Connect with us

ज्योतिष

VASTU TIPS: वास्तु के अनुसार जाने रत्न धारण करते समय किन बातो को रखना चाहिए ध्यान, नही तो जीवन में आ सकती है परेशानी…

Published

on

 

Rules for gemstones: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए रत्न बताए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी रत्न को धारण करने से पहले कुछ नियमों का जानना जरूरी होता है, वरना धन हानि की आशंका रहती है। कहते हैं कि रत्न धारण करने से पहले नियमों का ध्यान नहीं रखने से ग्रहों का दुष्प्रभाव और बढ़ सकता है। जानें रत्नों को धारण करते समय ज्योतिष शास्त्र में बताए गए नियम-

1. किसी भी रत्न को खरीदने के लिए किसी अच्छे ज्योतिषाचार्य की मदद लेनी चाहिए। रत्न हमेशा असली खरीदना चाहिए।

2. एक बार रत्न धारण करने के बाद उसे बार-बार निकालने से बचना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से रत्न का प्रभाव कम हो जाता है।

3. किसी भी खंडित रत्न को धारण नहीं करना चाहिए। अगर रत्न का रंग उतर गया है तो भी उसे निकाल देना चाहिए।

4. रत्न धारण करते समय उसका त्वचा से स्पर्श होना जरूरी होता है। मान्यता है कि तभी रत्न का लाभ मिलता है।

5.रत्न धारण करते समय मंत्रों का शुद्ध उच्चारण कर उसे धारण करना चाहिए।

6. किसी दूसरे का रत्न धारण नहीं करना चाहिए और न ही उसे दूसरे को पहनने देना चाहिए।

7. रत्न को हमेशा उससे संबंधित धातु में ही पहनना चाहिए। ऐसा करने से धातु का भी शुभ प्रभाव मिलता है।

8. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नीलम व हीरा व्यक्ति को सूट नहीं करता है, इसलिए इन्हें ज्योतिष सलाह के बाद ही पहनना चाहिए।

9. रत्न हमेशा ज्योतिषाचार्य की सलाह के बाद ही खरीदना चाहिए। रत्न के वजन का भी ध्यान रखना चाहिए।

10. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अमावस्या, ग्रहण और संक्रान्ति के दिन भी रत्न धारण नहीं करना चाहिए।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

ज्योतिष

PLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

Published

on

 

Plant Vastu Tips : सजावट के लिए Tulsi Plant गार्डनिंग करते हैं। लेकिन क्या luckey plant आप जानते हैं ​कि वास्तु में main gate plant भी इनका विशेष स्थान है। जी हां Plant For House घर में लगाए गए ये पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाते हैं। साथ ही घर में शांति भी प्रदान करते हैं। तो चलिए आज हम कुछ ऐसे पौधों के बारे में जानने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप घर में लगाते हैं तो आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

नींबू का पौधा 
फेंगशुई के अनुसार घर के बाहर नींबू का पेड़ या फिर नारंगी पेड़ लगाना बेहद शुभ मानते हैं। आपको बता दें ये गुड लक चार्म की तरह काम करता है। इतना ही नहीं इसे लगाना आपके सौभाग्य में भी वृद्धि करता है। पर इसे लगाते समय दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आप जब भी इस पौधे को लगाएं तो ध्यान रखें इसे घर के मेन गेट के ठीक सामने लगाने दाईं तरफ ओर लगाने से शुभ फल मिलता है।

फर्न प्लांट

फर्न प्लांट की गिनती भी लकी पौधों में की जाती है। फर्न प्लांट ये देखने में जितना सुंदर होता है, इसे उतना ही, लकी भी मानते हैं। आपको बता दें अगर आप भी इसे लगाते हैं तो इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

जैस्मिन प्लांट
अगर आप घर में लक्ष्मीजी का वास चाहते हैं तो आपको घर के बाहर जैस्मिन यानि चमेली का पौधा जरूरी लगाना चाहिए। आपको बता दें इसे लगाने के लिए घर के मुख्य द्वार की दिशा का चयन करना चाहिए। इसी भीनी खुशबू जहां घर को महंकाती है तो वहीं इसके लगाने से घर में लक्ष्मी का आगमन भी होता है।

पाम ट्री
तीसरे नंबर पर आता है पाम ट्री। जिसे कई लोग घर की खूबसूरती के लिए लगाते हैं। आपको बता दें ये पाम ट्री को एयर प्यूरिफायर को तो काम करता ही है साथ ही इसकी देखभाल करना भी बेहद आसान होता है। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाने के बाद सिर्फ इसमें पानी देना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता घर के मुख्य द्वार पर इसे लगाने से सकारात्मक एनर्जी बनी रहती है। इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है.

तुलसी का पौधा
आपको बता दें हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा अपना एक अलग स्थान रखता है। घर में तुलसी लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसा पौधा है तो दिन और रात दोनों समय ऑक्सीजन छोड़ता है। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाने से वातावरण शुद्ध होता है। इसे घर के लिए लकी माना जाता है। साथ ही तुलसी का पौधा घर में लगाने से धन आगमन बढ़ता है। इस पौध की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे घर के अंदर या बाहर कहीं भी लगाया जा सकता है। हालांकि अगर इसे मुख्य द्वार पर लगाया जाए तो सुख-समृद्धि का वास होता है।

Continue Reading

ज्योतिष

VASTU TIPS: सोते समय तकिए के नीचे न रखे ये चिजे, नही तो स्वप्नदोष की समस्या हो सकती है उत्पन्न… 

Published

on

दिनभर की थकान के बाद यदि व्यक्ति को रात में अच्छी नींद नसीब न हो तो व्यक्ति का पूरा रु​टीन ही गढ़बढ़ हो vastu for sleeping जाता है। इस कंठीशन में सीधा wealth tips असर आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। पर क्या आप जानते हैं इसमें भी वास्तु दोष एक कारण हो सकता है। दरअसल वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें सिरहाने रखने से आपकी नीं पर बुरा असर पड़ सकता है। क्योंकि ये चीजें आपके जीवन में नकारात्मक असर डालने लगती हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें सिरहाने नहीं रखना चाहिए।

इन चीजों को भूलकर भी न रखें सिरहानें —

रस्सी या जंजीर —
आपको बता दें यदि आप सिरहाने पर जंजीर या किसी भी प्रकार की रस्सी रखकर सोते हैं तो आज ही इसे रखना बंद कर दें। वास्तु के अनुसार, ऐसा करना आपके जीवन पर अशुभ प्रभाव डाल सकता है। इतना ही नहीं इससे बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।

पर्स या वॉलेट —
वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने सिरहान के पास कभी भी पर्स या वॉलेट नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना आपके खर्चों को बढ़ा सकता है। आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि पैसा यानि लक्ष्मीजी को रखने का सही स्थान जगह तिजोरी या अलमारी है। ऐसे में अपने पर्स को अलमारी या तिजोरी में ही रखें।

ओखली —
वैसे तो सुनने में अजीब लगता है लेकिन ये सही है। व्यक्ति को अपने सिरहाने ओखली नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से न केवल रिश्तों में तनाव आ सकता है बल्कि व्यक्ति सकारात्मक कार्यों में भी अपनी ऊर्जा नहीं लगा पाता है।

अखबार या मैगजीन —
अक्सर लोगों को देखा होगा कि सोते समय किताबें या न्यूज पेपर पढ़ते—पढ़ते सो जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते वक्त अपने सिरहाने या तकिये के नीचे अखवार या मैगजीन नहीं रखनी चाहिए। इससे व्यक्ति का जीवन नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है।

Continue Reading

ज्योतिष

VASTU TIPS: पूजास्थल पर भूलकर भी नही रखे इन चीजो को.. नही तो भगवान हो सकते है रुष्ट, आज ही दूर करे इन्हे…

Published

on

 

 

Vastu Tips For Home Temple: पूजास्थल में ऐसी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए, जो किसी भी प्रकार की नेगेटिविटी का कारण बने. हालांकि कई बार अनजाने में पूजा स्थल में ऐसी चीजें रख देते हैं, जो हमारे घर की सुख-समृद्धि में बाधा डाल सकती हैं.  सनातन धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्‍व बताया गया है. यही वजह है कि हिंदू परिवार में हर घर में पूजा स्थल या मंदिर जरूर बने होते हैं. मान्यता है कि रोजाना पूजा-पाठ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि आती है. शास्त्रों में पूजाघर में वस्‍तुओं को लेकर कुछ विशेष नियम भी बताए गए हैं, जिसका पालन करना अनिवार्य होता है. मान्यता है कि पूजास्थल में ऐसी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए, जो किसी भी प्रकार की नेगेटिविटी का कारण बने. हालांकि कई बार अनजाने में पूजा स्थल में ऐसी चीजें रख देते हैं, जो हमारे घर की सुख-समृद्धि में बाधा डाल सकती हैं.

1. पूजा स्थल में ना रखें भगवान के रौद्र रूप की तस्वीर 
अगर आपके पूजास्थल में भगवान के रौद्र रूप की तस्वीर या मूर्ति है, तो तुरंत उसे हटा दें. ऐसी तस्वीरें अशुभ और अनिष्टकारी मानी जाती हैं. पूजास्थल में ऐसी तस्वीर या मूर्ति रखें, जिसमें भगवान मुस्कुराते हुए या आशीर्वाद देते हुए दिखें. खासकर हनुमान जी के रौद्र रूप की तस्वीर और भगवान शिव के नटराज रूप की मूर्ति पूजास्थल से तुरंत हटा दें.

2. एक से ज्यादा शंख न रखें 
शास्त्रों के मुताबिक, पूजास्थल में शंख रखना और उसे बजाना बेहद शुभ माना जाता है. इससे घर में सकरात्मकता और सुख-समृद्धि आती है. अगर आपके पूजा घर में एक ही शंख रखना चाहिए. एक से ज्यादा शंख रखना अशुभ माना जाता है. अगर आपके पूजा घर में भी एक से ज्यादा शंख रखे हैं, तो एक को हटाकर किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें.

3. खण्डित मूर्तियां 
अगर आपके पूजा घर में कोई ऐसी मूर्ति है, जो टूटी या चिटकी हुई है तो उसे तुरंत हटा दें. इसके अलावा कटी-फटी धार्मिक पुस्तकें भी नहीं रखनी चाहिए.

4. एक से ज्यादा मूर्तियां
घर के पूजास्थल में भगवान गणेश या किसी दूसरे देवी-देवता की एक से ज्यादा मूर्तियां भूलकर भी ना रखें. ऐसा करने से घर में अशांति आती है. बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं. इसके अलावा अंगूठे के आकार से बड़ा शिवलिंग नहीं रखना चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.

5. बासी फूल 
भगवान को फूल अर्पित करने से विशेष कृपा बरसती है. ऐसे में कभी भी सूखे और बासी फूल ना तो भगवान को अर्पित करें ना ही घर के मंदिर रखें. बासी फूलों बहते पानी में प्रवाहित कर दें. आप चाहें तो किसी जगह साफ मिट्टी में या घरों के गमलो में डाल सकते हैं. वास्तुशास्‍त्र के अनुसार पूजा स्थल में कोई भारी वस्‍तु या कबाड़ रखने से बचना चाहिए. इससे घर में नकारात्‍मक ऊर्जा का वास होता है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़3 days ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

छत्तीसगढ़7 days ago

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

      RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास...

छत्तीसगढ़1 week ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून

  • Tech & Auto6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto6 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • जॉब7 days ago

    स्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब7 days ago

    पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..

  • Knowledge7 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

  • देश - दुनिया7 days ago

    असम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….

  • जॉब6 days ago

    यहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • देश - दुनिया6 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

  • देश7 days ago

    PM Kisan Tractor Yojana : किसानों को सरकार दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी,फटाफट ऐसे उठाये लाभ…