Lifestyle
इराक में बढ़ा नाेज ब्लीड फीवर का कहर, जाने क्या है नाेज ब्लीड फीवर और कितना खतरनाक है ये..

इराक में इन दिनों नाेज ब्लीड फीवर, यानी क्रीमियन-कांगो हेमोरेजिक बुखार के 111 मामले सामने आए हैं। इससे 19 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ दूसरी रिपोर्ट्स के मुताबिक नोज ब्लीड फीवर से पीड़ित हर 5 में से 2 लोगों की मौत हो जाती है। मवेशियों और पालतू पशुओं के शरीर पर रहने वाले कीटों (टिक्स) के इंसानों को काटने से ये फैलाता है। वायरस जनित इस रोग की अभी कोई वैक्सीन नहीं है। हालांकि, अभी तक भारत में इसके मामले की पहचान नहीं की गई है, लेकिन इससे प्रभावित देशों की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।
क्या होता है नोज ब्लीड फीवर?
इस बीमारी से संक्रमित की नाक से खून भी आता है, जिसकी वजह से इसे ‘नोज ब्लीड फीवर’ भी कहते हैं। ये जूनोटिक (पशु) बीमारी है। वायरस लोगों में या तो टिक के काटने से या जानवरों को काटने के दौरान संक्रमित जानवरों के रक्त या ऊतकों के संपर्क के माध्यम से फैलता है।
इसके लक्षण क्या होते हैं, कब सामने आते हैं?
संक्रमित होने के बाद व्यक्ति में लक्षण दिखने में करीब 3 दिन का समय लगता है। इसका संक्रमण 13 दिन तक रह सकता है। संक्रमित के शरीर पर लाल दाने उभर आते हैं। लक्षण में सिर दर्द, नाक से खून, तेज बुखार, पीठ दर्द, जोड़ों का दर्द, पेट दर्द और उल्टी शामिल हैं।
किन लोगों को संक्रमण की आशंका ज्यादा?
मुख्य रूप से पशुओं में टिक के काटने से लोग संक्रमित होते हैं। मवेशियों को पालने वाले लाेग और जिनके घरों में पालतू पशु होते हें, उन्हें संक्रमण की आशंका ज्यादा रहती है। संक्रमित के खांसने और छींकने या खून से भी ये संक्रमण दूसरे व्यक्ति को हो सकता है।
नोज ब्लीड फीवर से कैसे बचा जा सकता है?
टिक्स (काटने वाले कीड़ों) वाली जगहों पर जाने से बचें। खुली जगहों जैसे- पेड़ के नीचे या बगीचे में न सोएं। आसपास जानवर होने पर कपड़ों को हमेशा झाड़कर पहनें। पालतू जानवरों की साफ-सफाई समय-समय पर करते रहें, जिससे उनके शरीर में टिक्स न पड़ें।
क्या नोज ब्लीड फीवर की काेई वैक्सीन है?
क्रीमियन-कांगो हेमोरेजिक फीवर यानी नोज ब्लीड फीवर वायरस के लिए अभी तक कोई वैक्सीन तैयार नहीं हो पाई है, इसलिए इसकी रोकथाम सिर्फ ऐहतियात बरतने पर ही की जा सकती है। हालांकि, अभी तक भारत में इसके मामले की पहचान नहीं की गई है।

Lifestyle
दालचीनी के लाभ: ये बड़ी से बड़ी बीमारी को करता है दूर,नही आने देती किसी भी बीमारी को पास, जाने इसके सेवन से क्या -क्या है लाभ…

दालचीनी एक आयुर्वेदिक औषधि है। दालचीनी की छाल को औषधि और मसालों के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसकी छाल थोड़ी मोटी, चिकनी तथा हल्के भूरे रंग की होती है। दालचीनी मोटापा कम करने के साथ-साथ कई बीमारियों को भी दूर करने की क्षमता रखती है। यह रक्तशोधक भी है। एक कप या आधा गिलास गर्म पानी के साथ अगर इसे रोज़ाना रात को सोते समय और सुबह खाली पेट लिया जाए तो इससे बहुत सारे फायदे होते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ अबरार मुल्तानी ने दालचीनी के अद्भुत फायदे बताए हैं। आइए जानते हैं-
गले की खराश
हल्के गर्म पानी में एक चुटकी दालचीनी पाउडर तथा एक चुटकी पिसी काली मिर्च शहद में मिलाकर पीने से जुकाम तथा गले की खराश दूर होती है।
सिर दर्द
दालचीनी के पाउडर को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर माथे पर लगाने से ठंडी हवा से होने वाले सिर दर्द में आराम मिलता है।
जोड़ों का दर्द
गर्म पानी के साथ दालचीनी का पाउडर लेने से जोड़ो का दर्द ठीक होता है।
पिंपल्स
रक्तशोधक अर्थात ब्लड प्यूरिफिकेशन करने के कारण यह त्वचा के रोगों में बहुत फायदेमंद है। विशेषकर पिम्पल्स में।
पेट की तकलीफ
अपच, खट्टी डकारें, एसिडिटी और गैस जैसी पेट की समस्या होने पर दालचीनी का प्रयोग करने से आराम मिलता है।
मोटापा
दालचीनी मेटाबोलिज्म को बढ़ाती है इसलिए जो मोटापे से परेशान हैं वो दालचीनी का इस्तेमाल खाने में करें।
कोलेस्ट्रॉल
दालचीनी कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और ब्लॉकेज को हटाती है इसलिए दिल के मरीजों के लिए लाभदायक है और आम लोगों को दिल की बीमारियों से बचाती है।
कैंसर जैसे घातक रोगों में भी फायदेमंद
शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन करती है इसलिए कैंसर जैसे घातक रोग से बचाने के लिए भी दालचीनी फायदेमंद है।
कान के इंफेक्शन
रात को सोते समय यह पानी पीने से कानों की समस्या जैसे कम सुनाई देना, कानों में आवाज़ आना, कानों में बार बार इंफेक्शन होना में फायदा होता है।
Lifestyle
ये 5 फूल करेंगे आपके दु:ख भरी तनाव को दूर,आएंगी अपार खुशियां..

Vastu tips: फूल न सिर्फ हमारे जीवन को सुंगधित कर देते है बल्कि इनमें वास्तुदोष मिटाने की भी शक्ति होती है.फूल उर्जा का संचार होते हैं इनसे वातावरण तो शुद्ध होता ही है, रिश्तों में भी तालमेल बना रहता है।पेड़, पौधे और फूल न सिर्फ हमारे जीवन को सुंगधित कर देते है बल्कि इनमें वास्तुदोष मिटाने की भी शक्ति होती है.घर में फूलों का होना तनाव से मुक्ति दिलाता है और मानसिक शांति मिलती है. फूल उर्जा का संचार होते हैं इनसे वातावरण तो शुद्ध होता ही है, रिश्तों में भी तालमेल बना रहता है.आइए जानते है जीवन में खुशहाली लाने वाले फूलों के बार में.
चमेली
अमूमन चमेली सभी जगह पाई जाती है लेकिन घर के आंगन इसका होना खुशियों की दस्तक देता है.इसके घर-आंगन में होने से आपके विचारों और भावों में सकारात्मक बदलाव होने लगते हैं.पॉजिटिव एनर्जी मिलती है.इस फूल की खुशबू से तनाव रहित माहौल पैदा होता है.
पारिजात
जिस घर में पारिजात के फूल होते हैं वहां हमेशा शांति और समृद्धि का निवास होता है. पारिजात के फूलों को हरसिंगार भी कहा जाता है.ये चमकारी फूल सिर्फ रात में ही खिलते हैं और सुबह अपने आप पेड़ से टूटकर गिर जाते हैं. आयुर्वेद के अनुसार इसके फूलों में स्ट्रेस दूर करने की क्षमता और कई दिव्य औषधिय गुण पाए जाते हैं.
चम्पा
चम्पा के फूल पूजा के लिए भी उपयोगी होते है.चम्पा का पौधा वातावरण को शुद्घ करने के लिए लगाया जाता है.चम्पा के फूलों का उपयोग कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है.
मोगरा
मोगरे के फूल गर्मियों में खिलते हैं. इसकी भीनी-भीनी सौगंध तन और मन को ठंडक का अहसास कराती है. मोगर के फूल की खुशबू दिमाग को तरोताजा बनाती है और गुस्से को शांत करती है.
गुलाब
गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है. ये फूल औषधीय गुणों से भी भरपूर है. गुलाब की खुशबू से न सिर्फ मन शांत होता है बल्कि तनाव भी दूर हो जाता है और रिश्तों में मिठास बनी रहती है.
Lifestyle
जिम करते समय कर बैठा ये गलती, पड़ गया हाथ कटवाना..
आजकल युवाओं में जिम का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। खुद को फिट रखने के लिए वे जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं, यह अच्छी बात है। हालांकि, कुछ युवा जिम के प्रति इतने जुनूनी हो जाते हैं कि वे अपनी क्षमता से ज्यादा कसरत करने लगते हैं। यह न सिर्फ उनके लिए नुकसानदेह होता है बल्कि बड़ी मुसीबत का कारण भी बनता है। ऐसी ही एक कहानी 29 साल के युवा ग्रेबियल मैककेना-लिएशके की है। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेट के रहने वाले ग्रेबियल लंबे समय से जिम कर रहे थे, लेकिन उसके साथ एक बार एसा हादसा हुआ, जिसका दर्द उन्हें जिंदगी भर रहेगा। ग्रेबियन ने खुद अपनी कहानी बयां की है। क्षमता से ज्यादा उठाया बोझ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेबियल नवंबर, 2020 में जिम सेशन कर रहे थे। इसी दौरान जुनून में आकर उन्होंने 50 किलो के डंबल से कसरत शुरू कर दी। क्षमता से ज्यादा वजन उठाने के चलते उनके दाएं बाइसेप की टेंडन टूट गई और से दर्द से तड़प उठे (टेंडन ही हमारे शरीर की मांसपेशियों को हड्डी से जोड़ता है) आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद उनके बाइसेप का की टेंडन को जोड़ दिया। शरीर में फैलने लगा इंफेक्शन
शरीर में फैलने लगा इंफेक्शन
ऑपरेशन के बाद ग्रेबियल अस्पताल से घर लौट आए, लेकिन दो से तीन दिन बाद उन्हें फिर से समस्या का सामना करना पड़ा। अगले तीन दिनों में उनका हाथ लाल होने लगा और सूज गया। इसके बाद उनकी हाथ की त्वचा भी सड़ना शुरू हो गई और यह कंधे तक फैल गई। इसके बाद ग्रेबियल फिर अस्पताल में भर्ती हुए। जांच में सामने आया कि उन्हें बैक्टीरियल इंफेक्शन हो गया, जिसके चलते ऐसा हो रहा है।
काटना पड़ा हाथ
जब यह इंफेक्शन ग्रेबियल के पूरे शरीर में फैलने लगा तो डॉक्टरों ने ग्रेबियल के 10 दिनो में 11 ऑपरेशन किए। आखिरकार उन्हें ग्रेबियल के हाथ को काटना पड़ा। इसके बाद वे पूरी तरह ठीक हैं, लेकिन उन्हें अब आगे का जीवन एक हाथ से
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष7 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoमैनेजर पदों पर निकाली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब4 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..



















You must be logged in to post a comment Login