Connect with us

क्राइम न्यूज़

दो बहनों ने छलांग लगाकर की ख़ुदकुशी, बड़ी बहन की हुई मौत, एवं छोटी बहन की हालत गंभीर..

Published

on

भिलाई। शहर के नेवई थाना इलाके से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां ओवरब्रिज से दो बहनों छलांग लगा कर ख़ुदकुशी की है। हादसे में बड़ी बहन की मौके पर ही मौत गई जबकि छोटी बहन की हालत गंभीर है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नेवई थाना प्रभारी ममता शर्मा ने बताया कि डुमरडीह की रहने वाली प्रियंका बांधे (18) और उसकी 16 साल की चचेरी बहन ने गुरुवार दोपहर मरोदा ओवर ब्रिज से छलांग लगा दी है। प्रियंका शासकीय कॉलेज उतई में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। छोटी बहन 10वीं की छात्रा है। दोनों को कूदते देख आसपास के दुकान वाले उन्हें बचाने दौड़े। इसके बाद 112 में कॉल करके सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में छोटी बहन की रीढ़ की हड्डी टूटने और अंदरुनी चोट आने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में चल रहा है। नेवई टीआई का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। खुदकुशी के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

 

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

उदयपुर में दीवार गिरने से हुआ भयानक हादसा, सात लोग घायल एवं 10 लोग दब गये..

Published

on

By

 

पुणे में दीवार में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौतः प्रेस रिव्यू - BBC News हिंदी

 

 

उदयपुर में दीवार गिरने से सात लोग घायल हो गए। सीएम अशोक गहलोत घायलों से मिलने एमबी अस्पताल पहुंचे।

उदयपुर की कृषि मंडी में बड़ा हादसा हो गया। एक दुकान की छत गिरने से 10 लोग दब गए। हादसे में दो ग्राहक और एक अकाउंटेंट की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए। सीएम अशोक गहलोत ने घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। वहीं मरने वालों को राज्य सरकार ने दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसा बुधवार की शाम को हुआ। कृषि मंडी की दुकान नंबर 10 के मालिक विनय कांत शाम पौने पांच बजे अपने स्टाफ के साथ बैठे थे। दुकान पर ग्राहक और मजदूर भी थे। दुकान के बगल में ही नई दुकान की नींव खोदी जा रही थी। इसी दौरान विनय कांत की दुकान की दीवार और छत भरभराकर गिर गई। जिसमें दुकान मालिक सहित 10 लोग दब गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोग मलबे से लोगों को निकालने के लिए जुट गए। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। टीम ने मलबे से लोगों को निकाला। जिसमें तीन शव भी बाहर निकाले गए।

सीएम गहलोत ने घायलों से की मुलाकात
मरने वालों में नीलेश मेनारिया (33), भावेश तंबोली (28) और दुकान के अकाउंटेंट जयपाल सिंह (24) शामिल हैं। दुकान के मालिक कमलेश जैन और विनय कांत कोठारी को गीतांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज एमबी अस्पताल में चल रहा है। जयपुर से उदयपुर लौटे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी एयरपोर्ट से सीधे एमबी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

दर्दनाक घटना, प्यार करने की मिली बड़ी सजा, पिता ने अपनी ही बेटी का गला दबाकर कर दी हत्या..

Published

on

By

कर्नाटक के मैसूर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

कर्नाटक के मैसूर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक निर्दयी पिता ने बीते सोमवार को अपनी नाबालिग बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी। पुलिस का दबाव बनने के बाद उसने आज आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिता के अनुसार बेटी ने प्यार के बाद उस शख्स से शादी भी कर ली जिसके बाद गुस्से में आकर उसने खौफनाक कदम को अंजाम दे दिया। घटना पेरियापट्टना थाना क्षेत्र की है।

क्या है मामला?
पेरियापटना के एक कॉलेज में द्वितीय वर्ष की की छात्रा और वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखने वाली लड़की, पड़ोस के मेलाहल्ली गांव में रहने वाले दलित समुदाय के एक लड़के मंजू के साथ प्यार करती थी और उससे शादी भी रचा ली थी। लड़की के परिवार और पिता ने इस शादी का कड़ा विरोध किया और लड़के के साथ किसी भी तरह के संबंध न रखने की सलाह दी थी। करीब एक महीने पहले पेरियापटना पुलिस ने अपने माता-पिता के खिलाफ शिकायत करने के बाद लड़की को मैसूर के सरकारी बालिका गृह भेज दिया था।

पिता ने घोंटा बेटी का गला
किसी तरह बहाने से उसे घर वापस लाने के बाद, उसके 45 वर्षीय पिता सुरेश और मां बेबी सहित परिवार के सदस्यों ने लड़की को लड़के के साथ कोई संबंध नहीं रखने के लिए मनाने की कोशिश की। लेकिन लड़की ने इससे इनकार कर दिया और  फिर उसने जब लड़के से संपर्क करने की कोशिश की, तो मंगलवार की तड़के लड़की और उसके पिता के बीच जोरदार बहस हुई। जिसके बाद पिता ने उसका गला घोंट दिया।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

नई नवेली दुल्हन4 लाख के जेवर, 1.50 लाख कैश लेकर हुई फरार, जाने क्यों, पढ़े पूरी खबर…

Published

on

By

 

आगरा में फिर भागी दुल्हन, सुहागरात से पहले दूल्हे और ससुरालीजनों को कमरे में बंद कर दुल्हन हुई फरार - bridal in Agra ran away from in laws house before first night

 

बिहार के मोतिहारी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर दुल्हन ने ऐसा कांड किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सुहागरात से पहले दुल्हन लाखों की नकदी, जेवरात और दहेज में मिला बाइक लेकर फरार हो गई।

पीड़ित परिवार का कहना है कि नई नवेली दुल्हन शादी के चंद घंटे बाद ही ससुरालवालों को लूट कर फरार हो गई। दूल्हा सुहागरात का इंतजार कर रहा था। उससे पहले ही दुल्हन 4 लाख के जेवर, 1.50 लाख कैश लेकर बाइक से भाई के साथ फरार हो गई। मामला पकड़ीदयाल थाना स्थित धनौजी पंचायत के हरनाथपुर परसौनी गांव का है। परिवार ने थाना में आवेदन दिया है।

10 मई को शादी,11 को भागी दुल्हन
हरनाथा गांव के जोगी साह के पुत्र आनंद कुमार की शादी हिंदू रीति रिवाज से 9 मई को ढाका थाना क्षेत्र के परसा निवासी रामनाथ साह की पुत्री मुन्नी कुमारी के साथ हुई थी। 10 मई को नई दुल्हन के साथ अपने घर पहुंचा। नई दुल्हन के आने की खुशी में घर में उत्सवी माहौल था। दुल्हन विदा होकर ससुराल अपने पति आनंद कुमार के साथ घर आई और उसी रात को 11 बजे दुल्हन दुल्हन का भाई कृष्णा साह अपने दो दोस्तों के साथ अपनी बहन के घर आया। दूल्हा और उसके पूरे परिवार ने कृष्णा साह का खूब सेवा सत्कार किया।देर रात होने पर वो दूसरे रूम में सोने चला गया। रात में मौका देख दुल्हन मुन्नी कुमारी अपने भाई कृष्णा साह के साथ जेवर और कैश लेकर फरार हो गई।

दूल्हे को चाहिए इंसाफ
पीड़ित दूल्हे ने पुलिस को बताया कि देर रात जब उसने मोटरसाइकिल की आवाज सुनी तो उसने उठकर देखा कि दुल्हन और उसके भाई घर पर नहीं है और कीमती सामान भी गायब था। दहेज में जो नई बाइक मिली थी वह भी नहीं थी। पीड़ित आनंद कुमार कहना है कि इस घटना के बाद से उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है, उसे इंसाफ चाहिए।

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 hours ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

छत्तीसगढ़21 hours ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…

  छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान...

छत्तीसगढ़2 days ago

today weather update: बढ़ रहा है गर्मी का कहर, जानिए कहां तक पहुंचा मानसून…

    Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है और सही गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इससे...

छत्तीसगढ़5 days ago

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहरों के दाम..

  आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष7 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • जॉब6 days ago

    रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…

  • जॉब6 days ago

    कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

  • जॉब7 days ago

    यहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    पंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    STATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता… 

  • जॉब6 days ago

    SBI में विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदन का अंतिम तिथि 7 जून…जल्द करें आवेदन

  • जॉब5 days ago

    कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..