Tech & Auto
लॉन्च हुआ MOTO E32s का जबरदस्त बैटरी बैकअप के साथ यह SMART PHONE, जाने क्या है इसके बेहतरीन फीचर्स…

स्मार्टफोन को आज इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। नया मोटोरोला फोन इससे पहले आए मोटो E32 का का अपडेटेड वर्जन है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स के साथ आता है। मोटो E32s में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G37 प्रोसेसर दिया गया है। यह एंड्रॉयड 12 पर चलता है। कंपनी ने यूजर्स को दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोन में IP52-सर्टिफाइड वॉटर रेपेलेंट डिजाइन भी दिया गया है। मोटो E32s का मुकाबला बजट कैटेगरी में रेडमी 10A, रियलमी C31 और रेडमी 10 जैसे स्मार्टफोन्स से होगा।
मोटो E32s की कीमत
इंडिया में मोटो E32s की कीमत इसके बेस वैरिएंट 3GB RAM + 32GB स्टोरेज मॉडल के लिए 8,999 रुपए से शुरू होती है। यह इंट्रोडक्टरी प्राइस हैं। इंट्रोडक्टरी प्राइस कब तक वैलिड रहेगी इस बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। फोन 4GB + 64GB मॉडल में भी आता है जिसकी कीमत 9,999 रुपए है। मोटो E32s को मिस्टी सिल्वर और स्लेट ग्रे कलर्स ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसे 6 जून की दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, जियो मार्ट, जियो मार्ट डिजिटल और रिलायंस डिजिटल से खरीद सकेंगे।
मोटो E32s के स्पेसिफिकेशंस
डुअल-सिम (नैनो) स्लॉट के साथ आने वाला मोटो E32s स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का HD+ (720×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है।
फोन में मीडियाटेक का हीलियो G37 प्रोसेसर दिया गया है साथ में 4GB तक LPDDR4X रैम है। मोटो E32s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/2.2 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए मोटो E32s में f/2.0 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरा में पोर्ट्रेट, पैनोरमा, प्रो और नाइट विजन मोड दिए गए हैं। रियर कैमरे में एलईडी फ्लैश भी है। यह 30fps पर फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। मोटो E32s स्मार्टफोन 64GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। बॉक्स में 10W का चार्जर दिया गया है।
फोन का वजन 185 ग्राम है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में मोटो E32s में 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, USB टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी इस फोन में मिलता है।

Tech & Auto
Reels के दीवानों को नहीं होना पड़ेगा परेशान, नए अपडेट में 60 सेकेंड तक कर सकेंगे ये काम..
Tech & Auto
लॉन्च हुई OLED TV, शुरुआती कीमत 13,990 रु, जाने अन्य फीचर्स…
Tech & Auto
लॉन्च हुआ Oppo A77 5G SMART PHONE, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज, जाने क्या है इसके फीचर्स…

ओप्पो ने अपने नए फोन Oppo A77 5G को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। Oppo A77 5G को दो कलर में पेश किया गया है। इसके अलावा Oppo A77 5G में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है।
Oppo A77 5G की कीमत
थाईलैंड में Oppo A77 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 थाई बात यानी करीब 22,500 रुपये है, हालांकि ओप्पो की थाईलैंड की साइट पर फोन की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। Oppo A77 5G को मिडनाइट ब्लैक और ऑशियन ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। भारत समेत अन्य बाजार में Oppo A77 5G की उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
Oppo A77 5G की स्पेसिफिकेशन
Oppo A77 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 है। इसके अलावा इसमें 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली Mali-G57 MC2 GPU, 6 जीबी LPDDR4x रैम के साथ 5 जीबी वर्चुअल रैम मिलता है। फोन में 128 जीबी की स्टोरेज है।
Oppo A77 5G का कैमरा
कैमरे की बात करें तो Oppo A77 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है।
Oppo A77 5G की बैटरी
Oppo A77 5G में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11 ac/a/b/g/n/, ब्लूटूथ v5.3, GPS, NFC, 3.5mm जैक, A-GPS, BeiDou, GLONASS, GALILEO, QZSS और टाईप-सी पोर्च है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Oppo A77 5G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष6 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoरोजगार के अवसर: यहां 31 मई को प्लेसमेंट कैंप में इतने पदों पर होगी भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी…
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: ये 4 दिन भूलकर भी न तोड़े तुलसी, नही तो भुगतने पड़ सकते है ये परिणाम…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…





















You must be logged in to post a comment Login