Connect with us

जॉब

इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…

Published

on

Sarkari Naukri 2022 IB ACIO Recruitment 2022: उम्मीदवार दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को गौर से पढ़कर अप्लाई करें. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में नौकरी (Naukri) पा सकते हैं.इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है.

इसके लिए IB ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड II के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों  के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MHA या IB की आधिकारिक वेबसाइट mha.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी.इसके अलावा आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.mha.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.साथ ही इस लिंक IB ACIO Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 150 पदों को भरा जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 16 अप्रैल
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 7 मई

रिक्ति विवरण

कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी – 56 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन – 94 पद

योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन या कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में वैध GATE Score 2020, 2021 और 2022 होना चाहिए या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स या भौतिकी के साथ साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन या कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी- रु. 100/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला / भूतपूर्व सैनिक – छूट

परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन गेट मार्क्स और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. गेट स्कोर का वेटेज 1000 है और इंटरव्यू 175 मार्क्स का होगा. साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक / एप्टीट्यूड टेस्ट में उपस्थित होना होगा, जो साक्षात्कार प्रक्रिया का एक हिस्सा होगा.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जॉब

नौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…

Published

on

Bank of Baroda Recruitment 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू - Devbhoomisamvad.com

बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का शानदार मौका है। जो उम्मीदवार बैंक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कृषि विपणन अधिकारियों के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीओबी की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।बैंक ऑफ बड़ौदा एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर भर्ती 2022 के ऑनलाइन आवेदन 26 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले जमा किए जा सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 26 खाली पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया 10 अलग-अलग राज्यों में खाली पदों को भरने के लिए शुरू की गई है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे जरूरी जानकारी जैसे वैकेंसी डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि नीचे दे सकते हैं। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2022 नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक भी नीचे दिया गया है।

BOB भर्ती 2022: यहां देखें खाली पदों का विवरण
पटना: 4 पद
चेन्नई: 3 पद
मैंगलोर: 2 पद
नई दिल्ली: 1 पद
राजकोट: 2 पद
चंडीगढ़: 4 पद
एर्नाकुलम: 2 पद
कोलकाता: 3 पद
मेरठ: 3 पद
अहमदाबाद: 2 पद

कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार का सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि/बागवानी/पशुपालन/पशु चिकित्सा विज्ञान / डेयरी विज्ञान / मत्स्य विज्ञान / मत्स्य पालन / कृषि। विपणन और सहयोग / सहयोग और बैंकिंग / कृषि-वानिकी / वानिकी / कृषि जैव प्रौद्योगिकी / खाद्य विज्ञान / कृषि व्यवसाय प्रबंधन / खाद्य प्रौद्योगिकी / डेयरी प्रौद्योगिकी / इंजीनियरिंग / रेशम उत्पादन कृषि में 4 वर्षीय बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित विषय में 2 साल का रेगुलर पोस्टग्रेजुएशन डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। कम से कम तीन साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।

आयु सीमा
योग्य उम्मीदवारों की कम से कम आयु सीमा 25 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक ही होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी जरूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू या किसी अन्य चयन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा। संगठन चयन या अनंतिम आवंटन की विधि को जोड़ या बदल या संशोधित कर सकता है।

बीओबी भर्ती 2022: आवेदन शुल्क
जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लोगों और महिला उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी।

इतना मिलेगा वेतन
सभी योग्यता और पात्रता के बाद, चयन प्रक्रिया में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों को 18 लाख रुपये (मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद और अहमदाबाद) प्रतिवर्ष वेतन दिया जाएगा। जबकि अन्य शहर में नियुक्ति पाने वाले उम्मीदवारों को 15 लाख रुपये प्रतिवर्ष वेतन मिलेगा।

Continue Reading

जॉब

मानक ब्यूरो में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,उम्मीदवार 9 मई तक करें आवेदन

Published

on

BIS Recruitment 2022: BIS ने ग्रुप ए, बी एवं सी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं. जिन पर आवेदन करने की इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर 19 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.भारतीय मानक ब्यूरो, BIS ने ग्रुप ए, बी एवं सी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं.जिन पर आवेदन करने की इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर 19 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.ध्यान दें कि अप्लाई करने की लास्ट डेट 9 मई 2022 तक है.

ऑनलाइन मोड के अलावा किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.भर्ती के लिए जारी संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार इसके माध्यम से भारतीय मानक ब्यूरो में ग्रुप ए, ग्रुप बी एवं ग्रुप सी के कुल 337 पद भरे जाएंगे.

जिसमें ग्रुप ए में असिस्टेंट डायरेक्टर एवं डायरेक्टर के पद शामिल हैं. वही ग्रुप बी में असिस्टेंट सेक्शन ऑफीसर, पर्सनल असिस्टेंट एवं ग्रुप सी में स्टेनोग्राफर, हॉर्टिकल्चर सुपरवाइजर, वेल्डर, प्लंबर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन जैसे कई अन्य पद शामिल हैं.

पात्रता मानदंड
बता दें कि फिलहाल भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी की गई है. जिसमें पदों के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड को लेकर सूचना नहीं दी गई है. पदों के लिए 19 अप्रैल को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

जिसके बाद उम्मीदवार भर्ती के लिए वैकेंसी डिटेल, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, सैलरी एवं चयन प्रक्रिया समेत सभी अन्य डिटेल चेक कर सकेंगे.फिलहाल भर्ती की संक्षिप्त अधिसूचना की डायरेक्ट लिंक नीचे साझा की जा रही है. अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

Continue Reading

जॉब

रेलवे में निकली अप्रेंटिस पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

Railway Recruitment 2022: पूर्वी रेलवे ने योग्य उम्मीदवारों से अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का बढ़िया अवसर है. पूर्वी रेलवे ने योग्य उम्मीदवारों से अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं.

इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2022 से शुरू है एवं अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 मई 2022 है.

भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2972 अपरेंटिस के रिक्त पद भरे जाएंगे. जिनमें विभिन्न डिवीजन के पद शामिल हैं. जिसकी विस्तृत डिटेल भर्ती की अधिसूचना में देखी जा सकती है.

शैक्षिक योग्यता
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों के साथ मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए. साथ ही कुछ अन्य पदों के लिए 8वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए.

चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक से क्लिक कर नोटिफिकेशन देखें.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: करंट के चपेट में आने से 2 लोगो की दर्दनाक मौत…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों की मौत अलग-अलग...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: हाथियों का फिर से बढ़ा आतंक, 11 साल की बच्ची और महिला को कुचलकर उतरा मौत के घाट…

  नगरी वन परिक्षेत्र के तुमबाहरा में स्थानीय निवासी शेख साहू अपनी 11 साल की बेटी सिमरन के साथ जंगल...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: शोभायात्रा में शामिल होने गया युवक की हत्या…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वह घर से धमतरी शहर...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, युवती समेत 3 को कुचलकर उतरा मौत के घाट…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी में अब हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान हाथियों...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: महुआ बीनने गये 14 साल के बच्चे पर युवक ने किया कुल्हाड़ी से किया वार, मौत…

    छत्तीसगढ़ के कांकेर में 14 साल के बच्चे की निर्ममता से हत्या कर दी गई। महुआ बीनने के...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश7 days ago

    एक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी

  • देश - दुनिया7 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..

  • देश6 days ago

    कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…

  • देश6 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…

  • देश - दुनिया5 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा… 

  • देश - दुनिया7 days ago

    अब वाहन चलाने वाले को बरतनी होगी सावधानी: आज नितिन गडकरी ने दी बड़ी जानकारी, पढ़े पूरी खबर…

  • जॉब4 days ago

    बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    रेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया4 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब4 days ago

    यहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…