Lifestyle
रोजाना साइकिल चलाने की आदत से 50% तक मोटापा कम कर सकते है, बनाये रोज साइकिल चलाने की आदत..

शरीर को फिट और स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की जरूरत होती है। नियमित शारीरिक गतिविधि आपको मोटापा, हृदय रोग, कैंसर, मानसिक बीमारी, मधुमेह और गठिया जैसी गंभीर समस्याओं से बचाने में मदद कर सकती है। इसके लिए दिनचर्या में योग-व्यायाम को शामिल करना विशेष लाभदायक हो सकता है।
विशेषज्ञ कहते हैं, यदि आप रोजाना साइकिल चलाने की आदत बना लेते हैं तो यह आपके गतिहीन जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कई गुना तक कम करने का सर्वोत्तम तरीका हो सकता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी लोग साइकिलिंग का नियमित अभ्यास करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
साइकिल से स्वास्थ्य और पर्यावरण को होने वाले फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। विशेषज्ञ साइकिलिंग की आदत को आनंददायक, किफायती और पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद मानते हैं। इसकी आदत आपको कई तरह की बीमारियों से बचाने में भी सहायक है। आइए साइकिलिंग से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
मोटापा कम करने वाला अभ्यास
साइकिल चलाना मुख्यरूप से एक एरोबिक गतिविधि है, जिसका अर्थ है कि इससे आपके हृदय, रक्त वाहिकाओं और फेफड़ों का आसानी से व्यायाम हो जाता है। जिन लोगों का वजन अधिक होता है, उनके लिए साइकिलिंग करना बेहतर अभ्यास हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार लगभग आधे घंटे तक साइकिल चलाने से 210-311 कैलोरी बर्न होती है, जो अतिरिक्त फैट को कम करने में काफी मददगार है।
20-93 वर्ष की आयु वाले 30,000 लोगों के साथ 14 वर्षों में किए गए एक डेनिश अध्ययन में पाया गया कि नियमित साइकिल चलाने वाले लोगों को हृदय रोगों का खतरा भी कम होता है। यह आदत आपके हृदय रोग-मोटापे के जोखिम को 50 फीसदी तक कम कर देती है।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
विशेषज्ञ कहते हैं, साइकिल चलाने से तनाव से राहत मिलती है। साइकिल चलाना ध्यानपूर्ण और आनंददायक हो सकता है, इसके अलावा बाहर जाना और प्रकृति के करीब रहने से आपके दिमाग को शांति मिलती है। इसके अलावा साइकिल चलाना आत्मविश्वास में वृद्धि करने, आपके मूड को ठीक रखने और तनावग्रस्त दिमाग को शांत करने में भी आपके लिए सहायक है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह विशेष लाभकारी अभ्यास है।
साइकिल चलाने के अन्य फायदे
नियमित साइकिल चलाने के कई प्रकार के अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।
कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस में वृद्धि होता है।
मांसपेशियों की ताकत और लचीलेपन में सुधार होता है।
तनाव के स्तर में कमी और बेहतर मुद्रा-समन्वय में सहायक।
हड्डियां मजबूत होती हैं साथ ही शरीर से वसा का स्तर कम होता है।
शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक।

Lifestyle
पाचन से लेकर खून की कमी को दूर करने के लिए करे अनार का सेवन..

अनार का सेवन वर्षों से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता रहा है। लाल रंग के दानों वाला यह फल अपने आप में कई तरह के विटामिन्स, पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स को समाहित किए होता है। अनार में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है जबकि यह फाइबर, विटामिन्स और आयरन से भरपूर फल है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अनार को सेहत के लिए विशेष फायदेमंद बनाती है।
पाचन से लेकर खून की कमी को दूर करने तक में रोजाना अनार का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।
शोध से पता चलता है कि अनार के दानों में एंटीऑक्सिडेंट यौगिक मौजूद होते हैं, जो शरीर को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। शरीर से इंफ्लामेशन को कम करने और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए रोजाना अनार का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है। आइए रोजाना अनार खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
गंभीर हृदय रोगों से मिलती है सुरक्षा
अध्ययन से पता चलता है कि पॉलीफेनोलिक यौगिकों से भरपूर फलों का सेवन करना हृदय की सेहत को लाभ पहुंचाता है। अनार में इसकी मात्रा अधिक पाई जाती है। टेस्ट-ट्यूब अध्ययनों में पाया गया है कि अनार का अर्क धमनियों में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में सहायक है, जिससे रक्तचाप बढ़ने नहीं पाता है। यह दिल का दौरा और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में सहायक है।
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने वाला फल
अनार का सेवन करने वाले लोगों में मस्तिष्क से संबंधित समस्याओं का जोखिम कम होता है। अनार में एलेगिटैनिन्स नामक यौगिक होते हैं, जो एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं और शरीर में सूजन को कम करते हैं। इसका सेवन मस्तिष्क के सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भी आपके लिए फायदेमंद है।
कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि एलेगिटैनिन मस्तिष्क की कोशिकाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देकर अल्जाइमर और पार्किंसंस रोग के जोखिम को कम कर सकता है।
पाचन के लिए फायदेमंद
पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी अनार का रोजाना सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अध्ययन में पाया गया है कि अनार में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीकैंसर प्रभाव होते हैं जिन्हें आंत को स्वस्थ बनाए रखने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं। इसके बीज में फाइबर की भी मात्रा पाई जाती है जिसे चबाकर खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता है साथ ही कब्ज और मल त्याग की समस्या में भी राहत मिलती है।
खून बढ़ाने में सहायक
शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए अनार का सेवन करना विशेष लाभकारी माना जाता है। अनार कैल्शियम और आयरन दोनों का समृद्ध स्रोत हैं। यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक है। नियमित रूप से अनार का सेवन करने वालों में एनीमिया की समस्या का जोखिम कम होता है। एनीमिया की समस्या कई तरह की गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी बढ़ा देती है।
Lifestyle
बढ़ते वजन है परेशान तो अपनाये, ये 5 टिप्स…

बढ़ते वजन से हर कोई परेशान है, जबकि वजन घटाना बेहद आसान है। कैसे? आइए आपको बताते हैं 5 टिप्स बढ़ते वजन से आजकल बहुत लोग परेशान हैं, हर कोई इससे छुटकारा पाना चाहता है लेकिन समझ में नहीं आता है कि कैसे ये बढ़ा हुआ वजन और चर्बी कम होगी। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और लाख कोशिश करके भी वजन नहीं कम कर पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर अबरार मुल्तानी ने 5 ऐसे तरीके बताए हैं जिससे आप तेजी से अपना वजन कम कर सकते हैं।
1- जल्दी उठें
जब आप जल्दी उठते हैं तो आपके अंदर एक ऊर्जा का संचार होता है,आपका मेटाबोलिज्म ठीक होता है, इम्युनिटी बढ़ती है, आप खुश रहते हैं, आप अपने दिन के सभी काम समय पर पूरा कर लेते हैं। यह सभी बातें आपको स्वस्थ और फिट बनाती है।
2- गर्म पानी और नींबू
सुबह उठकर एक ग्लास गर्म पानी मे एक नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पियें।यह बॉडी डिटॉक्स करता है और साथ ही। मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है।
3- आधा घंटा धूप में बैठें
धूप से आपको विटामिन डी मिलेगा, इससे भी मेटाबोलिज्म बढ़ता है और पाचनतंत्र मजबूत होता है जिससे आपका खाना अच्छी तरह से पचता है। इससे आपका तनाव भी दूर होता है और आप दिनभर खुश रहते हैं।
4- आधा घंटा वॉक
चलने से कैलोरी बर्न होती है और इससे आपके सभी जोड़ स्वस्थ रहते हैं, शुगर और बीपी नियंत्रित रहते हैं, डाइजेशन ठीक रहता है, कब्ज़ नही होता कर आप दिनभर तरोताज़ा रहते हैं।
5- नाश्ता ज़रूर करें
नाश्ता छोड़ने की गलती कभी न करें। नाश्ता करने का सबसे अच्छा समय सुबह 7 से 9 के बीच है। नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट और फैट की जगह प्रोटीन ज्यादा मात्रा में लें जैसे अंडा, चिकन, डॉयफ्रूट्स, ओएट्स। फलों को भी नाश्ते में शामिल करें। शुगर को अवॉइड करें दिन भर।
Lifestyle
HEALTH TIPS: धूम्रपान की लत से है परेशान, तो इन चीजों की सेवन से पाये छुटकारा…

हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2022 मनाया जाता है। धूम्रपान से शरीर को होने वाले नुकसान, बीमारियों के बारे में जागरूक करने और तंबाकू से सेवन से दूर रहने के उद्देश्य से इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई। धूम्रपान शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक है। विशेषज्ञों के मुताबिक, धूम्रपान करने से फेफड़ों संबंधी रोग, कैंसर, स्ट्रोक, हृदय के रोग, मधुमेह और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) का खतरा होता है। रोग विशेषज्ञ लोगों को मन मस्तिष्क के लिए इस हानिकारक आदत को छोड़ने की सलाह देते हैं। लोगों को पता है कि तंबाकू नुकसानदायक है, लेकिन चाह कर भी वह इस लत को छोड़ नहीं पाते। धूम्रपान की आदत होने के कारण जैसे ही लोग कुछ समय के लिए सिगरेट या तंबाकू का सेवन नहीं करते, उन्हें एंग्जाइटी होने लगती है। मानसिक तौर पर उन्हें धूम्रपान की जरूरत महसूस होने लगती है। ऐसे में किचन की कुछ चीजों का सेवन करके आप धूम्रपान की लत पर नियंत्रण कर सकते हैं।
अदरक का सेवन
जिन लोगों को तंबाकू गुटके की लत होती है, वह खुद पर नियंत्रण रखने के लिए अदरक का सेवन करें। ऐसे लोगों को मुंह चलाने की आदत हो जाती है। आदत को दूर करने के लिए अदरक के छोटे- छोटे टुकड़े करके उसमें नींबू का रस निचोड़ लें और ऊपर से काला नमक लगाकर सुखा लें। इन अदरक के टुकड़ों को अपने पास रखें। धूम्रपान की तलब आए तो अदरक के टुकड़ों को मुंह में डालकर चूस सकते हैं।
खजूर का सेवन
धूम्रपान की लत को दूर करने के लिए खजूर का सेवन कर सकते हैं। खजूर में फास्फोरस की मात्रा काफी होती है। खजूर को पीस कर पानी में मिला लें। इसका जूस तैयार करके दिन में दो बार सेवन करें। इससे गुटखा-तंबाकू की तलब कम हो सकती है।
अजवाइन का सेवन
अगर आप धूम्रपान की आदत छोड़ना चाहते हैं पर लत के कारण आप तंबाकू गुटखा खाना नहीं छोड़ पाते तो अजवाइन का सेवन करें। जब भी तंबाकू की तलब आए तो थोड़ी सी अजवाइन मुंह में डाल लें।
सेब का सेवन
धूम्रपान करने का मन करे तो सेब का सेवन करें। सेब में फास्फोरस काफी होता है। सेब को काटकर उसमें नींबू और नमक मिलाकर तंबाकू की क्रेविंग होने पर खाएं। इससे तंबाकू का सेवन करने का मन नहीं होगा।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष6 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoरोजगार के अवसर: यहां 31 मई को प्लेसमेंट कैंप में इतने पदों पर होगी भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी…
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: ये 4 दिन भूलकर भी न तोड़े तुलसी, नही तो भुगतने पड़ सकते है ये परिणाम…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…


















You must be logged in to post a comment Login