Connect with us

क्राइम न्यूज़

CRIME NEWS: बाइक सवार युवको को लड़कियों पर कमेन्ट करना पड़ा भारी, देखते ही देखते लडकियों ने लडको पर चलाया लात घुसा…

Published

on

 

 

बिलासपुर में युवतियों पर कमेंट करने को लेकर बीच सड़क जमकर हंगामा हुआ। गुस्साई लड़कियों ने युवकों की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। युवकों की पिटाई का VIDEO अब सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। VIDEO में युवतियां दबंगई दिखाते हुए युवकों का कॉलर पकड़ कर लात-घूसें मारती नजर आ रहीं हैं। वहीं, एक युवक हाथ जोड़कर माफी मांगते दिख रहा है। घटना सिविल लाइन क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास की बताई जा रही है। सकी शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है।

बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात तीन-चार युवतियां शहर से तिफरा की ओर जा रही थीं। इस दौरान युवतियां किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगीं। तभी बाइक सवार युवकों ने उन्हें देखकर कमेंट कर दिया। इसके बाद युवतियों ने बाइक सवार लड़कों को रोक लिया और झगड़ा शुरू हो गया। दो युवतियों ने लड़के का कॉलर पकड़ लिया और उसकी लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। युवतियों की दबंगई को देखकर एक युवक हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। युवतियों के हंगामा मचाने के बाद युवक भागने लगे, तब युवतियों ने एक युवक को पकड़ लिया और थाने लेकर जाने की बात कहने लगीं।

युवकों ने पहले की बदमाशी फिर बनाया VIDEO
बताया जा रहा है कि लड़कियों को देखकर युवकों ने पहले बदमाशी शुरू की। इसके बाद जब युवतियों ने उन्हें रोककर कमेंट करने वाले लड़के की पिटाई शुरू की और हंगामा मचाने लगीं। इस पर युवक उनका VIDEO बनाने लगे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि VIDEO किसने बनाया है। फिलहाल वीडियो के वायरल होने के बाद युवतियों के हंगामा मचाने और मनचले युवकों को सबक सिखाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं

शहर के बार में देर रात तक परोसी जा रही शराब
वायरल VIDEO में दिख रहीं युवतियों के भी शराब पीने की बात कही जा रही है। चूंकि, मामला थाने नहीं पहुंचा है इसलिए न तो युवतियों की पहचान हो पाई है और न ही युवकों का कुछ पता चल सका है। ऐसे में अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगा है। दरअसल, शहर के बार में देर रात तक शराब परोसी जा रही है, जहां युवक-युवतियां देर रात तक जाम छलकाते नजर आते हैं। इससे शहर की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहा है।

TI बोले- नहीं मिली है शिकायत
इधर, वायरल VIDEO के संबंध में TI परिवेश तिवारी ने कोई जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि न तो युवतियों ने छेड़छाड़ करने वाले युवकों की शिकायत की है और न ही जिन युवकों की पिटाई हुई है उन्होंने इसकी जानकारी दी है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत,10 की हलात गंभीर

Published

on

By

बोटाद जिले के रोजिद गांव में संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 अन्य बीमार पड़ गए जिन्हें उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि भावनगर एवं बोटाद में भर्ती कुछ मरीजों की हालत नाजुक है।गुजरात के बोटाद जिले (Botad district) के रोजिद गांव में संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 अन्य बीमार जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि भावनगर एवं बोटाद में भर्ती कुछ मरीजों की हालत नाजुक है ।

गुजरात पुलिस के महानिदेशक आशीष भाटिया ने कहा कि पुलिस ने बोटाद जिले से तीन शराब तस्करों को हिरासत में लिया है, जो कथित तौर पर अवैध देशी शराब बेचने में शामिल थे। भाटिया ने कहा क‍ि अवैध शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 10 अन्य लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।इससे पहले इलाज करा रहे एक पीड़ित की पत्नी ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार रात रोजिद गांव में शराब पीने के कुछ घंटे बाद ही उसके पति की हालत बिगड़ने लगी। वहीं, एक अन्य पीड़ित हिम्मतभाई, जो अब स्वस्थ हो रहा है, ने दावा किया कि रविवार की रात एक तस्कर से खरीदी गई शराब का सेवन करने के बाद कम से कम 15 लोग बीमार पड़ गए।

गुजरात में जहरीली शराब बेच रहे लोगों को प्राप्त है राजनीतिक संरक्षण: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात में जहरीली शराब त्रासदी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि शराब बंदी होने के बाद भी राज्य में जो लोग शराब बेच रहे हैं, उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने इस बात की जांच की भी मांग की कि जहरीली शराब की बिक्री से मिलने वाले पैसे ‘कहां जाते हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल सोमवार को यहां पोरबंदर हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां से वह सोमनाथ गये। वह वहीं रात्रिविश्राम करेंगे। वह मंगलवार को इस प्रसिद्ध मंदिर में प्रार्थना करेंगे।आप नेता मंगलवार को राजकोट में व्यापारियों के साथ टाउन हॉल बैठक करेंगे । उनकी गुजरात की जुलाई में तीसरी और एक हफ्ते में दूसरी यात्रा है। गुजरात में इस साल आखिर में विधानसभा चुनाव हैं। केजरीवाल ने कहा क‍ि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि गुजरात में मद्यनिषेध के बाद भी भारी मात्रा में अवैध शराब बेची जाती है। ये कौन लोग हैं जो शराब बेचते हैं? उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। (शराब की बिक्री से जो) पैसे आते हैं, वे कहां जाते हैं। इसकी जांच की जरूरत है।केजरीवाल बोटाड जिले में जहरीली शराब कांड पर पूछे गये गये सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा क‍ि गुजरात के लोग भी मुफ्त बिजली, अच्छे विद्यालय एवं अस्पताल चाहते हैं। वे उन सभी अच्छे कामों की चर्चा कर रहे हैं जो हमने (आप सरकार) किये हैं। वे गुजरात में 27 साल बाद बदलाव चाहते हैं।

इसे भी पढ़िये : –

OnePlus 10T 5G फ़ोन के जरूरी फीचर्स का हुआ बड़ा खुलासा, हटाया गया ये जरूरी फीचर्स, जानिए लॉन्चिंग डेट

Vastu Tips : करें ये ! नही होगी कभी घर में पैसों की क़िल्लत…

Vastu Shastra : घर में इन तस्वीर को लगाकर बदले,किस्मत का पिटारा

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए करे जामुन का सेवन

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

Crime News: नौकरी का झांसा देकर विदेशी लड़कियों से देह व्यापार करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

Published

on

By

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 13 विदेशी नागरिकों सहित 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये युवतियां 10 से 25 हजार रुपए तक में उपलब्ध कराई जाती थीं. इनमें वे 10 युवतियां भी शामिल हैं, जिन्हें आरोपियों ने नकली ग्राहक के समक्ष पेश किया था. पुलिस सभी आरोपियों के दस्तावेज खंगाल रही है. सभी युवतियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं. इन्हें नौकरी का झांसा देकर यहां देह व्यापार के लिए लाया गया था. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के कटिहार निवासी मोहम्मद अरूप, दरभंगा निवासी चंदे साहनी, दिल्ली के मालवीय नगर निवासी अली शेर, तुर्कमेनिस्तान निवासी जुमएव अजीजा और उसका पति मेरेडोब अहमद शामिल हैं.

डीसीपी के अनुसार, अपराध शाखा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली थी कि मालवीय नगर इलाके में विदेशी युवतियों से देह व्यापार करवाया जा रहा है. इस पर सिपाही सोहन वीर नकली ग्राहक बनकर गया. उसके साथ ASI राजेश गवाह बनकर गए थे. उन्होंने एजेंट मोहम्मद अरूप और चंदे साहनी उर्फ राजू से बात की तो दोनों ने मालवीय नगर में 10 विदेशी युवतियां पहुंचाई. उसी समय पुलिस टीम ने छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. विदेशी युवतियां कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सकीं.

पासपोर्ट, मोबाइल और अन्य दस्तावेज जब्त

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जुमएव अजीजा और मेरेडोब अहमद गिरोह चलाता है, जबकि उज्बेकिस्तान निवासी अली शेर विदेशी युवतियों को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली लाने के बाद उन्हें देह व्यापार में धकेल देता था, पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पासपोर्ट, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं. जिनका सत्यापन कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़िये :-

19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स

Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Published

on

By

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नाबालिग का अपहरण कर कार में गैंगरेप किया है। इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। यह घटना चैनपुर इलाके की बतायी जा रही है, मामले में मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने एक नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जनाकारी के मुताबिक पीड़िता थाना मनेन्द्रगढ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि 11 जून 2022 को अपने सहेली से रात्रि करीब 11ः30 बजे मिलने गई थी। दरवाजा नहीं खोलने पर वहां खडे़ एक व्यक्ति से फोन मांगी और उसको काल की। फोन नहीं उठाने पर वापस जाने लगी तभी वहां खड़े लड़के ने पीड़िता का गला पकड़कर कुछ दूर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और उसे किसी को नहीं बताने की धमकी दी। बताने पर जान से मारने की धमकी दी ।

उसके पश्चात फिर से दिनांक 14.06.2022 को रात्रि करीब 10 बजे पीड़िता को लड़के और उसके दो साथी जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर चैनपुर गोदाम के पास ले गये, जहां उसके साथ बलात्कार किया।

पीडिता की रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ में अपराध क्रमांक 285/2022 धारा 363, 366, 376, 376(घ) भा0द0वि0, पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 एवं 3(2)(ट) एससी/एसटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा टीम गठित कर विभिन्न स्थानों से आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया और आरोपियों द्वारा घटना को स्वीकार करने पर एवं घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड में पेश किया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 days ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़1 week ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़2 weeks ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

August 2022
M T W T F S S
1 2 3 4 5 6 7
8 9 10 11 12 13 14
15 16 17 18 19 20 21
22 23 24 25 26 27 28
29 30 31  
Advertisement
Advertisement

Trending

  • 7 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए

  • 6 days ago

    LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…

  • देश5 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • 6 days ago

    इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…

  • 7 days ago

    ELECTRIC SEWING MACHINE : मिल रहा सिर्फ 461 रुपये में, ये रहा इसे खरीदने का प्रोसेस…

  • जॉब3 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर

  • 5 days ago

    Solar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, आ गई है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…   

  • 7 days ago

    अजब प्रेम की गज़ब कहानी : युवती को हुआ भैंस से प्यार, तो युवती ने किया कुछ ऐसा की जानकर आप भी  हो जायेंगे हैरान…