जॉब
IICA में असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

IICA Recruitment 2022 : कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स, मानेसर (IICA) में असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रशासनिक अधिकारी की वैकेंसी है. वैकेंसी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आईआईसीए की वेबसाइट https://iica.nic.in/ पर विजिट कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन डाक के जरिए करना है. आवेदन की अंतिम तिथि विज्ञापन जारी होने से 60 दिन तक है.
इसका भर्ती विज्ञापन 4 जून से 10 जून के रोजागर समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है. आवेदन फॉर्म भेजने का पता है- प्रशासनिक अधिकारी-III, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स, प्लॉट नंबर- 6,7 और 8, सेक्टर 5, आईएमटी मानेसर, जिला गुरुग्राम, हरियाणा-122052.
आईआईसीए भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल
असिस्टेंट प्रोफेसर (प्रतियोगिता कानून और बाजार विनियमय का स्कूल)- 1 पद
सैलरी- लेवल- 11 (रु. 68900-205500)
शैक्षिक योग्यता- संबंधित क्षेत्र में पूर्ववर्ती डिग्री या समकक्ष में 55 फीसदी अंकों के साथ पीएचडी. साथ ही साथ ही तीन साल टीचिंग का अनुभव.
प्रशासनिक अधिकारी- 1 पद
सैलरी- लेवल- 12 (रु. 78800-209200)
योग्यता- कॉर्पोरेट मामलों या शैक्षणिक संस्थानों/वित्तीय प्रबंधन/मानव संसाधन प्रबंधन के प्रबंधन में अनुभव होना चाहिए.

जॉब
BSF में 10वी पास उमीदवार के लिए निकली भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

(BSF) में नौकरी कर देश की सेवा करने का सुनहरा मौका है। BSF में सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के 110 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ग्रुप बी और ग्रुप सी के अंतर्गत आने वाली ये भर्तियां BSF के SMT (वर्कशॉप) के लिए की जाएंगी। जिसके लिए 10वीं पास लेकर ग्रैजुएट कैंडीडेट्स उम्मीदवार 11 जुलाई तक BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
वैकेंसी डिटेल्स
BSF के रिक्यूटमेंट डिपार्टमेंट की और से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रुप बी के अंतर्गत सब इंस्पेक्टर पद पर 22 पदों पर भर्तियां की जाएगी। जिनमें सब इंस्पेक्टर (विहिकल मैकेनिक) के 12, सब इंस्पेक्टर (ऑटो इलेक्ट्रिशियन) के 4 और सब इंस्पेक्टर (स्टोर कीपर) के 6 पद शामिल हैं। वहीं कॉन्स्टेबल के 88 पदों पर भर्तियां की जाएगी।
सैलरी
BSF में 110 पदों पर होने वाली भर्ती में सब इंस्पेक्टर के पद पर सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स के लेवल 6 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। जो 35,400 रुपए से 1 लाख 12 हजार 400 रुपए तक होगी। जबकि कॉन्स्टेबल के पद पर सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पे-मैक्ट्रिक्स 3 के अनुसार 21,700 रुपए से 69,100 रुपए के बीच सैलरी दी जाएगी।
योग्यता
कॉन्स्टेबल के पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10 वीं तय की गई है। यदि उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से दसवीं कक्षा पास हैं और उसके पास इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का सर्टिफिकेट या तीन वर्ष का अनुभव है तो वह अपना आवेदन सीमा सुरक्षा बल को भेज सकता है। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियिरंग में तीन वर्ष का डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार ही सब इंस्पेक्टर (व्हीकल मैकेनिक), सब इंस्पेक्टर (ऑटो इलेक्ट्रिशियन) और सब इंस्पेक्टर (स्टोर कीपर) पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले BSF की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट की होम पेज पर Current Recruitment Openings के लिंक पर जाएं।
अब Group-B & C combatised posts in the Border Security Force, SMT WKSP के लिंक पर क्लिक करें।
इसमें Apply Here की ऑप्शन पर जाएं।
मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
जॉब
यहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

टीचर बनने का सपना रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर यानी टीजीटी और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर यानी पीजीटी के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। योग्य कैंडिडेट्स यूपीएसईएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.upsessb.org/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
9 जुलाई तक भरे जाएंगे फार्म
कुल 4163 पदों में टीजीटी के 3539 और पीजीटी के 624 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 9 जून से एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो गई है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 3 जुलाई है। अंतिम तौर पर फॉर्म सब्मिट करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई है।
विषय के अनुसार ये हैं पद
चयन बोर्ड की ओर से जारी शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में हिंदी और अंग्रेजी विषय के टीजीटी के सर्वाधिक 577-577 पद शामिल हैं। विज्ञान में 540 और गणित में 533 पद हैं। पीजीटी के 18 विषयों में सर्वाधिक 85 पद हिंदी विषय के हैं। वहीं, टीजीटी बालक वर्ग में 3213 एवं बालिक वर्ग में 326 और पीजीटी बालक वर्ग में 549 एवं बालिका में 75 पद हैं।
वैकेंसी विवरण
महिलाओं के लिए कुल पद – 401
पुरुषों के लिए कुल पद – 3762
एजुकेशन क्वालिफकेशन
उत्तर प्रदेश टीजीटी पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो साथ ही उसके पास बीएड की डिग्री भी हो. जहां तक आयु सीमा की बात है तो इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 साल तय की गई है।
ऐसे होगा सेलेक्शन
यूपीएसईएसएसबी के इन पदों पर कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा. एग्जाम 80 अंकों का होगा, इंटरव्यू को 10 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में कुल 125 प्रश्न आएंगे जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
एप्लिकेशन फीस
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के लिए शुल्क 750 रुपए है। जबकि ईडब्ल्यूएस और एससी कैटेगरी के लिए शुल्क 450 रुपए है। एसटी श्रेणी को 250 रुपए शुल्क देना है।
जॉब
प्रोफेसर पदों पर भर्ती,मिलेगा बम्फर सैलरी

CURAJ Recruitment 2022: राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, CUJ ने प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. जिसके तहत एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के पद भरे जाएंगे.राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, CUJ ने प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं.जिसके तहत एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के पद भरे जाएंगे. पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड में आवेदन किया जा सकता है.ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट curaj.ac.in पर विजिट करना होगा. वहीं ऑफलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए पते पर आवेदन पत्र भरकर भेजना होगा.
ऑनलाइन आवेदन 17 जून 2022 तक किए जा सकेंगे. वहीं आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 24 जून 2022 तक जमा करानी होगी. कुल 28 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसमें एसोसिएट प्रोफेसर के 13, असिस्टेंट प्रोफेसर के 8 एवं प्रोफेसर के 7 पद शामिल हैं.
शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए 55 फीसदी अंकों के साथ आर्किटेक्चर से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ध्यान दें कि 1 से अधिक पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पृथक आवेदन पत्र जमा करना होगा.
आवेदन शुल्क
पदों पर आवेदन करने के लिए 1500 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा. हांलाकि एससी-एसटी पीडब्ल्यूडी वर्ग एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा.
यहां करें आवेदन
उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर, ‘रजिस्ट्रार (रिक्रूटमेंट सेल), सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, एनएच-8, बंदरसिंदरी, किशनगढ़, जिला – अजमेर, 305817 (राजस्थान)’ के पते पर 24 जून 2022 तक भेजना होगा.
-
जॉब7 days ago5वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल…
-
जॉब7 days agoबेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर : 103 पदों के लिए यहाँ लगेगा रोजगार मेला,पढ़िये पूरी खबर
-
व्यापर7 days agoसोने-चाँदी की कीमत में लगातार गिरावट,जानें 10 ग्राम सोने के दाम
-
जॉब7 days ago8वी पास के लिए HP PWD में निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
देश - दुनिया7 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब7 days agoजबरदस्त बैटरी बैकअप के साथ आया APPLE का यह लेपटॉप, जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…
-
जॉब6 days agoFCI में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया7 days agoTRAIN TRAVEL TIPS: ट्रेन पर यात्रा करने से पहले जान ले ये नया नियम, नही तो हो सकती है बड़ी मुश्किल…
-
जॉब7 days agoइलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब2 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून

















You must be logged in to post a comment Login