ज्योतिष
Vastu Tips: घर मे रखे इन पाँच चीजों को चुंबक की तरह खींचा चला आएगा पैसा ,ये रही वो चीजें…

Vastu Tips : हर किसी की तमन्ना होती है कि उसका जीवन सुखमय बीते। उसके जीवन में धन-धान्य की कभी कोई भी कमी महसूस न हो और, सबकुछ बढ़ियां से चलता रहे। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कुछ चीजों को लगाने से पॉजिटिव इनर्जी के साथ-साथ खुशहाली आती है। परिवार के सदस्यों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। इससे नौकरी और बिजनेस में तो लाभ होता ही है। साथ ही, आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है।
1- स्वस्तिक का चिह्न
शास्त्रों के मुताबिक, स्वास्तिक का चिह्न घर में लगाना बेहद शुभ होता है। पुराणों में स्वास्तिक को मां लक्ष्मी और गणपति का प्रतीक माना गया है। स्वास्तिक शब्द संस्कृत के सु और अस्ति को मिलकर बनाया गया है, जिसका अर्थ होता है शुभ। ऐसी मान्यता है कि स्वस्तिक का चिह्न लक्ष्मी को आकर्षित करता है और हमारे घरों में माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। हिन्दू धर्म में ज्यादातर फेस्टिवल में पूजा – पाठ के समय में स्वस्तिक बनाया जाता है।
2- माता लक्ष्मी के चरण
अपने घर में सुख-समृद्धि को बनाये रखने के लिए लक्ष्मी जी के चरणों को घर के मुख्य द्वार पर लगाए। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की चरण पादुका होती है, वहां सारा दु:ख-दारिद्रय दूर हो जाता है। इन चरणों को घर में स्थापित करने से खुशहाली का आगमन होता है। ऐसे में आप नए साल की शुरुआत से पहले ये चरण अपने घर पर जरूर लगा लें।
3- तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि मां तुलसी मां लक्ष्मी का ही रूप है। मान्यता है कि अगर नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा की जाए, तो मृत्यु के बाद सद्गति प्राप्त होती है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से कभी भी अशांति नहीं होती है और घर धन धान्य से भरा रहता है। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो आप नए साल नए साल के आगमन से पहले जरूर अपने घर में लें आये। सुबह नहाने के साथ ही नियमित रूप से तुलसी में जल देने के साथ इसकी आरती भी करें।
4- मोर पंख
हिन्दू धर्म में मोर पंख का बहुत महत्व है। मोर पंख न सिर्फ भगवान श्री कष्ण को प्रिय है, बल्कि माता लक्ष्मी, इंद्रदेव सहित कई भगवन को प्रिय है। इसलिए हिन्दू धर्म में मोर के पंख को बेहद ही शुभ माना गया है। आपने देखा होगा कुछ लोग मोर पंख को घर सजाने में इस्तेमाल करते हैं। तो वहीं कुछ लोग अपनी पुस्तक में रखना पसंद करते हैं। यदि आप अपने घरों में खुशहाली को बरकरार रखना चाहते हैं तो घर में मोर पंख लाकर जरूर रखें। घर में सुख-समृद्धि को बनाये रखने के लिए आप एक मोरपंख हमेशा पूजा स्थान पर रखें और दूसरा घर की तिजोरी में रखें। अगर तिजोरी नहीं है तो आप उस स्थान पर रखें जहां आपका धन रखा जाता है। नए साल से पहले घर में मोर पंख लाना आपको खुशियों से भर देगा।
5- चांदी का हाथी
वास्तु में चांदी के हाथी को शुभ माना गया है। इसका सकारात्मक प्रभाव होता है। इसके अलावा यदि आपके घर पर राहु-केतु का बुरा प्रभाव है तो वह भी खत्म हो जायेगा। चांदी का हाथी रखने से व्यापार और नौकरी में भी तरक्की होती है। इसे घर में रखने से सुख-शांति बनी रहती है।

ज्योतिष
VASTU TIPS: वास्तु के अनुसार जाने रत्न धारण करते समय किन बातो को रखना चाहिए ध्यान, नही तो जीवन में आ सकती है परेशानी…

Rules for gemstones: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए रत्न बताए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी रत्न को धारण करने से पहले कुछ नियमों का जानना जरूरी होता है, वरना धन हानि की आशंका रहती है। कहते हैं कि रत्न धारण करने से पहले नियमों का ध्यान नहीं रखने से ग्रहों का दुष्प्रभाव और बढ़ सकता है। जानें रत्नों को धारण करते समय ज्योतिष शास्त्र में बताए गए नियम-
1. किसी भी रत्न को खरीदने के लिए किसी अच्छे ज्योतिषाचार्य की मदद लेनी चाहिए। रत्न हमेशा असली खरीदना चाहिए।
2. एक बार रत्न धारण करने के बाद उसे बार-बार निकालने से बचना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से रत्न का प्रभाव कम हो जाता है।
3. किसी भी खंडित रत्न को धारण नहीं करना चाहिए। अगर रत्न का रंग उतर गया है तो भी उसे निकाल देना चाहिए।
4. रत्न धारण करते समय उसका त्वचा से स्पर्श होना जरूरी होता है। मान्यता है कि तभी रत्न का लाभ मिलता है।
5.रत्न धारण करते समय मंत्रों का शुद्ध उच्चारण कर उसे धारण करना चाहिए।
6. किसी दूसरे का रत्न धारण नहीं करना चाहिए और न ही उसे दूसरे को पहनने देना चाहिए।
7. रत्न को हमेशा उससे संबंधित धातु में ही पहनना चाहिए। ऐसा करने से धातु का भी शुभ प्रभाव मिलता है।
8. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नीलम व हीरा व्यक्ति को सूट नहीं करता है, इसलिए इन्हें ज्योतिष सलाह के बाद ही पहनना चाहिए।
9. रत्न हमेशा ज्योतिषाचार्य की सलाह के बाद ही खरीदना चाहिए। रत्न के वजन का भी ध्यान रखना चाहिए।
10. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अमावस्या, ग्रहण और संक्रान्ति के दिन भी रत्न धारण नहीं करना चाहिए।
ज्योतिष
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार मनुष्य को इन 6 चीजों का नही करना चाहिए इस्तेमाल…पढ़िये खबर

अक्सर आपने बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि कभी दूसरों की चीजों को मांगकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में भी ऐसा करने की मनाही है। वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें दूसरों से मांगकर इस्तेमाल करने से हमारे अंदर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। कहते हैं कि इन छोटी-छोटी चीजों से बड़ा नुकसान हो सकता है। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूसरों की किन चीजों को मांगकर नहीं करना चाहिए इस्तेमाल-
रुमाल- वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी दूसरे इंसान का रुमाल पास रखने से रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। इसे वाद-विवाद से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति का रुमाल अपने पास नहीं रखना चाहिए।
घड़ी- वास्तु शास्त्र में घड़ी को सकारात्मकता और नकारात्मकता दोनों से जोड़कर देखा जाता है। कलाई पर किसी दूसरे व्यक्ति की घड़ी को पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति का खराब समय शुरू हो सकता है।
अंगूठी- वास्तु में किसी व्यक्ति की अंगूठी मांगकर पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने व्यक्ति के सेहत, जीवन व आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है।
पेन- वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी किसी व्यक्ति को किसी दूसरे का पेन अपने पास नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से करियर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे धन हानि भी हो सकती है।
कपड़े- वास्तु के अनुसार, कभी भी किसी इंसान को दूसरे के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से हमारे अंदर नकारात्मकता का प्रवेश होता है और जीवन में मुश्किलें आती हैं।
ज्योतिष
चाणक्य नीति : इस तरह की स्त्री से करें शादी जीवन भर रखेंगे खुशहाली,जानिए..

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत ही नहीं दुनिया के महानतम, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपनी नीतियों के बल पर एक साधारण से बालक चंद्रगुप्त मौर्य को समूचे भारतवर्ष का सम्राट बना डाला था। आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई नीतियां आज भी न सिर्फ शासन के लिए बल्कि मनुष्य के जीवन में काफी मददगार साबित हो रही हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवनसाथी चुनने को लेकर कई बातें बताई हैं।
दरअसल शादी करना हर किसी के लिए बेहद खास होता है और हर कोई चाहता है कि उसके लाइफ में एक ऐसा इंसान आए जो उसे हर तरह का प्यार दे सके और उसका ख्याल रख सके। कहते हैं कि एक अच्छा जीवनसाथी जीवन में खुशियां ला सकता है। अगर आप भी जीवनसाथी चुनने की तैयारी में हैं तो आचार्य चाणक्य के मुताबिक आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए।
कई लोग ऐसे होते हैं कि शादी के बाद उनकी जिंदगी और खुशनुमा होती है मगर कई लोगों की शादी के बाद उनके बीच विवाद बढ़ने लगते हैं। कई बार इंसान के आकर्षण के पीछे हम बाकी सारी चीजें छोड़ देते हैं और उससे शादी कर लेते हैं। हम उस इंसान के अंदरूनी चीजों को समझ भी नहीं पाते। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में एक ऐसा ही श्लोक बताया है जिसके माध्यम से बताया गया है कि शादी या प्रेम से पहले अपने पार्टनर में कुछ बातों को जरूर परख लें।
रूपशीलां न नीचस्य विवाह: सदृशे कुले।।
1- उपरोक्त श्लोक के मुताबिक चाणक्य नीति के इस श्लोक में बताया गया है कि इंसान को विवाह से पहले पार्टनर चुनते समय उसके शरीर के बजाय गुणों को देखना चाहिए।
2- चाणक्य नीति के मुताबिक, पुरुषों को सुंदर स्त्री के पीछे नहीं भागना चाहिए। आचार्य चाणक्य के मुताबिक पत्नी अगर गुणवान हो तो विपत्ती के समय भी परिवार संभाले रखती है।
3- आचार्य चाणक्य के मुताबिक, एक स्त्री में बाहरी सुंदरता से ज्यादा मन की सुंदरता होनी चाहिए। साथ ही उसमें धैर्य होना चाहिए।
4- चाणक्य नीति के अनुसार, धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाला इंसान मर्यादित होता है। इसलिए विवाह से पहले ये जान लेना चाहिए कि उन्हें धर्म-कर्म में कितनी आस्था है।
5- आचार्य चाणक्य के गुस्सा सबसे बड़ा दुश्मन होता है। चाणक्य का कहना है कि जिस स्त्री को बहुत गुस्सा आता हो वो परिवार को कभी सुखी नहीं रख सकती।
6- आचार्य नीति के मुताबिक ऐसी स्त्री से कभी शादी नहीं करना चाहिए जो अपनी मर्जी से विवाह न कर रही हो, ऐसी स्त्री न ही आपको कभी खुश नहीं रख सकती और न ही सम्मान दे सकती है।
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब7 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoकांस्टेबल की निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoपंचायत सचिव पद पर भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन तिथि..
-
जॉब7 days agoजूनियर इंजीनियर पद पर निकली बंपर भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoइलेक्ट्रीशियन सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…





























You must be logged in to post a comment Login