Connect with us

जॉब

प्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि

Published

on

प्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर के पदों पर जारी इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- ssa.assam.gov.in पर जाना होगा.सर्व शिक्षा अभियान मिशन के तहत असम में शिक्षकों के पदों पर बंपर वैकेंसी जारी हुई है. इसमें प्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है.जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, शिक्षकों के कुल 1346 पदों पर भर्तियां होंगी. ऐसे में टीचिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहद शानदार मौका है. फिलहाल इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. हालांकि, इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन मोड में स्वीकार की जाएगी. जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना है वो ऑफिशियल वेबसाइट- ssa.assam.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.असम में प्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर के पदों पर भर्ती के लिए जारी इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू होगी. इसमें ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 15 सितंबर 2022 तक का समय मिलेगा।

ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssa.assam.gov.in पर जाना होगा.
वेबसाइट के होम पेज पर Latest Vacancies के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद वेबसाइट पर कही SSA Assam Primary Teacher Recruitment 2022 का लिंक दिखाई देगा.
अब Apply Here के ऑप्शन पर क्लिक करें.
इसके बाद मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
आवेदन पूरा होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट जरूर ले लें.

इन पदों पर होगी भर्तियां

सर्व शिक्षा अभियान मिशन असम की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1346 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें लोअर प्राइमरी टीचर के कुल 1143 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसके अलावा अपर प्राइमरी (सामाजिक विज्ञान) के 135 और अपर प्राइमरी (गणित और विज्ञान) के लिए 68 पदों पर भर्तियां होनी है.

अप्लाई

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास किया होना अनिवार्य है. इसके अलावा शैक्षिक योग्यता की अन्य जानकारियों के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं. वहीं शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए.आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इसमें ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को 3 साल की और एससी-एसटी उम्मीदवारों को 05 साल की छूट दी जाएगी।

इसे भी पढ़िये :-

सरकार कर्मचारियों को मिली खुशखबरी : महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी,पढ़े पूरी ख़बर

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जॉब

सहायक प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्तियां,जल्द करें आवेदन

Published

on

By

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां निकली हैं.DU Recruitment 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के सेंट स्टीफंस कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए उम्मीदवार 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 17 पद भरे जाएंगे.

योग्यता मानदंड

किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित / प्रासंगिक / संबद्ध विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों को UGC, CSIR द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट या UGC द्वारा मान्यता प्राप्त एक समान परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए.

वैकेंसी डिटेल –

इस रिक्रूटमेंट प्रक्रिया के माध्यम से अलग-अलग विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर का चयन होगा.

केमिस्ट्री – 4 पद

फिलॉसफी – 4 पद

मैथेमेटिक्स – 1 पद

इकोनॉमिक्स – 1 पद

फिजिक्स – 2 पद

इंग्लिश – 2 पद

हिंदी – 2 पद

हिस्ट्री – 1 पद

इसे भी पढ़े 

इन चीजों को दूर करके हटा सकते है वास्तु दोष,जानें…

Continue Reading

जॉब

Sarkari Naukri : इस बैंक में निकली भर्ती, उम्मीदवार 30 अगस्त तक करें आवेदन

Published

on

By

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार PNB में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए PNB ने ऑफिसर और मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.pnbindia.in/ के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक PNB Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 103 पद भरे जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 अगस्त

रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 103

ऑफिसर (अग्नि सुरक्षा): 23 पद
मैनेजर (सुरक्षा): 80 पद

योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- ₹1003/- रुपये
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क- ₹59/- रुपये

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में 2-2 अंकों के 50 प्रश्न होंगे. परीक्षा की अवधि 60 मिनट है और अधिकतम अंक 100 है।

जरा इसे भी पढ़े 

Vastu Tips : पर्स में न रखे ये चीजें नही तो,उठानी पड़ सकती है भारी नुकसान

Continue Reading

जॉब

बिजली विभाग में निकली ताबड़तोड़ भर्ती,इन उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन…

Published

on

By

UP Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश बिजली विभाग ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 1033 पदों पर भर्तियां निकाली हैं और इन पदों पर आवेदन 19 अगस्त से शुरू हो जाएंगे.अगर आप ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. आपके पास उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में नौकरी करने का शानदार मौका है. यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 1033 पदों पर भर्तियां निकाली हैं और इन पदों पर आवेदन 19 अगस्त से शुरू हो जाएंगे।

आरक्षित पद

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में 1033 एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पदों में से 103 पद ईडब्ल्यूएस, 278 ओबीसी, 216 एससी और 20 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं. वहीं, अन्य 416 पदों पर सामान्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

आवेदन

यूपी बिजली विभाग में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 19 अगस्त 2022 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार योग्य उम्मीदवार 12 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे. सभी उम्मीदवार बिजली विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट uppcl.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 826 रुपये फीस देनी होगी, जबकि अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1180 रुपये आवेदन फीस तय की गई है.

ग्रेजुएशन के साथ टाइपिंग जरूरी

एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी स्ट्रीम के साथ ग्रेजुएट की डिग्री होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवारों को हिंदी टाइपिंग भी आनी चाहिए और उनकी स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए.

लिखित परीक्षा और टाइपिंट टेस्ट से होगा चयन

एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पदों पर चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के जरिए होगा. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट मोड से होगी, जिसका आयोजन 2 पार्ट में किया जाएगा. टेस्ट के पहले पार्ट में NIELIT के CCC लेवल के कंप्यूटर से संबंधित ऑब्जेक्टिव टाइप के 50 सवाल पूछे जाएंगे, वहीं दूसरे पार्ट में जनरल नॉलेज, रिजनिंग, अंग्रेजी और हिंदी के 180 अंक के 180 सवाल पूछे जाएंगे. लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा और टाइपिंग पास करने के बाद चयन होगा.

सैलरी

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-04 के अनुसार दिया जाएगा और वेतनमान 27200-86100 रुपये होगा. इन पदों पर भर्ती के लिए अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 weeks ago

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक योजना चलाई जा रही,महिलाओं और बच्चियों को मिल रहा है आसानी से इलाज

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक योजना का लाभ प्रदेश की गरीब महिलाओं और बच्चियों को मिल रहा है. अब तक...

छत्तीसगढ़3 weeks ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़4 weeks ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़4 weeks ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़4 weeks ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

August 2022
M T W T F S S
1 2 3 4 5 6 7
8 9 10 11 12 13 14
15 16 17 18 19 20 21
22 23 24 25 26 27 28
29 30 31  
Advertisement
Advertisement

Trending

  • व्यापर6 days ago

    कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया पैसा ,त्योहार में कर्मचारियों की बल्ले बल्ले

  • जरा हटके5 days ago

    अजीबोगरीब गांव जहां रहते है लोग बिना कपड़ा के,जानिए वजह

  • जरा हटके7 days ago

    यहाँ की महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार ही नहाती,जानें क्यों

  • व्यापर6 days ago

    इस बैंक के ग्राहकों को लगा जोरदार झटका,जानें क्यों…

  • Tech & Auto7 days ago

    लेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत

  • व्यापर4 days ago

    कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया

  • जॉब5 days ago

    ऑफिसर और मैनेजर के पदों पर निकली PNB में बड़ी भर्ती…

  • ज्योतिष7 days ago

    Raksha Bandhan 2022 : जानें रक्षासूत्र बांधने का उत्तम मुहूर्त

  • जॉब7 days ago

    AIIMS में निकली इन पदों पर भर्ती,आवेदन की आखिरी तारीख 18 अगस्त

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में 1033 पदों पर निकाली भर्तियां,नौकरी की तलाश कर रहे युवाओँ के अच्छा मौका