Lifestyle
Health Tips: लिवर से जुड़ी बीमारियों को न करे अनदेखा, नही तो हो सकती है आपको भारी मुश्किल, जाने इसे स्वस्थ रखने के खास उपाये….

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर का ठीक तरीके से काम करते रहना आवश्यक माना जाता है। लिवर, भोजन के पाचन से लेकर पित्त के उत्पादन और रक्त में रसायनों के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गड़बड़ आहार और जीवनशैली के कारण पिछले कुछ समय में लिवर से संबंधित कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ा है, जोकि गंभीर स्थितियों में इस अंग की खराबी का कारण भी बन जाती है। अनुपचारित स्थिति में लिवर की कई बीमारियां जानलेवा भी हो सकती हैं। दुनियाभर में लोगों को लिवर के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है।
क्रोनिक लिवर डिजीज और सिरोसिस के कारण अमेरिका में हर साल 35 हजार लोगों की मौत हो जाती है। भारत में भी पिछले एक दशक में इस रोग और इससे मरने वाले लोगों के आंकड़े में बढ़ोतरी देखी गई है। साल 2015 के आंकड़े बताते हैं कि दुनियाभर में इस साल लिवर रोगों के कारण होने वाली 20 लाख मौतों में से भारत का आंकड़ा 18.3 फीसदी के करीब का था। यही कारण है कि विशेषज्ञ सभी लोगों को लिवर रोगों से बचाव के उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि किन साधारण सी बातों को ध्यान में रखकर आप लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं?
शराब है लिवर का दुश्मन, इससे दूर रहें
मायोक्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में होने वाली लिवर की बीमारियों का एक बड़ा और प्रमुख कारण शराब का अधिक सेवन माना जाता है। अल्कोहल लिवर की कोशिकाओं को क्षति पहुंचाता है और लिवर के सामान्य कामकाज में अवरोध उत्पन्न कर सकता है। शराब से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शराब की कोई सेफ लिमिट नहीं है, थोड़ी भी मात्रा में शराब का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
दवाइयों के सेवन को लेकर बरतें सावधानी
यदि आप भी अक्सर खुद से ही ओवर-द-काउंटर दवाइयों का सेवन करते आ रहे हैं, तो यह आदत लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है। दवाइयों का बड़ी सावधानी के साथ सेवन किया जाना चाहिए। किसी भी रोग के स्थिति में बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी दवा का खुद से सेवन न करें। ओवर-द-काउंटर दवाओं का लगातार सेवन करते रहने से लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।
आहार का रखें विशेष ध्यान
लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना आवश्यक माना जाता है। क्या खाना है, इसके साथ इस बात की भी जानकारी रखें कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों से परहेज करना चाहिए? आहार में फाइबर वाली चीजों, हरी पत्तेदार सब्जियों-साग, फलों को शामिल करें। प्रोसेस्ड, जंक फूड्स आदि का कम सेवन करके लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है? खाना खाने से पहले हाथों की साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।
वजन को कंट्रोल करें
शरीर का वजन बढ़ना हृदय और डायबिटीज के साथ-साथ लिवर रोगों का भी कारण बन सकता है। शरीर का वजन बढ़ने या फैट की मात्रा बढ़ने के कारण नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (एनएएफएलडी) का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण लिवर में सूजन और पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। वजन कंट्रोल में रखने के उपाय करते रहें, यह लिवर के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने में आपके लिए मददगार है।

Lifestyle
Lifestyle: 40-42 डिग्री टेंपरेचर में रनिंग और साइकिलिंग करना हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

40-42 डिग्री टेंपरेचर में यदि आपको रनिंग और साइकिलिंग का शौक है तो अलर्ट हो जाएं। तेज गर्मी में रनिंग और साइकिलिंग करने से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। अधिक पसीने से बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस नहीं रहता। तेजी से सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम का लेवल गिरता जाता है। जबकि ये इलेक्ट्रोलाइट्स हार्ट और दूसरे महत्वपूर्ण अंगों के ठीक से काम करने के लिए बहुत जरूरी है। डॉक्टरों का कहना है कि जब आपके शरीर में फ्लूड की कमी होती है तो खून का गाढ़ापन बढ़ जाता है। यानी ब्लड क्लॉट बनने की भी आशंका रहती है। वहीं तेज धूप में हीट स्ट्रोक भी होता है। सामान्य रूप से यदि बॉडी का टेंपरेचर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाए और ये कूल न हो तब ऐसी स्थिति खतरनाक होती है। बेहोश होना, नाक से खून आना, हार्ट बीट बढ़ जाना इसके परिणाम हो सकते हैं।
बॉडी को डिहाइड्रेट होने से बचाएं
रांची में साइकिलिंग का एक पॉपुलर ग्रुप है साइक्लोपीडिया। इस ग्रुप के आठ सदस्यों में से एक चंद्रशेखर किंगर बताते हैं कि हाल ही में उनकी टीम ने खरसीदाग से रेमटा लेक तक साइकिलिंग का टारगेट रखा। ये टारगेट पूरा भी किया। सभी सदस्य सुबह 8:00 बजे पहुंच गए। वहां से पास में ही दशम फॉल है। चंद्रशेखर किंगर कहते हैं, “हमने तय किया कि दशम चलेंगे। दशम तक फिर से साइकिलिंग की। वहां कुछ देर रहने के बाद जब रांची के लिए निकले तो हम सबकी हालत खराब हो गई। दशम फॉल से रांची की ओर बढ़ने पर काफी चढ़ाई है। जैसे-जैसे हम आगे बढ़े वैसे-वैसे हमारा शरीर जवाब देते गया। टेंपरेचर 41 डिग्री से ऊपर था। हर आधे घंटे पर हम रुक कर पानी पीते, आराम करते और तब आगे बढ़ते। हमारे पूरे शरीर में नमक और पानी की कमी हो रही थी। बड़ी मुश्किल से हम लोग दिन के 1 बजे रांची पहुंच सके।” चंद्रशेखर बताते हैं कि गर्मी के दिनों में यह न दिखाएं कि हमें अपना बेस्ट देना है, टारगेट को पूरा करना है, बल्कि जितना आपका शरीर बर्दाश्त करता है उतनी है साइकिलिंग करें।
अपने साथ वाटर बैग रखें
फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. देवेंद्र कुमार बताते हैं कि सुबह 8 से 9 बजे तक रनिंग या साइकिलिंग खत्म कर लेना चाहिए। जब भी बाहर निकलें, पहले उसका शेड्यूल बनाएं। पर्याप्त मात्रा में ओआरएस का घोल लें। साथ में फ्रूट जूस भी पीना चाहिए। आजकल साइकिलिस्ट या रनर अपनी पीठ पर वाटर बैग रखते हैं। साइकिलिस्ट तो वाटर बैग में 10 लीटर पानी तक रखते हैं। इस वाटर बैग से एक पाइप लगा होता है। इस पाइप के जरिए थोड़ा-थोड़ा करके मुंह में पानी ले सकते हैं। यही नहीं, साइकिलिंग करने के बाद वार्मअप करें। स्ट्रैचिंग और थोड़ा बहुत एक्सरसाइज करने से शरीर को थकावट नहीं होगी।
लॉन्ग रनिंग या साइकिलिंग न करें
दिल्ली के शादीपुर स्थित आरएलकेसी मेट्रो हॉस्पिटल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. राकेश कुमार यादव कहते हैं, “इस मौसम में लंबी दूरी की रनिंग करने से बचें। साइकिलिंग के लिए उतार-चढ़ाव वाले इलाके में न जाएं। तेज गर्मी की वजह से शरीर डिहाइड्रेट होगा ही। साथ में लंग्स पर भी बुरा असर पड़ेगा।
कब लगता है शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की है कमी
इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर के बेहतर ढंग से फंक्शन करने के लिए जरूरी है। फल और सब्जियां इलेक्ट्रोलाइट्स के सबसे अच्छे सोर्स हैं। कुछ कॉमन इलेक्ट्रोलाइट्स हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और बाइकार्बोनेट। शरीर में यदि इलेक्ट्रोलाइट्स असंतुलित है तो इसके कारण शरीर में ऐंठन, बेहोशी, दौरा पड़ना या दिल की धड़कन बढ़ सकती है। बुजुर्गों में इलेक्ट्रोलाइट्स असंतुलन का रिस्क अधिक होता है। इलेक्ट्रोलाइट्स ऐसे केमिकल होते हैं जो पानी में घुलने के बाद मांसपेशियों को रेगुलेट करते हैं। बॉडी को हाइड्रेट करना, ब्लड एसिडिटी और प्रेशर को बैलेंस रखना भी इसका काम है।
Lifestyle
क्या आप भी घर बैठे बिना पैसों के इंग्लिश सीखना चाहते है तो अपनाये ये Tricks..
आज का समय ऐसा है कि सभी की पहली जरूरत इंग्लिश है। यह केवल भाषा ही नहीं बल्कि करियर का बूस्टर डोज है। जिसकी अंग्रेजी अच्छी है उसकी शान में चार चांद तो लगते ही हैं, साथ ही करियर में बढ़ोतरी भी होती है। कई लोग अंग्रेजी न आने की वजह से उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते जहां वे जाना चाहते हैं। तो वहीं, कुछ को अंग्रेजी आती है, लेकिन वो माहौल नहीं मिलता जहां वे प्रैक्टिस कर सकें। पर आज की डिजिटल दुनिया ने ऐसे कई फ्री ऐप दिए हैं, जिनसे अंग्रेजी लिखने और बोलने दोनों की प्रैक्टिस आसानी से हो जाती है। यह वे ऐप हैं जहां मस्ती-मजाक के साथ इंग्लिश सीखी जा सकती है।
दिल्ली के राजकीय सर्वोदय विद्यालय में इंग्लिश की टीचर सीमा वर्मा का कहना है कि डिजिटल दुनिया ने इंग्लिश सीखने के नए रास्ते तैयार किए हैं। पहले बच्चे अगर क्लास में भी इस भाषा को सीखते थे तो उतनी ही देर सीख पाते थे जितनी देर वे क्लास में हैं। घर जाने के बाद उनके पास वो माहौल नहीं होता, जहां वे प्रैक्टिस करें, लेकिन अब ऐसे कई ऐप हैं जिनकी मदद से कभी भी कहीं भी इंग्लिश सीख सकते हैं, बोल सकते हैं और प्रैक्टिस कर सकते हैं। कोचिंग में हजारों रुपए खर्च करने से बेहतर है, अपने हाथ में मौजूद स्मार्ट का फोन का सदुपयोग किया जाए और लैंग्वेज को सीखा जाए। यहां कई ऐसे ऐप बताए जा रहे हैं जो मुफ्त में अंग्रेजी भाषा को सिखाएंगे –
1. हेलो टॉक
प्ले स्टोर से इस ऐप को फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप दुनिया भर के नेटिव स्पीकर्स का गढ़ है। यह लैंग्वेज एक्सचेंज ऐप है। यहां आप जिस भाषा को सीखना चाहते हैं, उस भाषा के लोगों के साथ दोस्ती कर सकते हैं और फ्री में लैंग्वेज सीख सकते हैं। इस ऐप पर आप ऑडियो, वीडियो और वॉइस कॉल कर सकते हैं। साथ ही ग्रामर ठीक करने लिए भी टूल दिया गया है।
2. लिंगो ब्लाब्ला
यह इंग्लिश प्रैक्टिस का ऐसा एप है जो एनीटाइम, एनीवेयर की तर्ज पर काम करता है। इस ऐप पर आप किसी पार्टनर को खोज कर उसके साथ वन ऑन वन कॉल कर सकते हैं। ग्रामर के रूल्स रटने और सैट पैटर्न पर चलते हमें बरसो बीत गए, लेकिन लैंग्वेज के लिए लिखने से ज्यादा बोलने और सुनने की जरूरत है, इस ऐप पर बोलकर भाषा ठीक कर सकते हैं और सबसे बड़ी बात की यह ऐप फ्री है, आप मुफ्त में और खेल-खेल भाषा को ठीक कर सकते हैं।
3. इंग्लिश कॉन्वर्जेशन
इस ऐप की ख़ासियत है कि इसमें आप रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े मुद्दों पर बात कर सकते हैं। इसमें दो पार्टनर दिए जाते हैं, जिनकी बातचीत का रिकॉर्डेड ऑडियो सुनाया जाता है फिर प्रैक्टिस करने को कहा जाता है। जब आप प्रैक्टिस करते हैं तब एक लाइन एप का व्यक्ति बोलता है उसका जवाब आप बोलेंगे। इस तरह बात-बात में इंग्लिश सीखी जाती है।
4. ओपन टॉक
यह एक फ्री इंग्लिश स्पीकिंग प्रैक्टिस ऐप है। इस ऐप को बस प्ले स्टोर से डाउनलोड करने की जरूरत है, इसके अलावा किसी रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। इसमें वेरिफाइड इंग्लिश स्पीकर्स होते हैं जो आपकी इंग्लिश को ठीक करते हैं। चूंकि यह सोशल एप है, ऐसे में अनजान लोग आपको परेशान भी कर सकते हैं, तो इन्हें ब्लॉक करने की भी सुविधा है।
5. केक ऐप
यह रियल टाइम इंग्लिश ऐप है। यहां आपको इंग्लिश में वीडियो और ऑडियो मिलेंगे, जिनसे आप एक्सप्रेशन के साथ इंग्लिश सीख सकते हैं। अंग्रेजी का एक्सपर्ट ढूंढ कर उसके साथ बात कर सकते हैं। कुछ क्विज भी दी जाती हैं, जिन्हें सुलझाकर आप अपनी शब्दावली ठीक कर सकते हैं। जब आपके इंग्लिश के शब्द ज्यादा होंगे तो बोलने में भी उतनी ही आसानी होगी।
इन सभी ऐप्स को डाउनलोड करने से पहले आप यह तय करें कि आपको इंग्लिश सीखनी क्यों है। जब आपको क्यों का जवाब मिल जाएगा तब आप पूरी शिद्दत के साथ इस भाषा को खेल-खेल में सीखेंगे। अगर किसी के दबाव में काम करेंगे तो किसी भी लैंग्वेज को ठीक से नहीं सीख पाएंगे।
Lifestyle
राशि परिवर्तन: बुध ग्रह का इस राशियो पर होगा परिवर्तन, इन 12 राशि पर पड़ेगा इसका सीधा असर…

ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 25 अप्रैल को मेष राशि की यात्रा समाप्त करके वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस अवधि के मध्य ये 10 मई को वक्री और 3 जून को मार्गी होंगे। वक्री-मार्गी अवस्था में गोचर करते हुए बुध 2 जुलाई को अपनी स्वयं की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। इनके राशि परिवर्तन का युवाओं पर तो असर पड़ता ही है बैंकिंग के सेक्टर और न्याय के क्षेत्र में भी असर पड़ता है सामान्यतः वृषभ राशि में इनका गोचर सभी कल्याण प्रद ही होता है। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा विशेषकर के आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए यह समय और अच्छा रहेगा इसलिए अच्छे अंक प्राप्ति के लिए पढ़ाई में और समय लगाएं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और संतान प्राप्ति के भी योग।
वृषभ राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध आय के साधन तो बढ़ाएंगे ही कार्य व्यापार में उन्नति होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से ही इनका प्रभाव अनुकूल रहेगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो सफल रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
मिथुन राशि
राशि से बारहवें व्ययभाव में गोचर करते हुए बुध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा के लिए भी प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी गोचर अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। इस अवधि के मध्य कोई भी लेनदेन का कार्य बहुत सावधानी पूर्वक करें अन्यथा हानि की संभावना रहेगी। गुप्त शत्रुओं से बचें । स्वास्थ्य विशेष करके चर्म रोग से भी सावधान रहें।
कर्क राशि
राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही कहा जाएगा विशेष करके कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो या नौकरी में परिवर्तन करना हो तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अच्छा है। प्रेमसंबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी,विवाह के लिए भी अवसर अनुकूल। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी।
सिंह राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध कार्य-व्यापार में तो उन्नति देंगे ही नौकरी में भी पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा । शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जीवन में एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति भी गहरी रूचि रहेगी ।
कन्या राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अपनी ऊर्जाशक्ति के साथ योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य को अंतिम रूप दें। सरकारी विभागों में किसी भी तरहके टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी । प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
तुला राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। दवाओं के रिएक्शन और चर्म रोग के प्रति विशेष ध्यान दें। आपके अपने ही लोग षड्यंत्र का शिकार बनाने की कोशिश करेंगे ऐसे गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। यात्राओं की अधिकता रहेगी व्यय भी बढेगा। धर्म कर्म के मामलों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे और दानपुण्य भी करेंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी ।
बृश्चिक राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध कार्य व्यापार की दृष्टि से बेहतर रहेंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग के योग। कार्य-व्यापार में उन्नति तो होगी किंतु साझा व्यापार करने से परहेज करें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। गुप्त शत्रुओं से बचें । स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। जो लोग आप को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत ।
धनु राशि
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, कहीं न कहीं स्वास्थ्य के प्रति चिंताभी बनी रहती है। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
मकर राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है थोड़ा सा भी पढ़ाई करेंगे तो संतोषजनक अंक प्राप्त होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी । नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रदुर्भाव के योग। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी । प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हो तो भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। सामाजिक पदप्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग।
कुंभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का फल सामान्य ही रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह प्रभाव अनुकूल रहेगा। विवादित मामलों से दूर रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं।
मीन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध आपको अति ओजस्वी बनाएंगे आप जहां भी जाएंगे आपके चाहने वालों की भीड़ लग जाएगी। अपने साहस और पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म और अध्यात्म के प्रतिरुचि बढ़ेगी। सामाजिक संस्थाओं में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन करेंगे।
-
जॉब7 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto5 days ago2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….
-
Knowledge7 days agoवास्तु शास्त्र: क्या आप भी करते है सोने के समय ऐसी गलतिया, तो जल्द सुधारे नही तो हो सकता है आपको भी भारी नुकसान…
-
Tech & Auto4 days ago2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..
-
जॉब7 days agoलोक सेवा आयोग में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन,मिलेगी 61000 तक सैलरी…
-
देश5 days agoअगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…
-
Tech & Auto4 days ago800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…
-
देश - दुनिया7 days agoCorona Update: देश मे कोरोना के मरीजो की संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी… जानिए क्या है नए मामले…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है घरो में कलेश, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
क्राइम न्यूज़6 days ago14 साल की मासूम बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म, नदी के किनारे दिया घटना को अंजाम…































You must be logged in to post a comment Login