Connect with us

Lifestyle

ये 5 फूल करेंगे आपके दु:ख भरी तनाव को दूर,आएंगी अपार खुशियां..  

Published

on

Vastu tips: फूल न सिर्फ हमारे जीवन को सुंगधित कर देते है बल्कि इनमें वास्तुदोष मिटाने की भी शक्ति होती है.फूल उर्जा का संचार होते हैं इनसे वातावरण तो शुद्ध होता ही है, रिश्तों में भी तालमेल बना रहता है।पेड़, पौधे और फूल न सिर्फ हमारे जीवन को सुंगधित कर देते है बल्कि इनमें वास्तुदोष मिटाने की भी शक्ति होती है.घर में फूलों का होना तनाव से मुक्ति दिलाता है और मानसिक शांति मिलती है. फूल उर्जा का संचार होते हैं इनसे वातावरण तो शुद्ध होता ही है, रिश्तों में भी तालमेल बना रहता है.आइए जानते है जीवन में खुशहाली लाने वाले फूलों के बार में.

चमेली
अमूमन चमेली सभी जगह पाई जाती है लेकिन घर के आंगन इसका होना खुशियों की दस्तक देता है.इसके घर-आंगन में होने से आपके विचारों और भावों में सकारात्मक बदलाव होने लगते हैं.पॉजिटिव एनर्जी मिलती है.इस फूल की खुशबू से तनाव रहित माहौल पैदा होता है.

पारिजात
जिस घर में पारिजात के फूल होते हैं वहां हमेशा शांति और समृद्धि का निवास होता है. पारिजात के फूलों को हरसिंगार भी कहा जाता है.ये चमकारी फूल सिर्फ रात में ही खिलते हैं और सुबह अपने आप पेड़ से टूटकर गिर जाते हैं. आयुर्वेद के अनुसार इसके फूलों में स्ट्रेस दूर करने की क्षमता और कई दिव्य औषधिय गुण पाए जाते हैं.

चम्पा
चम्पा के फूल पूजा के लिए भी उपयोगी होते है.चम्पा का पौधा वातावरण को शुद्घ करने के लिए लगाया जाता है.चम्पा के फूलों का उपयोग कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है.

मोगरा
मोगरे के फूल गर्मियों में खिलते हैं. इसकी भीनी-भीनी सौगंध तन और मन को ठंडक का अहसास कराती है. मोगर के फूल की खुशबू दिमाग को तरोताजा बनाती है और गुस्से को शांत करती है.

गुलाब
गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है. ये फूल औषधीय गुणों से भी भरपूर है. गुलाब की खुशबू से न सिर्फ मन शांत होता है बल्कि तनाव भी दूर हो जाता है और रिश्तों में मिठास बनी रहती है.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

अपने दिनचर्या में न करे ये गलती हो सकते है, अस्थमा, अटैक, जैसी बीमारियों का खतरा, बरते सावधानिया..

Published

on

By

Health Care Tips: अस्थमा अटैक से बचने के लिए ऐसे करें खुद की केयर - asthma -patients-should-do-such-a-care-of-themselves - Nari Punjab Kesari

 

अस्थमा वैश्विक स्तर पर बढ़ती सांस की गंभीर समस्याओं में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, साल 2019 में अस्थमा ने अनुमानित 262 मिलियन (26.2 करोड़) लोगों को प्रभावित किया और इसके कारण 4.55 लाख लोगों की मृत्यु हुई। भारत में भी यह आंकड़ा साल दर साल बढ़ता जा रहा है। देश की कुल आबादी में लगभग 6% बच्चे और 2% वयस्कों को अस्थमा की समस्या है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ लोगों में अस्थमा की दिक्कत वंशानुगत हो सकती है, जबकि कुछ लोगों में समय के साथ भी इसके विकसित होने का खतरा रहता है।जीवनशैली के विभिन्न जोखिम कारक अस्थमा के खतरे को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं।

अस्थमा की स्थिति में आपके वायुमार्ग संकीर्ण और सूज जाते हैं, जिसके कारण अतिरिक्त बलगम का उत्पादन होने लगता है। इससे सांस लेना मुश्किल हो सकती है और जब आप सांस छोड़ते हैं तो खांसी, सीटी की आवाज (घरघराहट) आती है। दैनिक जीवन की कुछ चीजें अस्थमा की समस्या को बढ़ा देती हैं। सांस लेने में तकलीफ की इस दिक्कत से बचे रहने के लिए सभी लोगों को इसके जोखिम कारकों से बचाव करते रहना चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन सी आदतें अस्थमा के खतरे को ट्रिगर कर सकती हैं?

धूम्रपान से बढ़ता है खतरा

धूम्रपान, अस्थमा सहित सांस की समस्याओं को बढ़ाने वाले प्रमुख कारकों में से एक माना जाता है। तंबाकू के धुंए के संपर्क में आने, भले ही आप न पी रहे हों, यह स्थिति भी सांस की दिक्कतों को बढ़ा सकती है, इससे बचकर रहना चाहिए। इसके अलावा यदि आप बच्चों के सामने भी धूम्रपान करते हैं तो इसके संपर्क में आने से बच्चों में अस्थमा के लक्षणों के बिगड़ने की आशंका हो सकती है। अस्थमा के शिकार लोगों को धूम्रपान से बिल्कुल परहेज करना चाहिए।

एलर्जी कारकों से बनाए दूरी

कुछ एलर्जी बढ़ाने वाले कारक जैसे धूल, प्रदूषण आदि भी अस्थमा अटैक का कारण बन सकते हैं। ऐसे कारकों के संपर्क में आने से आपके वायुमार्ग में सूजन बढ़ जाती है, जिससे अस्थमा अटैक का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि जिन लोगों को अस्थमा या सांस की समस्या है उन्हें बाहर जाते समय सुरक्षात्मक मास्क पहनने की सलाह दी जाती है, जिससे ऐसे एलर्जी बढ़ाने वाले कारकों से बचाव किया जा सके।

कुछ प्रकार की दवाइयों का सेवन

अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ लोगों में नॉन स्टेरॉइडल एंटी इंफ्लामेटरी (एनएसएआईडी) दवाओं के सेवन के कारण भी वायुमार्ग की सूजन और अस्थमा के लक्षण बिगड़ सकते हैं। शोधकर्ता इसके कारणों को जानने के लिए अध्ययन कर रहे हैं। यदि आपको भी किसी दवा के सेवन के बाद सांस की तकलीफ महसूस होती है तो इसे तुरंत बंद कर दें और संबंधित डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें।

कुछ प्रकार के खाद्य पदार्थ

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कुछ लोगों में प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के सेवन के बाद भी अस्थमा अटैक की समस्या देखने को मिली है। ऐसे खाद्य पदार्थों में सल्फर डाइऑक्साइड और सोडियम मेटाबिसल्फाइट में जैसे तत्व हो सकते हैं जो आपकी समस्या को बढ़ा देते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ अस्थमा के रोगियों को आहार में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज आदि को शामिल करने की सलाह देते हैं।

 

 

Continue Reading

Lifestyle

BEAUTY CARE TIPS: क्या आप भी आँखों के नीचे झुर्रियो से है परेशान, तो आजमाये ये छोटा सा उपाये…

Published

on

 

Beauty Tips: अक्सर त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं जो उन चीजों के कारण विकसित होती हैं जो हम अवचेतनरूप से करते हैं। आपने देखा होगा कि जब आप धूप में घड़ी पहनते हैं तो आपके हाथ पर टैन लाइन नजर आने लग जाती है? अक्सर ऐसी चीजें होती हैं जो हम जानबूझ कर करते भी नहीं, लेकिन फिर भी आपकी त्वचा पर भारी पड़ती हैं। कई बार आपके चेहरे पर झुर्रियां  नजर आने लग जाती हैं, आज अपनी इस स्टोरी में हम इसी पर बात करेंगे… कैसे होती हैं झुर्रियां आपके चेहरे पर झुर्रियां तब विकसित होती हैं जब त्वचा ढीली होने लगती है। वे सबसे पहले लगातार गति के कारण आंखों और मुंह के आसपास विकसित होते हैं। मुंह खोलने और बंद करने के परिणामस्वरूप त्वचा में कसाव और ढीलापन आ सकता है जो जब आप बूढ़े हो जाते हैं तो झुर्रियां विकसित करने वाला पहला स्थान बन जाता है।

क्यों होती हैं झुर्रियां जब आप आईलाइनर लगाती हैं या वाइप या कॉटन बॉल से अपना मेकअप उतारने की कोशिश करती हैं, तो आप उस त्वचा को खींचती हैं जो पहले से ही बहुत संवेदनशील है। आंखों के आसपास की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है और जब आप इसे खींचते हैं, तो आप इसे ढीला कर देते हैं। इस समय त्वचा की देखभाल करने के महत्व को कोई नहीं समझता है, लेकिन समय के साथ, इसके परिणामस्वरूप झुर्रियां पड़ जाती हैं। कैसे करें बचाव जब आप आईलाइनर लगा रही हों, तो सुनिश्चित करें कि आप अपनी त्वचा को ऊपर की ओर न खींचे। यही हाल मेकअप रिमूवर का भी है। एक सौम्य माइक्रो-फाइबर कपड़े का प्रयोग करें और धीरे-धीरे अपनी आंखों से मेकअप को हटाएं। अपनी त्वचा को इधर-उधर रगड़ना सबसे बुरा काम है जो आप करती हैं। मॉइस्चराइजर या अंडर आई क्रीम लगाते समय अपनी अनामिका का उपयोग करें। यह एकमात्र उंगली है जो सबसे कोमल है और कम दबाव का उपयोग करती है।

 

Continue Reading

Lifestyle

HEALTH CARE TIPS: एसिडिटी की समस्या को चुटकी में दूर करेगा ये उपाये…

Published

on

 

 

बार-बार एसिडिटी और सूजन की समस्या होने के पीछे कई कारण होते हैं, जिनमें बहुत अधिक कैफीनयुक्त पेय, खाने के तुरंत बाद लेटना या बहुत अधिक मसालेदार भोजन करना शामिल है। खुद को एक्टिव रखने और लाइट मील लेने से आपको इसमें कुछ राहत मिल सकती है। इन कुछ आसान घरेलू उपचारों से आप एसिडिटी को दूर रख सकते हैं।

सौंफ का पानी: 1 चम्मच सौंफ को गर्म पानी के साथ लेने से एसिडिटी और सीने में जलन जैसे लक्षणों से राहत मिलती है।

गुड़: इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम दोनों होते हैं। PH संतुलन बनाए रखने के लिए पोटेशियम बहुत अच्छा है, दूसरी ओर आपके पाचन तंत्र को ठीक से काम करने के लिए मैग्नीशियम की आवश्यकता होती है, तो बस एक छोटा सा गुड़ का टुकड़ा रोजाना जरूर खाएं।

काला जीरा: एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप जीरा चबा सकते हैं या एक गिलास पानी में 1 चम्मच उबाल कर भी पी सकते हैं।

अजवाइन: यह एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या से निजात दिलाने के लिए बहुत अच्छा स्त्रोत है, यह पाचन के लिए बहुत अच्छा है और एक अच्छा एंटी-एसिड एजेंट है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़21 hours ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़2 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

छत्तीसगढ़5 days ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…

  छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब7 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब7 days ago

    सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब6 days ago

    ग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    MINISTRY OF DEFENCE में जेआरएफ और साइंटिस्ट की पदों पर निकली  बंपर भर्ती, योग्य उमीदवार जल्द करे आवेदन…

  • जॉब5 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • देश7 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए