Connect with us

क्राइम न्यूज़

डॉक्टर्स पर बदमाशों ने किया हमला, सिगरेट की बात पर फोड़ा सिर..

Published

on

 

भरतपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के बाहर थड़ी पर चाय पी रहे दो डॉक्टर्स पर गुरुवार रात बदमाशों ने हमला कर दिया। दोनों डॉक्टर्स के सिर में चोटें आई हैं। बदमाश एसयूवी कार से आए थे। डेयरी वाले से सिगरेट मांगने की बात पर उनकी डॉक्टर्स से मामूली बहस हुई थी। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल से डॉक्टर के पैरों के पास फायरिंग की और लाठी-डंडों से हमला कर भाग गए।

सिगरेट की बात पर फोड़ा सिर

वारदात गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई। मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. रवि चोपड़ा और डॉ. नवीन गुर्जर चाय पीने कॉलेज के बाहर चाय की थड़ी पर गए थे। कुछ देर में वहां कार में चार युवक पहुंचे। आरोप है कि चारों शराब के नशे में धुत थे। एक बदमाश ने डॉ. रवि से सिगरेट मांगी। डॉ. नवीन फोन पर बिजी था। रवि ने सिगरेट के लिए मना किया तो आरोपी उससे उलझ गए। नवीन ने फोन कट कर बीच बचाव किया तो एक आरोपी बोला- तू ज्यादा नेता बन रहा है क्या। इसके आरोपियों ने दोनों डॉक्टर्स के पैरों के पास फायर किया और जमकर मारपीट की।

पैरों के पास फायरिंग की, डंडे बरसाए

डॉ. नवीन ने कहा कि हमने बदमाशों को यह भी कहा कि हम डॉक्टर हैं और यहां जॉब करते हैं। लेकिन आरोपी उन पर डंडे बरसाते रहे। दोनों को घायल करने के बाद बदमाश अपनी गाड़ी में बैठकर भाग गए। डॉ. नवीन ने कहा कि वे कौन लोग थे, हम उन्हें नहीं जानते। न ही उनसे पहले कभी मिलना हुआ। वे मेडिकल कॉलेज के नहीं थे, बाहर के लोग थे। उनमें से जाते समय एक बदमाश ने अपना नाम चंदू देशवाल बताया था और धमकी देकर गया था।

आरबीएम अस्पताल में हुआ सीटी स्कैन

घटना में दोनों डॉक्टर लहूलुहान हो गए, जिन्हें इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल ले जाया गया। सेवर थाना के एएसआई अमर चंद ने बताया कि घटना के संबंध में पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज किया जाएगा। घायल डॉक्टर के सिर का सीटी स्कैन कराया गया है। एक डॉक्टर को टांके भी आए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष बंसल का कहना है कि मामला मेडिकल कॉलेज परिसर से बाहर का है और इसमें कोई स्टूडेंट नहीं है। डॉ. रवि चोपड़ा राजकीय जनाना अस्पताल में जूनियर रेजीडेंट है और डॉ नवीन गुर्जर सीएचसी उच्चैन का मेडिकल ऑफिसर है। डॉक्टरों की शिकायत पर पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

जमीन विवाद के चलते हुआ खूनी संघर्ष, चचेरे भाई ने युवक को लट्‌ठ मारा, एवं पिता के साथ भी मारपीट हुई…

Published

on

By

बानसूरः जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों में खूनी झड़प...

 

लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद के चलते एक परिवार में शुक्रवार को खूनी संघर्ष हुआ। सुबह के समय खेती को लेकर काका-बाबा के परिवार में जमकर लट्‌ठ चले। वारदात में काका और चचेरे भाई ने लट्‌ठ मारकर युवक को लहूलुहान कर दिया। उसे अचेतावस्था में यहां जिला अस्पताल लाया गया। वहीं युवक के पिता के साथ भी मारपीट हुई। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला अरथूना थाने का है।

जांच अधिकारी ASI महेंद्र कुमार ने बताया कि थाने के माझिया गांव में सुबह के समय दो परिवारों में मारपीट की सूचना मिली है। कुछ देर पहले ही उन्हें वारदात की सूचना मिली है। वह महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर अस्पताल पहुंचे माझिया निवासी अरविंद पुत्र शंकरलाल चरपोटा को बेसुध हाल में ट्रेामा वार्ड में भर्ती कराया गया है। पिता शंकरलाल चरपोटा ने बताया कि उनके तीन भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ है। आरोपी भाई बापूड़ा उसकी जमीनों पर निरंतर कब्जे करता रहता है। करीब 15 साल पहले उसने पैतृक खेती की जमीन मोल ली थी। आरोपी भाई की उस जमीन पर भी नजर बनी हुई है। सुबह खेत को लेकर विवाद हुआ इसके बाद आरोपी बापूड़ा, उसका बेटा अमर सहित 8 जने उसके घर पर आ गए। वहां आकर लट्‌ठ मारने शुरू किए। तब घर पर अरविंद अकेला पड़ गया। वह कहीं बाहर गया था, जैसे ही वह घर पहुंचा। बदमाशों ने उस पर पथराव कर दिया।

आरोपियों ने बेटे अरविंद के सिर पर लट्‌ठ से कई वार किए। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोप है कि वारदात में चार महिलाएं भी शामिल है। पुलिस की जांच के बाद यथास्थिति सामने आएगी।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

CRIME NEWS: नशे के लिए दो बाइक सवार युवक ने महिला का मंगलसूत्र झपट भागे, गिरफ्तार…

Published

on

 

मंडी: हिमाचल प्रदेश में नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. आलम यह है कि नशे की लत को पूरा करने के लिए के अब युवा चोरी, चेन स्नैचिंग और अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है. यहां पर महिला के मंगलसूत्र को स्नैच करने के आरोप में पुलिस ने दो स्कूटी सवार युवकों को गिरफ्तार किया है. एक गिरफ्तारी घटना के दौरान ही हो गई थी, जबकि अब दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. कोर्ट ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेजा है.

दरअसल, बुधवार को मंडी जिले के रिवालसर में दोनों स्कूटी सवार युवकों ने महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया. आरोपियों की पहचान शरीफ मोहम्मद निवासी पंडोह और आरोपी गुरदेव सिंह, पैलेस कॉलोनी, मंडी के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए उन्होंने चेन स्नैचिंग की है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विरुद्ध भारतीय दंड संहिता 323, 382, 279, 337 व 34 आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया है.एक युवक को ग्रामीणों ने दबोचा था

दरअसल, बुधवार को जब यह महिला रिवालसर के घोड़ में बस से उतर कर अपने मायके से घर जा रही थी तो रिवालसर की ओर से दो युवक स्कूटी पर आए और महिला के पास खड़े हो गए. बाद में दोनों ने महिला के गले से झपट मारकर उसका मंगलसूत्र छीन लिया. हालांकि, मंडी के पैलेस कालोनी निवासी आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा लिया था. गुरुवार को दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी हुई. पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि महिला के गले से मंगलसूत्र उड़ा लेने वाले दोनों आरोपी काबू कर लिए ‌गए हैं. दोनों को दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है और मंगलसूत्र का पता नहीं लगा है. नशे की लत को पूरा करने के लिए दोनों ने चेन स्नैचिंग की है.

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट मे फसा 4 साल का बच्चा, हुई दर्दनाक मौत..

Published

on

By

 

चूरू जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव दांदू में गुरुवार शाम को बिजली विभाग की लापरवाही ने एक चार वर्षीय मासूम बच्चे की जान ले ली। घर के बाहर खेलते समय बच्चा बिजली पोल में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। दर्दनाक हादसे के बाद बालक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम चार वर्षीय मासूम बालक गौरव पुत्र भंवर सिंह अपने घर के बाहर अकेले खेल रहा था। तभी अचानक बिजली के पोल पर लगे ट्रांसफॉर्मर से जमीन में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर बालक बेहोश हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को पता लगने पर गौरव को पहले गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको चूरू के राजकीय डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मासूम बालक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में बालक के पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है दो भाइयों में गौरव छोटा था और परिवार में सबका लाडला था।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 hours ago

CG News: भिलाई में ओवरब्रिज से दो बहनों ने लगाई छलांग हादसे में 1 की मौत और 1 की हालत गंभीर…

  भिलाई के मरोदा ओवरब्रिज से दो बहनों ने छलांग लगा दी। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि...

छत्तीसगढ़5 hours ago

CG News: भिलाई के स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, कनवर्ट 3 में ब्लास्ट होने से 3 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे…

    भिलाई स्टील प्लांट के अंदर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले ब्लास्ट फर्नेस...

छत्तीसगढ़2 days ago

गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, वही 75 साल बाद मई में सबसे ठंडी रात देखने को मिली…

    राजस्थान में इस साल मई में जहां गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े, वहीं लोगों को ठंडक का अहसास...

छत्तीसगढ़4 days ago

डॉक्टरों की लापरवाही पड़ी भारी, मरीज को ब्लड की बदले लाल रंग की दवा चढ़ा दी, जाने फिर आगे….

    बीमार बेटे की हालत बिगड़ते देख मां के हंगामे को लेकर अस्पताल प्रशासन ने युवक को जिला अस्पताल...

छत्तीसगढ़4 days ago

Today corona update: देश में एक्टिव केस मरीजों की संख्या बढ़कर 17,087 हो गई, एवं देश में रिकवरी रेट 98.74% तक पहुचा…

  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,828 नए केस सामने आए हैं, जबकि 14 लोगों की मौत...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…

  • जॉब6 days ago

    रोजगार के अवसर: यहां 31 मई को प्लेसमेंट कैंप में इतने पदों पर होगी भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी…

  • जॉब5 days ago

    बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • ज्योतिष6 days ago

    VASTU TIPS: ये 4 दिन भूलकर भी न तोड़े तुलसी, नही तो भुगतने पड़ सकते है ये परिणाम…

  • ज्योतिष4 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…