Connect with us

ज्योतिष

Vastu Tips : कड़ी मेहनत के बाद भी आपके जेब पर नहीं रुकता पैसा तो,करें ये उपाय..

Published

on

Vastu Tips: सभी लोगों की चाहत होती है कि उनका जीवन सुखमय हो और किसी चीज की कमी न रहे। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए लिए लोग कड़ी मेहनत करके पैसा भी कमाते हैं, लेकिन कई बार हमें अपनी मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलता है, जिससे हम परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा कई बार बेवजह धन भी खर्च हो जाता है। वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर परिवार की तरक्की में रुकावटें आती हैं और धन भी नहीं टिकता। आप वास्तु से जुडी हुई छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखकर जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की प्राप्त कर सकते हैं।वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों के मुख्य दरवाजे पर होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इनके मुख्य दरवाजे पर होने से नकारात्मकता दूर होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

तो चलिए जानते हैं वास्तु के आसान से उपाय जिसको करने से आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा।एक साफ घर, विशेष रूप से मुख्य प्रवेश द्वार, सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। मुख्य द्वार के पास कूड़ेदान, टूटी कुर्सियों या स्टूल न रखें। मुख्य द्वार में हमेशा एक दहलीज (संगमरमर या लकड़ी) होनी चाहिए, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह नकारात्मक वाइब्स को सोख लेता है और केवल सकारात्मक ऊर्जा को ही गुजरने देता है।

घर में प्रवेश के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, बुरी चीजों को दूर रखने और नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकने के लिए प्रवेश द्वार पर काले घोड़े की नाल भी लटकाई जा सकती है। मुख्य द्वार को दिव्य प्रतीकों जैसे ॐ, स्वास्तिक, क्रॉस आदि से सजाएं और रंगोली को फर्श पर लगाएं, क्योंकि वे शुभ माने जाते हैं और सौभाग्य को आकर्षित करते हैं।

मेन डोर पर सूर्य देव की प्रतिमा लगाना शुभ माना

घर के मेन डोर पर सूर्य देव की प्रतिमा लगाना शुभ माना जाता है। बाजार से तांबे का सूर्य प्रतिम लेकर अपने घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर लगाएं। सूर्य ग्रहों का राजा है। आते-जाते समय सूर्य प्रतिमा के दर्शन कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना भी करें। इससे सभी ग्रहों के दोष दूर होंगे और घर में पॉजिटिविटी भी बनी रहेगी। ये उपाय आपकी हर परेशानी दूर कर सकता है।

श्रीगणेश का चित्र या टाइल्स इस प्रकार लगवाएं

अगर घर में कोई भी वास्तु दोष हो तो मुख्य दरवाजे के ऊपर भगवान श्रीगणेश का चित्र या टाइल्स इस प्रकार लगवाएं की उनकी पीठ बाहर की तरफ हो और मुख अंदर की ओर। ऐसा करने से आपकी घर में दरिद्रता प्रवेश नहीं कर पाएगी और आपको हर काम में सफलता मिलने के योग भी बनेंगे।

दरवाजे के दोनों तरफ शमी का पौधा रखना शुभ माना जाता

घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ शमी का पौधा रखना शुभ माना जाता है। शमी को दो पौधे घर के मुख्य दरवाजे के दोनों और लगाएं और रोज इनमें पानी डाले। इससे आपका बुरा समय टल जाएगा और निगेटिविटी घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी। रोज इन पौधों में पानी डालने से आपका गुड लक भी बढ़ता जाएगा। इसके प्रभाव से आपके घर में बरकत बनी रहेगी। मान्यता के मुताबिक शमी का पौधा शनिदेव से संबधित है।

घर के मुख्य दरवाजे पर लक्ष्मी जी के पैर के चिन्ह

वास्तु शास्‍त्र के अनुसार आप घर के मुख्य दरवाजे पर लक्ष्मी जी के पैर के चिन्ह बना सकते हैं। इससे घर में धन-दौलत और समृद्धि आती है। रोली से लक्ष्मी जी के पैर बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

दरवाजे के दोनों तरफ शुभ-लाभ लिखना

वास्तु शास्त्र के मुताबिक नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ शुभ-लाभ लिखना चाहिए। ये बहुत शुभ माना जाता है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

ज्योतिष

वास्तु शास्त्र: वास्तु के अनुसार जाने घर पर किस तरह के तस्वीर लगाने से होती है धन की बरकत…

Published

on

 

 

Vastu shastra: वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए हंसों के जोड़े की तस्वीर लगाने के बारे में। यदि आपके दाम्पत्य संबंधों में किसी प्रकार का तनाव चल रहा है या आप अपने जीवनसाथी के साथ जैसा रिश्ता चाहते हैं, वैसा नहीं बन पा रहा है। तो इसके लिये अपने शयनकक्ष में दो हंसों के जोड़े का सुंदर-सा चित्र या तस्वीर लगाएं।

तस्वीर के बजाय आप मूर्ति भी लगा सकते हैं। दो हंसों का जोड़ा बार-बार देखने से मन में एक-दूसरे के प्रति प्यार और लगाव बढ़ता है।

वहीं अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति और अच्छी करना चाहते हैं, घर में धन सम्पदा और समृद्धि में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो उसके लिये हंसों के जोड़े के स्थान पर बड़ी-सी एक हंस की तस्वीर लगाएं। इससे आपके घर में पैसों की आवक बनी रहेगी।

Continue Reading

ज्योतिष

आज का राशिफल: ये राशि के जातक भुलकर भी रिश्ते में न आने दे दरार, इस राशि के जातक करियर पर ध्यान दे, पढ़े अपनी राशि…

Published

on

 

 

रविवार, 12 जून को मेष राशि के लोगों को एकांत में समय बिताकर अपना ध्यान काम पर बढ़ाना होगा। मिथुन राशि के लोगों को अपने रिश्तों के संबंध में सतर्क रहना होगा, वर्ना रिश्ते बिगड़ सकते हैं। मीन राशि के लोग अपने लक्ष्य से न भटकें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष

जिस प्रकार की तकलीफ आपके जीवन में आ रही है, उसका हल खुद ही ढूंढने की कोशिश करें। आज एकांत में समय बिता कर अपना फोकस बढ़ाएं। जिन बातों के कारण भावनात्मक रूप से आपको तकलीफ हो रही है, उनका सामना डटकर करें। जो बातें आप के खिलाफ हो रही हैं, उनके कारण किसी भी हालत में अपना हौसला न खोने दें।

करियर : काम से संबंधित तारीफ की वजह से काम पर फोकस बढ़ाया जा सकता है।

लव : लव लाइफ में उत्पन्न हो रही कठिनाइयां दूर करने के लिए अपनी इच्छा शक्ति बढ़ाने की कोशिश करें।

हेल्थ : सिर दर्द तनाव के कारण हो सकता है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

वृषभ

पैसों से संबंधित चिंता धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है। पैसों की आवक धीरे-धीरे ही बढ़ने वाली है। इसलिए खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। निवेश संबंधित योजना बनाते हुए पूरे डेडीकेशन के साथ आर्थिक परिस्थिति को मजबूत बनाने की कोशिश करें।

करियर : जिम्मेदारियों की वजह से करियर में प्रगति हो सकती है।

लव : पार्टनर फिलहाल किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लेगा। आपको भी थोड़े संयम के साथ काम करने की आवश्यकता है।

हेल्थ : एसिडिटी की समस्या गलत खानपान की वजह से हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

मिथुन 

अपने लक्ष्य के लिए डेडीकेशन होने के बाद भी पिछले समय में जिस प्रकार की निराशा हो रही थी, उसका डर बना रहेगा। मूड में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण किसी व्यक्ति के साथ संबंध बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। किसी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय गुस्से को खुद पर हावी न होने दें।

करियर : काम से संबंधित डेड लाइन पर ध्यान बनाए रखें।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय भले ही आपकी मर्जी के खिलाफ हो रहा है, लेकिन अगले कुछ महीनों में परिस्थिति आपके पक्ष में बनी रहेगी।

हेल्थ : बदन दर्द की तकलीफ कम होती हुई नजर आ रही है, फिर भी सेहत पर ध्यान बनाए रखें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

कर्क

आपके द्वारा की गई प्रार्थना का फल जल्दी ही प्राप्त होगा। जो बातें आपकी मर्जी के अनुसार नहीं हो रही हैं, उसमें प्रगति देखने के लिए थोड़ा और वक्त देने की आवश्यकता होगी। ये समय आपके डेडीकेशन और संयम की परीक्षा ले रहा है। किसी भी लक्ष्य में बदलाव न करें।

करियर : करियर से संबंधित बातें बेहतर बनती जा रही हैं। मन पर बनी उदासीनता को दूर रखकर पूरी क्षमता के साथ काम करें।

लव : जिस व्यक्ति के प्रति आपको आकर्षण महसूस होता है, वह व्यक्ति आपके लिए महसूस होने वाली भावनाएं जल्दी प्रकट करेगा।

हेल्थ : बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

सिंह

किसी व्यक्ति द्वारा लिए गए गलत निर्णय की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। परिवार के लोगों के कारण आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अभी के समय में परिवार को पैसों की मदद करें। फिलहाल खुद के बारे में न सोचते हुए परिवार के लोगों की जरूरतों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

करियर : पैसों से संबंधित फायदा मिलने के बाद भी तनाव और चिंता रह सकती है।

लव : पार्टनर के लिए महसूस होने वाली भावनाएं बार-बार बदलने के कारण रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव नजर आएगा।

हेल्थ : सेहत में होने वाले बदलाव के कारण चिंता हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

कन्या

आपके द्वारा लिया गया निर्णय और निश्चय दृढ़ बनता हुआ नजर आ रहा है। हड़बड़ी में किसी भी प्रकार के निर्णय में अहंकार न करें। अगले 2-3 दिन भागदौड़ बढ़ती हुई नजर आ रही है, लेकिन महत्वपूर्ण कामों को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

करियर : काम संबंधित बातों की वजह से नए लोगों के साथ मेल-मिलाप हो सकता है।

लव : परिवार और पार्टनर से थोड़ी दूरियां बनाए रखें, अपनी अपेक्षाओं को समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : विटामिंस की कमी की वजह से शारीरिक ऊर्जा कम होती हुई नजर आ सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 6

तुला 

पिछले कुछ दिनों में लिए गए निर्णय के परिणामों से सामना हो सकता है। पैसों से संबंधित किए गए व्यवहार गलत साबित होंगे, लेकिन पैसों से जुड़ा नुकसान नहीं होगा। प्रॉपर्टी की खरीदारी या बिक्री के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। जितना हो सके उतना खुद ही अपने काम करने की कोशिश करें।

करियर : विदेश में व्यापार करने की इच्छा है तो मित्रों से सहायता प्राप्त हो सकती है, लेकिन आर्थिक फायदा प्राप्त होने में वक्त लगेगा।

लव : पार्टनर के लिए बढ़ता हुआ गुस्सा रिलेशनशिप को तोड़ सकता है।

हेल्थ : शुगर से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

वृश्चिक

आपके द्वारा बनाई गई योजना में बदलाव करने की आवश्यकता हो सकती है, इस कारण आपको नाराजगी महसूस होगी। अचानक से रिश्तों में आ रहे बदलाव के कारण मानसिक तकलीफ हो सकती है। किसी व्यक्ति के द्वारा बोली गई बातों को जरूरत से अधिक गंभीरता से लेने की वजह से आप दुखी महसूस करेंगे।

करियर : काम की जगह चोरी या किसी व्यक्ति के द्वारा फसाए जाने की कोशिश की जा सकती है। सतर्कता रखें।

लव : पुराने और स्थिर रिलेशनशिप में आ रहे नकारात्मक बदलाव के कारण आपको चिंतित महसूस होगा।

हेल्थ : माइग्रेन की तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 7

धनु 

व्यर्थ की चिंता की वजह से वर्तमान में जरूरी बातों को आपके द्वारा नजरअंदाज किया जा सकता है। जिन बातों पर आपका नियंत्रण है, केवल उन बातों पर ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। जो बातें जीवन से छूट रही हैं उनके लिए निराशा से बचें।

करियर : काम की जगह जिन लोगों पर विश्वास है, उनके द्वारा आपके बारे में बोली गई गलत बातें आपकी छबि खराब करा सकती है।

लव : पार्टनर पर भरोसा दिखाने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : नींद से संबंधित समस्या तनाव के कारण बढ़ सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 6

मकर 

आपके आसपास की ऊर्जा बदलती हुई नजर आ रही है, इस कारण कई बातों में नई शुरुआत हो सकती है। आज भावनात्मक तकलीफ बढ़ सकती है। जीवन से संबंधित सकारात्मकता बिल्कुल भी न खोने दें। भविष्य संबंधित विचारों में सकारात्मकता बनाए रखने की कोशिश करें।

करियर : तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का कोई प्रोजेक्ट फेल हो सकता है, इस कारण काम की शुरुआत फिर से करनी पड़ सकती है।

लव : पार्टनर के साथ अपनी मर्जी के अनुसार व्यवहार करने से रिलेशनशिप में दरार आ सकती है।

हेल्थ : पेट से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 9

कुंभ 

लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से होगी। हर बात आनंद देने वाली होगी। आपके आसपास बनने वाली सकारात्मक ऊर्जा अन्य लोगों को आपकी ओर आकर्षित कर सकती है। आपके द्वारा लिया गया कोई निर्णय कठिन महसूस होगा, लेकिन इस निर्णय को वास्तविकता का रूप देना संभव है।

करियर : काम से संबंधित टारगेट बनाकर उस पर मेहनत करना शुरू करें। अपेक्षा के अनुसार फल जल्दी ही प्राप्त होगा।

लव : पार्टनर के साथ की वजह से आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

हेल्थ : शरीर में किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन न हो, इस बात की सतर्कता रखें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

मीन

अन्य लोगों की वजह से आप अपने मार्ग से भटक सकते हैं। जितना हो सके उतना लोगों के साथ थोड़ी दूरियां बनाए रखें। अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करनी होगी। आपके जीवन में कोई खास व्यक्ति आ सकता है, इस कारण व्यक्तिगत रूप से काफी कुछ बदलता हुआ नजर आएगा।

करियर : काम संबंधी सारी जिम्मेदारियों को निभाने की आवश्यकता है। एक-एक करके काम को निपटाने की कोशिश करें।

लव : रिलेशनशिप के लिए महसूस होने वाला कन्फ्यूजन और बढ़ सकता है।

हेल्थ : शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए खानपान और आराम पर ध्यान दें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

Continue Reading

ज्योतिष

VASTU TIPS: इस दिन भूलकर भी न जलाये अगरबत्ती, जाने वास्तु के अनुसार कौन सी अगरबत्ती किस दिन जलानी होती है शुभ…

Published

on

 

 

पूजा-पाठ अगरबत्ती और धूपबत्ती के बिना नहीं पूरी होती है। पूजा के वक्त हर रोज लोग अगरबत्ती जलाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सप्ताह में दो ऐसे दिन हैं जब अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए और उसकी वजह क्या है?

इस वजह से दो दिन अगरबत्ती जलाना होता है अशुभ

अगरबत्ती में बांस का इस्तेमाल किया जाता है, वास्तु शास्त्र में बांस का बहुत महत्व है। घर और दफ्तर लोग इस पौधे को लगाते हैं जिससे घर में पॉजिटिविटी हो, और इतवार और मंगलवार दो ऐसे दिन हैं जिस दिन बांस जलाने की मनाही होती है। चूंकि अगरबत्ती बनाने में बांस की लकड़ी का उपयोग होता है इसलिए रविवार और मंगलवार को अगरबत्ती जलाने से मना किया जाता है।

क्यों बांस जलाना होता है मना?

बांस को वंश का प्रतीक माना जाता है, कहते हैं कि इस दिन जो बांस जलाता है उसे वंश को हानि होती है। हिंदू धर्म में जब अंतिम संस्कार के लिए अर्थी बनाई जाती है तो बांस की लकड़ी का इस्तेमाल होता है, उस वक्त भी चिता जलाते वक्त अन्य लकड़ियों का इस्तेमाल तो होता है लेकिन बांस की लकड़ी हटा दी जाती है क्योंकि बांस जलने से पितृदोष होता है, इसलिए लोग रविवार और मंगलवार ही नहीं अन्य दिन भी अगरबत्ती नहीं जलाते हैं बल्कि इसकी जगह धूपबत्ती का इस्तेमाल करते हैं। वहीं ऐसी मान्यता है कि बांस जलाने से वातावरण भी दूषित होता है और अगरबत्ती में कई तरह की केमिकल लेयरिंग होती है जिसकी वजह से ये खतरनाक साबित हो सकता है। बांस की लकड़ी जलाना शास्त्रों में भी वर्जित है ऐसे में अगरबत्ती जलाना ठीक नहीं है। फेंगशुई के मुताबिक भी इससे भाग्य का नाश होता है क्योंकि ये एक ऐसा पौधा है जिससे सौभाग्य आता है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 hours ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़23 hours ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

छत्तीसगढ़4 days ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…

  छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..

  • जॉब5 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब5 days ago

    ग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब4 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    MINISTRY OF DEFENCE में जेआरएफ और साइंटिस्ट की पदों पर निकली  बंपर भर्ती, योग्य उमीदवार जल्द करे आवेदन…

  • जॉब5 days ago

    सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए