Connect with us

क्राइम न्यूज़

मार्केट मे हुआ धमाका, 10 लोगों की मौत, एवं 3 घायल..

Published

on

 

न्यूयॉर्क के बफेलो इलाके के एक सुपर मार्केट में शनिवार को फायरिंग हुई, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। गोलीबारी में 3 लोग घायल हैं। मरने वालों में एक सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है। घटना शनिवार दोपहर को 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार रविवार की रात 12 बजे) हुई। जिन 13 लोगों को गोली मारी गई है, उनमें से 11 अश्वेत हैं।

जिस इलाके में यह घटना हुई, वह भी एक अश्वेत बहुल इलाका है। पुलिस नस्लीय हमले के एंगल से भी जांच कर रही है। हमले के बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया है, जहां उस पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का चार्ज लगाया गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जीन पियरे ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को फायरिंग और उसके बाद की जांच के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है।हमले के बाद सुपर मार्केट के आसपास अफरातफरी मच गई। लोग बदहवास होकर छिपने की जगह खोजने लगे।

 

सुपरमार्केट के ग्रॉसरी स्टोर में हुई गोलीबारी
बफेलो पुलिस के मुताबिक, टॉप्स सुपरमार्केट के ग्रॉसरी स्टोर में यह गोलीबारी हुई। हमलावर की पहचान 18 साल के पेटन एस गेंड्रोन के तौर पर हुई है। वह हमले के लिए मिलिट्री स्टाइल गियर्स के साथ सुपरमार्केट में घुसा था। उसने बुलेटप्रूफ जैकेट भी पहन रखा था। हमलावर ने अपने हेलमेट पर लगे कैमरे से हमले की लाइव स्ट्रीमिंग भी की। हालांकि, उसके फुटेज फिलहाल उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।

श्वेत हमलावर ने काला हेलमेट पहन रखा था
हमले के दौरान सुपर मार्केट में मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि हमलावर की उम्र करीब 18- 20 साल रही होगी। वह एक श्वेत था और उसने मिलिट्री स्टाइल के कपड़े और काला हेलमेट पहना हुआ था। गोलीबारी के बाद वह अपनी ठुड्डी के सहारे बंदूक लगाकर खड़ा था। बफेलो पुलिस के दो पुलिसकर्मियों ने उससे बात की और उसने राइफल फेंक कर सरेंडर कर दिया।

पार्किंग से निकल रहे लोगों पर हमला किया
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदूकधारी सुपरमार्केट के सामने अपनी गाड़ी खड़ी करता है। उसके बगल वाली सीट पर राइफल रखा हुआ है। उसने पार्किंग से निकल रहे लोगों पर हमला कर दिया।

गोली लगने के बावजूद सुरक्षित रहा हमलावर
बफेलो शहर के पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, गेंड्रोन ने शुरुआत में स्टोर के बाहर 4 लोगों को गोली मारी, जिनमें से 3 की मौत हो गई। स्टोर के अंदर एक सिक्योरिटी गार्ड ने हमलावर पर कई गोलियां चलाईं लेकिन बुलेट प्रूफ की वजह से हमलावर बच गया और उसने सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर दी। सिक्योरिटी गार्ड एक रिटायर पुलिसकर्मी था।

घटना की जांच FBI को सौंपी गई
अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) शनिवार शाम से ही आरोपी से पूछताछ कर रही है। ऑफिसर्स को शक है कि यह शूटिंग नस्लीय तौर पर उकसावे से प्रेरित थी। FBI के बफेलो फील्ड ऑफिस के इनचार्ज स्टीफन बेलोंगिया ने कहा – हम इस घटना की जांच हेट क्राइम और नस्लीय उकसावे से प्रेरित चरमपंथ के मामले के तौर कर रहे हैं।

टॉप्स फ्रेंचाइजी ने कहा- हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने स्थानीय अधिकारियों को मदद की पेशकश की है। होचुल ने कहा है

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

फैक्ट्री मे लगी आग, 3 श्रमिकों की दम घुटने से मौत…

Published

on

By

 

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में शनिवार को बैटरी बनाने वाली एक फैक्ट्री की वर्कशॉप में भीषण आग लग गई, लेकिन आग से बचने के लिए टॉयलेट में छिपे 3 श्रमिकों की भी दम घुटने से मौत हो गई है, जबकि एक श्रमिक की जान बच गई। सराय थाना पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया गया है।

फरीदाबाद शहर में सेक्टर-37 स्थित अनंगपुर डेयरी के पास चार्जिंग बैटरी बनाने वाली एक फैक्ट्री और वर्कशॉप दोनों साथ-साथ बनी हुई हैं। फैक्ट्री में लैपटॉप, पावर बैंक, कैमरा आदि की बैटरी बनाई जाती है। शनिवार को करीब 11 बजे फैक्ट्री के साथ ही बनी वर्कशॉप में एक बैटरी में चार्जिंग के वक्त ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। उस वक्त कंपनी में 4 श्रमिक कार्यरत थे।

दिल्ली के लालकुंआ निवासी अंकित (23), सुनील (23) व सतबीर (26) आग से बचने के लिए वर्कशॉप में ही बने टॉयलेट में छिप गए तथा चौथा श्रमिक पिंटू बाहर भाग गया। देखते ही देखते आग इतनी भड़की कि उसने पूरी वर्कशॉप को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों से करीब 4 घंटे बाद जब आग पर काबू पाया तो टॉयलेट में बंद तीनों श्रमिकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, तीनों की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

45 मिनट देरी से पहुंची दमकल की गाड़ी

मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि आग की सूचना तुरंत दमकल और पुलिस को दी गई थी। पुलिस तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन दमकल की गाड़ी 45 मिनट देरी से पहुंची, जिस वजह से आग काफी भड़की और फिर आग पर काबू पाने में काफी समय लगा। अगर समय पर दमकल की गाड़ी पहुंच जाती तो आग पर काबू पाया जा सकता था।

फैक्ट्री मालिक पर केस दर्ज

फरीदाबाद के सराय थाना पुलिस ने इस मामले में जिंदा बचे चौथे श्रमिक पिंटू की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक अजय गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अजय गुप्ता ने वर्कशॉप के साथ ही फैक्ट्री बनाई हुई है, जिसमें हादसे के बाद 23 श्रमिक कार्यरत थे। अगर आग साथ वाली फैक्ट्री तक पहुंचती तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री और वर्कशॉप दोनों ही अवैध रूप से चलाई जा रही थी।

तीन दिन पहले मनाई थी शादी की सालगिरह

परिजनों ने बताया कि मृतक सतबीर की एक साल पहले खैर अलीगढ़ में दुर्गेश के साथ शादी हुई थी। तीन दिन पहले शादी की सालगिरह मनाई थी। वहीं 15 दिन पहले ही उनको बेटी हुई है। तीनों मृतक अपने परिवार में कमाने वाले अकेले थे। दो अन्य अंकित और सुनील अभी अविवाहित थे। तीनों वर्ष 2020 में ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल से यहां नौकरी कर रहे थे। उधर, सराय ख्वाजा थाना प्रभारी रामपाल सिंह का कहना है कि श्रमिक अमृत उर्फ पिंटू की शिकायत पर कंपनी मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

भीषण टक्कर, दो ट्रक एवं कार के बीच हुई भयंकर टक्कर, 6 लोगो की हुई मौत..

Published

on

By

गुजरात के मोडासा के आलमपुर के पास दो ट्रक और कार के बीच भयंकर टक्कर हुई है। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिसमें 6 लोग जिंदा जल गए। हादसे के बाद मोडासा-नडियाद हाईवे बंद कर दिया गया है। हाईवे बंद होने की वजह से 10 किमी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।

 

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

गांजे तस्करी करते युवक गिरफ्तार,5 किलो गाँजा और बाईक जब्त

Published

on

जशपुर पुलिस को बड़ाई सफलता मिली है. गांजे की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है. जो बाइक में ओडिशा गाँजा ला रहा था. जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिर के जरिये मिली थी.

जिस पर टीम गठित किया गया था, एवं नाकेबंदी कर कार्रवाई की गई. वही गांजा तस्कर को कुनकुरी के जयस्तंभ चौक पर गिरफ्तार किया गया. तस्कर के कब्जे से 5 किलो गाँजा और बाईक जब्त की गई है.

आरोपी बगीचा के सरडीह का निवासी है. इस कार्रवाई को कुनकुरी पुलिस ने अंजाम दिया है. . बता दें कि अवैध कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 hour ago

CG Braking News: छत्तीसगढ़ के चित्रकोट जलप्रपात में एक महिला ने अचानक कूदकर दी जान, 9 घंटे के के बाद लाश को किनारे पर लाया गया…

    बस्तर: चित्रकोट जलप्रपात में कूदकर जान देने वाली युवती की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है। 9...

छत्तीसगढ़4 hours ago

सोने चांदी की कीमतों पर हुई बढ़ोतरी, सोना 660 रुपए महंगा होकर 51,027 रु प्रति 10 ग्राम पंहुचा, एवं चांदी 2,321 रुपए हुई महंगी..

  इस हफ्ते सोने-चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के...

छत्तीसगढ़8 hours ago

कई जिलों में बाढ़ एवं बारिश का कहर, आंधी व तूफान से 33 की मौत..

हीटवेव, बारिश, बाढ़ और बिजली देश के कुछ हिस्सों में कहर बरपा रही है। कुछ हिस्से जहां चिलचिलाती गर्मी से...

छत्तीसगढ़1 day ago

महंगाई से मिलेगी राहत, खाद्य तेलों के आयात से खाद्य पदार्थों में छूट..

Palm Oil Import इंडोनेशिया से पाम आयल का आयात फिर से शुरू होने से खाद्य तेल के साथ साबुन शैंपू...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG Monsoon Update: बस्तर में गरज-चमक के साथ बारिश, जगदलपुर दंतेवाड़ा समेत आस-पास के इलाकों मे तेज आंधी चलने की संभावना…

  छत्तीसगढ़ के बस्तर में बुधवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला। जगदलपुर, दंतेवाड़ा समेत आस-पास के इलाकों में...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    ONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश5 days ago

    PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…

  • जॉब5 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब4 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    रक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…

  • जॉब5 days ago

    बिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई

  • जॉब5 days ago

    जूनियर असिस्‍टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब6 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती,जल्द ज़ारी होगी नोटिफिकेशन,ये रही पूरी डिटेल…

  • जॉब5 days ago

    विश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…