Connect with us

देश - दुनिया

TRAIN TRAVEL TIPS: ट्रेन पर यात्रा करने से पहले जान ले ये नया नियम, नही तो हो सकती है बड़ी मुश्किल…

Published

on

Train Travel Tips: जब भी बात दूर के सफर की होती है, तो ज्यादा से ज्यादा लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। भारत के लगभग हर कोने में भारतीय रेलवे अपनी सेवा देता है, और लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। भारतीय ट्रेन को अपनी यात्रा के चुनने के पीछे कई कारण भी हैं। दरअसल, ट्रेन में यात्रा के दौरान कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। आप अपनी पसंद की कंफर्ट सीट चुन सकते हैं, खाने का स्वाद आप यात्रा के दौरान ले सकते हैं, शौचालय की व्यवस्था भी ट्रेनों में रहती है। वहीं, बात अगर ट्रेन टिकट की करें, तो आपको इसमें यात्रा करने के लिए पहले से टिकट बुक कराना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी आईआरसीटीसी अकाउंट से ट्रेन टिकट बुक कराते हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर हैं, क्योंकि ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। तो चलिए आपको इस नए नियम के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

अब तक बुक होते थे इतने टिकट
अगर बात पुराने नियम की करें, तो आप आईआरसीटीसी पर एक महीने में अधिकतम 6 ऑनलाइन टिकट ही बुक कर सकते थे। अगर आपको एक महीने में 6 से ज्यादा टिकट चाहिए, तो आपको ऑफलाइन टिकट बुक करवाने पड़ते थे

आधार से लिंक पर बदला था नियम
वहीं, अगर आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को अपने आधार कार्ड से लिंक करते हैं। तो ऐसी स्थिति में आप 6 की जगह पर एक महीने में 12 ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।

अब नया नियम जान लीजिए
आईआरसीटीसी द्वारा जारी किए गए नए नियम के मुताबिक, अगर आपका आधार कार्ड आपके आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक है तो ऐसे में आप 24 ऑनलाइन ट्रेन टिकट एक महीने में बुक कर सकते हैं। लेकिन अगर आपका आधार कार्ड लिंक नहीं है, तब आप एक महीने में 12 ऑनलाइन टिकट ही बुक कर सकते हैं।

बस इस बात का रखना होगा ध्यान
अगर आप आईआरसीटीसी अकाउंट से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो इसके लिए एक पैसेंजर का प्रोफाइल आधार कार्ड से वैरिफाई होना बहुत जरूरी है। ट्रेन टिकट बुक करने से पहले आप इसे ‘माय प्रोफाइल’ में जाकर पैसेंजर का नाम और आधार नंबर दर्ज करके ऐसा कर सकते हैं। इससे आपकी मास्टर लिस्ट अपडेट हो जाएगी, और आप आसानी से ट्रेन टिकट बुक कर पाएंगे।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

PM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

Published

on

 

Pm Kisan Tractor Scheme 2022 Online Apply: देश में किसानों की स्थिति को सुधारने और उनको आर्थिक सुरक्षा देने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम PM Kisan Tractor Yojana है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर सरकार द्वारा 20 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। आज के इस दौर में महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कृषि उपकरणों की कीमतों में भी काफी इजाफा हुआ है। कृषि उपकरणों की कीमतों में वृद्धि होने से किसानों के लिए उन्हें खरीदना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में इसका सीधा असर कृषि पैदावार पर पड़ रहा है। खेती करने के लिए ट्रैक्टर काफी जरूरी उपकरण है। जुताई से लेकर दूसरे कई कामों में इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में सरकार द्वारा दी जा रही ये सब्सिडी किसानों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है।

इसी कड़ी में आज हम आपको पीएम किसान ट्रैक्टर योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि कैसे किसान ट्रैक्टर खरीदने पर मिल रही इस सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं? इस योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर खरीदते समय आधा पैसा किसानों को देना होगा। वहीं आधा पैसा सरकार देगी। केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य सरकारें भी किसानों को ट्रैक्टर खरीदते समय 20 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया करा रही हैं।

अगर आप खेती करने के लिए ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं और सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाना होगा। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हर एक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाए हैं।अगर आप पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। पीएम किसान ट्रैक्टर योजना में आवेदन करते समय आपको आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो आदी चीजों की जरूरत होगी।

Continue Reading

देश - दुनिया

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर: DA और DR में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

Published

on

 

7th Pay Commission: देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनभोगियों की पेंशन एकबार फिर बढ़ने वाली है। सब कुछ ठीक रहा तो जुलाई में कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स के पेंशन में फिर बंपर बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।1 जुलाई 2022 से कर्मचारियों के डीए (DR) और पेंशनर्स के डीआर (DR) में 5 फीसदी का इजाफा हो सकता है।

केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 34 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है जो जुलाई में बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा।बताया जा रहा है कि सरकार ऑल इंड‍िया कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स के आधार पर जुलाई में डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है। AICP Index के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी महीने में यह आंकड़ा 125.1 पर था वहीं, फरवरी में यह 125 पर था।

जबकि मार्च में यह इस महीने बढ़कर 126 पर पहुंच गया। वहीं अप्रैल में इसमें और बड़ा उछाल देखने को मिला है। अप्रैल में AICPI इंडेक्स 127.7 अंक पर रहा है। इससे कन्फर्म है कि आने वाले दिनों में महंगाई भत्ता 4 फसदी की दर से बढ़ेगा। लेकिन, अभी मई और जून के आंकड़े आने हैं। अगर ये इंडेक्स 129 के पार निकलता है तो महंगाई भत्ता 5 फीसदी तक बढ़ सकता है।

बढ़ेगी सैलरी

– अगर न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए पर देखें तो 39 फीसदी के हिसाब से सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 7020 रुपए में होगा। मतलब मौजूदा महंगाई भत्ते के मुकाबले 900 रुपए हर महीने बढ़ेंगे। कुल मिलाकर 18000 रुपए बेसिक सैलरी वाले केंद्रीय कर्मचारियों को सालाना 84240 रुपए महंगाई भत्ता का भुगतान होगा।- वहीं, अगर अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपए पर देखें तो सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 22191 रुपए होगा। मतलब मौजूदा महंगाई भत्ते के मुकाबले 1233 रुपए हर महीने बढ़ेंगे।

DA का रिविजन

दरअसल सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में दो बार रिविजन होता है। पहला जनवरी और दूसरा जुलाई के महीने में दिया जाता है। सरकार ने 30 मार्च को डीए और डीआर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद यह बढ़कर 31 से 34 फीसदी हो गया था।

बेहतर रहन-सहन के लिए मिलता है DA

महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों के रहन-सहन को बेहतर करने के लिए दिया जाता है। यह सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जाता है। इसे देने की वजह यह है कि बढ़ती महंगाई में भी कर्मचारियों का रहन-सहन का स्तर बेहतर बना रहे।

Continue Reading

देश - दुनिया

PETROL-DIESEL PRICE: पेट्रोल के दाम पहुँचे 100 के पार, जाने अपने शहरो के पेट्रोल-डीजल के दाम…

Published

on

तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले दिनों सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। इसके बाद पेट्रोल के दामों में अधिकतम नौ रुपये और डीजल के दामों में सात रुपये की कमी आई ह
आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये व डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर  है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24रुपये प्रति लीटर है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 89.62 96.72
मुंबई 97.28 111.35
कोलकाता 92.76 106.03
चेन्नई 94.24 102.63
(की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 hour ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

छत्तीसगढ़20 hours ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

छत्तीसगढ़24 hours ago

CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…

  छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान...

छत्तीसगढ़2 days ago

today weather update: बढ़ रहा है गर्मी का कहर, जानिए कहां तक पहुंचा मानसून…

    Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है और सही गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इससे...

छत्तीसगढ़5 days ago

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहरों के दाम..

  आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष7 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • जॉब6 days ago

    रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…

  • जॉब6 days ago

    कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

  • जॉब7 days ago

    यहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    पंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    STATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता… 

  • जॉब6 days ago

    SBI में विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदन का अंतिम तिथि 7 जून…जल्द करें आवेदन

  • जॉब5 days ago

    कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..