असिस्टेंट प्रोफेसर समेत इन विभिन्न पदों पर निकली भर्ती,जल्द करें अप्लाई…

सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से अच्छी खबर आयी है। यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एप्लिकेशन एवं अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर जा सकते हैं।
इन पदों पर होंगी भर्तियां
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट डायरेक्टर (बैंकिंग), असिस्टेंट डायरेक्टर, साइंटिस्ट ‘बी’ (रसायन विज्ञान) और असिस्टेंट प्रोफेसर (लॉ) समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतनमान के तहत स्तर-7, 8 , 10 आदि के अनुसार वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों को वेतन लाखों में मिलेगा।
एजुकेशनल क्वाल्फिकेशन
ड्रग इंस्पेक्टर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रेजुएशन की डिग्री।
असिस्टेंट डायरेक्टर (बैंकिंग) – चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट या कंपनी सेक्रेटरी या चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (फाइनेंस) या मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (फाइनेंस) या मास्टर ऑफ बिजनेस इकोनॉमिक्स या मास्टर ऑफ कॉमर्स।
मास्टर इन हिंदी- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर डिग्री; किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से टीचिंग में डिग्री।
साइंटिस्ट ‘बी’ (केमिस्ट्री) – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री।
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (बैलिस्टिक्स) – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और भौतिकी या गणित या अनुप्रयुक्त गणित या फोरेंसिक विज्ञान में एक विषय के रूप में भौतिकी या गणित के साथ मास्टर डिग्री।
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री या केमिस्ट संस्थान के एसोसिएटशिप डिप्लोमा परीक्षा।
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (टॉक्सिकोलॉजी)- केमिस्ट्री में मास्टर्स डिग्री या संस्थान का एसोसिएटशिप डिप्लोमा।
असिस्टेंट प्रोफेसर (कानून) – कम से कम 55% अंकों के साथ संबंधित विश्वविद्यालय से अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड।
आवेदन करने की अंतिम तिथि
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 2 जून है।
आवेदन फीस
जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 25 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी / महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है। उम्मीदवार एसबीआई की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीज़ा/मास्टर क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करके फीस का भुगतान कर सकते हैं।
कैसे करना है आवेदन
उम्मीदवार ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) की वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जॉब
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की अंतिम तिथि…

UPPSC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए गुरुवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए। प्रशासनिक सुधार विभाग में निरीक्षक राजकीय कार्यालय के नौ पदों पर राज्य सरकार के किसी कार्यालय में लिपिकीय पद पर कम से कम 10 वर्षों के अनुभवी अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी (एलोपैथिक) दो पद, मूल्यांकन प्रभाग, राज्य नियोजन संस्थान लखनऊ में संयुक्त निदेशक के एक पद, संस्कृति विभाग में मुद्राशास्त्रत्त् अधिकारी एक पद और चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रोफेसर कम प्रिंसिपल के एक पद पर भी आवेदन मांगे गए हैं।
आवेदन फीस
अनारक्षित वर्ग – 105 रुपये
ओबीसी – 105 रुपये
एससी व एसटी – 65 रुपये
दिव्यांग – 25 रुपये
आवेदन की इच्छुक उम्मीदवार https://uppsc.up.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और बैंक में फीस जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई और पूरी तरह से भरे हुए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई है।
क्राइम न्यूज़
बिहार में स्कॉर्पियो गाड़ी के तालाब में गिरने से आठ लोगों की हुई दर्दनाक मौत…

स्थानीय प्रशासन मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रहा है। दुर्घटना शनिवार तड़के करीब 3 बजे हुई जब कार सवार पूर्णिया जिले के तारााबादी इलाके में एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद किशनगंज जिले के नानिया गांव जा रहे थे।
बिहार के पूर्णिया जिले के कांजिया गांव में शनिवार सुबह तीन बजे एक स्कॉर्पियो गाड़ी के तालाब में गिरने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अब तक आठ लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे तारााबादी से आ रहे थे और किशनगंज की ओर जा रहे थे। हालांकि दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया हौ। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
सभी तिलक समारोह से लौट रहे थे
स्थानीय प्रशासन मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रहा है। दुर्घटना शनिवार तड़के करीब 3 बजे हुई जब कार सवार पूर्णिया जिले के तारााबादी इलाके में एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद किशनगंज जिले के नानिया गांव जा रहे थे।
चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खोया
बैसी अनुविभागीय दंडाधिकारी कुमारी तौशी ने कहा कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और यह पूर्णिया-किशनगंज राज्य राजमार्ग के पास कांजिया मध्य विद्यालय के पास पानी से भरी खाई में गिर गया।
आठ लोगों की मौके पर ही मौत
आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि दो घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कांजिया पंचायत मुखिया समरेंद्र घोष ने संवाददाताओं को बताया कि सभी मृतक पुरुष हैं। वहीं सर्किल अधिकारी राज शेखर ने कहा कि स्थानीय प्रशासन जल्द ही उनकी पहचान और दुर्घटना के सही कारण का पता लगाएगा।
जॉब
केंद्रीय गृह मंत्रालय में निकली भर्ती,जल्द करें आवेदन ये रही शैक्षणिक योग्यता…

MHA Recruitment 2022: केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन Custodian of Enemy Property for India में विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है. इच्छुक उम्मीदवार 24 जून तक आवेदन कर सकते हैं.केंद्रीय गृह मंत्रालय में नौकरी करने का सपना हर किसी का होता है. यहां सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों खुशखबरी है. गृह मंत्रालय के अधीन शत्रु-सम्पत्ति अभिरक्षक में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई हैं. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.
नियुक्ति
सर्कुलर के अनुसार, ये भर्तियां नई दिल्ली स्थित मुख्यालय, मुंबई, कोलकाता और लखनऊ स्थित शाखा कार्यालयों में की जाएंगी. इसके तहत लॉ ऑफिसर, एडमिन ऑफिसर, चीफ सुपरवाइजर / कंसल्टेंट, सुपरवाइजर / कंसल्टेंट और सर्वेयर के कुल 42 पद भरे जाने हैं. भर्तियां संविदा के आधार पर 3 वर्ष के लिए की जानी है. CEPI की जरूरत और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर नौकरी की अवधि 1 साल और बढ़ाई जा सकती है
ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट, mha.gov.in या CEPI की आधिकारिक वेबसाइट, enemyproperty.mha.gov.in के भर्ती सेक्शन में दिए गए लिंक में जाकर फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है.
ऑफलाइन कर सकते है आवेदन
इस फॉर्म को डाउनलोड करके, उसका प्रिंट आउट निकाल लें. इसके बाद फॉर्म को अच्छे से भरने के बाद उसको स्कैन कर लें. स्कैन की गई कॉपी को ईमेल में अटैच कर लें और [email protected] आईडी पर मेल कर दें. हालांकि, उम्मीदवारों के लिए ऑफलाइन मोड का भी विकल्प दिया गया है. ऐसे में सर्कुलर में दिए गए पते पर 24 जून शाम 5 बजे तक फॉर्म जमा किया जा सकता है. सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष है.
योग्यता
लॉ ऑफिसर – लॉ में डिग्री और 5 वर्ष का एक्सपीरिएंस
एडमिन ऑफिसर – सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी
चीफ सुपरवाइजर /कंसल्टेंट – सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी
सुपरवाइजर /कंसल्टेंट – MBA/BBA और हिंदी/अंग्रेजी का ज्ञान
सर्वेयर – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथ स्ट्रीम में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब7 days agoGDS पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि 5 जून,जल्द करें आवेदन…
-
जॉब5 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoSTATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoKIOCL में मैनेजर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2.80 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…




























You must be logged in to post a comment Login