ज्योतिष
ASHTALAKSHMI STOTRAM: यह स्तोत्र का पाठ करने से होती है सुख-समृधि की प्राप्ति, बनी रहती है माँ लक्ष्मी की कृपा…

Ashtalakshmi Stotram: हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। कहा जाता है कि यदि देवी लक्ष्मी किसी पर प्रसन्न हो जाएं तो उसका जीवन धन धान्य से भर जाता है। आर्थिक तंगी, दरिद्रता व पैसों से संबंधित अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा आराधना की जाती है। धन की देवी लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी प्राप्ति के लिए दुर्लभ श्री ‘अष्टलक्ष्मी स्तोत्र’ करना चाहिए। ‘अष्टलक्ष्मी स्तोत्र’ को बेहद चमत्कारी माना जाता है। प्रत्येक शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक इसका पाठ करने से व्यक्ति को स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
‘अष्टलक्ष्मी स्तोत्र’
आद्य लक्ष्मी
सुमनस वन्दित सुन्दरि माधवि, चन्द्र सहोदरि हेममये,
मुनिगण वंदित मोक्ष प्रदायिनी, मंजुल भाषिणी वेदनुते।
पंकजवासिनी देव सुपूजित, सद्गुण वर्षिणी शान्तियुते,
जय जय हे मधुसूदन कामिनी, आद्य लक्ष्मी परिपालय माम्।।
धान्यलक्ष्मी
असि कलि कल्मष नाशिनी कामिनी, वैदिक रूपिणी वेदमयी,
क्षीर समुद्भव मंगल रूपणि, मन्त्र निवासिनी मन्त्रयुते।
मंगलदायिनि अम्बुजवासिनि, देवगणाश्रित पादयुते,
जय जय हे मधुसूदन कामिनी, धान्यलक्ष्मी परिपालय माम्।।
धैर्यलक्ष्मी
जयवर वर्षिणी वैष्णवी भार्गवी, मन्त्र स्वरूपिणि मन्त्र,
सुरगण पूजित शीघ्र फलप्रद, ज्ञान विकासिनी शास्त्रनुते।
भवभयहारिणी पापविमोचिनी, साधु जनाश्रित पादयुते,
जय जय हे मधुसूदन कामिनी, धैर्यलक्ष्मी परिपालय माम्।।
गजलक्ष्मी
जय जय दुर्गति नाशिनी कामिनी, सर्व फलप्रद शास्त्रीय,
रथ गज तुरग पदाति समावृत, परिजन मण्डित लोकनुते।
हरिहर ब्रह्म सुपूजित सेवित, ताप निवारिणी पादयुते,
जय जय हे मधुसूदन कामिनी, गजरूपेणलक्ष्मी परिपालय माम्।।
संतानलक्ष्मी
अयि खगवाहिनि मोहिनी चक्रिणि, राग विवर्धिनि ज्ञानमये,
गुणगणवारिधि लोकहितैषिणि, सप्तस्वर भूषित गाननुते।
सकल सुरासुर देवमुनीश्वर, मानव वन्दित पादयुते,
जय जय हे मधुसूदन कामिनी, सन्तानलक्ष्मी परिपालय माम्
विजयलक्ष्मी
जय कमलासिनी सद्गति दायिनी, ज्ञान विकासिनी ज्ञानमयो,
अनुदिनम र्चित कुमकुम धूसर, भूषित वसित वाद्यनुते।
कनकधरास्तुति वैभव वन्दित, शंकरदेशिक मान्यपदे,
जय जय हे मधुसूदन कामिनी, विजयलक्ष्मी परिपालय माम्।।
विद्यालक्ष्मी
प्रणत सुरेश्वरि भारति भार्गवि, शोक विनाशिनी रत्नम,
मणिमय भूषित कर्णभूषण, शान्ति समावृत हास्यमुखे।
नवनिधि दायिनि कलिमलहारिणि, कामित फलप्रद हस्तयुते,
जय जय हे मधुसूदन कामिनी, विद्यालक्ष्मी सदा पालय माम्।
धनलक्ष्मी
धिमिधिमि धिन्दिमि धिन्दिमि, दिन्धिमि दुन्धुभि नाद सुपूर्णमये,
घुमघुम घुंघुम घुंघुंम घुंघुंम, शंख निनाद सुवाद्यनुते।
वेद पुराणेतिहास सुपूजित, वैदिक मार्ग प्रदर्शयुते,
जय जय हे मधुसूदन कामिनी, धनलक्ष्मी रूपेणा पालय माम्।।
अष्टलक्ष्मी नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि।
विष्णु वक्ष:स्थलारूढ़े भक्त मोक्ष प्रदायिनी।।
शंख चक्रगदाहस्ते विश्वरूपिणिते जय:।
जगन्मात्रे च मोहिन्यै मंगलम् शुभ मंगलम्।।

ज्योतिष
आज का राशिफल: इन 3 राशि के जातको को मिल सकते है नौकरी से जुड़े खुशखबरी, जाने कौन सी है वो राशि…

Aaj Ka Rashifal 9 June 2022: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरूवार का दिन है । नवमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी । आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 49 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा । साथ ही आज का पूरा दिन पार कर के अगली भोर 4 बजकर 23 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा । आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं 9 जून का राशिफल।
मेष राशि
आज आप खुद को पॉजिटिव ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। इस ऊर्जा का लाभ आपको अपने काम में साफ़-साफ दिखाई देगा। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी के लिये डॉक्टर से अपॉइन्टमेंट ले सकते हैं। आज करियर में तरक्की की संभावनाएं बनेंगी । आपकी कोशिशें आज रंग लायेंगी और आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को भी आज फायदा हो सकता है। आज के दिन छोटी कन्याओं को भोजन कराएं और उनका आशीर्वाद लें, सफलता मिलेगी।
वृष राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है । आज किसी महत्वपूर्ण काम में आपका शरीर पूरा साथ देगा। आप किसी काम को नये तरीके से करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो छात्र अपने करियर की शुरुआत में हैं, उन्हें सफलता मिलनी शुरू हो जायेगी। आज परिवार को समय देने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे परिवार के लोग आपके नजदीक आयेंगे। आज आपको पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिल सकता है। आज मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ायें, आपके सारे काम बनेंगे।
मिथुन राशि
आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है । आज इनकम के मामले में चल रही रुकावटों का डर खत्म होने के योग बन रहे हैं। आज बड़े भाई या बहन का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों से संबंधित कुछ मामलों में तनाव कम होगा । आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है । जीवनसाथी के साथ जिंदगी का बेहतरीन अनुभव मिल सकता है । आज किसी जरुरतमंद की मदद करेंगे, तो परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहेगा ।
कर्क राशि
आज का दिन व्यस्तता में रहने वाला है । आज आप पर टारगेट में मिले काम को पूरा करने के लिये दबाव बना रहेगा। दिनभर काम करने के बाद भी कुछ काम बाकी रह सकते हैं। किसी सहकर्मी से अनबन होने के योग बन रहे हैं । आज परिवार में मिली जिम्मेदारी से आपका तनाव बढ़ सकता है । विरोधी पक्ष आज आप पर ताक लगाये बैठे रहेंगे । शारीरिक रूप से आज आप थोड़े अनफिट रहेंगे । अच्छे स्वास्थ्य के लिये आज जंक फूड अवॉयड करें और मन्दिर में हरे मूंग का दान करें।
सिंह राशि
आज का दिन पैसों के मामले में तंग रहने वाला है । आपको किसी से उधार पर पैसा लेना पड़ सकता है। आज आपको अपने खर्चों पर रोक लगानी चाहिए। पिछले कुछ समय से आप जिन जिम्मेदारियों से बचना चाह रहे हैं, आज उन्हें पूरा करना पड़ सकता है। काम को पूरा करने के लिये आपको अपनी पूरी ऊर्जा लगानी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी मुलाकात किसी करीबी से हो सकती है। आज के दिन चावल का दान करें, सब ठीक हो जायेगा।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिये फेवरेबल रहने वाला है । आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी। आज अजनबियों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आज आर्थिक लेन-देन आपके पक्ष में रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ बाजार में खरीदारी करने जा सकते हैं। आज ऑफिस में आपके काम की नई योजनाओं से सीनियर खुश होंगे। आपकी आमदनी के नये ज़रिये बनेंगे। इस राशि के जो लोग इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें विदेश की किसी कम्पनी से इंटरव्यू के लिये कॉल आ सकती है । आज के दिन अपने ईष्ट देव को फूल चढ़ाएं, काम अच्छे से होंगे।
तुला राशि
आज आप तनावग्रस्त रहेंगे । आज किसी बात की चिंता करने से आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है, ऐसी परिस्थितियों से बचने की कोशिश करें। ये आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकती है। साथ ही खान-पान का ध्यान रखें। आज अपनी समस्या का हल ढूंढने के लिए किसी बड़े की मदद कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति आज थोड़ी ढीली रहेगी। अचानक आए ख़र्चों से आप परेशान हो सकते हैं। आज के दिन श्री गणेश को दूर्वा चढ़ाएं, समस्यायें दूर हो जायेंगी ।
वृश्चिक राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है । आज आपकी कलात्मक शैली को काफ़ी सराहना मिलेगी। कहीं से धनलाभ की संभावनायें भी बन रही हैं। इस राशि की महिलायें आज किटी पार्टी में जा सकती हैं। वहां आपकी नई दोस्त बनेगी। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आज आप जिस भी काम को करने के लिए चुनेंगे, वो जल्द से जल्द पूरा हो जायेगा। स्वास्थ्य भी आज पहले से काफी बेहतर रहेगा । आज पार्टनर के साथ मन्दिर में जाएं, रिश्ते बेहतर होंगे।
धनु राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है । आज का दिन आपके लिए बहुत ही सक्रिय और लोगों से मेल-जोल बढ़ाने वाला है । कई लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे। अचानक किसी काम से यात्रा के योग भी बन रहे हैं । इस राशि के मेडिकल स्टूडेंट्स को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें, दिन अच्छा गुजरेगा ।
मकर राशि
आज आपको कम फायदा होगा । आज आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है । आज रिश्तेदारों से संभलकर बात करें, किसी को बुरा लग सकता है। अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन पहले अपनी परेशानियों की एक लिस्ट जरूर बना लें और उन्हें एक-एक करके सुलझाएं। आज ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट में जल्दबाज़ी न करें, काम बिगड़ सकता है । आज व्यायाम पर ध्यान देंगे, तो सेहत अच्छी रहेगी। आज के दिन श्री गणेश का ध्यान करें, काम पूरे हो सकते हैं।
कुंभ राशि
आज आपका विश्वास अपने ऊपर बना रहेगा । ऑफिस में आपके दिए सुझावों पर गौर किया जाएगा, जिससे कम्पनी को फायदा मिलना तय है। नया काम शुरू करने को लेकर भी आज विचार कर सकते हैं। आज घर का माहौल अच्छा रहेगा। पिछले कई दिनों से पेंडिंग पड़े काम आज पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग मास कम्यूनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज किसी मीडिया कम्पनी में काम करने का सुनहरा मौका मिल सकता है। आज के दिन गाय को गुड़ खिलाएं, काम तेजी से होंगे।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिये ठीक रहने वाला है । बिजनेस में आज आपके साथ कुछ अच्छा हो सकता है । आपको काफी धनलाभ भी हो सकता है । आज आपका नए लोगों से कॉन्टैक्ट बढ़ेगा। आज आप धैर्य बनाये रखें, परिस्थितियां आपके फेवर में रहेंगी । स्टूडेंट्स को आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। अगर जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो आज थोड़ी मेहनत करके उन्हें मनाने का अच्छा मौका है । आज के दिन कुत्ते को रोटी डालें, स्थिति अनुकूल बनेगी ।
ज्योतिष
VASTU TIPS: वास्तु के अनुसार जाने दूध का गिरना शास्त्रों में क्यों माना जाता है बुरा…

वास्तु: कई बार होता है कि हमारे हाथ से दूध का गिलास छूट जाता है, या फिर अक्सर ऐसा होता है कि हम दूध उबालने के लिए रखते हैं और दूध गैस उबलकर बह जाता है। अक्सर आपने बड़े बुजुर्गों के मुंह से सुना होगा कि दूध का गिलास गिरना अशुभ होता है और अब कुछ अपशगुन हो सकता है। लेकिन ऐसा क्यों होता है? और दूध गिरने से क्या नुकसान होते हैं, ये हम आज आपको बताएंगे।
उबलता हुआ दूध अक्सर उफनकर गिर जाता है और हमारा किचन गंदा कर देता है, अगर आपके साथ बार बार ऐसा हो रहा है या फिर हाथ से दूध का गिलास छूट जाता है तो इसे अपशगुन कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि दूध गिरने से घर में सुख-समृद्धि में कमी आती है। अगर बार बार दूध गिर रहा है तो घर में लड़ाई झगड़ा होने की संभावना भी होती है। माना जाता है कि चंद्रमा कमजोर होने पर ऐसा होता है। दूध गिरने से घर में आर्थिक संकट भी आ सकता है।
दूध के अलावा इन चीजों का गिरना भी होता है अपशगुन
सिर्फ दूध ही नहीं कुछ और भी चीजे हैं जिनका गिरना अशुभ होता है।
अनाज
अनाज को मां अन्नपूर्णा का रूप माना जाता है, मां लक्ष्मी का पसंदीदा अनाज चावल है, अगर आपके हाथ से भी बार-बार अनाज गिर रहा है तो ये अपशगुन होता है। अनाज को बहुत ध्यान से इधर उधर करिए। खाना खाते वक्त भी भोजन कायदे से परोसिये जिससे वो थाली से बाहर न गिरे। खाना खाने के बाद थाली में जूठा अन्न न छोड़ें पहले तो कोशिश करें कि पूरा खा लें और अगर न खा पाएं तो किसी जानवर को दे दें मगर कूड़े में न फेंके।
नमक
अगर आपके हाथ से नमक छूटकर गिरता है और ये अक्सर हो रहा है तो इसका मतलब है कि आपका शुक्र और चंद्रमा कमजोर है। शुक्र कमजोर हो तो धन धान्य में कमी आती है साथ ही वैवाहिक जीवन में भी परेशानी आ सकती है। चंद्रमा कमजोर होने से सांस से संबंधित बीमारी हो सकती है।
ज्योतिष
VASTU TIPS: घर के दीवारों पर आइनों को गलत दिशा में लगाने से हो सकता है कलेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे शीशे का किस्मत से खास कनेक्शन है. अगर दर्पण को सही दिशा में नहीं रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. वहीं अगर शीशे को सही दिशा में लगाया जाए तो घर-परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बरकरार रहती है.
आइए जानते हैं कि आईने से जुड़े वास्तु टिप्स
आईने से जुड़े ये वास्तु टिप्स हैं खास -वास्तु शास्त्र के मुताबिक ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की तरफ चलती है. ऐसे में शीशे को पूरब या उत्तर की दीवार पर इस तरह से लगाना चाहिए ताकि देखने वाले का चेहरा पूरब या उत्तर की ओर रहे. वास्तु शास्त्र के मुताबिक दर्पण लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूरब, उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा मानी गई है. इस दिशा में आईना लगाने से घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी या आलमारी के सामने दर्पण लगाने से धन में बरकत होती है. आईना लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह कहीं से भी टूटा हुआ नहीं हो. दरअसल ऐसा आइना निगेटिव एनर्जी उत्पन्न करता है. -वास्तु के मुताबिक बेडरूम में आईना कमरे के तरफ ही लगाना चाहिए।
सोते वक्त शरीर का कोई भी हिस्सा आईने में नहीं दिखाई देना चाहिेए. क्योंकि इससे सेहत से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं. -अगर कमरा छोटा होने के कारण आईना बेड से सामने ही है तो रात को सोते वक्त उस आईने को किसी कपड़े से ढक दें.
इससे नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है. -वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में आईना नहीं लगाना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने घर में क्लेश बढ़ने लगते हैं. इसके अलावा कमरे की दीवारों पर शीशा आमने-सामने नहीं रखना चाहिए. इससे घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
जॉब6 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब6 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoलाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoSTATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoSBI में विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदन का अंतिम तिथि 7 जून…जल्द करें आवेदन
-
जॉब5 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
छत्तीसगढ़6 days agoCG News: भिलाई में ओवरब्रिज से दो बहनों ने लगाई छलांग हादसे में 1 की मौत और 1 की हालत गंभीर…


















You must be logged in to post a comment Login