Lifestyle
Health Tips : ब्लड शुगर के लिए है सहजन की पत्तियां,रामबाण;ऐसे होता हैं कंट्रोल…

आइए जानते हैं सहजन की पत्तियां किस तरह से सेहत के लिए लाभकारी है।सहजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इसे कई नामों जैसे मोरिंगा, सहजना, सुजना, मुनगा आदि से भी जाना जाता है।
जिस तरह सहजन हमारे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है ठीक उसी तरह इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है।इसमें एंटीऑक्सीडेंट, क्लोरोफिल, विटामिन सी, प्रोटीन, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जोकि कई बीमारियों के लिए भी बेहद फायदेमंद है, जैसे, डायबिटीज, कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी बीमारी, आंखों की बीमारी, गठिया आदि।
अगर आप भी डायबिटीज, कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी से पीड़ित और इसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप सहजन की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं सहजन की पत्तियां किस तरह से सेहत के लिए लाभकारी है।
ब्लड शुगर के लिए
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप सहजन की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, सहजन की पत्तियों में एंटी-डायबिटीज गुण मौजूद होता है, जिसकी वजह से यह डायबिटीज मरीजों के बेहद लाभकारी हो सकता है। इसलिए शुगर मरीज इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
हाई ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद
सहजन की पत्तियां हाई ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए भी काफी कारगर है। इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में आपकी सहायता कर सकती है। साथ ही यह ब्लड वेसल्स को भी ठीक से कार्य करने में मदद करती है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के मरीज इसे अपनी डाइट में शामिल कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।
कैंसर के लिए
क्या आप जानते हैं कि सहजन की पत्तियों का सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है? जी हां, इसमें एंटीऑक्सीडेंट, जिंक, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जोकि कैंसर मरीजों के लिए लाभकारी हो सकते हैं।
पाचन तंत्र रहेगा दुरुस्त
सहजन की पत्तियों में फाइबर पाया जाता है जोकि पाचन तंत्र को मजबूत करने में काफी लाभकारी होते हैं। इसके सेवन से पेट संबंधी बीमारी में फायदा मिलता है।

Lifestyle
क्या आप भी दांत के दर्द से परेशान है तो, अपनाये ये घरेलू उपाय..

दांत का दर्द किसी को भी परेशान कर सकता है। यह डॉक्टर के पास जाने तक का समय नहीं देता। इसलिए जरूरी है कि आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमाएं और रिलैक्स हो जाएं। अधिक जानने के लिए पढ़ते रहें।
दांत का दर्द अकेले नहीं आता। वह अपने साथ उस पूरे हिस्से को लपेट लेता है, जिस तरफ के दांत में दर्द है। सिर में तेज़ दर्द, मसूड़ों में झनझनाहट और दांत में दर्द। किसी के भी पूरे दिन को बिगाड़ने के लिए यह स्थिति काफी है। हालात ये हो जाते हैं, कि समझ नहीं आता कि क्या किया जाए। मगर परेशान न हों, क्योंकि घरेलू नुस्खों के बरसों पुराने खजाने में से हम वे उपाय ढूंढ लाए हैं, जो आपको तुरंत दांत के दर्द से छुटकारा दिला सकते हैं। अधिक जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – दांत में दर्द है? तो तुरंत आजमाएं ये 8 घरेलू नुस्खे और रिलैक्स हो जाएं
Lifestyle
Health Tips: महिलाये पेट दर्द की समस्या को न करे अनदेखा, नही तो हो सकती है बड़ी परेशानी…

Causes of Stomach Pain: अक्सर बच्चे, वयस्क पेट में दर्द से परेशान रहते हैं. महिलाओं को भी कई वजहों से पेट दर्द महीने में कभी ना कभी होता ही है. खासकर, पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को सबसे अधिक पेट दर्द परेशान करता है. ऐसा देखा भी गया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक पेट दर्द होता है. पेट दर्द कई कारणों से हो सकता है, जिसमें कभी हल्का दर्द तो कभी-कभी बहुत तेज दर्द उठता है. हल्का पेट दर्द गैस बनने, ब्लोटिंग, अधिक खाने, डायरिया, पेट में जलन आदि के कारण होता है, जो खुद ठीक हो जाता है या घरेलू उपचार से भी दूर कर सकते हैं. कई बार अचानक तेज पेट दर्द उठता है और लगातार बना रहे, तो हो सकता है कोई मेडिकल कंडीशन हो. महिलाओं में कई बार पीरियड्स, प्रेग्नेंसी, ओवरी में सिस्ट होने के कारण भी हो सकता है. आइए जानते हैं, महिलाओं में किन-किन कारणों से पेट दर्द हो सकता है.
महिलाओं में पेट दर्द के कारण
अपच के कारण पेट दर्द
ओन्लीमाईहेल्थमें छपी एक खबर के अनुसार, कई बार पेट के ऊपरी हिस्से में बेचैनी महसूस होती है और खाते ही पेट भरा हुआ महसूस होने लगता है. ये अपच यानी इनडाइजेशन के लक्षण होते हैं. यदि आप अपच की समस्या से परेशान रहती हैं, तो पेट के ऊपरी हिस्से में जलन, बेचैनी या सूजन हो सकता है., भोजन के बाद असहज महसूस कर सकती हैं या फिर खाना खाने के समय जल्दी पेट भर सकता है. आपको मतली हो सकती है. ऐसा फैटी फूड्स के सेवन, स्मोकिंग, एंग्जायटी, अधिक खाने, जल्दी-जल्दी खाने, एल्कोहल, चॉकलेट आदि के सेवन से हो सकता है.
पीरियड्स में होता है पेट दर्द
महिलाओं को हर महीने पेट में दर्द होने का एक मुख्य कारण है पीरियड्स. मासिक धर्म में कई महिलाओं को बहुत अधिक पेट दर्द, पेट में ऐंठन, क्रैम्प होता है. आपको दर्द हो तो पेट को हॉट वॉटर बैग से सेकें. कुछ घरेलू उपायों से भी इस दर्द को दूर कर सकती हैं.
ओवरी में सिस्ट बनता है पेट दर्द का कारण
यदि आपको कुछ दिनों से लगातार पेट दर्द हो रहा है, तो हो सकता है ऐसा ओवरी में सिस्ट होने के कारण हो. हालांकि, कई सिस्ट में कोई लक्षण नजर नहीं आता है और खुद ब खुद ठीक हो जाता है. लेकिन, यदि ओवरी में बड़ा सिस्ट हो, तो पेल्किव और पेट में दर्द हो सकता है. सिस्ट होने पर पेट के निचले हिस्से में बहुत तीव्र दर्द होता है. लार्ज ओवेरियन सिस्ट होने पर हमेशा भरा हुआ या भारीपन महसूस हो सकता है. कई बार ओवरी में सिस्ट होने से स्पॉटिंग या ब्लीडिंग भी हो सकती है.
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से होता है पेट दर्द
महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या पुरुषों के मुकाबले अधिक होती है. इसमें पेशाब करते समय जलन, झागदार पेशाब, पेट दर्द, बुखार आदि हो सकता है. जिस बैक्टीरिया के कारण यूटीआई होता है, वह पेट के निचले हिस्से को भी प्रभावित करता है. इससे बहुत अधिक दबाव और दर्द हो सकता है.
पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज के कारण पेट दर्द
पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज महिलाओं के प्रजनन अंगों में होने वाला संक्रमण या सूजन है. यह अंडाशय, फैलोपियन ट्यूब, गर्भाशय को प्रभावित कर सकता है. पेल्विक सूजन की बीमारी आमतौर पर तब होती है, जब योनि या गर्भाशय ग्रीवा से यौन संचारित बैक्टीरिया अन्य प्रजनन अंगों में फैल जाता है. पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज होने पर आमतौर पर कोई लक्षण जल्दी नजर नहीं आता है. यदि आपको क्रोनिक पेल्विक पेन या गर्भधारण करने में परेशानी हो, तो इस समस्या का पता चल जाता है. बाउल मूवमेंट, पेशाब करने के दौरान पेट दर्द अधिक होता है. यदि आपको लगातार पेल्विक में दर्द हो, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें.
अधिक खाने से हो सकता है पेट दर्द
यदि आप एक ही बार में बहुत अधिक खा लेंगी तो पेट दर्द शुरू हो सकता है. हालांकि, अधिक खा लेने से पेट दर्द थोड़ी देर के लिए होता है और यह तीव्र नहीं होता. कई बार खराब सोने की आदतों, कुछ ऐसा खा लेने से जिससे पेट को परेशानी होती है, इससे भी दर्द हो सकता है. उल्टा-सीधा खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचता है, जिससे हल्का पेट दर्द हो सकता है.
Lifestyle
Lifestyle: नाखुनो के दाग हटाने के लिए अपनाये ये घरेलू उपचार..

Home remedies in Hindi: नाखूनों में अगर दाग लग जाए तो लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में बता दें कि अब शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है. कुछ तरीकों को अपनाकर इस समस्या को दूर किया जा सकता है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नाखूनों पर लगे दागों को कैसे हटाया जाए. पढ़ते हैं आगे..
आलू के रस का प्रयोग
आलू का रस और नींबू का रस दोनों को मिक्स करें और मिश्रण को नाखूनों पर लगाएं. ऐसा यदि नियमित रूप से किया जाए तो दाग हल्के पड़ जाते हैं.
नमक का इस्तेमाल
नमक के इस्तेमाल से भी नाखूनों के निशान को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप नमक और नींबू के रस को मिक्स करके प्रभावित स्थान पर लगाएं. ऐसा करने से समस्या दूर होती है.
शहद है बेहद मददगार
नाखूनों के निशान को कम करने में शहद आपके बेहद काम आ सकता है. आप चीनी और शहद को मिक्स करके एक मिश्रण तैयार करें और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं. ऐसा करने से समस्या को दूर किया जा सकता है.
नींबू का इस्तेमाल
नींबू के इस्तेमाल से भी नाखूनों के निशानों को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप नींबू के रस में आलू के रस को मिलाएं. अब बने मिश्रण को 10 मिनट के लिए प्रभावित स्थान पर लगाएं. उसके बाद हाथों को धो लें.
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
बता दें कि बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से नाखूनों क् दागधब्बों को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप पानी में बेकिंग सोडे को घोलकर लगाएं और फिर धो लें. ऐसा करने से निशान दूर होगा.
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब7 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoयहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ इंडिया में निकलीं 600 पदों भर्ती, आवेदन का अंतिम मौक़ा आज…
-
जॉब5 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबैंक में निकली इतने पदों पर भर्ती,मिलेगा 68000 तक सैलरी…





























You must be logged in to post a comment Login