Vastu Tips: घर मे रखे इन पाँच चीजों को चुंबक की तरह खींचा चला आएगा पैसा ,ये रही वो चीजें…

Vastu Tips : हर किसी की तमन्ना होती है कि उसका जीवन सुखमय बीते। उसके जीवन में धन-धान्य की कभी कोई भी कमी महसूस न हो और, सबकुछ बढ़ियां से चलता रहे। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कुछ चीजों को लगाने से पॉजिटिव इनर्जी के साथ-साथ खुशहाली आती है। परिवार के सदस्यों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। इससे नौकरी और बिजनेस में तो लाभ होता ही है। साथ ही, आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है।
1- स्वस्तिक का चिह्न
शास्त्रों के मुताबिक, स्वास्तिक का चिह्न घर में लगाना बेहद शुभ होता है। पुराणों में स्वास्तिक को मां लक्ष्मी और गणपति का प्रतीक माना गया है। स्वास्तिक शब्द संस्कृत के सु और अस्ति को मिलकर बनाया गया है, जिसका अर्थ होता है शुभ। ऐसी मान्यता है कि स्वस्तिक का चिह्न लक्ष्मी को आकर्षित करता है और हमारे घरों में माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। हिन्दू धर्म में ज्यादातर फेस्टिवल में पूजा – पाठ के समय में स्वस्तिक बनाया जाता है।
2- माता लक्ष्मी के चरण
अपने घर में सुख-समृद्धि को बनाये रखने के लिए लक्ष्मी जी के चरणों को घर के मुख्य द्वार पर लगाए। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की चरण पादुका होती है, वहां सारा दु:ख-दारिद्रय दूर हो जाता है। इन चरणों को घर में स्थापित करने से खुशहाली का आगमन होता है। ऐसे में आप नए साल की शुरुआत से पहले ये चरण अपने घर पर जरूर लगा लें।
3- तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि मां तुलसी मां लक्ष्मी का ही रूप है। मान्यता है कि अगर नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा की जाए, तो मृत्यु के बाद सद्गति प्राप्त होती है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से कभी भी अशांति नहीं होती है और घर धन धान्य से भरा रहता है। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो आप नए साल नए साल के आगमन से पहले जरूर अपने घर में लें आये। सुबह नहाने के साथ ही नियमित रूप से तुलसी में जल देने के साथ इसकी आरती भी करें।
4- मोर पंख
हिन्दू धर्म में मोर पंख का बहुत महत्व है। मोर पंख न सिर्फ भगवान श्री कष्ण को प्रिय है, बल्कि माता लक्ष्मी, इंद्रदेव सहित कई भगवन को प्रिय है। इसलिए हिन्दू धर्म में मोर के पंख को बेहद ही शुभ माना गया है। आपने देखा होगा कुछ लोग मोर पंख को घर सजाने में इस्तेमाल करते हैं। तो वहीं कुछ लोग अपनी पुस्तक में रखना पसंद करते हैं। यदि आप अपने घरों में खुशहाली को बरकरार रखना चाहते हैं तो घर में मोर पंख लाकर जरूर रखें। घर में सुख-समृद्धि को बनाये रखने के लिए आप एक मोरपंख हमेशा पूजा स्थान पर रखें और दूसरा घर की तिजोरी में रखें। अगर तिजोरी नहीं है तो आप उस स्थान पर रखें जहां आपका धन रखा जाता है। नए साल से पहले घर में मोर पंख लाना आपको खुशियों से भर देगा।
5- चांदी का हाथी
वास्तु में चांदी के हाथी को शुभ माना गया है। इसका सकारात्मक प्रभाव होता है। इसके अलावा यदि आपके घर पर राहु-केतु का बुरा प्रभाव है तो वह भी खत्म हो जायेगा। चांदी का हाथी रखने से व्यापार और नौकरी में भी तरक्की होती है। इसे घर में रखने से सुख-शांति बनी रहती है।

जॉब
8वी पास के लिए HP PWD में निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

HP PWD Recruitment 2022: हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (HP PWD) में नौकरी पाने का एक अच्छा मौका है. इसके लिए HP PWD ने शिमला में मल्टी-टास्किंग वर्कर (एमटीडब्ल्यू) के पदों पर आवेदन करने की आज आखिरी डेट है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे HP PWD की आधिकारिक वेबसाइट hppwd.hp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://hppwd.hp.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (HP PWD Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://hppwd.hp.gov.in/sites/default/files/Recruitment%20HPPWD के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (HP PWD Recruitment 2022) देख सकते हैं. इस भर्ती (HP PWD Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 346 पद भरे जाएंगे.
महत्वपूर्ण तिथियां
चौथा सर्किल शिमला- 09 जून 2022
रिक्ति विवरण
कुल पद – 346 पद
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश के किसी स्कूल/संस्थान से मिडिल-क्लास पास (8वीं पास) होना चाहिए. हिमाचली स्कूल से 8वीं पास करने की शर्त बोनाफाइड हिमाचली पर लागू नहीं होगी.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर की जाएगी.
जॉब
इंदिरा गांधी कृषि विवि में 5वी पास और ग्रेजुएट के लिए निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जल्द करे आवेदन…

IGKV Recruitment 2022 : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में विभिन्न पदों पर नौकरियां हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन करना है. नोटिस के अनुसार, यह भर्ती 15 तहसीलों में होगी. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून है. ऑनलाइन आवेदन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की वेबसाइट https://igkv.ac.in/ पर जाकर करना है.
वैकेंसी डिटेल
असिस्टेंट स्टैटिसियन- 1 पद
शैक्षिक योग्यता- कृषि सांख्यिकी में मास्टर डिग्री
फील्ड सुपरवाइजर- 3 पद
शैक्षिक योग्यता- कृषि अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री
फील्ड इनवेस्टिगेटर- 15 पद
शैक्षिक योग्यता- कृषि में मास्टर डिग्री
असिस्टेंट प्रोग्रामर कंप्यूटर- 1 पद
शैक्षिक योग्यता- कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर अप्लीकेशन में मास्टर्स की डिग्री
डाटा एंट्री ऑपरेटर- 1 पद
शैक्षिक योग्यता- कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री / डिप्लोमा
असिस्टेंट ग्रेड 3- 3
शैक्षिक योग्यता- वर्षीय डिप्लोमा के साथ हायर सेकेंडरी
चपरासी- 1 पद
शैक्षिक योग्यता- 5वीं पास
जॉब
रेलवे में अप्रेंटिस के 3612 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीद्वार जल्द करें आवेदन

Railway Apprentice Recruitment 2022: आईटीआई का सर्टिफिकेट हासिल कर चुके उम्मीदवार अप्रेंटिस के इन 3612 पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर देखा जा सकता है.इंडियन रेलवे की तरफ से अप्रेंटिस की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है।
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल वेस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 3612 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. पिछले दिनों नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी. इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 जून 2022 है. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. सेलेक्ट किए गए कैंडिडेट्स को एक साल तक अप्रेंटिस का मौका मिलेगा और हर महीने एक निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा।
आयु सीमा
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ 10वीं और एनसीवीटी या एससीवीटी से प्रमाणित संस्थान से आईटीआई का सर्टिफिकेट हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों के 10वीं और आईटीआई के नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी. इस लिस्ट में उन उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा, जो इन पदों पर चयनित किए जाएंगे. ऐसे उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और फिर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. नोटिफिकेशन के मुताबिक अप्रेंटिसशिप 1 साल की होगी और इस दौरान उम्मीदवारों को स्टाइपेंड दिया जाएगा.
आवेदन ऐसे करें
अप्रेंटिस के इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाना होगा. यहां आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा. सभी उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले आवेदन फॉर्म कंप्लीट करके सबमिट कर दें.
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब7 days agoGDS पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि 5 जून,जल्द करें आवेदन…
-
जॉब5 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoSTATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoKIOCL में मैनेजर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2.80 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…






























You must be logged in to post a comment Login