरिए इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://afcat.cdac.in/AFCAT/assets/images/news/JUN_22/Notification पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 283 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 01 जून
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 जून
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 283
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
आयुसीमा
फ्लाइंग ब्रांच- उम्मीदवारों की आयुसीमा 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी/गैर-तकनीकी) ब्रांच- उम्मीदवारों की आयुसीमा 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
जॉब
यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 1000 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वी और 12वी पास उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2022: राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका एवं आशा सहयोगिनी पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती झुंझुनू, अजमेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर, चूरू, कोटा, भरतपुर एवं अलवर जिले में की जाएगी. भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार हनुमानगढ़ के लिए 17 जून, झुंझुनू के लिए 4 जुलाई एवं अन्य जिले के लिए 30 जून 2022 आवेदन की लास्ट डेट निर्धारित है.
भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आंगनवाड़ी वर्कर के 161 एवं आगनवाड़ी असिस्टेंट के 872 पद भरे जाएंगे.
शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए 10वीं, 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा अधिक शैक्षिक योग्यता संबंधी जानकारी भर्ती के नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है नोटिफिकेशन की जिलेवार लिंक नीचे साझा की गई है.
आयु सीमा
पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा 21 से 40 वर्ष तक है.
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर संबंधित कार्यालय में अंतिम तिथि के पहले जमा कराना होगा. इसके अलावा भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के नीचे दी गई अलग-अलग जिलों की लिंक पर क्लिक करें.
जॉब
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली 400 पदों पर भर्ती,जानें डिटेल

जूनियर एग्जीक्यूटिव के इन 400 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जून 2022 से शुरू हो जाएगी. इस भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर देखा जा सकता है.एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जूनियर एक्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं. इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 जून से आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2022 है. इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 400 पदों को भरना है. उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
उम्र सीमा
फिजिक्स और गणित के साथ विज्ञान (बीएससी) में तीन साल की स्नातक की डिग्री या किसी भी विषय में इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार जूनियर एग्जीक्यूटिव के इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 27 साल होनी चाहिए. ऊपरी आयु सीमा में पीडब्ल्यूडी के लिए 10 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है.अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
ये रही आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला उम्मीदवारों को केवल 81 रुपये का भुगतान करना होगा. हालांकि दिव्यांग और एएआई में एक वर्ष की अप्रेंटिस सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.
इस प्रकार होगा चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन/वॉयस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. डीवी/वॉयस टेस्ट के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर केवल एएआई की वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे.
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoMINISTRY OF DEFENCE में जेआरएफ और साइंटिस्ट की पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उमीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए





























You must be logged in to post a comment Login