Connect with us

छतीसगढ़ / राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Published

on

रायपुर –  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 19 साल पूरे हो गए हैं। आज यानी कि शुक्रवार को प्रदेश अपना 20वां स्थापना दिवस समारोह मना रहा है। इसको लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। आज ही के दिन वर्ष 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ नया राज्य अस्तित्व में आया था। इसको लेकर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन शाम से शुरू होगा। इसमें विविध कार्यक्रम होंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। राज्य के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छत्तीसगढ़ी भाषा में अपना बधाई संदेश प्रेषित किया है। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया है, छत्तीसगढ़ के भाई बहिनी मन ला जय जोहार! छत्तीसगढ़ के जम्मो मनखे मन ला “छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस” के गाड़ा-गाड़ा बधाई। छत्तीसगढ़ के संगे-संग, हमर देस बिकास के नवा-नवा कीर्तिमान रचय, एखर बर मोर डहर ले अब्बड़ सुभकामना।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर अपना बधाई संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने लिखा, प्राकृतिक सौंदर्य के धनी राज्य छत्तीसगढ़ के निवासियों को स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि विविध संस्कृतियों की संगम स्थली वाला यह प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़े।

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

ज्योतिष

  Vastu Tips: घर के सामने लगाये स्वास्तिक,सुख और समृद्धि का खुलेगा रास्ता..

Published

on

By

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व है। मान्यता के मुताबिक हमारे आस-पास की चीजें हमारे जीवन को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से प्रभावित करती हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिन घरों में वास्तु से संबंधित किसी भी प्रकार का दोष होता है वहां पर बीमारियां, परेशानियां, धनहानि, मनमुटाव और विवाद अक्सर पीछा करते हैं। इसके अलावा ये भी देखा जाता है कि कई बार दिन-रात व्यक्ति मेहनत करता है लेकिन वह वैसी सफलता नहीं प्राप्त करता जैसी उसको अपेक्षा रहती है।

वास्तु शास्त्र के कुछ आसान उपाय से आप अपनी जिंदगी को संवार सकते हैं। वास्तु के उपाय घर, ऑफिस या फिर व्यापारिक अनुष्ठान आदि में वास्तु दोष को दूर करने में कारगर होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी जिंदगी में खुशियों के रंग घोल सकते हैं।

भारतीय धर्म शास्त्र में स्वस्तिक का खास महत्व प्राप्त है। इसे बेहद ही शुभ और पवित्र माना गया है। स्वास्तिक का प्रयोग हर मंगल कार्य में जरूर होता है। इसे श्री गणेश का भी प्रतीक माना गया है। लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ स्वास्तिक बनाते हैं।

कहते है सुख, समृद्धि, शांति, धन, विद्या सबकुछ पाने में स्वस्तिक विशेष भूमिका रखता है। इसी लिए इसे ज्यादातर प्रवेश द्वार पर बनाया जाता है। तिजोरी और पैसे रखने की जगह पर भी इसे बनाया जाता है। स्वास्तिक को सतिया के नाम से भी जाना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाने को मंगलकारी बताया जाता है।

मान्यता के मुताबिक स्वस्तिक कोई आकृति नहीं बल्कि एक तंत्र है। जिस प्रकार ओम को सर्वश्रेष्ठ मंत्र के रूप में जाना जाता है। वैसे की स्वस्तिक को भी सभी कामनाओं को पूर्ण करने वाला सबसे शक्तिशाली तंत्र माना गया है। स्वास्तिक दो शब्दों से मिलकर बना है जिसमें ‘सु’ का अर्थ है शुभ और ‘अस्ति’ का अर्थ ‘होना’ होता है। अर्थात् स्वास्तिक का शाब्दिक अर्थ ‘शुभ होना’, ‘कल्याण हो’ आदि है।

मान्यता के मुताबिक सही समय और सही जगह पर बनाया गया स्वास्तिक बेहद ही शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मेन गेट के ऊपर सिंदूर से स्वास्तिक चिन्ह बनाना चाहिए। यह चिन्ह नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा होना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है, साथ ही रोग, शोक में कमी आती है।

इन बातों को रखें ध्यान 

– मेन गेट पर स्वास्तिक हमेशा सिंदूर से ही बनाए। सिंदूर से बना स्वास्तिक घर में सुख और समृद्धि का रास्ता खोलता है। जब भी मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि दरवाजा धूल मिट्टी से गंदा ना हो।

– मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने के बाद इस बात का ध्यान रखें कि वहां आसपास जूते चप्पलों का ढेर भी ना लगने दें।

– वास्तु दोषों को कम करने या मिटाने के लिए नौ उंगली लंबा और चौड़ा स्वास्तिक बनाना अच्छा माना जाता है।

– मुख्य द्वार के अलावा घर के आंगन के बीचोंबीच भी स्वास्तिक बनाया जा सकता है। मान्यता के मुताबिक इससे आंगन में पितृ निवास करते हैं और आशीष बनाकर रखते हैं।

– अगर आप स्वस्तिक बनाकर ऐसे ही गंदा होने के लिए छोड़ देंगे या फिर आप गलती से स्वस्तिक को उल्टा बना देते हैं तो यह नकारात्मक ऊर्जा को आपके घर की ओर आकर्षित करेगा जो आपकी जान भी ले सकती है।

Continue Reading

ज्योतिष

Vastu Tips : घर के सामने लगाये स्वास्तिक,सुख और समृद्धि का खुलेगा रास्ता..

Published

on

Continue Reading

छतीसगढ़

पीएनबी की नई ब्याज दरों में हुई वृद्धि, जाने कितने बढ़े रेट…

Published

on

By

PNB FD Interest Rate: पंजाब नेशनल बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में वृद्धि कर दी है।

PNB FD Interest Rate: भारतीय स्टेट बैंक के बाद पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने विभिन्न अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। नई दरें 14 जून से लागू होंगी। बैंक ने अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक घोषणा में कहा, ‘संशोधित ब्याज दरें 14 जून 2022 से नए जमा और मौजूदा एफडी के नवीनीकरण पर लागू होगी।’ पीएनबी ने दो करोड़ रुपए से कम जमा पर एफडी दरों में बढ़ोती की है। आरबीआई के रेपो रेट में बदलाव करने के बाद बैंक ने कदम उठाया है।

पीएनबी की नई ब्याज दरें

बैंक ने 7 से 45 दिनों की अवधि के लिए ब्याज दर को 3 फीसदी पर स्थिर रखा गया है। 46 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी की ब्याज दर में बदलाव नहीं किया है। इस अवधि के लिए 3.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। 91 से 179 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4 फीसदी ब्याज दर मिलती रहेगी। वहीं 180 दिन से लेकर 1 साल से कम की अवधि वाली एफडी पर 4.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। हालांकि 1 साल से अधिक और दस वर्ष से कम की अवधि के लिए जमा राशि पर बड़े बदलावों की घोषणा की गई है।

इस अवधि की ब्याज दरों में बदलाव

1 साल से 2 वर्ष के बीच मैच्योरिटी बकेट में 5.2 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। बैंक 2 साल से ज्यादा और 3 साल तक मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर पर 5.30 फीसदी की दर से ब्याज देगी। वहीं तीन साल से ज्यादा और 5 साल से कम में मैच्योर होने वाली डिपॉजिट पर 5.50 फीसदी दर से ब्याज मिलेगा, जो पहले 5.25 फीसदी था। पीएनबी 5 साल से ज्यादा और 10 साल से कम मैच्योर होने वाली जमाओं पर 5.60 फीसदी की दर से ब्याज देगा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 hour ago

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

      RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास...

छत्तीसगढ़2 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़3 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

छत्तीसगढ़6 days ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    इलेक्ट्रीशियन सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब6 days ago

    10वी और 12वी के लिए BSF में SI और कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… 

  • जॉब5 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब6 days ago

    10वीं पास के लिए कोस्ट गार्ड में निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर: DA और DR में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम ने पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल एवं विभिन्न क्षेत्रों में निकली भर्तिया, जल्द ही करे आवेदन..

  • व्यापर7 days ago

    पोस्ट ऑफिस का ये स्कीम,मार्केट मे मचाएगा खलबली,जानें कैसे…