क्राइम न्यूज़
बाड़मेर जिले के बालोतरा पुलिस ने शहर के बस स्टैंड से 1 किलो 30 ग्राम गांजा बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार..
बाड़मेर जिले के बालोतरा पुलिस ने शहर बस स्टैंड से 1 किलो 30 ग्राम गांजा को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी से मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार बालोतरा पुलिस शहर में लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए गश्त कर रही थी। इस दौरान छतरियों का मोर्चा से नदी किनारे होते हुए गांधीपुरा की तरफ आने वाली सड़क पर एक व्यक्ति आ रहा था। व्यक्ति के दाहिने हाथ में काले रंग का थैला था। पुलिस की गाड़ी को देखकर हड़बड़ा कर हाथ में लिए थैले को लेकर सड़क छोड़कर नदी की तरफ भागने लगा। पुलिस को संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। टीम ने घेरकर व्यक्त को पकड़ लिया। नाम पूछकर थैले की तलाशी ली गई। थैले में भारी मात्रा में मादक पदार्थ मिला।
बालोतरा थानाधिकारी बाबुलाल के मुताबिक आरोपी खेमाराम पुत्र खेमाराम निवासी भूंका भगतसिह, सिणधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर पूछताछ की जा रही है।
थैले मे मिला 1 किलो 30 ग्राम गांजा
टीम द्वारा तलाशी लेने पर थैले में अखबार व पॉलीथिन में 1 किलो 30 ग्राम गांजा भरा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर गांजा को लेकर पूछताछ की गई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई।

क्राइम न्यूज़
15 साल की लड़की से गैंगरेप, आरोपी फरार..

जयपुर में पड़ोसी दो युवकों के 15 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घर में घुसकर नाबालिग का किडनैप किया गया। पास ही दुकान में ले जाकर दोनों युवकों ने रेप किया। चौमूं थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एसएचओ हेमराज ने बताया कि ग्राम जाहोता चौमूं निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया है। जाड़ोता निवासी विकास और अजय ने उसकी 15 साल की बेटी के साथ गैंगरेप किया। आरोप है कि 21 मई की रात वह परिवार सहित घर में सो रहा था। रात करीब 1:30 बजे आरोपी विकास और अजय घर में घुस आए। उसकी नाबालिग बेटी को सोते समय मुंह बंद कर घर से उठा ले गए। किडनैप कर पास ही टैंट की दुकान में ले जाकर दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से रेप किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
बच्ची के साथ दरिंदगी कर दोनों आरोपी वहां से भाग छूटे। डरी-सहमी बेटी भी रात के समय ही घर आकर सो गई। पिछले काफी दिनों से बेटी गुमशुम व डरी दिखाई दे रही थी। गुरुवार को परिजनों ने दबाव डालकर पूछा। पीड़िता ने परिजनों को अपने साथ ही दरिंदगी के बारे में बताया। गुस्साएं परिजनों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी विकास और अजय ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसमें उनके एक दोस्त ने उनकी मदद की।
क्राइम न्यूज़
CRIME NEWS: शादी करने से मना किया तो युवक ने युवती की गला घोटकर उतारा मौत के घाट, फिर हुआ ये…

आगरा जिले के खंदौली में जलेसर मार्ग पर गांव आबिदगढ़ के पास जलाया गया शव मथुरा के सिपाही वीरपाल सिंह की लापता 20 वर्षीय बेटी खुशबू का था। आरोप है कि शादी से इनकार करने पर नाऊ का सराय स्थित नवनीत नगर निवासी आशीष तोमर ने दुपट्टे से गला घोंटकर खुशबू की हत्या की थी। दरअसल, बीकॉम की छात्रा खुशबू को हत्यारोपी आशीष तोमर ने अपने घर बुलाया था। इसके बाद हत्या कर दी थी। 35 घंटे शव घर में रखने के बाद पिता के साथ बाइक पर ले जाकर ठिकाने लगा आया था। मगर, पहचान होने पर दोनों पकड़े गए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी आशीष ने बताया कि 30 मई को सोमवती अमावस्या थी। सुबह मां-बाप गंगा स्नान के लिए राजघाट गए थे। उनके जाने के बाद उसने खुशबू को घर बुला लिया था। उसके आने पर दोनों के बीच बातचीत के दौरान वाद विवाद होने लगा। शाम तकरीबन चार बजे गुस्से में उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद शव को पलंग के नीचे छिपा दिया था। वह रात भर शव के साथ ही रहा। दूसरे दिन सुबह माता-पिता आ गए। 24 घंटे बाद शव से दुर्गंध आने लगी। इस पर आशीष के पिता मुकेश ने बेटे से पूछताछ की। कहा कि दुर्गंध कहां से आ रही है। आशीष कुछ जवाब नहीं दे रहा था। इस पर उन्हें शक हो गया। उन्होंने कमरे की तलाशी ली। इस दौरान खुशबू का शव पलंग के नीचे मिल गया। यह देखकर वो घबरा गए। इस पर बेटे ने हत्या के बारे में बताया। कहा कि गलती हो गई। मगर, उसके पिता ने पुलिस को जानकारी नहीं दी। दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बना ली। शव को रजाई के कवर में लपेट दिया। 31 मई की रात तकरीबन तीन बजे गठरी में शव लेकर बाइक पर रख लिया।
मुकेश बाइक चलाने लगे। आशीष पीछे बैठा रहा। जलेसर मार्ग पर दोनों बाइक तकरीबन पांच किलोमीटर दूर तक लेकर आए। उस समय कुछ ही वाहन चल रहे थे। सुनसान जगह पर बाइक रोक दी।
सड़क किनारे शव को फेंकने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगाने के लिए लाइटर साथ लेकर गए थे। उनकी योजना थी कि शव जलने के बाद पहचाना नहीं जा सकेगा। मगर, शव पूरी तरह से जल नहीं सका। चेहरा जलने से मच गया। कपड़े भी नहीं नहीं जल पाए थे। परिजनों ने शव को पहचान लिया। खुशबू के जूते और मोबाइल घर पर ही रह गए थे। उन्हें भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
क्राइम न्यूज़
डॉक्टर्स पर बदमाशों ने किया हमला, सिगरेट की बात पर फोड़ा सिर..

भरतपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के बाहर थड़ी पर चाय पी रहे दो डॉक्टर्स पर गुरुवार रात बदमाशों ने हमला कर दिया। दोनों डॉक्टर्स के सिर में चोटें आई हैं। बदमाश एसयूवी कार से आए थे। डेयरी वाले से सिगरेट मांगने की बात पर उनकी डॉक्टर्स से मामूली बहस हुई थी। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल से डॉक्टर के पैरों के पास फायरिंग की और लाठी-डंडों से हमला कर भाग गए।
सिगरेट की बात पर फोड़ा सिर
वारदात गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई। मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. रवि चोपड़ा और डॉ. नवीन गुर्जर चाय पीने कॉलेज के बाहर चाय की थड़ी पर गए थे। कुछ देर में वहां कार में चार युवक पहुंचे। आरोप है कि चारों शराब के नशे में धुत थे। एक बदमाश ने डॉ. रवि से सिगरेट मांगी। डॉ. नवीन फोन पर बिजी था। रवि ने सिगरेट के लिए मना किया तो आरोपी उससे उलझ गए। नवीन ने फोन कट कर बीच बचाव किया तो एक आरोपी बोला- तू ज्यादा नेता बन रहा है क्या। इसके आरोपियों ने दोनों डॉक्टर्स के पैरों के पास फायर किया और जमकर मारपीट की।
पैरों के पास फायरिंग की, डंडे बरसाए
डॉ. नवीन ने कहा कि हमने बदमाशों को यह भी कहा कि हम डॉक्टर हैं और यहां जॉब करते हैं। लेकिन आरोपी उन पर डंडे बरसाते रहे। दोनों को घायल करने के बाद बदमाश अपनी गाड़ी में बैठकर भाग गए। डॉ. नवीन ने कहा कि वे कौन लोग थे, हम उन्हें नहीं जानते। न ही उनसे पहले कभी मिलना हुआ। वे मेडिकल कॉलेज के नहीं थे, बाहर के लोग थे। उनमें से जाते समय एक बदमाश ने अपना नाम चंदू देशवाल बताया था और धमकी देकर गया था।
आरबीएम अस्पताल में हुआ सीटी स्कैन
घटना में दोनों डॉक्टर लहूलुहान हो गए, जिन्हें इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल ले जाया गया। सेवर थाना के एएसआई अमर चंद ने बताया कि घटना के संबंध में पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज किया जाएगा। घायल डॉक्टर के सिर का सीटी स्कैन कराया गया है। एक डॉक्टर को टांके भी आए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष बंसल का कहना है कि मामला मेडिकल कॉलेज परिसर से बाहर का है और इसमें कोई स्टूडेंट नहीं है। डॉ. रवि चोपड़ा राजकीय जनाना अस्पताल में जूनियर रेजीडेंट है और डॉ नवीन गुर्जर सीएचसी उच्चैन का मेडिकल ऑफिसर है। डॉक्टरों की शिकायत पर पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष6 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…
-
जॉब6 days agoरोजगार के अवसर: यहां 31 मई को प्लेसमेंट कैंप में इतने पदों पर होगी भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: ये 4 दिन भूलकर भी न तोड़े तुलसी, नही तो भुगतने पड़ सकते है ये परिणाम…































You must be logged in to post a comment Login