Connect with us

ज्योतिष

CHANAKYA NITI: चाणक्य के अनुसार व्यक्ति के ये ऐसे 5 गुण जो उन्हें जीवन में ले जाते है सफलता की ओर…

Published

on

 

Chanakya Niti Quotes In Hindi: महान अर्थशास्त्री, विद्वान, कूटनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। चाणक्य द्वारा बताई गई नीतियां आज भी कारगर और सत्य के करीब हैं। खास बात ये है कि आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई बातें मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं। चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में व्यक्ति गुण और अवगुणों के बारे में विस्तार से जिक्र किया है। चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति के अंदर मौजूद गुण उसे सफलता की ऊंचाई पर ले जाते हैं, जबकि व्यक्ति के अवगुण उसे जीवन में असफल भी बनाते हैं। इसके अलावा आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति के कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताया है जो यदि व्यक्ति के अंदर मौजूद हों तो उसे सफल इंसान बनने से कोई नहीं रोक सकता। आइए जानते मनुष्य के उन गुणों के बारे में…

आत्मविश्वास
चाणक्य नीति के अनुसार, जीवन में सफल इंसान बनने के लिए आत्मविश्वास का होना बेहद जरूरी है। यदि आप सफलता पाना चाहते हैं, तो अपने आत्मविश्वास को कभी डगमगाने न दें, क्योंकि आत्मविश्वासी व्यक्ति को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

धन संचय
पैसा कमाने से ज्यादा मुश्किल काम होता है उसे जोड़कर रखना। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति अपने बुरे समय के लिए पैसा जोड़कर रखता है वो हमेशा सुखी रहता है। ऐसे व्यक्ति का कोई भी काम पैसों की वजह से नहीं रूकता है।

मेहनती लोग
कहा जाता है कि मेहनत से व्यक्ति कुछ भी हासिल कर सकता है। चाणक्य नीति भी यही कहती है। सफल होने के लिए मेहनती होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग मेहनती होते हैं, उन्हें सफलता मिलकर ही रहती है।

ज्ञान
आचार्य चाणक्य के अनुसार, सफलता पाने के लिए ज्ञान का होना जरूरी है। आप जो काम कर रहे हैं यदि उसकी आपको पूरी जानकारी होगी तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। इसके अलावा सिर्फ अपने काम ही नहीं बल्कि सभी विषयों का ज्ञान रखने वाला व्यक्ति जीवन में जरूर सफल बनता है।

ठोस रणनीति बना कर चलने वाले लोग 
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति पूरी रणनीति के साथ काम करता है और आगे बढ़ता है, वो बड़ी आसानी से हर मुश्किल को पार कर लेता है। ऐसे में किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले ठोस रणनीति जरूर बनानी चाहिए।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

ज्योतिष

इन राशि के जातको पर शुरू हो गयी है शनि की साढ़े साती-ढेय्या, देखे कही आप तो नही है इसमें शामिल… 

Published

on

Shani Gochar Makar Rashi 2022: शनि वर्तमान में कुम्भ राशि में है और वक्री स्थिति में है। शनि अब वक्री होकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। कल यानि 12 जुलाई 2022 को वक्री शनि के मकर राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

इन 5 राशियों के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से कष्टदायक हो सकता है। शनि के मकर राशि में गोचर से इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाएगी। यह स्थिति जनवरी 2023 तक रहेगी क्योंकि तब तक शनि मकर राशि में रहेगा।

इन 5 राशियों पर शुरू होगी शनि की महादशा

शनि के मकर राशि में प्रवेश करते ही 5 राशियों पर साढ़े साती और ढैय्या शुरू हो जाएगी, वहीं कुछ लोगों को शनि की महादशा से भी राहत मिलेगी। शनि के मकर राशि में गोचर से धनु राशि पर साढ़े साती शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही कुंभ और मकर राशि के लोगों को भी साढ़े साती का कहर झेलना पड़ेगा। इसके अलावा मिथुन और तुला राशि के जातकों को शनि से कष्ट होगा। वहीं दूसरी ओर ढैया के कर्क और वृश्चिक राशि से हटने से काफी राहत मिलेगी।

Continue Reading

ज्योतिष

Vastu Tips for plant: घर पर मनी प्लांट लगाते समय भूलकर भी न करे ये गलती, दिशा का रखे विशेष ध्यान, नही तो आने वाली धन संम्पति में भी उत्पन्न हो सकती है रूकावटे…

Published

on

मनी प्लांट का वास्तु शास्त्र में बड़ा ही महत्व है, ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढती है और धन संपत्ति में इजाफा होता है। बहुत से लोग सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए ऑफिस में अपनी टेबल पर भी मनी प्लांट को लगाकर रखते हैं। लेकिन मनी प्लांट को लगाते समय अक्सर लोग वास्तु के नियम की अनदेखी कर जाते हैं जिससे मनी प्लांट लगाने का ना तो फायदा मिलता है. बल्कि नुकसान भी होता है। आइए जानें मनी प्लांट को लगाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मनी प्लांट लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

– मनी प्लांट को हमेशा सही दिशा में लगाना चाहिए। इसे कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं। कहा जाता है कि इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक नुकसान होता है। साथ ही घर में नकारात्मकता भी बढ़ती है। मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। भगवान गणेश ऐसे देवता हैं जो इस दिशा में निवास करते हैं और कल्याण और समृद्धि (मंगल) का प्रतिनिधित्व करते हैं।

– बता दें की मनी प्लांट तेजी से बढ़ने वाला पौधा है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि पौधे की लताएं जमीन को न छूएं। इसकी लताओं को एक रस्सी के माध्यम से सहायता प्रदान की जानी चाहिए ताकि यह ऊपर की ओर चढ़े। वास्तु के अनुसार, बढ़ती हुई लताएं वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक हैं। मनी प्लांट को देवी लक्ष्मी का एक रूप माना जाता है और यही कारण है कि इसे जमीन को छूने नहीं देना चाहिए।वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को सूखने न दें। दरअसल, सूखा मनी प्लांट दुर्भाग्य का प्रतीक है। यह आपके घर की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। इससे बचने के लिए मनी प्लांट को नियमित रूप से पानी देते रहें। अगर पत्ते सूखने लगे तो उन्हें काट कर हटा दें।मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर रखें। इस पौधे को ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती है इसलिए इसे घर के अंदर लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को घर के बाहर लगाना शुभ नहीं होता है। यह बाहर के मौसम में आसानी से सूख जाता है और बढ़ता नहीं है। पौधे का रुका हुआ विकास अशुभ होता है। यह आर्थिक तंगी का कारण बनता है।

-वास्तु के अनुसार मनी प्लांट कभी भी दूसरों को नहीं देना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यह शुक्र ग्रह को क्रोधित करता है। शुक्र समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। ऐसा करने से हानि होती है।

Continue Reading

ज्योतिष

Today Horoscope: इन राशि के जातको की मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, पढ़े कौन सी है आपकी की राशि…

Published

on

 

ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल  ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आपको अकस्मात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन आप कुछ समय दूसरों के कार्यों को करने में भी व्यतीत करेंगे और दूसरों की मदद करने से आपके मन को सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कोई परिवर्तन किया,तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आपको उच्च अधिकारियों से उलझनों में पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थी अपने सीनियर्स की मदद से किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकते हैं।

वृष 
आज का दिन आप अपने परिजनों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे,जिसके कारण आप अपने कार्य की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे और आपके कुछ जरूरी कार्य भी आगे के लिए लटक सकते हैं,जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और भटकना होगा,तभी कोई काम मिल पाएगा। आपका कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है,जिसके लिए आप परेशान रहेंगे। आपको रात्रि में लोगों की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को धीमी गति से चल रहे काम के कारण किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है।

मिथुन 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप किसी बहुमूल्य वस्तु व संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा के लिए परेशान रहेंगे व सायंकाल के समय आपको शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। भाइयों के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी,तो उसे भी आपको मिलजुलकर ही समाप्त करना बेहतर रहेगा। माताजी से आप किसी भी किए वादे को पूरा करेंगे,जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको प्रमोशन मिल सकता है।

कर्क 
आज का दिन आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। भावुकता में यदि आपने आज घर अथवा बाहर कहीं पर भी कोई निर्णय लिया,तो वह बाद में गलत साबित हो सकता है,जो लोग मांस मदिरा का सेवन करते हैं,वह आज उन्हें छोड़ने की भी कोशिश करेंगे,जिसमे उन्हे सफलता भी अवश्य प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। अक्समात बड़ी मात्रा में आपके धन हाथ लगने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा,लेकिन आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोग लोगों को सावधान रहना होगा।

सिंह 
विदेशों में जो लोग लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान के प्रति आप अपने दायित्वों की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए आपको बाहर खाने पीने व तले हुए भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे,जिनमे आप सफल भी अवश्य होंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको प्रियजनों के दर्शनों का लाभ मिलेगा।

कन्या 
आज के दिन आपका मन रचनात्मक कार्यों में खूब लगेगा। घर परिवार में लोगों के बीच चल रही कलह समाप्त होगी और आपको किसी परिजन के कहने पर निवेश भी करना पड़ सकता है,लेकिन आपको साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही किसी निर्णय को लेना होगा। परिवार का कोई सदस्य आपसे कुछ ऐसी बातें बोल सकता है,जिनको सुनकर आपका मन दुखी होगा। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा,लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा,तभी आप अपने कामों को आसानी से कर पाएंगे।

तुला 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपकी वाणी आपको कार्यक्षेत्र में मान सम्मान दिलाएगी,इसलिए आपको उसकी मधुरता को बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलती दिख रही है। आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उसमें लापरवाही की तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष को पर्याप्त मात्रा में धन लाभ हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह अपने साथी की बातों से नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा,क्योंकि आपके द्वारा किए गए कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा,जिसके बाद आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी,लेकिन आपको कार्यक्रम में किसी विपरीत परिस्थिति में भी अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा,नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल के समय आपकी किसी प्रियजन से भेंट होगी। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है,जिसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा लेना बेहतर रहेगा।

धनु 
आज का दिन आपके गृह उपयोगी वस्तुओं में बढ़ोतरी लेकर आएगा,जिनके लिए आप कुछ धन भी व्यय  करेंगे,लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी से रुपए पैसे का लेनदेन किया,तो उसमें आपका कुछ धन फंस सकता है। आपके ऊपर संतान के करियर को लेकर कुछ तनाव चल रहा था,तो वह समाप्त होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपका यदि कोई विवाद चल रहा है,तो उसमें आपको जीत मिल सकती है।

कुंभ 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप किसी सम्पति की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो आपको उसके कागजातों को अच्छी तरह से जांचना होगा। परिवार के किसी सदस्य को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है,जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। आपके खर्च आपका सिरदर्द बढ़ाकर रखेंगे,जिनके लिए आपको उन पर लगाम अवश्य लगानी होगी। सायंकाल के समय आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है।

मीन 
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उनका अपने साथी के प्रति विश्वास और गहरा होगा। विद्यार्थियों को भी बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है,जिसके कारण आपका पढ़ाई में मन लगेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी नए व्यवसाय को लेकर माता-पिता से सलाह मशवरा करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय आपको किसी प्रियजन से कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो लोग किसी यातायात पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, तो उनके लिए बेहतर रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर छत्तीगसढ़ सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी 

Chhattisgarh News: इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर छत्तीगसढ़ सरकार ने बड़ा फैसला किया है. भूपेश बघेल सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती, जाने कहा कितने महसूस किये किये गये भूकंप के तेज झटके…

    रायपुर।छत्तीसगढ़ में सुबह आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. 4.3 तीव्रता के भूकंप से अंबिकापुर...

छत्तीसगढ़3 days ago

फसलों की सुरक्षा के लिए , छत्तीसगढ़ में आज से रोका-छेका अभियान शुरू

खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए इस वर्ष भी 10 जुलाई से प्रदेशव्यापी रोका-छेका का अभियान शुरू किया जा रहा...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: बस्तर संभाग में डेंगू, मलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस जैसे बीमारी के रोकथाम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दिए सख्त निर्देश…

  बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरजनित रोगों जैसे डेंगू,मलेरिया और जापानी इंसेफेलाइटिस (जापानी बुखार) के मामले बढ़ जाते...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी सतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले

    शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी। शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले की तैयारियों के संबंध में...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • व्यापर7 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • जॉब3 days ago

    आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    नवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  • जॉब4 days ago

    आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब3 days ago

    DRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी

  • देश7 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर

  • व्यापर5 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • जॉब3 days ago

    नवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…