जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र से एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां संपत्ति विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक तुषा गांव निवासी छोटे लाल गोंड़ (23) और बड़े भाई नंदू गोंड़ (28) दोनों के बीच आए दिन संपत्ति को लेकर विवाद होते रहता था।
घटना वाले दिन यानी कि बुधवार को छोटे लाल घर के आंगन सोया था। इस दौरान देर रात बड़े भाई आया और फरसे से गर्दन पर वार कर दिया, जिससे कि छोटे लाल की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस को आसपास के लोगों ने वारदात की सुबह सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
भरतपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के बाहर थड़ी पर चाय पी रहे दो डॉक्टर्स पर गुरुवार रात बदमाशों ने हमला कर दिया। दोनों डॉक्टर्स के सिर में चोटें आई हैं। बदमाश एसयूवी कार से आए थे। डेयरी वाले से सिगरेट मांगने की बात पर उनकी डॉक्टर्स से मामूली बहस हुई थी। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल से डॉक्टर के पैरों के पास फायरिंग की और लाठी-डंडों से हमला कर भाग गए।
सिगरेट की बात पर फोड़ा सिर
वारदात गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई। मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. रवि चोपड़ा और डॉ. नवीन गुर्जर चाय पीने कॉलेज के बाहर चाय की थड़ी पर गए थे। कुछ देर में वहां कार में चार युवक पहुंचे। आरोप है कि चारों शराब के नशे में धुत थे। एक बदमाश ने डॉ. रवि से सिगरेट मांगी। डॉ. नवीन फोन पर बिजी था। रवि ने सिगरेट के लिए मना किया तो आरोपी उससे उलझ गए। नवीन ने फोन कट कर बीच बचाव किया तो एक आरोपी बोला- तू ज्यादा नेता बन रहा है क्या। इसके आरोपियों ने दोनों डॉक्टर्स के पैरों के पास फायर किया और जमकर मारपीट की।
पैरों के पास फायरिंग की, डंडे बरसाए
डॉ. नवीन ने कहा कि हमने बदमाशों को यह भी कहा कि हम डॉक्टर हैं और यहां जॉब करते हैं। लेकिन आरोपी उन पर डंडे बरसाते रहे। दोनों को घायल करने के बाद बदमाश अपनी गाड़ी में बैठकर भाग गए। डॉ. नवीन ने कहा कि वे कौन लोग थे, हम उन्हें नहीं जानते। न ही उनसे पहले कभी मिलना हुआ। वे मेडिकल कॉलेज के नहीं थे, बाहर के लोग थे। उनमें से जाते समय एक बदमाश ने अपना नाम चंदू देशवाल बताया था और धमकी देकर गया था।
आरबीएम अस्पताल में हुआ सीटी स्कैन
घटना में दोनों डॉक्टर लहूलुहान हो गए, जिन्हें इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल ले जाया गया। सेवर थाना के एएसआई अमर चंद ने बताया कि घटना के संबंध में पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज किया जाएगा। घायल डॉक्टर के सिर का सीटी स्कैन कराया गया है। एक डॉक्टर को टांके भी आए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष बंसल का कहना है कि मामला मेडिकल कॉलेज परिसर से बाहर का है और इसमें कोई स्टूडेंट नहीं है। डॉ. रवि चोपड़ा राजकीय जनाना अस्पताल में जूनियर रेजीडेंट है और डॉ नवीन गुर्जर सीएचसी उच्चैन का मेडिकल ऑफिसर है। डॉक्टरों की शिकायत पर पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
भिलाई। शहर के नेवई थाना इलाके से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां ओवरब्रिज से दो बहनों छलांग लगा कर ख़ुदकुशी की है। हादसे में बड़ी बहन की मौके पर ही मौत गई जबकि छोटी बहन की हालत गंभीर है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नेवई थाना प्रभारी ममता शर्मा ने बताया कि डुमरडीह की रहने वाली प्रियंका बांधे (18) और उसकी 16 साल की चचेरी बहन ने गुरुवार दोपहर मरोदा ओवर ब्रिज से छलांग लगा दी है। प्रियंका शासकीय कॉलेज उतई में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। छोटी बहन 10वीं की छात्रा है। दोनों को कूदते देख आसपास के दुकान वाले उन्हें बचाने दौड़े। इसके बाद 112 में कॉल करके सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में छोटी बहन की रीढ़ की हड्डी टूटने और अंदरुनी चोट आने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में चल रहा है। नेवई टीआई का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। खुदकुशी के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
दो दिनों से लापता युवक और युवती की लाश शिवनाथ नदी में के एनीकट के पास एक साथ मिले है। दोनों के शव एक दूसरे के साथ बंधे हुए थे। दोनों के शव नदी के महमरा एनीकेट के पास मिले हैं। जानकारी के बाद पुलिस जांच कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के शव एक दूसरे से गमछे से बंधे हुए थे। दोनों भिलाई के निवासी है और पिछले दो दिन से लापता बताए जा रहे है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
You must be logged in to post a comment Login