देश
लाड़ली लक्ष्मी योजना : उज्ज्वल भविष्य के लिए बेटियों को मिल रही है 25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप,घर बैठे ऐसे करें आवेदन…

लाड़ली लक्ष्मी योजना : केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक, बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं. इसी क्रम में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लाड़ली लक्ष्मी योजना चलाती है. मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली लक्ष्मी योजना के जरिए प्रदेश की बेटियों को आत्मनिर्भर बना रही है.
इस योजना के तहत सरकार बेटियों को पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप देती है.गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना को शुरू किया था. इस योजना के तहत बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार की ओर से उन्हें आर्थिक सहायता दी जाती है.
अगर आप भी सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि कैसे आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.
इस योजना में मिलते हैं कई लाभ
– सरकार के इस योजना से प्रदेश की बेटियों को कई लाभ मिलते हैं.
– इस योजना के तहत कॉलेज में एडमिशन लेने पर बेटियों को 25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाती है.
– अगर बेटियां एमबीबीएस, इंजीनियरिंग, भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में पढ़ाई करती हैं तो उनकी पढ़ाई की पूरी फीस प्रदेश सरकारी ही भरेगी.
लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए ऐसे करें आवेदन
– इसके लिए सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं.
– अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा.
– अब होम पेज पर ‘आवेदन पत्र’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.
– अब यहां अपनी जरूरी डिटेल्स भरें.
– अब आपके सामने मुख्य आवेदन पत्र ओपन हो जाएगा.
– इसमें आप अपने परिवार, टीकाकरण आदि की जानकारी दें और फिर जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें.
– जब भी आप अपने दस्तावेज अपलोड करें तो उससे पहले आवेदन फॉर्म में भरी गयी जानकारी को अच्छे से चेक कर ले.
– इसके बाद ‘सब्मिट’ बटन पर क्लिक करें.
– आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर संभाल कर रखें, तभी आप एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और इसका लाभ उठा सकते हैं.
ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया
– अगर आप इसके लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए नजदीकी आंगनवाड़ी सेंटर जाएं.
– यहां मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना आवेदन फॉर्म आसानी से मिल जाएगा.
– इसके बाद इस आवेदन फार्म को भरना होगा.
– साथ ही जरूरी दस्तावेद अटैच करने होंगे.
– इसके बाद आवेदन फार्म को फिर से आंगनबाड़ी केंद्र पर जमा कराना होगा.
लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता
– आवेदक मध्य प्रदेश राज्य के स्थायी निवासी होने चाहिए.
– आवेदक के परिवार की वार्षिक आय गरीबी रेखा के अनुसार होनी चाहिए.
– आवेदक 18 वर्ष तक अविवाहिता होनी चाहिए.
– यदि आवेदक परिवार आयकर भरता है, तो वह इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते.
– यदि कोई परिवार किसी बालिका को गोद लेता है तो उसके लीगल प्रमाण पत्र अवश्य होना चाहिए, तभी वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है.
एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड
माता-पिता का पहचान पत्र
बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
बैंक खाते की जानकारी
पैन कार्ड नंबर
स्थाई निवासी प्रमाण पत्र
राशन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
जाति प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर
गोद लेने का प्रमाण पत्र

देश
सुकन्या समृद्धि योजना हुए 5 बड़ी बदलाव,जानिए ये बदलाव

Sukanya Samriddhi Yojana : अगर आप भी बेटी के भविष्य के लिए अभी से प्लानिंग कर रहे हैं तो सरकार की तरफ से चलाई जा रही तमाम योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। ऐसे ही केंद्र सरकार की एक योजना है ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ (SSY). इसमें निवेश पर 80C के तहत छूट भी मिलती है. आइए जानते हैं SSY में हुए 5 बड़े बदलावों के बारे में.
- ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ के खाते को पहले बेटी की मौत या बेटी के रहने का पता बदलने पर बंद किया जा सकता था. लेकिन अब खाताधारक की जानलेवा बीमारी को भी इसमें शामिल किया गया है. अभिभावक की मौत होने पर भी समय से पहले अकाउंट बंद किया जा सकता है.
- पहले दो बेटियों के खाते पर ही 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता था. तीसरी बेटी पर यह फायदा नहीं था. लेकिन अब यदि एक बेटी के बाद दो जुड़वां बेटियां होती हैं तो उन दोनों के लिए भी खाता खोलने का प्रावधान है.
- खाते में सालाना कम से कम 250 रुपये और अधिकतम डेढ़ लाख रुपये जमा करने का प्रावधान है. न्यूनतम राशि जमा नहीं होने पर अकाउंट डिफॉल्ट हो जाता है. नए नियमों के तहत खाते को दोबारा एक्टिव नहीं कराने पर मैच्योर होने तक खाते में जमा राशि पर लागू दर से ब्याज मिलता रहेगा. पहले ऐसा नहीं था.
- पहले बेटी 10 साल में खाते को ऑपरेट कर सकती थी. लेकिन नए नियमों के अनुसार अब 18 साल की उम्र से पहले बेटियों को खाता ऑपरेट करने की मंजूरी नहीं है. इस उम्र तक अभिभावक ही खाते को ऑपरेट करेंगे.
- नए नियमों में तहत खाते में गलत ब्याज डलने पर उसे वापस पलटने के प्रावधान को हटाया गया है. इसके अलावा खाते का सालाना ब्याज हर वित्त वर्ष के अंत में क्रेडिट किया जाएगा.
देश
सीएनजी की कीमत में हुआ इजाफ़ा,बढ़ी इतने रुपए…

देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है. आम आदमी की जेब पर एक्स्ट्रा भार पड़ रहा है. दिल्ली में पीएनजी की कीमतें बढ़ने के 12 घंटे से भी कम समय बाद सीएनजी की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है. सीएनजी की कीमत में प्रति किलो 2.50 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद दिल्ली में एक किलो सीएनजी के दाम 71.61 रुपये हो गए हैं.
यहां जानें आपके शहर के रेट दिल्ली- 71.61 रुपये प्रति किलो नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद- 74.17 रुपये प्रति किलो मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली- 78.84 रुपये प्रति किलो गुरुग्राम- 79.94 रुपये प्रति किलो रेवाड़ी- 82.07 रुपये प्रति किलो करनाल और कैथल- 80.27 प्रति किलो कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर- 83.40 प्रति किलो अजमेर, पाली और राजसमंद- 81.88 रुपये प्रति किलो PNG के भी बढ़े रेट इस बीच रसोई गैस के रूप में यूज होने वाली PNG भी महंगी हो गई है.
सरकार ने अब PNG के दाम में 4.25 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी की सप्लाई करने वाली IGL कंपनी के मुताबिक नई बढ़ोतरी 14 अप्रैल से लागू हो गई है. इसके साथ ही गौतमबुद्धनगर जिले मे में गुरुवार से पीएनजी के दाम 45.96 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) हो गए हैं.
गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अब इसी दाम पर PNG मिलेगी.15 दिन में तीसरी बार बढ़ोतरी बताते चलें कि करीब 15 दिनों के अंदर PNG की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है.
करीब 10 दिन पहले ही पीएनजी की कीमतों में 5.85 रुपये की वृद्धि की गई थी. इससे पहले आईजीएल 6 अप्रैल से पीएनजी को 41.50 रुपये प्रति एससीएम कीमत पर बेच रही थी.
देश
बच्चे के गला में फसा ढक्कन,टीचर ने बचाई जान…

Viral Video Of Teacher Saving Student: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक टीचर द्वारा बच्चे की जान बचाई गई.शिक्षक बच्चों को ना केवल पढ़ाते हैं बल्कि उनमें मोरल वैल्यूज के बीज भी बोते हैं. इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर शिक्षक बच्चों की जान भी बचाते हैं. ऐसा ही एक मामला न्यू जर्सी के ईस्ट ऑरेंज कम्युनिटी चार्टर स्कूल में सामने आया, जहां एक शिक्षिका (Teacher) ने एक बच्चे की जान बचाई.
बच्चे की जान बचाने का वीडियो खूब वायरल
सोशल मीडिया पर एक टीचर द्वारा बच्चे की जान बचाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल इस स्टूडेंट के गले में पानी की बोतल का ढक्कन अटक जाने से इसका गला चोक हो गया था. पूरा मामला जानने से पहले देखें सोशल मीडिया पर लोगों को आकर्षित करता ये वीडियो..
टीचर ने अपनी सूझबूझ से बिना समय गंवाए तुरंत एक्शन लिया
टीचर ने अपनी सूझबूझ से बिना समय गंवाए तुरंत एक्शन लिया और स्टूडेंट के गले से अटके ढक्कन को बाहर निकाल दिया. इस शिक्षिका ने कहा कि ये बेहद दुखद हो सकता था लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ.छात्र रॉबर्ट स्टोनकर तीसरी कक्षा में पढ़ता है. बच्चा अपने मुंह से बोतल खोलने की कोशिश कर रहा था, तब उसके गले में बोतल का ढक्कन फंस गया और उसका गला चोक होने लगा. 9 साल का बच्चा तुरंत मदद के लिए भागता हुआ अपनी टीचर के पास पहुंचा.
टीचर ने बचाई बच्चे की जान
टीचर ने हेमलिच मैन्युवर टेकनीक यूज कर फंसे हुए ढक्कन को गले से बाहर निकाला. इस टेकनीक के इस्तेमाल से गले में अटकी हुई चीज को बाहर निकालने में मदद मिलती है. टीचर ने बाद में बताया कि उन्होंने फर्स्ट एड और सीपीआर (CPR) की ट्रेनिंग से ये सीखा था.
-
जॉब5 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया6 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा…
-
जॉब6 days agoरेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
देश - दुनिया5 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
देश - दुनिया3 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब3 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब3 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….



























You must be logged in to post a comment Login