जॉब
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली 400 पदों पर भर्ती,जानें डिटेल

जूनियर एग्जीक्यूटिव के इन 400 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जून 2022 से शुरू हो जाएगी. इस भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर देखा जा सकता है.एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जूनियर एक्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं. इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 जून से आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2022 है. इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 400 पदों को भरना है. उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
उम्र सीमा
फिजिक्स और गणित के साथ विज्ञान (बीएससी) में तीन साल की स्नातक की डिग्री या किसी भी विषय में इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार जूनियर एग्जीक्यूटिव के इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 27 साल होनी चाहिए. ऊपरी आयु सीमा में पीडब्ल्यूडी के लिए 10 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है.अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
ये रही आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला उम्मीदवारों को केवल 81 रुपये का भुगतान करना होगा. हालांकि दिव्यांग और एएआई में एक वर्ष की अप्रेंटिस सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.
इस प्रकार होगा चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन/वॉयस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. डीवी/वॉयस टेस्ट के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर केवल एएआई की वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे.

जॉब
10वीं पास के लिए ITBP में निकली भर्ती,उम्मीद्वार 7 जुलाई तक करें आवेदन..

Govt jobs latest news: देश में रोजगार के मौकों की कमी के बीच सही समय पर सही जानकारी आपको नौकरी मिलने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ा सकती है. ऐसे में आपके लिए लाएं हैं वो अहम सूचनाएं जिससे आपका नौकरी ढ़ूढने का काम कुछ आसान हो जाएगा. इस समय 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई तक के लिए वैकेंसी ढ़ूढने वालों की कमी नहीं है. ऐसे में एक ही जगह पर आपके लिए लाए हैं वो खबर जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा, बल्कि जिन सरकारी नौकरियों की आखिरी तारीख नजदीक है उसकी भी सटीक जानकारी मिलेगी।
ITBP Recruitment- देश के इस सुरक्षा बल में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल यानी आईटीबीपी/ITBP की ओर से 200 से भी अधिक रिक्त पदों के लिए भर्ती जारी की गई है. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए।
भर्ती की पूरी जानकारी
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों का चयन पीईटी, पीएसटी, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस भर्ती, 2022 के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 248 हैं. भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को हेड कांस्टेबल के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है. आवेदन की आखिरी तारीख 7 जुलाई, 2022 है. जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
यूसीआईएल अपरेंटिस भर्ती 2022- भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में नौकरियां निकली हैं. यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) ने विभिन्न सरकारी संगठनों में अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है. यहां माइनिंग मेट की पोस्ट के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट पास होनी चाहिए।
वहीं, ब्लास्टर पोस्ट के लिए आवेदक उम्मीदवार को कम से कम 10वीं पास होना चाहिए. जबकि वाइंडिंग इंजन ड्राइवर की पोस्ट के लिए आवेदक उम्मीदवार को 10वीं पास होना चाहिए. यूसीआईएल अपरेंटिस भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित और इंटरव्यू के आधार पर होगा. यूसीआईएल की भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है. हालांकि, इसकी लास्ट डेट अब नजदीक आ चुकी है. यहां ट्रेनी खनन मेट के लिए 80 और ट्रेनी ब्लास्टर के काम के लिए 20 वैकेंसी हैं. इसी तरह इंजन ड्राइवर पोस्ट के लिए 30 वैकेंसी हैं।
जॉब
टीचर बनने का शानदार मौका : निकली बंफर भर्ती,मिलेगा 1.50 लाख तक सैलरी..
etoinews.com
School Teacher job: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (TGT) और पोसट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) के लिए बड़ी संख्या में खाली पद हैं.सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यूपी में टीचर बनने का मौका है. टीचर बनने के लिए आपके पास जरूरी योग्यता हैं तो आप सरकारी स्कूल में टीचर बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं. सबसे खास बात कि इन पदों पर नौकरी पाने वालों को 151100 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स और पोसट ग्रेजुएट टीचर्स के लिए बड़ी संख्या में खाली पद हैं, जिसके लिए upsessb.org पर रजिस्ट्रेश प्रक्रिया जारी है. उम्मीदवार यूपी शिक्षक भर्ती 2022 के लिए 09 जून से 03 जुलाई 2022 तक upsessb.pariksha.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि, UPSESSB TGT और UPSESSB PGT भर्ती 2022 के लिए भर्ती के लिए 3539 पद उपलब्ध हैं.UPSESSB TGT PGT Online Application Form 9 जून 2022 से भरने शुरू हो गए हैं।
UPSESSB TGT PGT Online Application भरने की आखिरी तारीख 3 जुलाई 2022 है. इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद फीस जमा करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई 2022 है. UPSESSB TGT और PGT एग्जाम की तारीख अभी नहीं बताई गई है.इस भर्ती प्रक्रिया से Trained Graduate Teacher के कुल 3529 पद भरे जाने हैं. इसमें 3213 पद मेल टीचर्स के लिए हैं, वहीं 326 फीमेल टीचर्स के लिए हैं. वहीं Post Graduate Teacher के 624 पद भरे जाने हैं. इसमें 549 पद मेल टीचर्स के लिए हैं वहीं 75 पद फीमेल टीचर्स के लिए हैं।
सैलरी की बात करें तो TGT टीचर्स को 44900 रुपये से लेकर 142000 रुपये महीना सैलरी मिलेगी. वहीं PGT टीचर्स को 47600 रुपये महीना से लेकर 151100 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी।
जॉब
10वीं पास के लिए कोस्ट गार्ड में निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

ICG Recruitment 2022 : हेडक्वॉर्टर कोस्ट गार्ड पश्चिमी रीजन ने जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप सी नॉन गजटेड कैटेगरी के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके तहत मोटर ट्रांसपोर्ट, स्प्रे पेंटर और मोटर ट्रांसपोर्ट मैकेनिक पदों पर वैकेंसी है. नोटिस के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2022 है. 10वीं पास के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड में सरकारी नौकरी का अच्छा मौका है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार फटाफट आवेदन कर दें. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन करना है.
इंडिन कोस्ट गार्ड भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल
मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर- 05 पद
स्प्रे पेंटर- 1 पद
मोटर ट्रांसपोर्ट मैकेनिक- 1 पद
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर/मैकेनिक
– 10वीं पास होना चाहिए.
-संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए.
– आटोमोबाइल वर्कशॉप में दो साल का अनुभव होना चाहिए.
स्प्रे पेंटर-
– 10वीं पास होना चाहिए.
– इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में अपरेंटिस किया होना चाहिए.
– संबंधित ट्रेड में दो साल कार्य का अनुभव.
कितनी मिलेगी सैलरी
मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर- पे बैंड-1, 5200-20200 +Rs.1900/- ग्रेड पे (प्री रिवाइज्ड) और रिवाइज्ड पे मैट्रिक्स लेवल-2, , Rs. 19,900/-
स्प्रे पेंटर- पे बैंड-1, 5200-20200 +Rs.1900/- ग्रेड पे (प्री रिवाइज्ड) और रिवाइज्ड पे मैट्रिक्स लेवल-2, , Rs. 19,900/-
मोटर ट्रांसपोर्ट मैकेनिक- पे बैंड-1, 5200-20200 +Rs.1900/- ग्रेड पे (प्री रिवाइज्ड) और रिवाइज्ड पे मैट्रिक्स लेवल-2, , Rs. 19,900/-
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoKIOCL में मैनेजर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2.80 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब4 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

















You must be logged in to post a comment Login