ज्योतिष
VASTU TIPS: वास्तु के अनुसार जाने रत्न धारण करते समय किन बातो को रखना चाहिए ध्यान…

Rules for gemstones: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए रत्न बताए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी रत्न को धारण करने से पहले कुछ नियमों का जानना जरूरी होता है, वरना धन हानि की आशंका रहती है। कहते हैं कि रत्न धारण करने से पहले नियमों का ध्यान नहीं रखने से ग्रहों का दुष्प्रभाव और बढ़ सकता है। जानें रत्नों को धारण करते समय ज्योतिष शास्त्र में बताए गए नियम-
1. किसी भी रत्न को खरीदने के लिए किसी अच्छे ज्योतिषाचार्य की मदद लेनी चाहिए। रत्न हमेशा असली खरीदना चाहिए।
2. एक बार रत्न धारण करने के बाद उसे बार-बार निकालने से बचना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से रत्न का प्रभाव कम हो जाता है।
3. किसी भी खंडित रत्न को धारण नहीं करना चाहिए। अगर रत्न का रंग उतर गया है तो भी उसे निकाल देना चाहिए।
4. रत्न धारण करते समय उसका त्वचा से स्पर्श होना जरूरी होता है। मान्यता है कि तभी रत्न का लाभ मिलता है।
5.रत्न धारण करते समय मंत्रों का शुद्ध उच्चारण कर उसे धारण करना चाहिए।
6. किसी दूसरे का रत्न धारण नहीं करना चाहिए और न ही उसे दूसरे को पहनने देना चाहिए।
7. रत्न को हमेशा उससे संबंधित धातु में ही पहनना चाहिए। ऐसा करने से धातु का भी शुभ प्रभाव मिलता है।
8. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नीलम व हीरा व्यक्ति को सूट नहीं करता है, इसलिए इन्हें ज्योतिष सलाह के बाद ही पहनना चाहिए।
9. रत्न हमेशा ज्योतिषाचार्य की सलाह के बाद ही खरीदना चाहिए। रत्न के वजन का भी ध्यान रखना चाहिए।
10. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अमावस्या, ग्रहण और संक्रान्ति के दिन भी रत्न धारण नहीं करना चाहिए।

ज्योतिष
PUJA VIDHI: शिवजी को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाये ये 6 चीजे…

Somvar Puja Vidhi: आज सोमवार है और हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना गया है। कहा जाता है कि ये दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित करने के लिए सबसे उत्तम होता है। भगवान भोले शंकर को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए वे देवाधिदेव महादेव कहलाते हैं। वे कालों के भी काल महाकाल हैं। जिन लोगों पर शिव जी की कृपा होती है, उनके बड़े से बड़े संकट भी टल जाते हैं। भगवान शिव को मनुष्य तो क्या देवी-देवता, सुर-असुर, सभी पूजते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव बहुत ही आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देव हैं। वे केवल भाव के भूखे हैं, यदि कोई श्रद्धा पूर्वक उन्हें केवल एक लोटा जल अर्पित कर दे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। यदि आप भी भगवान भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं और अपनी हर इच्छा पूरी करना चाहते हैं, तो प्रत्येक सोमवार के दिन शिव जी को
ये 5 वस्तुएं जरूर अर्पित करें….
बेलपत्र शिव जी बेहद प्रिय है, इसलिए सोमवार के दिन पूजा के दौरान भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र जरूर अर्पित करें।
इससे शिव शम्भू प्रसन्न होंगे।
कहा जाता है कि भगवान भोलेनाथ जलाभिषेक करने से बेहद प्रसन्न होते हैं। ऐसे में प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक करें साथ ही मंत्रों का उच्चारण करते समय जल चढ़ाया जाए तो हमारा स्वभाव शांत एवं स्नेहमय हो जाता है। मान्यता के अनुसार, अपने जीवन में आई दरिद्रता को दूर करने के लिए भगवान शिव को शक्कर यानी चीनी अर्पित करनी चाहिए।
इससे आपके जीवन में सुख और समृद्धि भी बढ़ेगी।
ज्योतिषाचार्यों की माने तो भगवान शिव को पूजा या अभिषेक के दौरान केसर अर्पित करने से सौम्यता प्राप्त होती है। इसके अलावा भगवान शिव शंकर पर पूजा या अभिषेक के दौरान घी अर्पित करने से हमारी शक्ति में बढ़ोतरी होती है। कहा जाता है कि शिवलिंग पर इत्र अर्पित करने से व्यक्ति गलत रास्ते पर जाने से बच जाता है। साथ ही विचारों में भी पवित्रता और शुद्धता आती है।
ज्योतिष
Vastu Tips : घर मे रखें है मनी प्लांट तो न इस प्रकार की गलती वरना,अमीर नहीं ! बना देगा कंगाल …

Vastu Tips For Money Plant in Home : मनी प्लांट का घर में होना सुख-समृद्धि लाता है इसलिए आमतौर पर तमाम धर्म-संप्रदाय से जुड़े लोगों के घर में मनी प्लांट देखने को मिल जाता है. मनी प्लांट का संबंध धन से माना गया है. मान्यता है कि इसे घर में लगाने से समृद्धि आती है. वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट को बहुत शुभ माना गया है और इसे लगाने से लेकर रख-रखाव करने तक के कुछ खास नियम बताए गए हैं.यदि इन नियमों का पालन न किया जाए तो मनी प्लांट धनवान बनाने की बजाय गरीबी का कारण भी बन सकता है।
ज्योतिष
Vastu Tips : पूजास्थल पर न रखें इन चीजों को वरना,हो सकती है बड़ी परेशानी…

Vastu Tips For Home Temple: पूजास्थल में ऐसी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए, जो किसी भी प्रकार की नेगेटिविटी का कारण बने. हालांकि कई बार अनजाने में पूजा स्थल में ऐसी चीजें रख देते हैं, जो हमारे घर की सुख-समृद्धि में बाधा डाल सकती हैं. सनातन धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व बताया गया है. यही वजह है कि हिंदू परिवार में हर घर में पूजा स्थल या मंदिर जरूर बने होते हैं. मान्यता है कि रोजाना पूजा-पाठ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि आती है. शास्त्रों में पूजाघर में वस्तुओं को लेकर कुछ विशेष नियम भी बताए गए हैं, जिसका पालन करना अनिवार्य होता है. मान्यता है कि पूजास्थल में ऐसी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए, जो किसी भी प्रकार की नेगेटिविटी का कारण बने. हालांकि कई बार अनजाने में पूजा स्थल में ऐसी चीजें रख देते हैं, जो हमारे घर की सुख-समृद्धि में बाधा डाल सकती हैं.
1. पूजा स्थल में ना रखें भगवान के रौद्र रूप की तस्वीर
अगर आपके पूजास्थल में भगवान के रौद्र रूप की तस्वीर या मूर्ति है, तो तुरंत उसे हटा दें. ऐसी तस्वीरें अशुभ और अनिष्टकारी मानी जाती हैं. पूजास्थल में ऐसी तस्वीर या मूर्ति रखें, जिसमें भगवान मुस्कुराते हुए या आशीर्वाद देते हुए दिखें. खासकर हनुमान जी के रौद्र रूप की तस्वीर और भगवान शिव के नटराज रूप की मूर्ति पूजास्थल से तुरंत हटा दें.
2. एक से ज्यादा शंख न रखें
शास्त्रों के मुताबिक, पूजास्थल में शंख रखना और उसे बजाना बेहद शुभ माना जाता है. इससे घर में सकरात्मकता और सुख-समृद्धि आती है. अगर आपके पूजा घर में एक ही शंख रखना चाहिए. एक से ज्यादा शंख रखना अशुभ माना जाता है. अगर आपके पूजा घर में भी एक से ज्यादा शंख रखे हैं, तो एक को हटाकर किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें.
3. खण्डित मूर्तियां
अगर आपके पूजा घर में कोई ऐसी मूर्ति है, जो टूटी या चिटकी हुई है तो उसे तुरंत हटा दें. इसके अलावा कटी-फटी धार्मिक पुस्तकें भी नहीं रखनी चाहिए.
4. एक से ज्यादा मूर्तियां
घर के पूजास्थल में भगवान गणेश या किसी दूसरे देवी-देवता की एक से ज्यादा मूर्तियां भूलकर भी ना रखें. ऐसा करने से घर में अशांति आती है. बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं. इसके अलावा अंगूठे के आकार से बड़ा शिवलिंग नहीं रखना चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
5. बासी फूल
भगवान को फूल अर्पित करने से विशेष कृपा बरसती है. ऐसे में कभी भी सूखे और बासी फूल ना तो भगवान को अर्पित करें ना ही घर के मंदिर रखें. बासी फूलों बहते पानी में प्रवाहित कर दें. आप चाहें तो किसी जगह साफ मिट्टी में या घरों के गमलो में डाल सकते हैं. वास्तुशास्त्र के अनुसार पूजा स्थल में कोई भारी वस्तु या कबाड़ रखने से बचना चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
-
ज्योतिष4 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
Tech & Auto2 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
ज्योतिष2 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश - दुनिया4 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
ज्योतिष5 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश3 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
देश2 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
देश - दुनिया3 days agoमहंगाई से मिली बड़ी राहत: इतने रूपये सस्ता हुआ सरसों का तेल, मदर डेयरी ने किया ऐलान.. यहां चेक करे नये दाम…
-
देश - दुनिया4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष3 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…


















You must be logged in to post a comment Login