क्राइम न्यूज़
बाप को साथ रखने पर दो भाइयो में हुआ विवाद, एक ने गुस्से में आकर लगा दी बाप को आग….
वारदात से पहले पिता और उसके दोनों बेटों ने साथ बैठकर शराब पी थी। शराब के नशे में बेटे ने पिता को आग लगा दी।
पाली में एक बेटे ने पिता पर डीजल उड़ेलकर आग लगा दी। बुजुर्ग व्यक्ति के दोनों बेटे लड़ रहे थे। ऐसे में पिता बीच-बचाव करने गए। इसी दौरान गुस्साए बड़े बेटे ने पिता पर डीजल छिड़कर आग लगा दी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दोनों बेटों ने पहले पिता के साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान पिता को साथ रखने को लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। यह देख उनके पिता ने बेटों को छुड़ाने का प्रयास किया। ऐसे में झगड़े के बीच पिता के आने से गुस्साए बड़े बेटे ने घर में रखा डीजल पिता पर उड़ेल दिया और आग लगा दी। मौके पर मौजूद परिजनों ने आननफानन में आग बुझाया लेकिन तब तक बुजुर्ग व्यक्ति का पेट और पैर काफी जल चुका था। जिसके बाद परिजन बुजुर्ग को सोजत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पाली रेफर किया कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि घटना बूटेलाव गांव की है। 25 जून की रात दो बजे हनुमानराम बावरी और उसके बेटे किशोर और दयाल तीनों ने बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। आवेश में आकर बड़े भाई दयाल ने पिता को जला दिया।
मामले में पुलिस ने हनुमानराम के बड़े बेटे दयालराम को राउंडअप किया हैं। आरोपी जेसीबी ड्राइवर हैं, जो आदतन शराबी बताया जा रहा हैं।

क्राइम न्यूज़
बनवारीपुर-तेघरा मार्ग पर वाहन की ठोकर से युवक की मौत
बनवारीपुर-तेघरा मार्ग पर सोखा स्थान के पास अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी. उसकी पहचान थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी किशुनदेव राय निवासी 35 वर्षीय पुत्र अजय कुमार राय के रूप में हुई है. बताया जाता है कि अजय अपने घर से साइकिल से बनवारीपुर बाजार से खरीदारी करने जा रहा था। सोखा स्थान के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय ग्रामीण उसे इलाज के लिए बेगूसराय ले गए।
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अजय की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अजय गाय पालने से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। परिजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया है।
क्राइम न्यूज़
आगरा पुलिस ने किया शातिर गैंग का खुलासा,गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार

महिला को रखता था साथ
इस गिरोह के सदस्य काफी शातिर किस्म के हैं। यह महिला को इसलिए अपने साथ रखते थे ताकि लोगों को इन पर शक न हो। वहीं आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि, उनका एक साथी राजेश चोरी की एक बाइक व स्कूटी के साथ करबला के मैदान में इंतजार कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया राजेश अछनेरा का रहने वाला है। आरोपियों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि, उनके साथ चंचल नाम की एक महिला भी रहती है। महिला के साथ रहने पर पुलिस उन पर शक नहीं करती थी।
तीन सदस्य गिरफ्तार
पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी इस गिरोह में शामिल महिला और अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि, इस गिरोह के अन्य शातिर आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्राइम न्यूज़
अमेरिका के इंडियाना में हुई फायरिंग, 10 लोगों को लगी गोली, एवं 3 की मौत..
अमेरिका के इंडियाना में फायरिंग हुई है। इसमें 10 लोगों को गोली लगी है, जिसमें से 3 की मौत हो गई है। गैरी पुलिस ने बताया कि हॉलिडे पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना हुई। पिछले 24 घंटे में फायरिंग की लगातार ये दूसरी घटना है। इससे पहले सोमवार को शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग हुई थी, जिसमें 6 लोग मारे गए थे।
इससे पहले 13 जून को भी गैरी में ही एक नाइट क्लब में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में 4 लोग घायल भी हुए थे। शूटिंग के बाद गैरी के नाइट क्लब बंद कर दिए गए थे।
4 जून को शिकागो में फ्रीडम परेड पर हुई थी फायरिंग
बता दें कि सोमवार को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड में फायरिंग हुई थी। ये घटना शिकागो के उपनगर हाईलैंड पार्क में हुई थी। इलेनॉय राज्य के गवर्नर जेबी प्रित्जकर ने 6 लोगों की मौत और 16 के घायल होने की जानकारी दी थी।
लोग चिल्ला रहे थे- कोई शूटर है..कोई शूटर है…
हाईलैंड पार्क में रहने वाली एक प्रत्यक्षदर्शी डेबी ग्लिकमैन ने बताया- मैं अपने साथियों के साथ परेड फ्लोट पर मौजूद थीं। अचानक लोगों के चीखने की आवाज सुनी। लोग बदहवास होकर अपनी जान बचाकर भाग रहे थे। वे कह रहे थे- यहां से भागो..कोई शूटर है..कोई शूटर है… गोलियां बरसा रहा है। हालांकि मैंने किसी भी घायल को नहीं देखा, लेकिन लोगों का डर दुखद था।
इलेनॉय के गवर्नर ने क्या कहा
इलेनॉय के गवर्नर जेबी प्रित्जकर ने कहा था, ‘मैं और मेरा स्टाफ हाईलैंड पार्क की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। पुलिस मौके पर है। लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। हम प्रभावित लोगों की मदद के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं।’
1. स्कूल में फायरिंग से 19 बच्चों की हो गई थी मौत
24 मई 2022 को टेक्सास प्रांत के एक स्कूल में फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें 19 बच्चों की मौत हो गई थी। हत्यारा उसी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। गोलीबारी के दौरान ही हत्यारे को पुलिस ने मार गिराया था। इस घटना के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि सख्त कार्रवाई होगी।
2. एक महीने पहले फैक्ट्री में भी हुई थी फायरिंग
करीब एक महीने पहले अमेरिका के मैरीलैंड में दो लोगों ने एक मशीन फैक्ट्री में घुसकर फायरिंग कर दी थी। हमले में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने बताया था कि इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनों हमलावरों की गिरफ्तारी की बात कह रहे थे। घटना के बाद खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने पूरे इलाके को घेर लिया था।
अमेरिका में क्यों नहीं लग पाती गन कल्चर पर लगाम
अमेरिका 230 साल बाद भी अपने गन कल्चर को नहीं खत्म कर पाया है। इसकी दो प्रमुख वजहें हैं। पहली- कई अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर वहां के राज्यों के गवर्नर तक इस कल्चर को बनाए रखने की वकालत करते रहे हैं। थियोडेर रूजवेल्ट से लेकर फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट, जिमी कार्टर, जॉर्ज बुश सीनियर, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और डोनाल्ड ट्रंप तक कई अमेरिकी राष्ट्रपति गन कल्चर की तरफदारी करते रहे हैं।
गैलप की 2020 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डेमोक्रेटिक पार्टी के 91% सदस्य सख्त गन लॉ बनाने के पक्ष में थे, तो वहीं रिपलब्किन पार्टी के 24% लोग ही इसके पक्ष में थे। जो बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप रिपलब्किन से हैं।
दूसरी वजह गन बनाने वाली कंपनियां, यानी गन लॉबी भी इस कल्चर के बने रहने की प्रमुख वजह है। 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 63 हजार लाइसेंस्ड गन डीलर थे, जिन्होंने उस साल अमेरिकी नागरिकों को 83 हजार करोड़ रुपए की बंदूकें बेची थीं।
नेशनल राइफल एसोसिएशन यानी NRI अमेरिका में सबसे ताकतवर गन लॉबी है, जो वहां संसद सदस्यों को प्रभावित करने के लिए जमकर पैसा खर्च करती है। ये ताकतवर लॉबी गन कल्चर को खत्म करने के लिए प्रस्तावित दूसरे संविधान संशोधन में बदलावों का विरोध करती रही है।
अमेरिका के कई चुनावों में वहां की गन समर्थक लॉबी, गन पर बैन लगाने की मांग वाली लॉबी की तुलना में ज्यादा पैसा खर्च करती रही है। 2020 में गन समर्थक लॉबी ने करीब 3.2 करोड़ डॉलर खर्च किए थे, जबकि गन का विरोध करने वाली लॉबी 2.2 करोड़ डॉलर खर्च कर पाई थी।
कई अमेरिकी राज्य भी बंदूक से जुड़े प्रतिबंधों को हटाते रहे हैं। जून 2021 में टेक्सास ने एक बिल पारित करते हुए अपने नागरिकों को बिना लाइसेंस और ट्रेनिंग के हैंडगन रखने की इजाजत दे दी थी। अप्रैल 2021 में एक और अमेरिकी राज्य जॉर्जिया ने बिना परमिट और लाइसेंस के ही नागरिकों को हथियार रखने की इजाजत दे दी थी।
-
6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
व्यापर4 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर2 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
जॉब6 days agoनवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी
-
Tech & Auto3 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
Tech & Auto6 days agoPOCO F4 5G का ये बेहतरीन स्मार्टफ़ोन आते ही मचा रही खलबली, देखे इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत…
-
देश2 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
मनोरंजन4 days agoCrosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर
-
जॉब6 days agoसरकारी स्कूल में प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी व अन्य शिक्षकों के पदों पर निकली वैकेंसी, जाने आवेदन प्रकिया, आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई..



































You must be logged in to post a comment Login