व्यापर
सोने-चाँदी की कीमत में लगातार गिरावट,जानें 10 ग्राम सोने के दाम

Gold Price Today: अगर आप भी लगन के सीजन में सोना या फिर चांदी के ज्वेलरी खरीदने प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट का दौर थमता नजर आ रहा है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में हल्की तेजी देखने को मिल रही है।
दरअसल शादियों का सीजन होने के कारण सर्राफा बाजार में सोने की मांग में लगातार तेजी बनी हुई है और दाम गिरने के कारण ग्राहकों में इसकी खरीदारी को लेकर उत्साह भी देखने को मिल रही है।इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
आज सोना 98 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ है जबकि चांदी की कीमत में 363 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के बावजूद फिलहाल सोना 51100 और चांदी 62000 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है। हालांकि सोना अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18000 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना 98 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51136 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 51 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51038 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं आज चांदी 363 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 62048 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 367 रुपये सस्ता होकर 61685 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन से उलट आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 12 रुपये की दर से सस्ता होकर 51039 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 61 रुपये की तेजी के साथ 62087 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
करीब 5064 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5064 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 17932 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 1.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1851.63 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 22.07 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
Gold Price
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 51136 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 50931 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46841 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38352 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29915 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

व्यापर
पोस्ट ऑफिस का ये स्कीम,मार्केट मे मचाएगा खलबली,जानें कैसे…

हर कोई अपनी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा जमा करना चाहता है लेकिन जानकारी के अभाव और फालतू के खर्चों के कारण ऐसा करने में नाकामयाब रहते हैं। अगर आप भी अपने खर्च में थोड़ी कटौती करके बचत करना चाहते हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है।इसमें रिस्क फैक्टर भी कम है और रिटर्न भी बढ़िया मिलता है। ऐस पोस्ट ऑफिस RD में करें निवेश पोस्ट ऑफिस आरडी (RD) डिपॉजिट अकाउंट बेहतर ब्याज दर के साथ छोटी किस्तों जमा करने की एक सरकार की गारंटी योजना है।
इसके तरह आप महज 100 रुपये के छोटे से रकम से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। निवेश की अधिकतम लिमिट नहीं है, आप जितना चाहें इसमें पैसा जमा कर सकते हैं।हर तिमाही पर खाते में जुड़ता है ब्याज इस योजना के तहत कम से कम पांच साल के लिए खाता खोला जाता है। हालांकि बैंक छह महीने, 1 साल, 2 साल, 3 साल के लिए रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट की सुविधा देते हैं।
इसमें जमा पैसों पर ब्याज कैलकुलेश हर तिमाही पर होता है और इसे हर तिमाही के अंत में खाता धारक की जमा राशि में जोड़ दिया जाता है। RD पर इतना मिलता है ब्याज रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम पर फिलहाल 5.8 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। भारत सरकार अपनी सभी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें हर तिमाही में तय करती है।
10 हजार हर महीने डालने पर मिलेंगे 16 लाख अगर आप पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में हर महीने 10 हजार रुपये 10 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको 10 साल बाद 5.8 फीसदी की ब्याज दर से 16 लाख रुपये से भी ज्यादा मिलता है।
व्यापर
हो जाइए सावधान, क्या आप भी क्यूआर कोड से पेमेंट करते है तो रखे इन बातों का ध्यान…
QR Code Alert: पहले की तरह अब लोग किसी भी चीज का भुगतान करने के लिए कैश का इस्तेमाल करते नहीं हैं या फिर बेहद कम करते हैं। दरअसल, आज का दौर डिजिटलीकरण का है, जिसकी वजह से लोग ऑनलाइन पेमेंट मोड का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, आज के समय में इसे काफी बढ़ावा भी मिला है और लोग आसानी से इससे पेमेंट भी कर पाते हैं। कई तरह के यूपीआई एप की मदद से आप मिनटों में किसी को भी पेमेंट कर सकते हैं। वहीं, क्यूआर कोड आने से तो ये काम और भी जल्दी हो जाता है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि क्यूआर कोड आने से जितनी सुविधाएं बढ़ी हैं, उतने ही जालसाज लोगों को ठगने के नए-नए तरीके ढूंढते हैं। ऐसे में अगर आप भी क्यूआर कोड से पेमेंट करते हैं, तो ठगी से बचने के लिए आपको कुछ बातों को जानना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
दरअसल, बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों को इस बात की जानकारी देते रहते हैं कि उन्हें क्यूआर कोड स्कैन करते समय-समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप कोई क्यूआर कोड स्कैन करके यूपीआई पिन दर्ज करते हैं, तो इससे आपके बैंक खाते से पैसे कटते हैं न कि आपके खाते में आते हैं।
इन गलतियों को करने से बचें:-
नंबर 1
जालसाज लोगों को पेमेंट पूरा करने के लिए भी क्यूआर कोड से पेमेंट करने को कहते हैं, लेकिन आपको इस दौरान ध्यान देना है कि क्यूआर कोड किस चीज का है। जालसाज क्यूआर कोड के आड़ में आपके बैंक खाते से पैसे उड़ा लेते हैं।
नंबर 2
अगर आप किसी क्यूआर कोड को स्कैन कर रहे हैं, तो ध्यान दें कि ये कहीं आपकी कोई गोपनीय जानकारी तो नहीं मांग रहा है। अगर ऐसा है तो ऐसी वेबसाइट या अन्य क्यूआर कोड से स्कैन न करें।
नंबर 3
अगर आप किसी तरह की कोई एप डाउनलोड करते हैं, और आपको क्यूआर कोड स्कैन करके किसी लिंक के जरिए कोई एप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। तो ऐसी स्थिति में आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि ये आपको गोपनीय जानकारी चुराकर आपको चपत लगाने का काम करते हैं।
नंबर 4
अगर आपको कोई व्यक्ति पेमेंट रिसीव करने के लिए क्यूआर कोड भेज रहा है, और फिर आपको अपना यूपीआई पिन डालना पड़ रहा है तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, आप ये जान लीजिए कि पैसे रिसीव करने के लिए नहीं बल्कि किसी को पेमेंट करने के लिए यूपीआई पिन की जरूरत होती है।
व्यापर
पोस्ट ऑफिस का ये स्कीम,मार्केट मे मचाएगा खलबली,जानें कैसे…

हर कोई अपनी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा जमा करना चाहता है लेकिन जानकारी के अभाव और फालतू के खर्चों के कारण ऐसा करने में नाकामयाब रहते हैं। अगर आप भी अपने खर्च में थोड़ी कटौती करके बचत करना चाहते हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है।इसमें रिस्क फैक्टर भी कम है और रिटर्न भी बढ़िया मिलता है। ऐस पोस्ट ऑफिस RD में करें निवेश पोस्ट ऑफिस आरडी (RD) डिपॉजिट अकाउंट बेहतर ब्याज दर के साथ छोटी किस्तों जमा करने की एक सरकार की गारंटी योजना है।
इसके तरह आप महज 100 रुपये के छोटे से रकम से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। निवेश की अधिकतम लिमिट नहीं है, आप जितना चाहें इसमें पैसा जमा कर सकते हैं।हर तिमाही पर खाते में जुड़ता है ब्याज इस योजना के तहत कम से कम पांच साल के लिए खाता खोला जाता है। हालांकि बैंक छह महीने, 1 साल, 2 साल, 3 साल के लिए रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट की सुविधा देते हैं।
इसमें जमा पैसों पर ब्याज कैलकुलेश हर तिमाही पर होता है और इसे हर तिमाही के अंत में खाता धारक की जमा राशि में जोड़ दिया जाता है। RD पर इतना मिलता है ब्याज रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम पर फिलहाल 5.8 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। भारत सरकार अपनी सभी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें हर तिमाही में तय करती है।
10 हजार हर महीने डालने पर मिलेंगे 16 लाख अगर आप पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में हर महीने 10 हजार रुपये 10 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको 10 साल बाद 5.8 फीसदी की ब्याज दर से 16 लाख रुपये से भी ज्यादा मिलता है।
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
जॉब6 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब7 days agoयहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoलाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoSTATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoSBI में विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदन का अंतिम तिथि 7 जून…जल्द करें आवेदन
-
जॉब5 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

You must be logged in to post a comment Login