देश
अगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…

अगर आपका नाम ई-श्रम कार्ड धारक योजना से जुड़ा है तो फिर आपकी किस्मत जागने जा रही है है। इस योजना से जुड़े लोगों को 500 रुपये की किस्त के साथ-साथ कई बड़े फायदे मिल रहे हैं, जिनका फायदा आप समय रहते आसानी से उठा सकते हैं। आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत आपको 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। अगर किसी हादसे में कामगार की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं।
वहीं, अगर व्यक्ति के विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये की राशि मिलती है – मकान बनाने पर भी मिल रहा फायदा हर कोई चाहता है कि उसका भी खुद का अपना घर हो। अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको इस योजना के तहत मकान निर्माण में सहायता के तौर पर धनराशि भी प्रदान की जाएगी।
वहीं, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की योजनाओं का सीधा लाभ भी ई-श्रम कार्डधारक को मिलेगा। श्रम विभाग की सभी योजनाओं जैसे- मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन, बच्चों को छात्रवृत्ति, आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का लाभ भी मिलता है।
दूसरी ओर भविष्य में राशन कार्ड को इससे जोड़ा जाएगा, जिससे देश में किसी भी राशन की दुकान से आपको राशन मिल सकेगा। इसके अलावा लोगों को हर महीने उनके बैंक खाते में 500 से एक हजार रुपये तक सरकार द्वारा भेजे जा रहे हैं।

देश
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : डीए में 13% तक की बढ़ोतरी,मिलेगी 3 महीने का एरियर…

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है.सरकार ने डीए में 13% तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है.कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर भी दिया जाएगा.सरकार की इस बढ़ोतरी के ऐलान के बाद उनकी सैलरी में बंपर इजाफा होगा.केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है.
सरकार ने अभी हाल में ही 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा किया है. इसके बाद सरकार ने 5वें और 6वें वेतन आयोग वाले कर्मचारियों को भी तोहफा दिया है.
अब इन कर्मचारियों के डीए में 13% की बढ़ोतरी कर उन्हें भी बाकी केंद्रीय कर्मचारियों के जितना डीए दिया जाएगा. दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों में कुछ ऐसे भी कर्मचारी हैं जिन्हें अब तक 7वें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल रहा है.
वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग
वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के अनुसार, 5वें वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों का DA बढ़कर 381 फीसदी हो जाएगा, जबकि 6वें वेतन आयोग के तहत काम करने वाले कर्मचारियों का DA 196 फीसदी से बढ़ाकर 203 फीसदी किया जाएगा. यानी इसमें 7% की बढ़ोतरी होगी. आपको बता दें कि इन कर्मचारियों को भी बढ़े हुए डीए का फायदा जनवरी, 2022 से लागू होगा. इन कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी दिया जाएगा.
7वें वेतन आयोग में हुई थी 3% बढ़ोतरी,कर्मचारियों का डीए बढ़ कर कुल 34%
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल में, कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद कर्मचारियों का डीए बढ़ कर कुल 34% हो गया है. कर्मचारियों को जनवरी से इसका लाभ दिया जाएगा. इसके साथ ही, उन्हें 3 महीने का एरियर भी दिया जाएगा. महंगाई भत्ता बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों के अन्य भत्ते भी बढ़ जाएंगे. इससे ट्रेवल अलाउंस और हाउस रेंट अलाउंस में भी इजाफा होगा.
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते या डीए में बढ़ोतरी की गणना
आपको बता दें कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते या डीए में बढ़ोतरी की गणना उनकी बेसिक सैलरी के आधार पर की जाती है. यानी अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 21 हजार उपये हैं तो अब उसे 31% की जगह 34% के हिसाब से डीए दिया जाएगा. यानी अब बेसिक सैलरी का 34 फीसदी राशि जोड़कर वेतन में दी जाएगी. इसके अलावा बाकी भत्तों में भी बढ़ोतरी होने के कारण कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा.
7th Pay का लाभ
अब जानते हैं कि किन कर्मचारियों को अब तक 7 वां वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल रहा था. केंद्रीय विभागों अथवा स्वायत्त संस्थाओं में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को अभी तक 7वें वेतन आयोग में शामिल नहीं किया गया है. 5वें और 6वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत काम करने वाले इन कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने एकमुश्त 7 से 13 फीसदी तक डीए बढ़ाकर बंपर फायदा दिया है. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी.
देश
मिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में इतनें % का इजाफा…महंगाई भत्ते में हुआ बढ़ोतरी,जानें डिटेल

7th Pay Commission Update: सरकार ने कर्मचारियों के डीए और डीआर में 3% का इजाफा किया है. सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 30 प्रतिशत का एरियर देने का ऐलान किया है. सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने एक बार फिर कर्मचारियों के डीए और डीआर में 3% की बढ़ोतरी की है. ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू हो गई है.
डीए और डीआर में 3% की बढ़ोतरी
दरअसल, केंद्र सरकार ने पहले ही अपने कर्मचारियों के डीए को 31% कर दिया है. इसी क्रम में ओडिशा राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों के डीए और डीआर में इजाफा कर दिया है. ओडिशा के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 31% डीए और डीआर का लाभ मिलने लगा है.
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी कर दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस फैसले से राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिल रहा है.
ऐसे करें दूसरा पैन कार्ड सरेंडर
– PAN सरेंडर करने की प्रक्रिया आसान है. इसके लिए कॉमन फॉर्म है जिसे आपको भरना होगा.
– इसके लिए आप इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाएं.
– अब ‘Request For New PAN Card Or/ And Changes Or Correction in PAN Data’ लिंक पर क्लिक करें.
– अब फॉर्म डाउनलोड कर लें.
– अब इसके बाद फॉर्म भरकर किसी भी NSDL दफ्तर में जाकर इसे जमा कर दें.
– दूसरा PAN कार्ड सरेंडर करते समय फॉर्म के साथ उसे भी जमा करें.
– ऐसा आप ऑनलाइन भी कर सकते है.
आपको बता दें कि एक ही पते पर एक ही व्यक्ति के नाम आए दो अलग-अलग पैन कार्ड इस श्रेणी में आते हैं. अगर आपके पास भी दो पैन कार्ड हैं तो एक को सरेंडर करना होगा.
देश
पोस्ट ऑफिस स्कीम : 100 से कम की निवेश कर पायें, 14 लाख रुपये,ये रही डिटेल..

डाकघर योजनाओं द्वारा दी जाने वाली कई गारंटीड रिटर्न योजनाएं हैं. डाकघर ग्राम सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना उनमें से एक है. डाकघर ग्राम सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना एक बंदोबस्ती योजना है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पैसे वापस करने के साथ-साथ बीमा कवर भी प्रदान करती है.
इस योजना के तहत दो तरह की योजनाएं हैं- डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI). ग्रामीण डाक जीवन बीमा 1995 में भारत के ग्रामीण लोगों के लिए शुरू किया गया था.
योजना का मुख्य उद्देश्य सामान्य रूप से ग्रामीण जनता को बीमा कवर प्रदान करना और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के कमजोर वर्गों और महिला श्रमिकों को लाभ पहुंचाना और ग्रामीण आबादी के बीच बीमा जागरूकता फैलाना है. प्रत्याशित बंदोबस्ती आश्वासन ग्राम सुमंगल एक मनी बैक पॉलिसी है, जो उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जिन्हें समय-समय पर रिटर्न की आवश्यकता होती है. बीमाकर्ता को समय-समय पर उत्तरजीविता लाभ का भुगतान किया जाता है. बीमाकर्ता की अप्रत्याशित मृत्यु की स्थिति में ऐसे भुगतानों पर विचार नहीं किया जाएगा.
ऐसे मामलों में, अर्जित बोनस के साथ पूरी बीमा राशि समनुदेशिती, कानूनी उत्तराधिकारी के नामित व्यक्ति को देय होती है. डाकघर ग्राम सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना के विवरण पॉलिसी अवधि: 15 वर्ष और 20 वर्ष न्यूनतम आयु 19 वर्ष. 20 वर्ष की टर्म पॉलिसी लेने के लिए प्रवेश के समय अधिकतम आयु 40 वर्ष है.
15 वर्ष की टर्म पॉलिसी लेने की अधिकतम आयु 45 वर्ष है. निम्न विकल्पों के तहत समय-समय पर भुगतान किए गए सर्वाइवल वेनिफिट्स: 15 साल की पॉलिसी- 6 साल, 9 साल और 12 साल पूरे होने पर प्रत्येक 20% और मैच्योरिटी पर अर्जित बोनस के साथ 40% 20 साल की पॉलिसी- 8 साल, 12 साल और 16 साल पूरे होने पर प्रत्येक 20% और परिपक्वता पर अर्जित बोनस के साथ 40% 95 रुपये हर रोज प्रीमियम मान लीजिए कि एक 25 वर्षीय व्यक्ति 7 लाख रुपये की बीमा राशि के साथ 20 साल के लिए यह पॉलिसी लेता है, तो उसे प्रति माह 2853 रुपये का प्रीमियम देना होगा, यानी लगभग 95 रुपये प्रति दिन. त्रैमासिक प्रीमियम 8449 रुपये, अर्धवार्षिक प्रीमियम 16715 रुपये और वार्षिक प्रीमियम 32735 रुपये होगा.
ये है मैच्योरिटी पर 14 लाख रुपये की गणना पॉलिसी के 8वें, 12वें और 16वें साल में 20 फीसदी की दर से 1.4-1.4 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा. 20वें साल में 2.8 लाख रुपये सम एश्योर्ड मनी के तौर पर भी मिलेंगे. वार्षिक बोनस प्रति हजार @ 48 रुपये के साथ, वार्षिक बोनस की गणना 7 लाख रुपये की बीमा राशि पर 3,3600 रुपये की जाती है.
इसलिए, पूरी पॉलिसी अवधि यानी 20 साल के लिए बोनस की गणना 6.72 लाख रुपये की जाती है. 20 वर्षों में, कुल लाभ की गणना @ 13.72 लाख रुपये की जाती है. इसमें से 4.2 लाख रुपए एडवांस मनी बैक और 9.52 लाख रुपए मैच्योरिटी पर एक साथ दिए जाएंगे.
-
Lifestyle6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
जॉब5 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…
-
देश - दुनिया4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
छत्तीसगढ़4 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
देश - दुनिया5 days agoदेश में लॉन्च हुआ 7 सीटर अर्टिगा, जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…
-
जॉब5 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…




















You must be logged in to post a comment Login