Tech & Auto
whatsapp में ना करे भूल से ये काम हो सकता भारी नुक्सान..

Whatsapp Alert: अगर यूं कहा जाए कि ये दौर मोबाइल फोन का है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। आप लगभग जिसे भी देखेंगे आपको उनके हाथ में मोबाइल नजर आएगा। इसके आ जाने से कई काम चुटकियों में और घर बैठे ही हो जाते हैं, ऐसे में लोगों का समय बचता है। वहीं, मोबाइल फोन में लोग कई तरह के एप डालकर अपने काम करते हैं, जैसे- व्हाट्सएप। ये एक मैसेंजर एप है जिससे लोग एक-दूसरे से मैसेज, वॉयस कॉल और वीडियो कॉल के जरिए बात करते हैं। वहीं, इस एप पर लोग अपने स्टेटस भी लगाते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि व्हाट्सएप पर आपके द्वारा की गई एक छोटी सी गलती आपको भारी पड़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि उन गलतियों को जाना जाए जिन्हें आपको व्हाट्सएप पर भूलकर भी नहीं करना है, वरना आपका बैंक खाता खाली हो सकता है यानी आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
लॉटरी नहीं मिलती
आजकल व्हाट्सएप पर जालसाज लोगों को लॉटरी लगने जैसे मैसेज भेजते हैं, और कोई फॉर्म या लिंक पर क्लिक करने को कहते हैं। लेकिन ऐसा भूलकर भी न करें। इससे जालसाज आपका मोबाइल हैक करके आपको ठग सकते हैं।
अनजाने लिंक्स से सावधान
व्हाट्सएप पर आजकल लोगों के साथ काफी ठगी हो रही है। जालसाज कई तरीके अपनाते हैं, जिससे वो लोगों को चपत लगाते हैं। जैसे- वो व्हाट्सएप यूजर को किसी ग्रुप, पर्सनल नंबर से लिंक्स भेजते हैं और इस पर क्लिक करते ही लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं।
आपको ध्यान देना होता है कि आपको इन अनजाने लिंक्स पर क्लिक नहीं करना है। ऐसे मैसेज मिलते ही उन्हें डिलीट करें और रिपोर्ट करके ब्लॉक कर दें। वरना आपका ठगी का शिकार होना लगभग तय है।
ऑफर्स से दूर रहें
कई लोगों को ऑफर्स काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन अगर कोई आपको व्हाट्सएप पर लुभावने और आकर्षक ऑफर्स दे रहा है। तो ऐसे में आपको इनसे दूर रहना है, क्योंकि इस बहाने आपसे आपकी पर्सनल जानकारी जैसे- बैंक से जुड़ी जानकारी, आधार नंबर आदि ले लिए जाते हैं।

Tech & Auto
MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

Cheapest Mini Portable Washing Machine: तकनीक के विकास ने आज कई महंगी चीजों को काफी सस्ता कर दिया है। पहले जहां वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज आदि कई जरूरी चीजें काफी महंगी आती थीं। वहीं निरंतर हो रही तकनीक के क्षेत्र में खोजें और नई इजाद के कारण इनकी कीमत में एक बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में एक समय जहां इन्हें महंगे एप्लायंसेस के रूप में जाना जाता था। वहीं अब इन तकनीकों के कई नए वर्जन बाजार में आ गए हैं, जो की काफी सस्ते हैं। इस कारण आम लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। बाल्टी जैसे आकार की दिखने वाली ये वॉशिंग मशीन काफी काम की है। कीमत सस्ती होने के कारण देश भर में कई लोग इसको खरीद रहे हैं। इसका आकार एक बाल्टी जैसा है। ऐसे में ये काफी पोर्टेबल भी है। इसमें आप एक साथ 5 से 6 कपड़े धो सकते हैं।
सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग मिनी वॉशिंग मशीन काफी फायदेमंद है। पोर्टेबल होने कारण आप इस वॉशिंग मशीन को घर में किसी भी जगह पर ले जा सकते हैं। बाल्टी जैसी दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 3 किलोग्राम है। छोटे आकार की दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन में कई खासियत हैं। इसमें कपड़े धोने के अलावा उसको सुखाने के लिए स्पिनर अटैचमेंट की सुविधा भी मिलती है। ये वॉशिंग मशीन पोर्टेबल होने के साथ काफी हल्की भी है। ऐसे में आप इसे उठाकर इधर-उधर कहीं भी रख सकते हैं। यही नहीं इस मिनी वॉशिंग मशीन में आपको ऑटोमेटिक पावर ऑफ का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में इसका उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी कम होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आपको ये मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आसानी से 4,590 रुपये से लेकर 5,999 रुपये में मिल जाएगी। कीमत सस्ती होने की वजह से देश भर में कई लोग इस खास मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को खरीद रहे हैं। ये मिनी वॉशिंग मशीन मिनटों में आपके कपड़ों को धोकर सुखा सकती है।
Tech & Auto
आज लॉन्च होने जा रही है महिन्द्रा स्कॉर्पियो-N, SUV को देगी टक्कर, देखे क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…

महिंद्रा अपनी न्यू स्कॉर्पियो आज यानी 27 जून को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके बताई है। इसके मुताबिक यह शाम 5:30 बजे लॉन्च की जाएगी। टीजर में SUV का एक्सटीरियर और उसमें लगे इफोटेनमेंट सिस्टम की फोटो दिखाई दे रही है। SUV के टीजर के साथ #BigDaddyOfSUVs का इस्तेमाल किया गया है।
36 वैरिएंट में मिलेगी 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो N
2022 5 ट्रिम्स – Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L – और कुल 36 वैरिएंट में आएगी। डीजल वर्जन 23 वैरिएंट में आएगा, जबकि पेट्रोल वर्जन 13 वैरिएंट में पेश किया जाएगा। नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को 2 ट्रिम्स – S3+ और S11 को 7 और 9 सीट ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
टीजर में कुछ इस तरह की दिख रही है महिंद्रा स्कॉर्पियो N
कंपनी ने स्कॉर्पियो N में एकदम नई सिंगल ग्रिल दी है। इसमें क्रोम फिनिशिंग दिखाई देती है। ग्रिल पर कंपनी का नया लोगो नजर आता है, जिससे इसके सामने की खूबसूरती बढ़ जाती है। इसमें नए डिजाइन वाले LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, नए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ रीडिजाइन फ्रंट बम्पर, सी-शेप्ड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, हेक्सागोनल लोअर ग्रिल इन्सर्ट के साथ वाइडर सेंट्रल एयर इनलेट शामिल हैं।
SUV में नए डिजाइन किए गए टू-टोन व्हील्स का सेट देखने को मिलता है। एक्सटीरियर के दूसरे हिस्से की बात की जाए तो इसमें क्रोम्ड डोर हैंडल, क्रोम्ड विंडो लाइन, पावरफुल रूफ रेल्स, ट्वीक्ड बोनट और साइड-हिंज्ड डोर के साथ बूटलिड, अपडेटेड रियर बम्पर, ऑल-न्यू वर्टिकल LED टेल लैंप मिलते हैं।
लग्जरी और स्टाइलिश इंटीरियर मिलने की उम्मीद
स्कॉर्पियो के एक्सटीरियर को देखकर इस बात का पता चलता है कि इसका इंटीरियर भी बेहद लग्जरी होगा। इसमें नया डैश और सेंटर कंसोल, अपडेटेड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, रूफ-माउंटेड स्पीकर, लेदर सीट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, वायरलेस चार्जिंग पैड, सेंट्रली माउंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इंजन स्टार्ट / स्टॉप बटन, क्रूज मिलने की उम्मीद है। सेफ्टी के लिए सनरूफ, 6 एयरबैग, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और रियर डिस्क ब्रेक जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
फोर व्हील ड्राइव ऑप्शन मिलेंगे
2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में थार और XUV700 का इंजन मिल सकता है। यह 2.0-लीटर चार-सिलेंडर mStallion पेट्रोल और 2.2-लीटर चार-पॉट mHawk डीजल इंजन से लैस होगी। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जा सकता है। स्कॉर्पियो N के टॉप-एंड वैरिएंट को फोर-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम से जोड़ा जा सकता है।
हुंडई क्रेटा और हुंडई अल्काजार को देगी टक्कर
न्यू महिंन्द्रा स्कॉर्पियो N का मुकाबला टाटा हैरियर, टाटा सफारी, हुंडई क्रेटा और हुंडई अल्काजार से होगा। कंपनी की कोशिश है कि नई स्कॉर्पियो मार्केट में मिड-रेंज की SUV का स्पेस कवर करे और लोगों को फीचर्स लक्जरी कारों जैसे मिलें, ऐसे में ये कार कई लोगों के लिए टोयोटा फॉर्चुनर का अफॉर्डेबल ऑप्शन बन सकती है।
Tech & Auto
INVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है सबसे खास, खूबियां जान हो जायेंगे हैरान…

Inverter AC vs Non Inverter AC : गर्मी के दिनों में लोग खासे परेशान नजर आते हैं, क्योंकि जलती-चुभती गर्मी के कारण लोगों को पसीने निकलते हैं और वहीं, दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी लोगों को जीने नहीं देती है। मतलब घर के बाहर निकलना बिल्कुल मुश्किल हो जाता है। पारा लगातार ऊपर चढ़ता जाता है, जिसके कारण लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे और कूलर चलाते हैं। लेकिन इस तेज गर्मी में ये भी दम तोड़ते हुए नजर आते हैं। इसलिए लोग एसी चलाते हैं, लेकिन इसे चलाने में बिजली का बिल ज्यादा आता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि नॉन इन्वर्टर एसी और इन्वर्टर एसी में से किसे चलाने पर बिजली का बिल कम हो सकता है? तो चलिए इन दोनों में फर्क समझते हुए ये जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
कैसे काम करते हैं?
बात पहले इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी के काम करने की क्षमता की कर लेते हैं। दरअसल, दोनों एसी के काम करने की क्षमता अलग है। नॉन इन्वर्टर एसी एक रेगुलर स्पीड क्षमता पर चलता है, जबकि इन्वर्टर एसी टेम्परेचर के साथ ही स्पीड और क्षमता में बदलाव देखने को मिलता है।
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
किसकी कैसी कूलिंग? जहां इन्वर्टर एसी कमरे को जल्दी ठंडा करने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ नॉन इन्वर्टर एसी कमरे को ठंडा करने में थोड़ा ज्यादा समय लगाता है।
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की मोटर की स्पीड को रेग्युलेट करता है। ऐसे में जब आपका कमरा ठंडा हो जाता है या कमरे का टेम्परेचर सामान्य हो जाता है, तो इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर बंद नहीं होता बल्कि कम स्पीड से काम करता है। ऐसे में ये लगातार कमरे के तापमान को बराबर रखता है। वहीं, नॉन इन्वर्टर एसी की तरह इसका कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता, जिससे बिजली कम खर्च होती है। जबिक, ये फंक्शन नॉन इन्वर्टर एसी में नहीं होता है।
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
क्या बिजली के बिल में अंतर आता है?
अब बात सबसे जरूरी बात समझने की, और वो ये कि कौन सा एसी कम बिजली खर्च करता है। इन्वर्टर एसी नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में बिजली काफी कम खर्च करता है। इससे बिजली की बचत होती है।
-
Tech & Auto6 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष5 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई
-
व्यापर6 days agoKisan Vikas Patra योजना में करें निवेश जल्द हो जायेगा पैसा डबल,ये रही स्कीम की प्रोसेस
-
छत्तीसगढ़6 days agoचपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…
-
Tech & Auto5 days agoINVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर



















You must be logged in to post a comment Login