Connect with us

देश - दुनिया

PM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

Published

on

 

Pm Kisan Tractor Scheme 2022 Online Apply: देश में किसानों की स्थिति को सुधारने और उनको आर्थिक सुरक्षा देने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम PM Kisan Tractor Yojana है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर सरकार द्वारा 20 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। आज के इस दौर में महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कृषि उपकरणों की कीमतों में भी काफी इजाफा हुआ है। कृषि उपकरणों की कीमतों में वृद्धि होने से किसानों के लिए उन्हें खरीदना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में इसका सीधा असर कृषि पैदावार पर पड़ रहा है। खेती करने के लिए ट्रैक्टर काफी जरूरी उपकरण है। जुताई से लेकर दूसरे कई कामों में इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में सरकार द्वारा दी जा रही ये सब्सिडी किसानों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है।

इसी कड़ी में आज हम आपको पीएम किसान ट्रैक्टर योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि कैसे किसान ट्रैक्टर खरीदने पर मिल रही इस सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं? इस योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर खरीदते समय आधा पैसा किसानों को देना होगा। वहीं आधा पैसा सरकार देगी। केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य सरकारें भी किसानों को ट्रैक्टर खरीदते समय 20 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया करा रही हैं।

अगर आप खेती करने के लिए ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं और सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाना होगा। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हर एक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाए हैं।अगर आप पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। पीएम किसान ट्रैक्टर योजना में आवेदन करते समय आपको आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो आदी चीजों की जरूरत होगी।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

मंहगाई ने तोड़ी कमर: इतने रूपये महंगा हुआ सरस दूध, जाने गोल्ड और टोण्ड के नए कीमत…

Published

on

 

जयपुर और दौसा के लोगों को आज शाम से सरस डेयरी के दूध का पैकिट 2 रुपए प्रति लीटर महंगा मिलेगा। जयपुर डेयरी ने सरस दूध की कीमतों में जो इजाफा किया है, वह आज शाम होने वाली सप्लाई से लागू होगा। हालांकि दही, छाछ-लस्सी की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है।

इससे पहले जयपुर डेयरी ने 10 मार्च को दूध की कीमतों में इजाफा किया था, लेकिन डेयरी प्रशासन को अपना ये फैसला सरकार के दखल के बाद वापस लेना पड़ा था। उस समय डेयरी प्रशासन ने सरकार की ओर से दूध की खरीद पर दिए जाने वाले अतिरिक्त बोनस में बढ़ोतरी करने पर कीमतों में इजाफा किया था। तब बजट सत्र चल रहा था। सरकार ने दूध की कीमतें बढ़ाने पर नाराजगी जताई थी।

आज शाम इस कीमतों पर मिलेगा

दूध आधा ली. (वर्तमान दरें) एक ली. (वर्तमान दरें) आधा ली. (नई दरें) एक ली. (नई दरें)
टोण्ड दूध (नीला) 22 44 23 46
गोल्ड दूध 28 56 29 58
स्टेण्डर्ड दूध (हरा) 25 50 26 52
गाय का दूध 25 50 24 48

Continue Reading

देश - दुनिया

मंडी भाव: सरसों तेल इतने रूपये हुआ सस्ता, सोयाबीन-मूंग में भी आई भारी गिरावट, देखे इनके नये रेट…

Published

on

 

प्रदेश भर में मंगलवार को मंडियों में कारोबार की रफ्तार ढीली रही। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर चल रहा है। ऐसे में किसान खरीफ की फसल की बुवाई की तैयारी कर रहे हैं। जयपुर मंडी में मंगलवार को जिंसों के भाव स्थिर रहे। सुमेरपुर मंडी में सरसों का तेल प्रति 15 किलो टिन 20 रुपए सस्ता हुआ।

जयपुर मंडी में खाद्य कृषि जिंसों व उत्पादों के भाव​​​​​

जयपुर मंडी में मंगलवार को जिंंसोंं के भाव स्थिर रहे।

खाद्य जिंस

भाव
गेहूं ग्रीडिंग (मशीन क्लीन) 2400-2800 रु./क्विंटल
गेहूं मिल डिलीवरी 2125-2150 रु./क्विंटल
जौ – लूज 2900-3100 रु./क्विंटल
बाजरा 2200-2300 रु./क्विंटल-
सरसों लूज 6300-6500 रु./क्विंटल
सरसों (42 प्रतिशत) मिल डिलीवरी 6900 रु./क्विंटल
चना देसी लूज 4400-4450 रु./क्विंटल
देसी चना मिल डिलीवरी 4750 रु./क्विंटल
चीनी 3751-3861 रु./क्विंटल जीएसटी पेड
चावल परमल- 2375 से 3450, बासमती- 7000 से 11800, सेला- 7000 से 9300 रु/क्विंटल

अलवर मंडी में जिंसों का भाव मंगलवार को अलवर मंडी में गेहूं 10 रुपए तेज रहा। सरसों 100 रुपए नीचे रही। ग्वार 100 रुपए तेज रहा।

खाद्य जिंस भाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं 2060से 2160 रुपए
जौ 2600 से 2800 रुपए
बाजरा 1900 से 2050 रुपए
चना 4400 से 4500 रुपए
सरसों 6000 से 6500 रुपए
ग्वार 4500 से 5000 रुपए

श्रीगंगानगर में जिंसों के भाव मंगलवार को गंगानगर मंडी में गेहूं 5 रुपए सस्ता रहा। जौ 25 रुपए, चना व सरसों 50-50 रुपए तेज रहा।

खाद्य जिंस भाव (रु./ क्विंटल)
गेहूं 1975 – 2200
जौ 2650-2900
चना 4250-4451
ग्वार 5125-5758
सरसों 5850-6211
मूंग 6250 – 6885

सीकर मंडी में जिंसों के भाव मंगलवार को सीकर मंडी में चना 100 रुपए तेज रहा। सरसों 100 रुपए सस्ती रही।

खाद्य जिंस भाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं 2000 – 2300
ग्वार नया 5000- 5200
ग्वार पुराना 5200- 5200
चना 4400- 4600
सरसों नई 5900 – 6200
जौ 2800 – 2900

नागौर मंडी में आज के भाव

जिंस आज का भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
जीरा 18000-21000
ग्वार 4500-5300
मूंग 4500-6000
सौंफ 8000-10800
इसबगोल 11000014000
तिल 7500-8300
ज्वार 1700-2800
सरसों 5800-6351
तारामीरा 5000-5350
चना 4000-4300
मेथी 500005300

जोधपुर मंडी में जिंसों के भाव मंगलवार को जोधपुर मंडी में मंडी भाव स्थिर रहे।

खाद्य जिंस भाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं 2,300-3,500
बाजरा 2,000-2,300
मक्का 2,400-2,550
ज्वार 2,200-2250
रायड़ा 6,000-6,200
सरसों पीली 6,300-7,200, , ,
सरसों छोटी 6,300-6,300
ग्वार लोकल 4,800-5,300
ग्वार मिल डिलीवरी 5,000-5,500
ग्वार गम 10,250-10,300
तिल काला 9,000-9,100
तिल सफेद 9,500-10,000
जीरा 19,000-22,500
चना 4,350-4,400
जौ 2,800-3,000
ईसबगोल 12,700-13,200
मतीरा बीज 6,500-9,000
मूंग 5,000-6,300
तारामीरा 5,250-5,300

कोटा मंडी में जिंसों के भाव मंगलवार को कोटा मंडी में गेहूं 25 रुपए, सोयाबीन 200 रुपए, मूंग 200 रुपए व लहसुन बेस्ट 500 रुपए तक सस्ता बिका। चना 50 रुपए व धनिया 200 रुपए तेज रहा।

खाद्य जिंस भाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं नया मिल दड़ा 1900 से 2000
गेहूं एवरेज 2000 से 2100
गेहूं बेस्ट टुकड़ी 2100 से 2250
सोयाबीन 5800 से 6300
सोयाबीन बीज 6300 से 6500
सरसों 6000 से 6400
धान सुगंधा 3400 से 3651
धान पूसा 1(DP) 3600 से 3601
धान (1509 ) 3600से 3800
धान (1718) 4000से 4300
धान (1121) 3800से 4300
मक्का लाल 2050 से 2350
मक्का सफेद 2100 से 2450
अलसी 5800से 6000
तिल्ली 7500 से 9000
ग्वार 4800से 5000
मेथी 4400से 5100
कलौंजी 10000से 13500
जौ नया 2300 से 2700
ज्वार 1400 से 4000
मसूर 5000 से 5700
मूंग हरा 4500से 5550
चना देसी नया बेस्ट 4350से 4480
चना देसी मीडियम 4200से 4350
चना पेप्सी नया 4000 से 4401
चना मौसमी 4100 से 4250
चना कांटा नया 4100 से 4250
उड़द 2500 से 6600
धनिया पुराना 8500 से 9300
ईगल (धनिया) 9000 से 9600
नया ईगल धनिया 9600से 9800
नया बादामी (धनिया) 9400 से 9800
नया रंगदार धनिया 10500 से 12500
लहसुन नया 300 से 3000
लहसुन बेस्ट 3000 से 3800

सुमेरपुर (पाली) मंडी में जिंस व किराना भाव मंगलवार को भाव इस प्रकार रहे।

खाद्य जिंस भाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं 2050-2500
जौ 2850-2900
मक्का 2250-2700
बाजरा 2200-2300,
ज्वार 2500-3700
सरसों (42%) 6550,
सरसों 6000-6400
तारामीरा 5100-5175
अरंडी 6950-7013
चना 4150-4350
मूंग 5000-6500,
उड़द 5000-5700,
ग्वार 4700-5335
खाद्य जिंस भाव
तेल सरसों तेल 2275-2451, मूंगफली तेल 2825-2950, अरंडी तेल 2700-2800, खोपरेल तेल 2600-2650, तिल्ली तेल 2600-2700, कपासिया तेल 2680-2690, सोयाबीन तेल 2490-2590, पोम तेल 2375-2475 (प्रति टिन 15 किलो)
देसी घी 475-530 (प्रति किलो)
वनस्पति घी डालडा 2375-2400 (प्रति टिन 15 लीटर)
गुड़-शक्कर शक्कर एम 3850-3900, शक्कर एस 3750-3800, गुड 3300-4400, मकाणा 4200-4250, पतासा 5000-5200, बुराखांड 4150-4200, साकर 4850-5250 (प्रति क्विटंल)
दाल मूंग दाल 7100-8000, मूंग मोगर 7800-9000, चना दाल 5300-6000, उड़द मोगर 9300-9800, तुअर दाल 8200-8500, मसूर दाल 7900-8000 (प्रति क्विटंल)
चावल बासमती 3800-15000, परमल सफेद 2200-3800, परमल चेला 2200-4200, चावल कणी 1900-2100, कोलम गुजरात 2800-4800 (प्रति क्विटंल)
बेसन-आटा, मैदा- सूजी बेसन 2500-4250 (50 किलोग्राम), आटा 2400-2500 (50 किलोग्राम), मैदा 1191-1201, सूजी 1250-1260 (45 किलोग्राम), नारियल पानी वाला 1025-1050 (60 नारियल), खोपरा कोचिन 10500-10700, खोपरा कटिंग 11300-11800, गोटा कार्टून 21500-23100
मिर्च-मसाला मिर्च 15000-22500, हल्दी 9500-10500, धनिया 14800-15800, मेथी 7200-7500, लहसुन 4500-5500 (प्रति क्विटंल)
चायपत्ती

290-350 (प्रति किलो)

Continue Reading

देश - दुनिया

महंगाई से मिली बड़ी राहत: इतने रूपये सस्ता हुआ सरसों का तेल, मदर डेयरी ने किया ऐलान.. यहां चेक करे नये दाम…

Published

on

 

खाने का तेल बेचने वाले ब्रांड धारा अपने सरसों और रिफाइंड ऑयल की कीमत 15 रुपए सस्ता करने वाली है। यह मदद डेयरी की कंपनी है। जिसने सरसों, सोयाबीन और सनफ्लावर तेल के दाम घटाने का ऐलान किया है। इसके पहले कल ही, यानी गुरुवार को ब्रांडेड एडिबल ऑयल मैन्युफैक्चर्स ने पाम, सूरजमुखी और सोयाबीन तेल की कीमतों में 20 रुपए प्रति लीटर तक की कमी की थी। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई नरमी के बाद ये कटौती की गई है। इस गिरावट से ग्राहको को महंगाई से कुछ राहत मिली है। खाने के तेल की बड़ी कंपनियां अडाणी विलमर और रुचि इंडस्ट्रीज के अलावा जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया, मोदी नेचुरल्स, गोकुल री-फॉयल एंड सॉल्वेंट, विजय सॉल्वेक्स, गोकुल एग्रो रिसोर्सेज और एन.के. प्रोटीन ने तेल की कीमतों में कटौती की थी। अब इसमें मदर डेयरी का नाम भी शामिल हो गया है।

15 रुपए तक सस्ता हुआ धारा का तेल
मदर डेयरी ने एक बयान में कहा कि धारा ब्रांड के तहत सभी कैटेगरी के तेलों के दाम 15 रुपए तक कम किए जा रहे हैं। दाम में ये कटौती MRP पर होगी। सरकार की कोशिशों, अंतरराष्ट्रीय बाजारों के घटते असर और घरेलू स्तर पर सनफ्लावर ऑयल की पर्याप्त होने के चलते कंपनी सरसों, सोयाबीन और सनफ्लावर ऑयल के दाम कम करने जा रही है। मदर डेयरी ने साफ किया कि घटी हुई कीमतों वाले सरसों तेल के पैकेट जल्द ही बाजार में पहुंच जाएंगे

पाम ऑयल भी हुआ सस्ता
इंडियन वेजिटेबल ऑयल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर राव देसाई ने कहा कि तेल के दाम में कमी का असर तुरंत ग्राहकों तक पहुंचने लगेगा। अभी पाम ऑयल के दाम 7-8 रुपए प्रति लीटर तक गिरे हैं, सनफ्लावर और सरसों तेल के दाम में 10-15 रुपए प्रति लीटर तक की कमी आई है और सोयाबीन ऑयल 5 रुपए लीटर तक सस्ता हुआ है।

फॉर्चुन तेल भी होगा सस्ता
इस बीच खाने वाले तेल को बेचने वाली सबसे बड़ी कंपनी अडाणी विल्मर के मैनेजिंग डायरेक्टर अंगुश मलिक का कहना है कि कंपनी अपने फॉर्चुन ब्रांज के करीब सभी कैटेगरी के तेलों की कीमत घटाने जा रही है। बाजार ट्रेंड को देखते हुए एमआरपी में कटौती वाली पैकिंग अगले हफ्ते तक बाजार में पहुंच जाएगी। वहीं हैदराबाद की कंपनी जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया ने पिछले हफ्ते ही अपने फ्रीडम सनफ्लावर ऑयल के एक लीटर पाउच की कीमत 15 रुपए घटाकर 220 रुपए कर दी थी। इस हफ्ते कंपनी इसके दाम में 20 रुपए प्रति लीटर की कटौती और करने जा रही है।

बढ़ी है सनफ्लावर ऑयल की सप्लाई
बीते कुछ हफ्तो में देश में सनफ्लावर ऑयल की सप्लाई रूस और अर्जेंटीना जैसे देशों से बढ़ी है। इसका असर दाम में गिरावट के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं केंद्र सरकार ने भी कच्चे सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क घटाया है। जबकि घरेलू स्तर पर सनफ्लावर सीड की पैदावार इस बार अच्छी रही है।

अर्जेंटीना और रूस से सप्लाई शुरू
क्रूड सनफ्लावर ऑयल पर शुल्क कटौती से सूरजमुखी के तेल की कीमतों को कम करने में मदद की है। इसके अलावा पिछले कुछ हफ्तों से अर्जेंटीना और रूस जैसे देशों से सूरजमुखी तेल की सप्लाई हो रही है। इस कारण कीमतों में गिरावट आई है।

सुरजमुखी तेल की 70% खपत दक्षिणी राज्यों में
जेमिनी एडिबल्स एंड फैट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पी चंद्रशेखर रेड्डी ने कहा, भारत में सूरजमुखी तेल की लगभग 70% खपत दक्षिणी राज्यों और ओडिशा में होती है। तेल की सप्लाई बढ़ी है और वैश्विक कीमत कम हो रही है, लेकिन अभी तक ये कोविड के पहले के लेवल तक नहीं पहुंच पाई है।

हर साल 1.3 करोड़ टन खाने के तेलों का आयात करता है भारत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उच्च दरों के कारण पिछले एक साल से खाद्य तेल की कीमतें बहुत ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत सालाना लगभग 1.3 करोड़ टन खाद्य तेलों का आयात करता है। खाने के तेलों के लिए देश के इंपोर्ट पर निर्भरता 60% की है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 hour ago

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

  छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद...

छत्तीसगढ़1 day ago

चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी...

छत्तीसगढ़3 days ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़4 days ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़6 days ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष3 days ago

    VASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • Tech & Auto1 day ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…

  • ज्योतिष1 day ago

    VASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • देश - दुनिया3 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…

  • ज्योतिष4 days ago

    VASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • देश - दुनिया2 days ago

    महंगाई से मिली बड़ी राहत: इतने रूपये सस्ता हुआ सरसों का तेल, मदर डेयरी ने किया ऐलान.. यहां चेक करे नये दाम…

  • देश1 day ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…

  • देश2 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा

  • Tech & Auto2 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश - दुनिया4 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…