ज्योतिष
VASTU TIPS: पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाते समय भूलकर भी न करे ये गलती, नही तो हो सकता है बड़ा अनर्थ…

Vastu Tips: पूजा-पाठ में धूप और दीपक जलाने का खास महत्व होता है। सुगंधित वातावरण के चलते पूजा के दौरान पॉजिटिव एनर्जी आती है। धूपबत्ती और अगरबत्ती का इस्तेमाल मांगलिक कार्यों और पूजा पाठ में होता है। मगर अगरबत्ती जलाने के लिए चंद खास बातों का ध्यान रखना चाहिए नहीं तो पितृ दोष लगता है। जिससे आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।
भारतीय परंपरा में बांस को नहीं जलाना चाहिए। बांस को वास्तु शास्त्र के मुताबिक शुभ माना गया है। यह उन्नति का प्रतीक है। साथ ही बांस को वंश का भी प्रतीक माना जाता है। यदि बांस को जलाना जाता है तो पितृ दोष लगता है और पारिवारिक वंश को नुकसान पहुंचता है। अगरबत्ती ज्यादातर बांस से बनाई जाती है।
यदि बांस को जलाया जाता है तो इसके जलने से खतरनाक टॉक्सिक हेवी मेटल वातावरण में फैल जाते हैं। यदि बांस की लकड़ी पर कई तरह की केमिकल की लेयरिंग की गई है तो अगरबत्ती को जलाना और भी खतरनाक होता है।
क्या है इसका उपाय
अगरबत्ती के विकल्प पर धूना या फिर धूप बत्ती का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें गाय को गोबर और अन्य ज्वलनशील पदार्थों से बनाया जाता है। इसमें बांस की तीलियां नहीं होती हैं।

ज्योतिष
Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में लगी हर चीज को रखने और लगाने के अपने कुछ नियम और कायदे होते हैं। अगर इन बातों को ध्यान में रखकर घर में किसी भी चीज का इस्तेमाल किया जाए, तो इसके शुभ और फलदायी लाभ होते हैं और घर में सकारात्मकता आती है। इसी तरह घर की दीवारों पर घड़ी लगाने को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं।
हम सभी के घरों में घड़ी लगी होती है। घरों में अक्सर हम घड़ी को उस जगह पर लगाते हैं जहां से हम आसानी से उसे देख सकते हैं। लेकिन ऐसा करते वक्त हम घड़ी की दिशा का थोड़ा भी ध्यान नहीं रखते। दरअसल वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में सुख, शांति और समृद्धि के लिए सही दिशा में घड़ी का होना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक गलत दिशा में लगी घड़ी सेहत खराब करने के साथ ही नेगेटिव एनर्जी भी लाती है। इसका घर के लोगों स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।
घर की दीवार पर लगी घड़ी सिर्फ समय बताने का कार्य ही नहीं करती बल्कि कई शुभ और अशुभ संकेत भी देती है. वास्तु नियमों के अनुसार अगर घड़ी का गलत तरह से इस्तेमाल किया जाए, तो ये नुकसान का कारण भी बन जाती है. जीवन पर घड़ी का प्रभाव पड़ता है. घर में रुकी हुई घड़ी नकारात्मकता तो फैलाती ही है. साथ ही, घर भी घड़ी की तरह निर्जीव हो जाता है।
आज हम आपको घर की दिवारों पर घड़ी लगाने को लेकर वास्तु शास्त्र के नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में किस दिशा में और कैसे घड़ी लगी होनी चाहिए जिससे घर में साकारात्मकता का वास हो और सुख, शांति के साथ-साथ समृद्धि भी आए…
दीवारों पर इस दिशा में लगाएं घड़ी
– घर में खुशहाली और तरक्की चाहिए तो पूर्व दिशा में घड़ी लगाएं। इस दिशा में लगी घड़ी बेहद शुभ मानी जाती है- वास्तु के हिसाब से घर में घड़ी का दक्षिण दिशा में लगा होना शुभ नहीं होता है। इससे से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।
– कभी भी भूलकर भी घर में घड़ी को दक्षिण दिशा में ना लगाएं। इस दिशा में लगी घड़ी स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने के साथ ही पैसों की किल्लत भी लाती है।
– वास्तु के अनुसार घर के मेन गेट पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इस जगह पर लगी घड़ी नकारात्मक ऊर्जा लाती है, जिससे घर में रहने वाले लोगों की खुशियों को बुरी नजर लगती है।
– घर में खुशहाली और सुख समृद्धी बनाएं रखने के लिए पेंडूलम वाली घड़ी ना लगाएं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान भी रखें कि आपके घर में लगी घड़ी बंद ना हो। इसके अलावा घड़ी पर धूल ना जमने दें।
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
– घर में बंद पड़ी घड़ी ना रखें। वास्तु के अनुसार घड़ी के बंद होने पर आप पीछे रह जाते हैं और समय आगे निकल जाता है।
– घर में हरे और ऑरेंज कलर की घड़ी रखने से नेगेटिव एनर्जी आती है।
– लिविंग रूम में चौकोर शेप वाली घड़ी लगाएं। इससे घर के लोगों में शांति और प्यार बना रहता है।
ज्योतिष
VASTU TIPS: पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाते समय भूलकर भी न करे ये गलती, नही तो हो सकता है अनर्थ, वास्तु के अनुसार जाने कौन सी अगरबती होती है सही…

Vastu Tips: पूजा-पाठ में धूप और दीपक जलाने का खास महत्व होता है। सुगंधित वातावरण के चलते पूजा के दौरान पॉजिटिव एनर्जी आती है। धूपबत्ती और अगरबत्ती का इस्तेमाल मांगलिक कार्यों और पूजा पाठ में होता है। मगर अगरबत्ती जलाने के लिए चंद खास बातों का ध्यान रखना चाहिए नहीं तो पितृ दोष लगता है। जिससे आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।
भारतीय परंपरा में बांस को नहीं जलाना चाहिए। बांस को वास्तु शास्त्र के मुताबिक शुभ माना गया है। यह उन्नति का प्रतीक है। साथ ही बांस को वंश का भी प्रतीक माना जाता है। यदि बांस को जलाना जाता है तो पितृ दोष लगता है और पारिवारिक वंश को नुकसान पहुंचता है। अगरबत्ती ज्यादातर बांस से बनाई जाती है।
यदि बांस को जलाया जाता है तो इसके जलने से खतरनाक टॉक्सिक हेवी मेटल वातावरण में फैल जाते हैं। यदि बांस की लकड़ी पर कई तरह की केमिकल की लेयरिंग की गई है तो अगरबत्ती को जलाना और भी खतरनाक होता है।
क्या है इसका उपाय
अगरबत्ती के विकल्प पर धूना या फिर धूप बत्ती का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें गाय को गोबर और अन्य ज्वलनशील पदार्थों से बनाया जाता है। इसमें बांस की तीलियां नहीं होती हैं।
ज्योतिष
आज का LOVE राशिफल: जानिए आज इन राशियों के जातको का प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा, जल्द पढ़े क्या है आपकी राशि…

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफलऔर जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा
मेष लव राशिफल : आप एक ब्लाईंड डेट पर जा सकते हैं और समय को रंगीन बना सकते हैं। रोमांटिक शाम की एक लंबी सी लिस्ट आप बनाकर रख सकते हैं कि क्या किया जाए जिससे आप अपने रोमांस को यादगार बना सकें। स्पेशल गिफ्ट का इंतजाम कर सकते हैं और प्रेमी की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखकर कुछ खास किया जा सकता है, लेकिन कुछ ऎसा ना करें जिससे आपका मूड खराब हो जाए। आप सप्ताह को काफी बैलेंस कर के चल सकते हैं जिससे प्रेमी को भी पूरा समय देकर उसकी सभी शिकायतों को दूर कर सकें।
वृष लव राशिफल : आप दोनों के मध्य थोड़ा तनाव देखा जा सकता है। इसका कारण यह भी हो सकता है कि जितना समय आप अपने प्यार के लिए निकालना चाहते हैं, उतना ना निकाल पा रहे हों। रुठने मनाने में समय नष्ट न करें। सप्ताह का आरंभ रोमांटिक नहीं कहा जा सकता है और आप चाहकर भी प्रेमी से नहीं मिल पाएंगे। इस बात का आपको भी अफसोस रहेगा, लेकिन दिल की बात प्रेमी तक नहीं पहुंच पाएगी और आपकी मजबूरी को अनदेखा भी किया जा सकता है। समय के साथ आपके संबंध स्वत: ही आगे बढ़ने आरंभ हो जाएंगे, ज्यादा समय तक आपका प्यार आपसे दूर नहीं रह पाएगा।
मिथुन लव राशिफल: प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह के पहले दो भाग आपके लिए बढ़िया कहे जा सकते हैं, लेकिन अंतिम भाग में कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। जो भी परिस्थिति हो उससे आप समझदारी से निपटने का प्रयास करें। सप्ताह के आरंभ में आप अपने प्रेमी को एक अलग ही खूबसूरत रुप में देखने का सौभाग्य पा सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क लव राशिफल: आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड सकती है। आप दोनों बदलते मौसमानुसार अपने वस्त्रों का चयन करें क्योंकि आजकल मौसम का मिजाज कुछ ठीक नहीं कहा जा सकता है। फैशन के चक्कर में अपनी सेहत को ना बिगाड़े।
सिंह लव राशिफल : प्रेम संबंधों का आंकलन करना चाहिए कि आप एक-दूसरे को परस्पर क्या दे रहे हैं और क्या आपको देना चाहिए। कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई है अथवा आप दोनों कितना परस्पर एक-दूसरे को सच में जानते हैं आदि बहुत सी बातें आपको आपके प्रेमी जीवन का आईना दिखाने के लिए काफी हैं जिन्हें जानकर आप अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास कर सकें।
कन्या लव राशिफल: आज आप दोनों के मध्य कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे उठ सकते हैं। अब आप दोनों पर निर्भर करता है कि आप इन मुद्दो से कैसे निपटना चाहेगें। ये ऐसे मुद्दे हो सकते हैं जिन्हें आप चाहकर भी नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं और ना ही भविष्य के लिए ही छोड सकते हैं। आप दोनों मिलकर खुलकर इन पर बात करें क्योंकि जितनी जटिल स्थिति आपको दिखाई दे रही होगी उतनी वास्तव में नहीं होगी ।
तुला लव राशिफल : प्रेमी के साथ हंसी मजाक करते हुए समय का पता ही नहीं चलेगा और आपका मन समय को बांधे रखना चाहेगा। आपके संबंध अभी तक नहीं बने हैं, तब आपको अपने सपनों का साथी मिल सकता है। आपका मन मयूर नाच उठेगा और उससे दूर जाने का मन बिलकुल नहीं होगा। जिससे बातों का सिलसिला ऎसा चलेगा जो थमने का नाम नहीं लेगा।
वृश्चिक लव राशिफल: किसी मित्र द्वारा आपके प्रेमी की बातों को आपके सामने गोल-मोल कर के पेश किया जा सकता है अर्थात आपको कोई आपके प्रेमी के खिलाफ़ भडकाने का काम कर सकता है। अब आपको देखना है कि आप इसकी बातों पर विश्वास करना चाहते हैं या पहले असल बात का पता लगाना चाहते हैं कि क्या है?
धनु लव राशिफल: समय आपके प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते नजर आ सकते हैं। आपके प्रेम संबंध यदि अभी हाल ही में बने हैं तब आपको प्रेमी पर ज्यादा जोर किसी भी बात को लेकर नहीं देना चाहिए और यदि प्रेम संबंध पुराने हैं तब भी आपको अपनी पसंद नापसंद को प्रेमी पर थोपना नहीं चाहिए। यदि आप अभी किसी प्रेमी की तलाश में है और किसी को देख भी रहे हैं तब अपनी भावनाओं को उसके समक्ष अभी जाहिर ना करके उचित समय का इंतजार करना चाहिए।
मकर लव राशिफल : यदि आप दोनो इस रिश्ते से ऊब रहे हैं और एक बोझे की तरह उसे ढो रहे हैं तब बेहतर होगा कि आप दोनों को इस पर चर्चा करनी चाहिए। खुद को धोखे में रखने से अच्छा है कि आप दोनों अपने रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें और फिर से इसमें जान फूंके। कुछ रचनात्मकता अपने प्रेम संबंधों में लाएं और प्रेमी जीवन की बगिया में रंग-बिरंगे फूलों को महकने का भी अवसर दें।
कुंभ लव राशिफल : आप दोनों अपनी ईगो के चलते रिश्ते में दूरी बढ़ा सकते हैं। यदि आप अपने प्रेमी जीवन का अंत करना चाहते हैं तब यह आपका अपना निजी फैसला है। जिसे कोई दूसरा नहीं बदल सकता है, लेकिन संबंध तोड़ते ही तुरंत किसी अन्य की ओर आकर्षित होना भी आपके सितारे कह रहे हैं लेकिन आपको इतनी भी व्यग्रता अभी नहीं दिखानी चाहिए, कुछ समय खुद को अवश्य दें।
मीन लव राशिफल: आप अपने कामकाजी क्षेत्र से बाहर ही नहीं निकल पाएंगे और काम के बोझ के चलते प्रेमी से बात भी नहीं कर पाएंगे। आपका प्रेमी काफी व्याकुल देखा जा सकता है आपसे दो घड़ी बात करने के लिए, लेकिन आप जब किसी काम के पीछे पड़ जाते हैं तब आपको अपने प्रेमी की भी सुध नहीं रहती है। प्रेमी की नाराजगी देखने को मिल सकती है और शायद इस बार यह नाराजगी आपको महंगी पड़ सकती है।
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoलाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष6 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
जॉब6 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
छत्तीसगढ़7 days agoडॉक्टरों की लापरवाही पड़ी भारी, मरीज को ब्लड की बदले लाल रंग की दवा चढ़ा दी, जाने फिर आगे….





























You must be logged in to post a comment Login