ज्योतिष
इन राशि के जातको पर शुरू हो गयी है शनि की साढ़े साती-ढेय्या, देखे कही आप तो नही है इसमें शामिल…

Shani Gochar Makar Rashi 2022: शनि वर्तमान में कुम्भ राशि में है और वक्री स्थिति में है। शनि अब वक्री होकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। कल यानि 12 जुलाई 2022 को वक्री शनि के मकर राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।
इन 5 राशियों के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से कष्टदायक हो सकता है। शनि के मकर राशि में गोचर से इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाएगी। यह स्थिति जनवरी 2023 तक रहेगी क्योंकि तब तक शनि मकर राशि में रहेगा।
इन 5 राशियों पर शुरू होगी शनि की महादशा
शनि के मकर राशि में प्रवेश करते ही 5 राशियों पर साढ़े साती और ढैय्या शुरू हो जाएगी, वहीं कुछ लोगों को शनि की महादशा से भी राहत मिलेगी। शनि के मकर राशि में गोचर से धनु राशि पर साढ़े साती शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही कुंभ और मकर राशि के लोगों को भी साढ़े साती का कहर झेलना पड़ेगा। इसके अलावा मिथुन और तुला राशि के जातकों को शनि से कष्ट होगा। वहीं दूसरी ओर ढैया के कर्क और वृश्चिक राशि से हटने से काफी राहत मिलेगी।

ज्योतिष
Vastu Tips : घर की पानी के बहाव को रखे इस दिशा में,नहीं तो हो सकती है ये बड़ी परेशानी

वास्तु टिप्स : मकान में पानी के बहाव की दिशा का घर में रहने वालों के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव होता है, कुछ दिशाओं शुभ और कुछ में अशुभ होता है आप जिस मकान का निर्माण कर रहे हैं या जिसमें आप रह रहे हैं, वहां पानी के बहाव की दिशा घर में रहने वालों के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव डालती है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक 8 दिशाओं पूर्व, ईशान, उत्तर, वायव्य, पश्चिम, नैऋत्य, दक्षिण, आग्नेय आदि की ओर जल का प्रवाह शुभ, अशुभ, लाभ, नुकसान, धन की आय या खर्च, रोग, भय, सुख संपत्ति आदि के परिणाम देता हैकैसे जाने मकान में पानी के बहाव की दिशा:- एक बाल्टी में पानी लेकर प्लाट या मकान में अलग-अलग जगह पानी फैला दें और देखें कि यह किस दिशा की और बह रहा है. इसे देखकर आप समझ पाएंगे कि कैसे परिणाम होंगे.
जब पानी का बहाव पूर्व दिशा में हो….
किसी मकान या प्लाट के पानी के बहाव की दिशा पूर्व की ओर है तो यह शुभ है और लाभ दिलाने वाला होता है. घर में शुभता रहेगी और लाभ के मार्ग निकलते रहेंगे.
जब पानी का बहाव आग्नेय की ओर हो…
किसी मकान या प्लाट में पानी के बहाव की दिशा आग्नेय कोण ( पूर्व -दक्षिण के बीच का स्थान )की दिशा ओर है तो यह बहुत ही अशुभ है और मौत का कारक योग तैयार करती है, इससे आय पर बुरा असर पड़ता है और धन की हानि होती है.
जब पानी का बहाव दक्षिण दिशा की ओर हो…
किसी मकान या प्लाट में पानी के बहाव की दिशा दक्षिण की ओर है तो यह दरिद्रता, गरीबी बढ़ता है. कर्जदार बनाता है.
जब पानी का बहाव नैऋत्य कोण दिशा की ओर हो…
किसी मकान या प्लाट में पानी के बहाव की दिशा नैऋत्य ( दक्षिण-पश्चिम) की ओर है तो यह हानि की परिस्थतियां निर्मित करता है और तरह -तरह के विवाद खड़े कर देता है.
जब पानी का बहाव पश्चिम दिशा की ओर हो…
किसी मकान या प्लाट में पानी का बहाव पश्चिम दिशा की ओर है तो यह घर परिवार का सुख नष्ट करता है. परिवार के सदस्यों को संतान उत्पत्ति में परेशानियां आती हैं. संतानों की आसमयिक मौत हो जाती है.
जब पानी का बहाव वायव्य कोण की दिशा की ओर हो…
किसी मकान या प्लाट में पानी का बहाव वायव्य कोण ( पश्चिम उत्तर की ओर ) की दिशा की ओर है तो यह सुख प्रदान करता है. भाइयों से सहयोग और समर्थन मिलता है.
जब पानी का बहाव उत्तर दिशा की ओर हो…
किसी मकान या प्लाट में पानी का बहाव उत्तर दिशा की ओर है तो यह राज सरकार या प्रशासन से लाभ दिलाने वाला होता है. अधिकांश कार्यों में सर्वसिद्धि होती है.
जब पानी का बहाव ईशान कोण की दिशा की ओर हो…
किसी मकान या प्लाट में पानी का बहाव ईशान कोण की दिशा की ओर है तो यह धन का लाभ दिलाता है और हर तरह से सुख संपत्ति दिलाता है.
मकान में जल निकास के लिए 5 खास बातें
– जल की निकासी उत्तर, पूर्व और ईशान की तरफ ही हमेशा रखना चाहिए.
– मकान या प्लाट में नाली को पूर्व दिशा की तरफ रखना चाहिए, क्योंकि यह शुभ होता है.
– जल या नाली का निकास उत्तर दिशा की और रखने से धन संपत्ति का लाभ होता है.
– जल या नाली का निकास साऊथ की तरफ रखने से तकलीफ होती है और बीमारियां घेरती हैं.
-जल की निकासी उत्तर, पूर्व और ईशान की और शुभ हैं और अन्य दिशाएं अशुभ मानी गईं हैं।
इसे भी पढ़िये :-
शानदार अवसर : महिला हेल्थ वर्कर समेत कई पदों पर भर्ती,आवेदन प्रक्रिया सुरू
ज्योतिष
नींद में आते है बुरे सपने, तो ज्योतिष के इन उपायों से पाए छुटकारा
सपनों की दुनिया बड़ी ही विचित्र है. नींद में देखे गए सपने व्यक्ति के आने वाले समय को लेकर संकेत देते हैं. कुछ अच्छे तो कुछ सपने बेहद डरावने होते हैं. जो व्यक्ति को काफी परेशान कर देते हैं. ज्योतिष शास्त्र में मनुष्य की लगभग हर समस्या का समाधान मिल जाता है.
स्वप्न शास्त्र के अनुसार रात को गहरी नींद में आने वाले सपने व्यक्ति को उसके भविष्य में आने वाली घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं. हर व्यक्ति चाहे वह किसी भी उम्र का हो, सपना अवश्य देखता है. कुछ सपने अच्छे होते हैं और कुछ सपने बहुत डरावने होते हैं. कुछ लोग तो रात में आने वाले इन डरावने सपनों के कारण देर रात तक ना सोने की आदत डाल लेते हैं. सपनों की दुनिया बहुत विचित्र होती है, यहां पर हमारा कोई किसी भी प्रकार का बस नहीं चलता. कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जो उठने के बाद हमें याद नहीं रहते, लेकिन बुरे सपने कई बार हमें बेहद डरा जाते हैं, जिनसे बचने के लिए ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में कई उपाय बताए गए हैं. इनके बारे में हमे बता रहे हैं भोपाल के रहने वाले ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
बुरे सपनों से मुक्ति के लिए ज्योतिष उपाय
-ज्योतिष शास्त्र मानता है कि घर के अंदर की नकारात्मक ऊर्जा भी बुरे सपनों का एक कारण होती है. यदि आप रात में सोने से पहले अपने कमरे में और पूरे घर में कपूर जलाकर उसका धुआं फैला दें तो घर की नकारात्मकता कम हो जाएगी.
-आपने बच्चों को कई बार रात में अचानक उठ कर रोते हुए देखा होगा. यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो प्रत्येक मंगलवार या शनिवार के दिन फिटकरी के कुछ टुकड़े लेकर सोते समय बच्चों के सिरहाने रख दे. ऐसा माना जाता है कि इससे बच्चों को डरावने सपने नहीं आएंगे.
-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोर पंख भी बुरे सपने को रोकने में मददगार होता है, जिसके लिए आप मोर पंख को सोते समय तकिया के नीचे रख लें. ऐसा करने से बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे.
मान्यता के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को लगातार कोई बुरा सपना परेशान कर रहा हो तो उसे अपने बिस्तर या तकिए के नीचे कोई पैनी चीज जैसे चाकू, कैंची, नेल कटर रखना चाहिए. ज्योतिष में ऐसा माना गया है कि ऐसा करने से बुरे सपने आना बंद हो जाते हैं.
ज्योतिष
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रत्नो को धारण करने से पहले जान ले ये जरूरी बाते, वरना लाभ की जगह हो जायेगा नुकसान
Gemstone Wearing Rules: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्न धारण करने से कुंडली के ग्रहों को मजबूती मिलती है और कई फायदे होते हैं। लेकिन परेशानियों से बचने के लिए रत्नों को धारण करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी आवश्यक है।
ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह बताए गए हैं। इन ग्रहों से संबंधित अलग-अलग रत्नों को धारण करने से ग्रहों को मजबूती मिलने के साथ ही उनसे जुड़े शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। पैसों की तंगी, कारोबार में घाटा, वैवाहिक जीवन में मनमुटाव और जीवन की कई अन्य समस्याओं में रत्नों को धारण करने से शुभ परिणाम मिलने की संभावना बढ़ती है। लेकिन रत्नों को धारण करने के भी कुछ नियम होते हैं जिनका पालन ना करने से फायदा की जगह नुकसान होने की आशंका रहती है। तो आइए जानते हैं कि रत्नों को पहनते समय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…
कोई भी रत्न पहनने से पहले किसी ज्योतिषाचार्य से अपनी कुंडली और दोषों को जरूर दिखवा लें।
रत्न खरीदते समय उसके असली होने की ठीक से जांच कर लें। नकली रत्न कभी नहीं पहनना चाहिए।
रत्न को हमेशा शुद्ध करके सही दिन और सही उंगली में ही धारण करना चाहिए। साथ ही एक बार रत्न धारण करने के बाद ध्यान रखें कि उसे बार-बार अपनी उंगली से ना निकालें। वहीं रत्न का पूरा लाभ पाने के लिए उसका आपकी त्वचा से स्पर्श होना भी जरूरी है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्न को हमेशा उससे संबंधित धातु में ही जड़वाना चाहिए क्योंकि धातु का प्रभाव भी आपके जीवन पर पड़ता है।
यदि धारण करने के बाद वह कभी खंडित हो जाएगा उसका रंग उतर जाए तो उसे उतार देना चाहिए। इसके अलावा नीलम और हीरा रत्न हर व्यक्ति को सूट नहीं करते हैं। इसलिए ज्योतिषाचार्य की सलाह पर ही इन्हें पहनना चाहिए।
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक रत्न कभी भी ग्रहण वाले दिन, अमावस्या या संक्रांति पर धारण नहीं करने चाहिए।
-
जॉब5 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर
-
देश6 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
-
देश4 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
5 days agoअब सस्ते हो गये I Phone 12 और I Phone 13, जाने अब कितनी होगी इसकी कीमत.. यहां देखे
-
Tech & Auto5 days agoलॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत
-
5 days agoMahindra Scorpio लांच होते है तेजी से हो रही इसकी बुकिंग, जाने क्या है इसकी कीमत और डिजाइन…
-
6 days agoयात्रीगण कृपया ध्यान दे: इन ट्रेनों का फिर से शुरू हुआ संचालन, यहां देखे पूरी लिस्ट…
-
जॉब3 days agoप्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
जरा हटके खबर6 days agoअजब-गज़ब परंपरा : ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है यहाँ की महिलाए ,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए
-
देश3 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर



































You must be logged in to post a comment Login