Connect with us

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन : 10 लाख रुपये तक मिलेगी इन लोगों को लोन,जानिए पूरी प्रक्रिया

Published

on

छोटे कारोबारियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) काफी लोकप्रिय है। इस योजना का पूरा नाम माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी (MUDRA) है। इसके तहत इंडिविजुअल कारोबारी, SME और MSME को लोन मिलता है।

MUDRA के तहत 3 लोन योजनाएं ऑफर की जाती हैं जिसका नाम शिशु, किशोर और तरुण है। मुद्रा लोन योजना (Mudra Loan Yojana) के तहत दी जाने वाली अधिकतम लोन राशि 10 लाख रु. है, जबकि न्यूनतम लोन राशि तय नहीं है।

मुद्रा लोन लेने के लिए आवेदक को बैंकों या लोन संस्थानों को कोई गारंटी देने या गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होती है। इस लोन का भुगतान 3 साल से 5 साल तक कर सकते हैं।

मुद्रा लोन की विशेषताएं
मुद्रा योजना का लाभ केवल मैन्यूफैक्चरिंग, व्यापार और सर्विस सेक्टर में कार्यरत व्यक्तियों, SME, MSME, व्यवसायों द्वारा लिया जा सकता है। व्यापार और सर्विस सेक्टर में कार्यरत लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं। मुद्रा योजना भारत सरकार की क्रेडिट गारंटी योजनाओं के अंतर्गत आती है।

लोन की राशि का उपयोग टर्म लोन और ओवरड्राफ्ट सर्विस के रूप में भी किया जा सकता है। सभी गैर-कृषि व्यवसाय, मतलब आय सृजन गतिविधियों में लगे छोटे व्यवसाय मुद्रा लोन का लाभ उठा सकता हैं। मुद्रा योजना का लाभ मुद्रा कार्ड के माध्यम से लिया जा सकता है।

मुद्रा लोन के प्रकार
व्यापार के आकार और विकास के साथ-साथ धन की आवश्यकता के आधार पर, मुद्रा लोन (Mudra Loan) को तीन प्रकार में बांटा गया है:

शिशु लोन: इसके तहत, लोन उन लोगों को दिया जाता है जो अपना व्यवसाय शुरू कर रहे हैं और आर्थिक मदद की तलाश कर रहे हैं। इसके अंतर्गत अधिकतम 50,000 रु. का लोन दिया जात है। 5 वर्ष की पुनर्भुगतान अवधि के साथ इसकी ब्याज दर 10% से 12% सालाना है।

किशोर लोन: ये लोन उनके लिए है जिनका व्यवसाय पहले ही शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक स्थापित नहीं हुआ है। इस के तहत दी जाने वाली लोन की राशि 50,000 रू. से 5 लाख रू. के बीच होती है।

ब्याज की दर लोन देने वाली संस्था के आधार पर अलग-अलग होती है। व्यवसाय की योजना के साथ-साथ आवेदक का क्रेडिट रिकॉर्ड भी ब्याज दर तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लोन भुगतान की अवधि बैंक द्वारा तय की जाती है।

तरुण लोन: ये उन लोगों के लिए है जिनका व्यापर स्थापित हो चुका है और उसे बढ़ाने और संपत्ति की खरीद के लिए धन की आवश्यकता है, इसमें लोन की राशि 5 लाख रु. से 10 लाख रु. के बीच है। ब्याज दर और भुगतान की अवधि योजना और आवेदक के क्रेडिट रिकॉर्ड पर आधारित होती है।

किस किस काम के लिए मिलता है लोन
कॉमर्शियल वाहन: ट्रैक्टर, ऑटो-रिक्शा, टैक्सी, ट्रॉली, टिलर, माल परिवहन वाहनों, 3-पहिया, ई-रिक्शा, आदि जैसे कॉमर्शियल वाहनों की खरीद के लिए।
सर्विस सेक्टर की गतिविधियाँ : सैलून, जिम, टेलरिंग की दुकानें, दवाई की दुकानें, मरम्मत की दुकानें और ड्राई क्लीनिंग और फोटोकॉपी की दुकानें आदि का व्यवसाय शुरू करना।

फूड और वस्त्र निर्माण क्षेत्र की गतिविधियाँ: संबंधित क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियाँ के लिए।
व्यापारियों और दुकानदारों के लिए व्यावसायिक गतिविधियाँ: दुकानों, सेवा उद्यमों, व्यापार और व्यावसायिक गतिविधियों और गैर-कृषि आय सृजन गतिविधियों की स्थापना के लिए।

छोटे व्यवसायों के लिए उपकरण फाइनेंस योजना: अधिकतम 10 लाख रु. तक।

कृषि-संबद्ध गतिविधियाँ: कृषि-क्लीनिक और कृषि व्यवसाय केंद्र, खाद्य और कृषि-प्रोसेसिंग इकाइयाँ, पोल्ट्री, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, छँटाई, पशुधन-पालन, ग्रेडिंग, कृषि उद्योग, डायरी, मत्स्य पालन, आदि व्यवसायों से संबंधित गतिविधियों के लिए।
जरूरी दस्तावेज
पहचान का प्रमाण (आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस, आदि)
निवास का प्रमाण (आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / पासपोर्ट / टेलीफोन बिल / बैंक विवरण, आदि)
इनकम प्रूफ, जैसे कि आईटीआर, सेल्स टैक्स रिटर्न, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इत्यादि
एक विशेष श्रेणी, जैसे कि एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, आदि (यदि लागू हो) का प्रमाण
व्यवसाय का पता और कार्यकाल प्रमाण, यदि लागू हो
रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस या प्रमाण पत्र (यदि कोई हो तो)

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

बैंक खुलने का समय बदला अब से 10 बजे नहीं बल्कि सुबह 9 बजे से खुलेंगे।आइये जानिए क्या रहेगी टाइमिंग

Published

on

Bank Timing Change Due to Corona in UP Till 15 May Know All Detail | कोरोना के चलते बैंकों का समय बदला, सिर्फ 4 घंटे के लिये खुलेंगे बैंक, सर्विसेज में भी

 

आज से बैंक 10 बजे नहीं बल्कि सुबह 9 बजे से खुलेंगे। RBI ने 18 अप्रैल 2022 से बैंकों के खुलने के समय में बदलाव किया है। इससे ग्राहकों को अपना काम कराने के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय मिलेगा। हालांकि, बैंकों के बंद होने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मतलब बैंक पहले के टाइम से ही बंद होंगे।

रेगुलेटेड मार्केट वाले बाजार कारोबार का समय भी बदला
RBI के रेगुलेटेड मार्केट वाले बाजार कारोबार के समय में भी बदलाव किया गया है। यानी आज से विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव्स, रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स में रेपो सहित विदेशी मुद्रा (FCY)/ भारतीय रुपया (INR) ट्रेड्स जैसे RBI विनियमित बाजारों में ट्रेडिंग अपने पूर्व-कोविड समय यानी सुबह 10 बजे के बजाय 9 बजे सुबह से शुरू होंगे। यह कारोबार दोपहर के 3:30 बजे तक चलेगा। इसके पहले कारोबार सुबह 10:00 बजे से दोपहर के 4:00 बजे तक चलता था।

कोरोना के कारण घटाया था समय
कोरोना वायरस महामारी के चलते RBI ने बैंकिंग कार्य समय को कम कर दिया था। इसके पीछे उद्देश्य था कि बैंक में एक ही दिन में ज्यादा लोगों की भीड़ ना हो और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। लेकिन, इसे अब फिर से सामान्य कर दिया गया है। देश में SBI समेत 7 सरकारी बैंक हैं। इनके अलावा देश में 20 से ज्यादा प्राइवेट बैंक हैं। इन सभी बैंकों पर नया नियम लागू होगा।

कार्ड लैस एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा जल्द
RBI ग्राहकों को जल्द ही यूपीआई का इस्तेमाल कर बैंकों और उनके एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा देने जा रहा है। RBI कार्डलेस यानी बिना कार्ड के इस्तेमाल वाले ट्रांजकैशन को बढ़ाने के लिए ऐसा करने जा रहा है। ऐसा करने के लिए यूपीआई के जरिए सभी बैंकों और उनके एटीएम से पैसे निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

व्यापर

SBI ग्राहकों को लगेगा जोरदार झटका, होम लोन सहित कार लोन भी हुआ महंगा…

Published

on

देश के सबसे बड़े बैंक SBI से 15 अप्रैल से MCLR पर होम लोन, कार लोन और अन्य लोन लेना महंगा हो गया है. इसकी वजह ये है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट पर लिए जाने वाले सभी अवधि के लोन पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी का इजाफा कर दिया है.

बैंक की वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि MCLR में यह बढ़ोतरी 15 अप्रैल से प्रभावी होगी. बैंक ने एक दिन, एक महीने और तीन महीने के MCLR को 6.65 फीसदी से बढ़ाकर 6.75 फीसदी कर दिया है. वहीं, छह महीने के लिए MCLR को 6.95 फीसदी से बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर दिया गया है. देश के सबसे बड़े लेंडर ने एक साल के MCLR को सात फीसदी से बढ़ाकर 7.10 फीसदी कर दिया है.

दो साल के एमसीएलआर को 7.20 फीसदी से बढ़ाकर 7.30 फीसदी और तीन साल के एमसीएलआर को 7.30 फीसदी से बढ़ाकर 7.40 फीसदी कर दिया है. इसी बीच, बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी सभी अवधि के लोन पर MCLR में 0.05 फीसदी का इजाफा कर दिया है. यह बढ़ोतरी 12 अप्रैल से प्रभावी हो गई है.

पब्लिक सेक्टर बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी दी. बैंक ने बताया कि एक साल की अवधि के लिए MCLR को बढ़ाकर 7.35 फीसदी कर दिया गया है. वहीं, एक दिन, एक माह, तीन माह और छह माह के MCLRs को बढ़ाकर क्रमशः 6.50 फीसदी, 6.95 फीसदी, 7.10 फीसदी और 7.20 फीसदी कर दिया है.

Continue Reading

Tech & Auto

Hero ने Pleasure समेत दो पहियो वाहनो के कीमतों में किया इजाफा… जाने क्यों? पढ़े पूरी खबर…

Published

on

By

 

नई दिल्ली. हीरो मोटोकॉर्प अपने स्कूटरों की कीमतों में बढ़ोतरी की है. कंपनी वर्तमान में अपने पोर्टफोलियो के तहत प्लेजर प्लस, मेस्ट्रो एज 110, मेस्ट्रो एज 125 और डेस्टिनी 125 जैसे चार स्कूटर बेचती है. इस महीने लगभग सभी वेरिएंट की कीमतों में वृद्धि की गई है. कीमतों में यह बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से दो हजार रुपये तक हुई है.

हीरो प्लेजर प्लस 1,450 रुपये तक महंगा हो गया है. वहीं डेस्टिनी अब 1,550 रुपये तक महंग हो गया है. दूसरी ओर Maestro Edge को इसके 110cc वेरिएंट के लिए 1,250 रुपये और 125cc वेरिएंट 2,000 रुपये बढ़ाए गए हैं.

प्लेजर प्लस अब 63,520 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और टॉप-स्पेक एक्सटेक ड्रम जुबिलेंट येलो वेरिएंट के लिए 72,870 रुपये तक जाता है. हीरो डेस्टिनी 125 की कीमत 71,500 रुपये से शुरू होती है और टॉप-स्पेक वीएक्स प्लैटिनम वेरिएंट के लिए 76,900 रुपये तक जाती है.

डेस्टिनी 125 ये मॉडल हाल ही में हुआ है लॉन्च
डेस्टिनी 125 के एक्सटेक लाइनअप की कीमत नहीं बढ़ाई गई है. क्योंकि स्कूटर को कुछ हफ्ते पहले ही लॉन्च किया गया था. हीरो ने हाल ही में डेस्टिनी 125 का फीचर-पैक एक्सटेक वेरिएंट लॉन्च किया, जिसकी कीमत 79,990 रुपये है. Maestro Edge की बात करें तो स्पोर्टी दिखने वाले स्कूटर के 110cc वेरिएंट की कीमत 66,820 रुपये और डिस्क ब्रेक वेरिएंट के लिए 72,870 रुपये है. Maestro Edge के 125cc वाले मॉडल की कीमत अब 75,450 रुपये से 84,320 रुपये के बीच है. ऊपर बताई गई सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.ऐसा है स्कूटरों का इंजन
प्लेजर प्लस और मेस्ट्रो एज 110 में एक ही जैसा 110.9cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 7,500rpm पर 8 bhp पावर और 5,500rpm पर 8.75 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. दूसरी ओर, Destini और Maestro Edge 125 में 124cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है जो 8.7 bhp और 10.2 Nm का टार्क पैदा करता है. सभी स्कूटर CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़3 hours ago

व्हाट्सएप मे hi भेजकर टिकट बुक करे

    किसी भी मेट्रो शहर के लिए मेट्रो लाइफलाइनहोती हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई तक में मेट्रो रेल की...

छत्तीसगढ़20 hours ago

CM बघेल ने किया घोषणा, कहा- अब खैरागढ़-छुईखदान और गंडई होगा नया जिला… पढ़े पूरी खबर…

  छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार देर शाम खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को...

छत्तीसगढ़22 hours ago

हैरान कर देने वाली न्यूज़ जिससे पड़ कर आप दंग रह जायगे जब अनार की बोरी से निकली नोटों की गद्दी

  फ्रूट की पेटियों में फलों के साथ नोटों की कतरन देख हर कोई चौंक गया। पेटियों में 20 से...

छत्तीसगढ़2 days ago

आसान हो गई कोरोंना टेस्टिंग अब सांस के द्वारा पता चल सकता है covid

वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहे हैं।चीन और ब्रिटेन सहित कई देशों...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लोगो में मचा हडकंप, मौके पर दमकल की  गाड़िया पहुँचकर आग पर काबू पाई… 

  रायपुर: कोटा इलाके में शुक्रवार शाम केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। यहां काफी मात्रा में ज्वलनशील केमिकल रखा...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

  • जॉब6 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब6 days ago

    बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…

  • देश - दुनिया6 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब6 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

  • Lifestyle4 days ago

    Vastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब5 days ago

    परिवहन उप निरीक्षक की निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  • जॉब6 days ago

    यहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 100 पदों पर बम्फर भर्ती,1 लाख 50 तक मिलेगी सैलरी..

  • जॉब4 days ago

    भारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन