जानिए मुहम्मद गौरी को 17 बार हराने वाले पृथ्वीराज चौहान की वीरता की कहानी, पढ़े पूरी खबर…

Prithviraj Chauhan: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमाखाने की कोशिश की गई है। हम आपको फिल्म आने से पहले सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीरता कहानियों बारे में बताने जा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी आंख नहीं होने के बाद भी सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने मुहम्मद गौरी को मार गिराया था।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान वंश के हिंदू क्षत्रिय राजा थे। उत्तर भारत में 12 वीं सदी के उत्तरार्ध में उन्होंने अजमेर और दिल्ली पर राज किया था। सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जन्म साल 1166 में अजमेर के राजा सोमेश्वप चौहान के घर हुआ था। गुजरात में जन्में सम्राट पृथ्वीराज चौहान बचपन से ही प्रतिभा दिखाई देती थी। दिल्ली के राजा अनंगपाल द्वितीय की इकलौती बेटी कर्पूरी देवी पृथ्वीराज चौहान की मां थीं। पिता की मृत्यु के बाद 13 साल की उम्र में ही उन्होंने अजमेर के राजगढ़ की गद्दी संभाल ली।
बचपन में ही कुशल योद्धा रहे सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने युद्ध के कई गुण सीख थे। बाल्य काल में ही उनके अंदर योद्धा बनने के सभी गुण आ गए थे। दिल्ली के शासक और पृथ्वीराज चौहान के दादा अंगम ने पृथ्वीराज चौहान के साहस और बहादुरी की कहानियां सुनी तो बहुत प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने पृथ्वीराज चौहान को दिल्ली के सिंहासन का उत्तराधिकारी बनाने का एलान कर दिया। पृथ्वीराज की एक कहानी प्रचलित है कि वह इतने शक्तिशाली थे कि एक बार बिना किसी हथियार के शेर को मार दिया था।
दिल्ली राज सिंहासन की गद्दी संभालने के बाद पृथ्वीराज चौहान ने किला राय पिथौरा को बनवाया था। उन्होंने सिर्फ 13 साल की उम्र में ही गुजरात के पराक्रमी शासक भीमदेव को युद्ध में हरा दिया था। पृथ्वीराज चौहान छह भाषाएं जानते थे जिनमें संस्कृत, प्राकृत, मागधी, पैशाची, शौरसेनी और अपभ्रंश भाषा शामिल है। इसके साथ ही उनको मीमांसा, वेदान्त, गणित, पुराण, इतिहास, सैन्य विज्ञान और चिकित्सा शास्त्र का भी ज्ञान था।
पृथ्वीराज चौहान की तरह ही उनकी सेना भी बलवान थी। इतिहासकारों के मुताबिक, 300 हाथी तथा 3,00,000 सैनिक पृथ्वीराज की सेना में शामिल थे। इनमें बड़ी संख्या में घुड़सवार भी शामिल थे। भारतीय इतिहास के सबसे प्रसिद्ध हिन्दू राजपूत राजाओं में से एक पृथ्वीराज चौहान का राज्य राजस्थान और हरियाणा तक फैला था। साहसी और युद्ध कला में निपुण सम्राट पृथ्वीराज चौहान बचपन से ही तीर कमान और तलवारबाजी पसंद करते थे। पृथ्वीराज चौहान को कन्नौज के राजा जयचंद की बेटी संयोगिता से प्रेम हो गया था।
इसके बाद वह संयोगिता को स्वयंवर से ही उठा ले गए और गन्धर्व विवाह किया। हालांकि संयोगिता के पिता राजा जयचंद और पृथ्वीराज चौहान की आपस में नहीं बनती थी। शादी के लिए जयचंद राजी नहीं थे। संयोगिता को उठा ले जाने के बाद जयचंद ने पृथ्वीराज से दुश्मनी मान ली।
चंदबरदाई और पृथ्वीराज चौहान बचपन के दोस्त थे। इसके बाद चंदबरदाई एक कवि और लेखक बने थे। उन्होंने महाकाव्य पृथ्वीराज रासो लिखा है। प्रथम युद्ध में सन 1191 में मुस्लिम शासक सुल्तान मुहम्मद शहाबुद्दीन गौरी ने पृथ्वीराज चौदान को कई बार हराना चाहा, लेकिन उसको सफलता नहीं मिली। पृथ्वीराज चौहान ने युद्ध में मुहम्मद गौरी को 17 बार हराया। इसके अलावा वह इतने दरियादिली थे कि मुहम्मद गौरी को कई बार माफ कर दिया और छोड़ दिया।
अठारहवीं बार मुहम्मद गौरी ने जयचंद की मदद ली और युद्ध में पृथ्वीराज चौहान को हरा दिया। इसके बाद उन्हें बंदी बना लिया और अपने साथ लेकर चला गया। पृथ्वीराज चौहान और चंदबरदाई दोनों को ही कैद कर लिया गया। मुहम्मद गौरी ने सजा के तौर पर पृथ्वीराज की आखों को गर्म सलाखों से फोड़वा दिया। मुहम्मद गौरी ने चंदबरदाई से पृथ्वीराज चौहान की अंतिम इच्छा पूछने के लिए कहा, क्योंकि चंदबरदाई और पृथ्वीराज आपस में मित्र थे। पृथ्वीराज चौहान शब्दभेदी बाण चलाने में माहिर थे। मुहम्मद गौरी को इस बात की जानकारी दी गई जिसके बाद उसने कला प्रदर्शन के लिए इजाजत दे दी।
पृथ्वीराज चौहान को जहां पर अपनी कला का प्रदर्शन करना था वहां पर मुहम्मद गौरी भी मौजूद था। पृथ्वीराज चौहान ने चंदबरदाई के साथ मिलकर मुहम्मद गौरी को मारने की योजना पहले ही बना ली थी। महफिल शुरू होने वाली थी तभी चंदबरदाई ने एक दोहा कहा- ‘चार बांस चौबीस गज, अंगुल अष्ट प्रमाण, ता ऊपर सुल्तान है मत चूके चौहान’।
चंदबरदाई ने पृथ्वीराज चौहान को संकेत देने के लिए इस दोहे को पढ़ा था। इस दोहे को सुनने के बाद मोहम्मद गोरी ने जैसे ही शाब्बास’ बोला। वैसे ही अपनी आंखों को गवा चुके पृथ्वीराज चौहान ने मुहम्मद गोरी को अपने शब्दभेदी बाण से मार दिया। हालांकि सबसे दुख की बात यह है कि इसके बाद पृथ्वीराज चौहान और चंदबरदाई ने दुर्गति से बचने के लिए एक दूसरे को मार दिया। ऐसे पृथ्वीराज ने अपने अपमान का बदला ले लिया। पृथ्वीराज के मरने की खबर सुनने के बाद संयोगिता ने भी अपनी जान दे दी।

जॉब
10वीं पास के लिए कोस्ट गार्ड में निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

ICG Recruitment 2022 : हेडक्वॉर्टर कोस्ट गार्ड पश्चिमी रीजन ने जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप सी नॉन गजटेड कैटेगरी के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके तहत मोटर ट्रांसपोर्ट, स्प्रे पेंटर और मोटर ट्रांसपोर्ट मैकेनिक पदों पर वैकेंसी है. नोटिस के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2022 है. 10वीं पास के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड में सरकारी नौकरी का अच्छा मौका है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार फटाफट आवेदन कर दें. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन करना है.
इंडिन कोस्ट गार्ड भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल
मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर- 05 पद
स्प्रे पेंटर- 1 पद
मोटर ट्रांसपोर्ट मैकेनिक- 1 पद
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर/मैकेनिक
– 10वीं पास होना चाहिए.
-संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए.
– आटोमोबाइल वर्कशॉप में दो साल का अनुभव होना चाहिए.
स्प्रे पेंटर-
– 10वीं पास होना चाहिए.
– इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में अपरेंटिस किया होना चाहिए.
– संबंधित ट्रेड में दो साल कार्य का अनुभव.
कितनी मिलेगी सैलरी
मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर- पे बैंड-1, 5200-20200 +Rs.1900/- ग्रेड पे (प्री रिवाइज्ड) और रिवाइज्ड पे मैट्रिक्स लेवल-2, , Rs. 19,900/-
स्प्रे पेंटर- पे बैंड-1, 5200-20200 +Rs.1900/- ग्रेड पे (प्री रिवाइज्ड) और रिवाइज्ड पे मैट्रिक्स लेवल-2, , Rs. 19,900/-
मोटर ट्रांसपोर्ट मैकेनिक- पे बैंड-1, 5200-20200 +Rs.1900/- ग्रेड पे (प्री रिवाइज्ड) और रिवाइज्ड पे मैट्रिक्स लेवल-2, , Rs. 19,900/-
व्यापर
हो जाइए सावधान, क्या आप भी क्यूआर कोड से पेमेंट करते है तो रखे इन बातों का ध्यान…
QR Code Alert: पहले की तरह अब लोग किसी भी चीज का भुगतान करने के लिए कैश का इस्तेमाल करते नहीं हैं या फिर बेहद कम करते हैं। दरअसल, आज का दौर डिजिटलीकरण का है, जिसकी वजह से लोग ऑनलाइन पेमेंट मोड का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, आज के समय में इसे काफी बढ़ावा भी मिला है और लोग आसानी से इससे पेमेंट भी कर पाते हैं। कई तरह के यूपीआई एप की मदद से आप मिनटों में किसी को भी पेमेंट कर सकते हैं। वहीं, क्यूआर कोड आने से तो ये काम और भी जल्दी हो जाता है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि क्यूआर कोड आने से जितनी सुविधाएं बढ़ी हैं, उतने ही जालसाज लोगों को ठगने के नए-नए तरीके ढूंढते हैं। ऐसे में अगर आप भी क्यूआर कोड से पेमेंट करते हैं, तो ठगी से बचने के लिए आपको कुछ बातों को जानना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
दरअसल, बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों को इस बात की जानकारी देते रहते हैं कि उन्हें क्यूआर कोड स्कैन करते समय-समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप कोई क्यूआर कोड स्कैन करके यूपीआई पिन दर्ज करते हैं, तो इससे आपके बैंक खाते से पैसे कटते हैं न कि आपके खाते में आते हैं।
इन गलतियों को करने से बचें:-
नंबर 1
जालसाज लोगों को पेमेंट पूरा करने के लिए भी क्यूआर कोड से पेमेंट करने को कहते हैं, लेकिन आपको इस दौरान ध्यान देना है कि क्यूआर कोड किस चीज का है। जालसाज क्यूआर कोड के आड़ में आपके बैंक खाते से पैसे उड़ा लेते हैं।
नंबर 2
अगर आप किसी क्यूआर कोड को स्कैन कर रहे हैं, तो ध्यान दें कि ये कहीं आपकी कोई गोपनीय जानकारी तो नहीं मांग रहा है। अगर ऐसा है तो ऐसी वेबसाइट या अन्य क्यूआर कोड से स्कैन न करें।
नंबर 3
अगर आप किसी तरह की कोई एप डाउनलोड करते हैं, और आपको क्यूआर कोड स्कैन करके किसी लिंक के जरिए कोई एप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। तो ऐसी स्थिति में आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि ये आपको गोपनीय जानकारी चुराकर आपको चपत लगाने का काम करते हैं।
नंबर 4
अगर आपको कोई व्यक्ति पेमेंट रिसीव करने के लिए क्यूआर कोड भेज रहा है, और फिर आपको अपना यूपीआई पिन डालना पड़ रहा है तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, आप ये जान लीजिए कि पैसे रिसीव करने के लिए नहीं बल्कि किसी को पेमेंट करने के लिए यूपीआई पिन की जरूरत होती है।
जॉब
यहां खान निरीक्षक की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1 लाख तक सैलरी, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

UPPSC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में खान निरीक्षक के कुल 55 पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शनिवार 4 जून से शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए बैंक के माध्यम से 1 जुलाई तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं. जबकि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 4 जुलाई 2022 है. इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया गया है.
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा.
प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी.
प्रत्येक गलत प्रश्न पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे.
इन पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा.
प्रारंभिक परीक्षा में पदों की संख्या से 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा.
जरूरी योग्यता
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से मान्य संस्था से खनन अभियंत्रण में डिप्लोमा होना आवश्यक है.UPPSC उम्र
सीमा
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष हो सकती है. उम्र की गणना एक जुलाई 2022 के आधार पर की जाएगी. खास बात यह है कि सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट का प्रावधान दिया जाएगा.UPPSC
सैलरी
खान निरीक्षक के पद समूह ‘ग’ के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-7 के अनुसार भुगतान किया जाएगा. ऐसे में अभ्यर्थियों को 44900 से 142400 रुपये सैलरी के रूप में मिलेंगे.
-
जॉब6 days agoप्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
जॉब5 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
जॉब5 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब6 days agoयहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoभारतीय वायु सेना में निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoलाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..


















You must be logged in to post a comment Login