क्राइम न्यूज़
मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार…
रुड़की में मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। सिर्फ इतना पता चला है कि कार में चार युवक सवार थे जिन पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। इस मामले में लोकेशन मिलने के बाद दी गई दबिश में नामजद आरोपी सोनू नहीं मिला। पुलिस अब उस पर इनाम घोषित करने की तैयारी में है। शुक्रवार देर रात कलियर क्षेत्र में कार सवार लोगों ने एक महिला और उसकी छह साल की मासूम बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपी दोनों को गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए थे। यहां से किसी तरह दोनों कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने रुड़की निवासी सोनू समेत तीन-चार अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। रात में ही चिकित्सकों ने एक सर्जरी की। दूसरी सर्जरी अगले दिन की गई। बच्ची की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को महिला के बयान दर्ज किए।
गंगनहर पटरी पर हुई इस बेहद सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए रात 11 से एक बजे तक गंगनहर पटरी से गुजरे सभी वाहनों को ट्रेस किया जा रहा है।
साथ ही क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों की डिटेल भी खंगाली जा रही है। वहीं कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। साथ ही चार टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
पुलिस पूरी सक्रियता के तहत जांच में जुटी है। कई संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। सोनू निवासी रुड़की के खिलाफ इनाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।- प्रमेंद्र डोबाल,एसपी देहात
डॉक्टरों की गहन निगरानी में है बच्ची
छह साल की बच्ची का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि बच्ची को डॉक्टर की गहन निगरानी में रखा गया है।
साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि बच्ची के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कमी न हो। वहीं बच्ची की मां की तबीयत ठीक है। बच्ची की देखभाल के लिहाज से मां को भी अस्पताल में रखा गया है।
इससे पहले सिविल अस्पताल में शुक्रवार रात बच्ची को देख डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू कर दिया था। करीब तीन घंटे तक सर्जरी चली थी।मासूम के साथ हुई दरिंदगी को देख डॉक्टर भी सिहर उठे। बच्ची की ऐसी हालत देख डॉक्टर भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। उधर, बच्ची के साथ हुई घटना के बाद सिविल अस्पताल में महिला दरोगा से लेकर सिपाही की भी आंखों में आंसू छलक आए।

क्राइम न्यूज़
OYO होटल में हुआ हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा,पढ़िये पूरी खबर

Prostitution in indore: मध्य प्रदेश के बिजनेस हब इंदौर में OYO होटल चंदन प्लाजा में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. यहां से पुलिस ने 11 लोगों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है जिनमें 6 लड़कियां हैं. इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक के बाद एक सेक्स रैकेट के खुलासे हो रहे हैं. भंवरकुंआ क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन सेक्स रैकेट पकड़ाया है. हाल ही में पुलिस ने जहां इंदिरा काम्प्लेक्स में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश कर 6 युवतियों और 3 युवकों सहित 9 लोगो को गिरफ्तार किया गया. वहीं, अब OYO होटल चंदन प्लाजा में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. यहां से पुलिस ने 6 युवतियों और पांच युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है।
मिल रही थी सूचना
पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि होटल चंदन प्लाजा में सेक्स रैकेट चल रहा है. इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और 6 युवतियों सहित 1 होटल मालिक, मैनेजर, 3 स्टाफ और 3 बाहरी लोगों को गिरफ्तार किया है.
नार्थ-ईस्ट और बिहार की रहने वाली हैं लड़कियां
जानकारी के मुताबिक, ये लड़कियां नार्थ-ईस्ट और बिहार की रहने वाली हैं. होटल चंदन प्लाजा को पुनीत गौड़ नामक शख्स ने किराये पर ले रखा है और वो ही उसका संचालन OYO बुकिंग के जरिये करता है.
देह व्यापार
पुलिस पूछताछ में मैनेजर ने बताया कि पिछले पांच महीने से यहां देह व्यापार चल रहा है. गिरफ्तार की गई लड़कियों में कुछ बिहार की तो कुछ नार्थ ईस्ट की भी हैं. वहीं पूरा गिरोह अलग-अलग लोगों से जुड़कर अवैध गतिविधियों को संचालित करता था.
दो दिन पहले भी पकड़ा गया था सेक्स रैकेट
दो दिन पहले ही इंदौर के भंवरकुआं में रहवासियों की शिकायत पर पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापामार कार्रवाई की थी. यहां से पुलिस ने 6 युवतियों और 3 युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था. पकड़ी गई युवतियां महाराष्ट्र और कोलकाता की रहने वाली थीं. सभी यहां मॉडल और फैशन डिजाइनर बनकर रुकी थीं।
इसे भी पढ़िये :-
सोने-चांदी की कीमत ताबड़तोड़ बढ़ोतरी,खरीदने से पहले जानें 10 ग्राम सोने के दाम
क्राइम न्यूज़
जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत,10 की हलात गंभीर

बोटाद जिले के रोजिद गांव में संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 अन्य बीमार पड़ गए जिन्हें उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि भावनगर एवं बोटाद में भर्ती कुछ मरीजों की हालत नाजुक है।गुजरात के बोटाद जिले (Botad district) के रोजिद गांव में संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 अन्य बीमार जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि भावनगर एवं बोटाद में भर्ती कुछ मरीजों की हालत नाजुक है ।
गुजरात पुलिस के महानिदेशक आशीष भाटिया ने कहा कि पुलिस ने बोटाद जिले से तीन शराब तस्करों को हिरासत में लिया है, जो कथित तौर पर अवैध देशी शराब बेचने में शामिल थे। भाटिया ने कहा कि अवैध शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 10 अन्य लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।इससे पहले इलाज करा रहे एक पीड़ित की पत्नी ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार रात रोजिद गांव में शराब पीने के कुछ घंटे बाद ही उसके पति की हालत बिगड़ने लगी। वहीं, एक अन्य पीड़ित हिम्मतभाई, जो अब स्वस्थ हो रहा है, ने दावा किया कि रविवार की रात एक तस्कर से खरीदी गई शराब का सेवन करने के बाद कम से कम 15 लोग बीमार पड़ गए।
गुजरात में जहरीली शराब बेच रहे लोगों को प्राप्त है राजनीतिक संरक्षण: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात में जहरीली शराब त्रासदी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि शराब बंदी होने के बाद भी राज्य में जो लोग शराब बेच रहे हैं, उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने इस बात की जांच की भी मांग की कि जहरीली शराब की बिक्री से मिलने वाले पैसे ‘कहां जाते हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल सोमवार को यहां पोरबंदर हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां से वह सोमनाथ गये। वह वहीं रात्रिविश्राम करेंगे। वह मंगलवार को इस प्रसिद्ध मंदिर में प्रार्थना करेंगे।आप नेता मंगलवार को राजकोट में व्यापारियों के साथ टाउन हॉल बैठक करेंगे । उनकी गुजरात की जुलाई में तीसरी और एक हफ्ते में दूसरी यात्रा है। गुजरात में इस साल आखिर में विधानसभा चुनाव हैं। केजरीवाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि गुजरात में मद्यनिषेध के बाद भी भारी मात्रा में अवैध शराब बेची जाती है। ये कौन लोग हैं जो शराब बेचते हैं? उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। (शराब की बिक्री से जो) पैसे आते हैं, वे कहां जाते हैं। इसकी जांच की जरूरत है।केजरीवाल बोटाड जिले में जहरीली शराब कांड पर पूछे गये गये सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग भी मुफ्त बिजली, अच्छे विद्यालय एवं अस्पताल चाहते हैं। वे उन सभी अच्छे कामों की चर्चा कर रहे हैं जो हमने (आप सरकार) किये हैं। वे गुजरात में 27 साल बाद बदलाव चाहते हैं।
इसे भी पढ़िये : –
OnePlus 10T 5G फ़ोन के जरूरी फीचर्स का हुआ बड़ा खुलासा, हटाया गया ये जरूरी फीचर्स, जानिए लॉन्चिंग डेट
Vastu Tips : करें ये ! नही होगी कभी घर में पैसों की क़िल्लत…
Vastu Shastra : घर में इन तस्वीर को लगाकर बदले,किस्मत का पिटारा
क्राइम न्यूज़
Crime News: नौकरी का झांसा देकर विदेशी लड़कियों से देह व्यापार करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 13 विदेशी नागरिकों सहित 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये युवतियां 10 से 25 हजार रुपए तक में उपलब्ध कराई जाती थीं. इनमें वे 10 युवतियां भी शामिल हैं, जिन्हें आरोपियों ने नकली ग्राहक के समक्ष पेश किया था. पुलिस सभी आरोपियों के दस्तावेज खंगाल रही है. सभी युवतियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं. इन्हें नौकरी का झांसा देकर यहां देह व्यापार के लिए लाया गया था. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के कटिहार निवासी मोहम्मद अरूप, दरभंगा निवासी चंदे साहनी, दिल्ली के मालवीय नगर निवासी अली शेर, तुर्कमेनिस्तान निवासी जुमएव अजीजा और उसका पति मेरेडोब अहमद शामिल हैं.
डीसीपी के अनुसार, अपराध शाखा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली थी कि मालवीय नगर इलाके में विदेशी युवतियों से देह व्यापार करवाया जा रहा है. इस पर सिपाही सोहन वीर नकली ग्राहक बनकर गया. उसके साथ ASI राजेश गवाह बनकर गए थे. उन्होंने एजेंट मोहम्मद अरूप और चंदे साहनी उर्फ राजू से बात की तो दोनों ने मालवीय नगर में 10 विदेशी युवतियां पहुंचाई. उसी समय पुलिस टीम ने छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. विदेशी युवतियां कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सकीं.
पासपोर्ट, मोबाइल और अन्य दस्तावेज जब्त
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जुमएव अजीजा और मेरेडोब अहमद गिरोह चलाता है, जबकि उज्बेकिस्तान निवासी अली शेर विदेशी युवतियों को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली लाने के बाद उन्हें देह व्यापार में धकेल देता था, पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पासपोर्ट, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं. जिनका सत्यापन कराया जा रहा है.
इसे भी पढ़िये :-
Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
देश6 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
-
7 days agoइस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
जॉब4 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर
-
7 days agoSolar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, आ गई है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…
-
जरा हटके7 days agoअजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए
-
जरा हटके6 days agoअजब-गज़ब परंपरा : ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है यहाँ की महिलाए ,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए
-
देश5 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
-
देश3 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर

































You must be logged in to post a comment Login