Tech & Auto
बंद होने वाला है माइक्रोसॉफ्ट का Internet Explorer, जाने क्या है लास्ट डेट..

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सबसे पुराने ब्राउजर Internet Explorer को 27 सालों की सर्विस के बाद रिटायर करने का फैसला किया है।
Microsoft Closing Internet Explorer: जानी-मानी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सबसे पुराने और 27 सालों से चल रहे ब्राउज़र, इंटरनेट एक्सप्लोरर को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी के नोटिफिकेशन के मुताबिक, Internet Explorer इस महीने की 15 जून से जनता के लिए उपलब्ध नहीं होगा। कंपनी ने कहा कि वह अपने विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के पैकेज और सपोर्ट से इंटरनेट एक्सप्लोरर को हटा रही है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि इंटरनेट एक्सप्लोरर को अब कंपनी के दूसरे ब्राउजर ‘माइक्रोसॉफ्ट एज’ से रिप्लेस किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक Microsoft Edge इंटरनेट एक्सप्लोरर की तुलना में बहुत तेज, सुरक्षित और अधिक आधुनिक है।
आपको बता दें कि Internet Explorer को सबसे पहले 1995 में Windows 95 के साथ ऐड-ऑन पैकेज के रूप में लॉन्च किया गया था। सालों से इंटरनेट एक्सप्लोरर दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ब्राउजर था। बाद में यह ब्राउजर सभी विंडोज यूजर्स के लिए फ्री कर दिया गया था। इसके बाद यह नई विंडो इंस्टॉलेशन के साथ PC में प्री-इंस्टॉल भी आने लगा।
2003 में यह ब्राउजर अपने पीक पर था। उस वक्त Internet Explorer के पास मार्केट का 95 प्रतिशत शेयर था। यानी दुनियाभर में करीब 95 फीसदी यूजर्स ब्राउजर के लिए इंटरनेट एक्सप्लोरर का इस्तेमाल कर रहे थे। मगर इसी दौरान नए इंटरनेट ब्राउजर्स मार्केट में आए, जो साल-दर-साल इसका यूजर बेस कम करते गए। खास तौर पर Google और Mozilla सहित अन्य कंपनियों के ब्राउज़र के बाद, इंटरनेट एक्सप्लोर की लोकप्रियता घटने लगी और आज 5 प्रतिशत से भी कम इंटरनेट उपयोगकर्ता इसका उपयोग करते हैं।
जब इसकी लोकप्रियता घटने लगी, तो कंपनी ने भी इस पर ध्यान देना छोड़ दिया। इस ब्राउजर में 2016 के बाद से कोई नया फीचर भी नहीं आया। माइक्रोसॉफ्ट ने Internet Explorer को छोड़कर एक नए ब्राउजर Microsoft Edge पर अपना फोकस शिफ्ट कर दिया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि इंटरनेट एक्सप्लोरर 11 का डेस्कटॉप वर्जन अब बंद हो जाएगा और विंडोज 10 के लिए सपोर्ट 15 जून 2022 से हटा दिया जाएगा। वहीं माइक्रोसॉफ्ट एज इन सभी जिम्मेदारियों को संभालने के लिए तैयार है।

Tech & Auto
पेट्रोल बचत: आप भी इन तरीको से अपने बाइक की पेट्रोल बचाये, जाने क्या है इसके उपाये

पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते लोग परेशान हैं। ऐसे में लोग गाड़ी खरीदते समय ज्यादा माइलेज वाली गाड़ी लेना पसंद करते हैं। हालांकि कई ऐसे तरीके भी होते हैं, जिनको अपना कर गाड़ी का माइलेज बढ़ाया जा सकता है और ईंधन की बचत की जा सकती है। गाड़ी के सही रखरखाव और नियमित साफ-सफाई से माइलेज को बढ़ाने में मदद मिलती है। दरअसल, वाहन के इंजन और गियरबॉक्स को लुब्रिकेशन की जरूरत होती है।इसके लिए गाड़ी की सर्विसिंग और ऑयल चेंज आदि नियमित तरीके से करना चाहिए।
बार-बार क्लच का इस्तेमाल न करें
ड्राइव करते समय क्लच न दबायें, अक्सर देखने में आता है कि लोग हाफ क्लच दबाकर बाइक चलाते हैं जिससे माइलेज पर तो असर पड़ता ही है साथ ही इससे इंजन को भी नुकसान होता है। इतना ही नहीं अगर क्लच टाईट होने लगे तो उसे तुरंत ठीक करवा लीजिये वरना क्लच प्लेट्स खराब होने के पूरे चांस हैं।
हाई स्पीड में लो गियर से बचें
जब बाइक हाई स्पीड में हो तो उस समय लो गियर का इस्तेमाल बिलकुल न करें इससे इंजन पर असर पड़ता है और फ्यूल की खपत बढ़ जाती है।
इंजन को सामने से कवर न करें
अक्सर लोग इंजन को आगे और साइड से किसी चीज़ से कवर कर लेते हैं यह सोचकर कि इंजन गंदा नहीं होगा, जबकि यह बिलकुल गलत है, ऐसा करने से इंजन को ठंडा होने में दिक्कत होती है क्योकिं उसे बाहर की हवा नहीं मिल पाती और इंजन का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में न सिर्फ इंजन को नुकसान है बल्कि इससे फ्यूल की खपत बढ़ जाती है।
ब्रेक पेडल को दबाकर न रखें
गाड़ी चलाते समय ब्रेक पेडल को दबाकर न रखें। इससे टायर्स ब्रेक मोड में चले जाते हैं जिसकी वजह से इंजन को आगे बढ़ने के लिए ज्यादा फोर्स की जरूरत पड़ती है। और जब ऐसा होता है तो फ्यूल की खपत अपने आप ही बढ़ जाती है।
30 सेकंड्स से ज्यादा रुकना पड़े तो इंजन करें बंद
ड्राइविंग के दौरान अगर आपको सिग्नल पर या कहीं भी 30 सेकंड्स से ज्यादा रुकना पड़े तो इंजन को बंद कर दें, ऐसा करने से आप काफी फ्यूल की बचत कर सकते हैं।
धूप में बाइक पार्क न करें
अक्सर लोग धूप में बाइक पार्क कर देते हैं। ऐसा करने से बाइक के फ्यूल टैंक में मौजूदा पेट्रोल अपना रूप बदलकर गैस फॉर्म में तब्दील हो जाता है और हवा में उड़ जाता है। हंलाकि यह बहुत कम मात्रा में होता है। लेकिन बहुत ज्यादा देर धूप में बाइक पार्क करने फ्यूल कम हो जाता है।इसलिए हमेशा अपनी को किसी ठंडी जगह पर ही पार्क करें।
टायर्स में एयर प्रेशर कम न होने दें
टायर्स में एयर प्रेशर कभी कम न होने दें क्योंकि अगर एयर कम होगी तो इसका असर सीधा इंजन और ड्राइविंग पर पड़ेगा, हवा कम होने की वजह से इंजन को आगे बढ़ने के लिए ज्यादा ताकत की जरूरत होगी और फ्यूल भी ज्यादा लगेगा, और बाइक भी भारी चलेगी, टायर्स में सही एयर प्रेशर होने से बाइक हल्की चलती है और माइलेज भी बढ़ती है।
Tech & Auto
MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

Cheapest Mini Portable Washing Machine: तकनीक के विकास ने आज कई महंगी चीजों को काफी सस्ता कर दिया है। पहले जहां वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज आदि कई जरूरी चीजें काफी महंगी आती थीं। वहीं निरंतर हो रही तकनीक के क्षेत्र में खोजें और नई इजाद के कारण इनकी कीमत में एक बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में एक समय जहां इन्हें महंगे एप्लायंसेस के रूप में जाना जाता था। वहीं अब इन तकनीकों के कई नए वर्जन बाजार में आ गए हैं, जो की काफी सस्ते हैं। इस कारण आम लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। बाल्टी जैसे आकार की दिखने वाली ये वॉशिंग मशीन काफी काम की है। कीमत सस्ती होने के कारण देश भर में कई लोग इसको खरीद रहे हैं। इसका आकार एक बाल्टी जैसा है। ऐसे में ये काफी पोर्टेबल भी है। इसमें आप एक साथ 5 से 6 कपड़े धो सकते हैं।
सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग मिनी वॉशिंग मशीन काफी फायदेमंद है। पोर्टेबल होने कारण आप इस वॉशिंग मशीन को घर में किसी भी जगह पर ले जा सकते हैं। बाल्टी जैसी दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 3 किलोग्राम है। छोटे आकार की दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन में कई खासियत हैं। इसमें कपड़े धोने के अलावा उसको सुखाने के लिए स्पिनर अटैचमेंट की सुविधा भी मिलती है। ये वॉशिंग मशीन पोर्टेबल होने के साथ काफी हल्की भी है। ऐसे में आप इसे उठाकर इधर-उधर कहीं भी रख सकते हैं। यही नहीं इस मिनी वॉशिंग मशीन में आपको ऑटोमेटिक पावर ऑफ का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में इसका उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी कम होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आपको ये मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आसानी से 4,590 रुपये से लेकर 5,999 रुपये में मिल जाएगी। कीमत सस्ती होने की वजह से देश भर में कई लोग इस खास मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को खरीद रहे हैं। ये मिनी वॉशिंग मशीन मिनटों में आपके कपड़ों को धोकर सुखा सकती है।
Tech & Auto
सस्ते कीमत में मिल रहा है ये शानदार Portable AC, जिसमे मिलेगी शिमला जैसी ठंडक हवा..

Portable AC : इन दिनों गर्मी का प्रभाव काफी ज्यादा पड़ रहा है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले जुलाई महीने में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ेगी। ऐसे में कई लोग इससे राहत पाने के लिए तरह तरह के उपाय अपना रहे हैं। वो अपने घरों में कूलिंग पाने के लिए महंगे स्मार्ट एसी और कूलर लगवा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐसे भी कई लोग हैं, जो इतने महंगे एसी और कूलर को खरीद नहीं सकते हैं। अगर आप भी महंगे एसी और कूलर को अफॉर्ड नहीं कर सकते हैं, तो इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह के पोर्टेबल एसी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस एसी को खरीदने के बाद आप अपनी अच्छी खासी बचत कर सकते हैं और आपको गर्मियों के मौसम में जबरदस्त कूलिंग का मजा भी मिलेगा। ये पोर्टेबल एसी आपको ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आसानी से मिल जाएंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में –
ये एसी काफी पोर्टेबल और हल्के हैं। आप कैंपिंग और ट्रैवल करते समय भी इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस खास तरह के पोर्टेबल एसी का इस्तेमाल आप अपने ऑफिस डेस्क के पास रखकर भी कर सकते हैं।
देश में कई लोग इन पोर्टेबल एसी को ई-कॉमर्स वेबसाइटों से खरीद रहे हैं। ये काफी किफायती दामों पर आपको मिल जाएंगे। इनकी कीमत बाजार में 900 रुपये से शुरू हो रही है। ऐसे में ये काफी बजट फ्रेंडली भी हैं।
हालांकि, इन्हें खरीदने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। पोर्टेबल एसी पूरे रूम को ठंडा करने का काम नहीं करते। ये केवल एक व्यक्ति विशेष के लिए ही फायदेमंद हैं।
गर्मी से राहत पाने के लिए ये काफी फायदेमंद हैं। पोर्टेबल एसी का उपयोग करने के लिए आपको आइस क्यूब की जरूरत होगी। इन आइस क्यूब को आप पानी में डालकर पोर्टेबल एसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मियों के सीजन में पोर्टेबल एसी का उपयोग आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।
-
Tech & Auto6 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया7 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
जॉब6 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया6 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश7 days agoPM Kisan Tractor Yojana : किसानों को सरकार दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी,फटाफट ऐसे उठाये लाभ…
-
क्राइम न्यूज़7 days agoछत्तीसगढ़ : शादी के बाद 4 लाख रुपए की डिमांड नहीं देने पर न्यायालय में तालाक के लिए लगाया आवेदन FIR दर्ज….
-
छत्तीसगढ़7 days agoतत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…
-
जॉब7 days agoपुलिस विभाग में जल्द होगी 40 हजार पदों पर बंपर भर्ती,देखिये डिटेल
-
जॉब6 days agoनौकरी की बात: इन 5 विभागों में होने जा रही है 10 लाख पदों पर बंपर भर्ती, जल्द पढ़े पूरी खबर…
















You must be logged in to post a comment Login