क्राइम न्यूज़
बाइक की टक्कर से पांच साल के बच्चे की मौत…

अलवर के मुण्डावर में जसई गांव में खेलते हुए बालक को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे बालक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
मुण्डावर थाना पुलिस ने बताया कि यूपी के बडेर के रहने वाले सुनील अलवर में फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। वे जसई गांव में किराए से रहते हैं। जिनके चार बच्चे हैं। छोटा बेटा सोमवार को गांव में दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान किसी बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बाइक चालक का पता लगा रही
पुलिस ने बताया कि गांव में टक्कर हुई है। बाइक सवार का पता लगाया जा रहा है। बालक की मौत से परिवार में मातम छा गया।

क्राइम न्यूज़
शिवनाथ नदी लापता युवक युवती मिली लाश,दोनों के शव गमछे में बंधे मिले…

दो दिनों से लापता युवक और युवती की लाश शिवनाथ नदी में के एनीकट के पास एक साथ मिले है। दोनों के शव एक दूसरे के साथ बंधे हुए थे। दोनों के शव नदी के महमरा एनीकेट के पास मिले हैं। जानकारी के बाद पुलिस जांच कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के शव एक दूसरे से गमछे से बंधे हुए थे। दोनों भिलाई के निवासी है और पिछले दो दिन से लापता बताए जा रहे है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
क्राइम न्यूज़
17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी को 13 वर्ष कैद व 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा हुई…

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा की कोर्ट ने 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में गांव बलबेहड़ा निवासी दोषी कुलदीप उर्फ अभी को 13 वर्ष कैद व 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर चार महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अदालत ने पीड़िता को चार लाख रुपए मुआवजा देने के भी आदेश किए हैं जो जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा दिए जाएंगे।
इस बारे में थाना चीका मेंं दोषी कुलदीप के खिलाफ 9 नवंबर 2018 को आईपीसी की धारा 363, 366ए, 376, 368 व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक 3 नवंबर 2018 को पीड़िता के परिवार सदस्य रात खाना खाकर सो गए थे। जब पीड़िता के पिता ने सुबह उठकर देखा तो उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की घर पर नहीं मिली।
उन्होंने लड़की की आस-पड़ोस में काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसने शक जताया कि उसकी लड़की को बलबेहड़ा निवासी कुलदीप शादी की नीयत से भगाकर ले गया है। पुलिस ने चालान तैयार करके अदालत में पेश किया। शिकायत पक्ष की ओर से केस की पैरवी उप जिला न्यायवादी जयभगवान गोयल ने की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एडीजे पूनम सुनेजा ने कुलदीप को दोषी पाया और 13 साल कैद व 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जमानत न होने के कारण दोषी पहले से ही जेल में बंद है।
क्राइम न्यूज़
चलती ट्रेन में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..

यह घटना मुल्तान से कराची के बीच चलने वाली बहाउद्दीन एक्सप्रेस में 27 मई को हुई। तीन आरोपियों में से दो टिकट चेकर और तीसरा उनका प्रभारी है।
पाकिस्तान में चलती ट्रेन में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। टिकट चेकर उसे झांसा देकर एसी कोच में ले गया और वहां उसके साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो भी बनाए जाने की खबर है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मुल्तान से कराची के बीच चलने वाली बहाउद्दीन एक्सप्रेस में 27 मई को हुई। तीन आरोपियों में से दो टिकट चेकर और तीसरा उनका प्रभारी है। कराची सिटी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर के अनुसार कराची के ओरंगी टाउन की रहने वाली महिला मुल्तान स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी। वह अपने मुजफ्फरगढ़ स्थित ससुराल में रह रहे बच्चों से मिलने गई थी।वहां विवाद होने के बाद वह गुस्से में कराची लौट रही थी। बताया गया है कि महिला तलाकशुदा है।
एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महिला यात्री ने कराची के लिए टिकट खरीदा और जब ट्रेन रोहरी स्टेशन पहुंची तो दो टिकट चेकर और उनके प्रभारी ने कथित तौर पर उसे एसी कोच में सीट देने का झांसा दिया। वहां ले जाने के बाद टिकट चेकर जाहिद और उसके प्रभारी आकिब ने एक खाली कोच में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गए। कराची रेलवे स्टेशन पहुंचकर महिला ने पुलिस में केस दर्ज कराया।
मामले को दबाने में जुटी रही पुलिस
चार दिन तक पाकिस्तान पुलिस व रेलवे पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। लेकिन मीडिया में मामला उछलने के बाद रेलवे पुलिस के आईजी फैजल सख्खर ने मंगलवार को बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों का डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है, ताकि अदालत में उनके खिलाफ पक्के सबूत पेश किए जा सकें। तीनों आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर सौंपा गया है। उनसे घटना को लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
पाकिस्तानी ट्रेनों न सुरक्षाकर्मी न कैमरे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की ट्रेनों में न सुरक्षा कर्मी होते हैं और नही कैमरे आदि जैसी सुरक्षा व्यवस्था। आईजी सक्खर ने कहा कि वह जल्द ही रेलवे प्रशासन को सभी ट्रेनों में कैमरे लगाने का निर्देश देंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
रेल मंत्री ने साद रफीक ने मांगी रिपोर्ट
पाकिस्तान के रेल मंत्री साद रफीक ने मामले में 24 घंटे में पुलिस महानिरीक्षक रेलवे से रिपोर्ट मांगी है। आरोपी निजी कंपनी के कर्मचारी हैं, जो उक्त एक्सप्रेस ट्रेन चलाती है। तीनों पाकिस्तान रेलवे के कर्मचारी नहीं हैं। जांच जारी है।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: ये 4 दिन भूलकर भी न तोड़े तुलसी, नही तो भुगतने पड़ सकते है ये परिणाम…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष5 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष5 days agoVastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…


















You must be logged in to post a comment Login