Connect with us

Lifestyle

जिम करते समय कर बैठा ये गलती, पड़ गया हाथ कटवाना..

Published

on

 

आजकल युवाओं में जिम का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। खुद को फिट रखने के लिए वे जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं, यह अच्छी बात है। हालांकि, कुछ युवा जिम के प्रति इतने जुनूनी हो जाते हैं कि वे अपनी क्षमता से ज्यादा कसरत करने लगते हैं। यह न सिर्फ उनके लिए नुकसानदेह होता है बल्कि बड़ी मुसीबत का कारण भी बनता है। ऐसी ही एक कहानी 29 साल के युवा ग्रेबियल मैककेना-लिएशके की है। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेट के रहने वाले ग्रेबियल लंबे समय से जिम कर रहे थे, लेकिन उसके साथ एक बार एसा हादसा हुआ, जिसका दर्द उन्हें जिंदगी भर रहेगा। ग्रेबियन ने खुद अपनी कहानी बयां की है। क्षमता से ज्यादा उठाया बोझ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेबियल नवंबर, 2020 में जिम सेशन कर रहे थे। इसी दौरान जुनून में आकर उन्होंने 50 किलो के डंबल से कसरत शुरू कर दी। क्षमता से ज्यादा वजन उठाने के चलते उनके दाएं बाइसेप की टेंडन टूट गई और से दर्द से तड़प उठे (टेंडन ही हमारे शरीर की मांसपेशियों को हड्डी से जोड़ता है) आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद उनके बाइसेप का की टेंडन को जोड़ दिया। शरीर में फैलने लगा इंफेक्शन

शरीर में फैलने लगा इंफेक्शन 

ऑपरेशन के बाद ग्रेबियल अस्पताल से घर लौट आए, लेकिन दो से तीन दिन बाद उन्हें फिर से समस्या का सामना करना पड़ा। अगले तीन दिनों में उनका हाथ लाल होने लगा और सूज गया। इसके बाद उनकी हाथ की त्वचा भी सड़ना शुरू हो गई और यह कंधे तक फैल गई। इसके बाद ग्रेबियल फिर अस्पताल में भर्ती हुए। जांच में सामने आया कि उन्हें बैक्टीरियल इंफेक्शन हो गया, जिसके चलते ऐसा हो रहा है।
काटना पड़ा हाथ

जब यह इंफेक्शन ग्रेबियल के पूरे शरीर में फैलने लगा तो डॉक्टरों ने ग्रेबियल के 10 दिनो में 11 ऑपरेशन किए। आखिरकार उन्हें ग्रेबियल के हाथ को काटना पड़ा। इसके बाद वे पूरी तरह ठीक हैं, लेकिन उन्हें अब आगे का जीवन एक हाथ से

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

Vastu tips : रात को सोते वक्त कहीं आप भी तो नहीं रखते सिरहाने में ये चीजें,वरना पड़ सकती है…ये बुरी प्रभाव

Published

on

Vastu tips while sleeping: रात को सोते वक्त कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जो सिरहाने नहीं रखनी चाहिए,ये वस्तुएं वास्तु दोष का कारण बन सकती है.वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में बहुत मायने रखता है. इससे जुड़ी कई चीजें सीधा हमारी जिदंगी पर असर डालती हैं. जैसे की रात को सोते वक्त कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जो सिरहाने नहीं रखनी चाहिए, ये वस्तुएं वास्तु दोष का कारण बन सकती है. साथ ही इनसे नेगेटिविटी भी आती है.आइए जानते है आखिर किन चीजों को सिरहाने रखकर सोना गलत माना जाता है.

फुटवियर
कई लोगों की आदत होती है घर में पहनने वाली चप्पलों को बेड के पास रखना. जहां आप सोते हैं वहां जूते-चप्पलों को लाने से बचें. बैड के नीचे इन्हें रखना अशुभ माना जाता है. इससे जीवन में निगेटिव एनर्जी आती है. इससे आपके दिमाग पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

पर्स
बहुत सारे लोग सिरहाने के नीचे पर्स रखकर सोते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने पर जीवन में आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है. ये संकट को न्यौता देता है. इसके अलावा रिश्तों में भी खटास आने लगती है.

इलेक्ट्रॉनिक चीजें
न सिर्फ ज्योतिष बल्कि वैज्ञानिकों का भी मानना है कि सिरहाने के पास इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे मोबाइल, लेपटॉप आदि रखने से परहेज करना चाहिए. इनसे निकलने वाला रेडिएशन आपको बीमार कर सकता है.

शीशा
सिर के पास या बिस्तर के सामने आइना नहीं लगाना चाहिए. इससे वैवाहिक जीवन में क्लेश पैदा हो सकता है.सोते समय शीशे में आपकी परछाई नहीं दिखनी चाहिए. इससे रात को डरावने सपने भी आते हैं

गोल्ड
ज्यादातर लोग गोल्ड को सोने से पहले अपने सिरहाने के आसपास रख देते हैं जो अशुभ माना गया है.इससे आपके अंदर क्रोध बढ़ सकता है और रिश्तों में खटास आने की आशंका बढ़ सकती है.

किताबें
अक्सर हम रात में पढ़ाई करने के बाद किताबें या नोट बुक्स पास रखकर सो जाते हैं.वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे विद्या का अपमान होता है और ऐसा करने से करियर पर भी फर्क पड़ता है.

Continue Reading

Lifestyle

भारत में 71% लोग हेल्दी डाइट लेने में असमर्थ, सालाना 17 लाख से भी ज्यादा हो रही है मौते..

Published

on

By

World Heart Day 2018: जानें क्या खाएं-क्या नहीं, ऐसा होगा खानपान तो ताउम्र नहीं लगेगी दिल की बीमारी... - Latest News & Updates in Hindi at India.com Hindi

 

दुनियाभर में 42% आबादी स्वस्थ आहार नहीं ले पाती, जबकि भारत में 71% लोग हेल्दी डाइट लेने में असमर्थ हैं। इसका नतीजा यह है कि सालाना 17 लाख से भी ज्यादा लोगों की डाइट रिस्क से जुड़ी बीमारियों जैसे डायबिटीज, सांस रोग, कैंसर व हृदय रोग से मौत हो जाती है।

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की ‘स्टेट ऑफ द इंडियाज एनवायरनमेंट’ रिपोर्ट के अनुसार आहार में फल, सब्जियों व अनाज की कमी और प्रोसेस्ड मीट, रेड मीट और शुगर ड्रिंक्स की अधिकता से बीमारी बढ़ रही है। हेल्दी डाइट की कमी व्यक्ति के अंडरवेट या ओवरवेट होने की भी बड़ी वजह बन रही है।

दूध के उत्पादन से ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन

रिपोर्ट के मुताबिक, फूड सिस्टम व प्रेक्टिसेज का पर्यावरण पर असर पड़ता है। ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में सबसे बड़ा योगदान दूध उत्पादन का है। साथ ही अनाज पैदा करने में सबसे ज्यादा पानी, नाइट्रोजन व फास्फोरस का इस्तेमाल हो रहा है।

17 राज्यों में महंगाई शहरों से ज्यादा गांव में

रिपोर्ट में आहार की कीमतों का भी विश्लेषण किया है। बीते साल कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स में 327% की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जबकि कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में 84% का इजाफा हुआ। CSE से जुड़े पर्यावरणविद रिचर्ड महापात्र का कहना है कि कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान आहार का है।

उन्होंने कहा कि बीते मार्च व अप्रैल के दौरान 17 राज्यों- पश्चिम बंगाल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, असम, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, झारखंड, उत्तराखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में शहरों की तुलना में गांवों में आहार की कीमतों में ज्यादा इजाफा हुआ। जबकि बिहार, कर्नाटक, केरल, हिमाचल प्रदेश व दिल्ली में शहरों में महंगाई ज्यादा रही। उन्होंने कहा कि देश ने खाद्य क्षेत्र में प्रगति की है लेकिन आहार हेल्दी नहीं हो रहा है। देश में कुपोषण अस्वीकार्य स्तर पर है।

 

Continue Reading

Lifestyle

रोजाना साइकिल चलाने की आदत से 50% तक मोटापा कम कर सकते है, बनाये रोज साइकिल चलाने की आदत..

Published

on

By

World Bicycle Day 2021: रोजाना 30 मिनट जरूर करें साइकिलिंग, शरीर को मिलेंगे ये बेमिसाल फायदे

 

शरीर को फिट और स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की जरूरत होती है। नियमित शारीरिक गतिविधि आपको मोटापा, हृदय रोग, कैंसर, मानसिक बीमारी, मधुमेह और गठिया जैसी गंभीर समस्याओं से बचाने में मदद कर सकती है। इसके लिए दिनचर्या में योग-व्यायाम को शामिल करना विशेष लाभदायक हो सकता है।

विशेषज्ञ कहते हैं, यदि आप रोजाना साइकिल चलाने की आदत बना लेते हैं तो यह आपके गतिहीन जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कई गुना तक कम करने का सर्वोत्तम तरीका हो सकता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी लोग साइकिलिंग का नियमित अभ्यास करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

साइकिल से स्वास्थ्य और पर्यावरण को होने वाले फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। विशेषज्ञ साइकिलिंग की आदत को आनंददायक, किफायती और पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद मानते हैं। इसकी आदत आपको कई तरह की बीमारियों से बचाने में भी सहायक है। आइए साइकिलिंग से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

मोटापा कम करने वाला अभ्यास

साइकिल चलाना मुख्यरूप से एक एरोबिक गतिविधि है, जिसका अर्थ है कि इससे आपके हृदय, रक्त वाहिकाओं और फेफड़ों का आसानी से व्यायाम हो जाता है। जिन लोगों का वजन अधिक होता है, उनके लिए साइकिलिंग करना बेहतर अभ्यास हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार लगभग आधे घंटे तक साइकिल चलाने से 210-311 कैलोरी बर्न होती है, जो अतिरिक्त फैट को कम करने में काफी मददगार है।

20-93 वर्ष की आयु वाले 30,000 लोगों के साथ 14 वर्षों में किए गए एक डेनिश अध्ययन में पाया गया कि नियमित साइकिल चलाने वाले लोगों को हृदय रोगों का खतरा भी कम होता है। यह आदत आपके हृदय रोग-मोटापे के जोखिम को 50 फीसदी तक कम कर देती है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

विशेषज्ञ कहते हैं, साइकिल चलाने से तनाव से राहत मिलती है। साइकिल चलाना ध्यानपूर्ण और आनंददायक हो सकता है, इसके अलावा बाहर जाना और प्रकृति के करीब रहने से आपके दिमाग को शांति मिलती है। इसके अलावा साइकिल चलाना आत्मविश्वास में वृद्धि करने, आपके मूड को ठीक रखने और तनावग्रस्त दिमाग को शांत करने में भी आपके लिए सहायक है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह विशेष लाभकारी अभ्यास है।

साइकिल चलाने के अन्य फायदे

नियमित साइकिल चलाने के कई प्रकार के अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।
कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस में वृद्धि होता है।
मांसपेशियों की ताकत और लचीलेपन में सुधार होता है।
तनाव के स्तर में कमी और बेहतर मुद्रा-समन्वय में सहायक।
हड्डियां मजबूत होती हैं साथ ही शरीर से वसा का स्तर कम होता है।
शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़42 mins ago

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहरों के दाम..

  आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: भिलाई में ओवरब्रिज से दो बहनों ने लगाई छलांग हादसे में 1 की मौत और 1 की हालत गंभीर…

  भिलाई के मरोदा ओवरब्रिज से दो बहनों ने छलांग लगा दी। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: भिलाई के स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, कनवर्ट 3 में ब्लास्ट होने से 3 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे…

    भिलाई स्टील प्लांट के अंदर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले ब्लास्ट फर्नेस...

छत्तीसगढ़3 days ago

गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, वही 75 साल बाद मई में सबसे ठंडी रात देखने को मिली…

    राजस्थान में इस साल मई में जहां गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े, वहीं लोगों को ठंडक का अहसास...

छत्तीसगढ़5 days ago

डॉक्टरों की लापरवाही पड़ी भारी, मरीज को ब्लड की बदले लाल रंग की दवा चढ़ा दी, जाने फिर आगे….

    बीमार बेटे की हालत बिगड़ते देख मां के हंगामे को लेकर अस्पताल प्रशासन ने युवक को जिला अस्पताल...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये

  • ज्योतिष7 days ago

    Vastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • ज्योतिष7 days ago

    Vastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    मैनेजर पदों पर निकाली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • ज्योतिष7 days ago

    VASTU TIPS: उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी न रखे ये चीजे नही तो घरो में उत्पन्न हो सकते है ये तमाम परेशानी…

  • क्राइम न्यूज़6 days ago

    बस हादसा, बस और ट्रक की भीषण टक्कर से 7 लोगों की हुई मौत, एवं 9 लोगों की हालत गंभीर…