जॉब
ग्रेजएट पास के लिए निकली 13300 पदों पर बम्फर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार राज्य सरकार में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.असम सरकार में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके लिए Assam Government ने असम सीधी भर्ती आयोग – असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज के तहत क्लास 3 और क्लास 4 के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं.
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे Assam Govt की आधिकारिक वेबसाइट assam.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुकी है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://assam.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://assam.gov.in/sites/default/files/2022-03/Assam पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 13300 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 11 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30 मई 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 13300
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट होना चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया
चयन के आधार पर किया जाएगा:
लिखित परीक्षा
साक्षात्कार
आवेदन शुल्क
यूआर/ओबीसी/एमओबीसी – रु. 200/-
एससी / एसटी – रु. 150/-

जॉब
यहां क्लर्क, सचिवालय सहायक सहित 2100 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

ग्रेजुएट कर चुके युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी आई हैं। बिहार कर्मचारी चयन आयोग यानी बीएसएससी ने ग्रेजुएट लेवल एग्जाम के तहत 2187 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in/ पर आज से आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन एप्लिकेशन 17 मई तक भरे जाएंगे। इसमें महिला कैंडिडेट के लिए 35 फीसदी पोस्ट रिजर्व की गई हैं।
जानिए वैकेंसी की डिटेल और एप्लिकेशन फीस
बीएसएससी की ओर से भरी जा रही कुल 2187 वैकेंसी में सचिवालय सहायक की 1360, मलेरिया निरीक्षक के 74 पोस्ट, अंकेक्षक निदेशालय के लिए 370 पोस्ट, योजना सहायक की 125 पोस्ट, डाटा इंट्री ऑपरेटर के 2, अंकेक्षक (सहयोग समितियां) के 256 पद शामिल हैं।
जहां तक एप्लिकेशन फीस की बात है तो ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से जनरल, ओबीसी, पिछड़ा वर्ग के लिए 540 रुपए देने होंगे। एससी और एसटी के कैंडिडेट को 135 रुपए एप्लिकेशन फीस देनी होगी।
150 सवालों का होगा एग्जाम
बीएसएससी ने कहा है कि 40 हजार से अधिक एप्लिकेशन मिलने पर एग्जाम लिया जाएगा। एग्जाम में बहु-विकल्पी सवाल पूछे जाएंगे। प्री एग्जाम में 5 गुना कैंडिडेट का रिजल्ट दिया जाएगा। इसके बाद मेंस लिया जाएगा।
बता दें कि इस एग्जाम में जनरल स्टडी, जनरल साइंस और मैथ्स व मेंटल एबिलिटी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्नों की संख्या 150 होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक निर्धारित किये गए हैं। गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती की जाएगी। एग्जाम 2 घंटे 15 मिनट का होगा।
एजुकेशन क्वालिफीकेशन और आयु सीमा
ग्रेजुएशन कैंडिडेट इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट को किसी भी आरक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन के समय ही दावा करना होगा। इसमें बाद में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। ऑनलाइन आवेदन के समय तक कैंडिडेट की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। जनरल कैटेगरी की महिला कैंडिडेट के लिए अधिकतम आयु 40 साल है और 37 साल तक के पुरुष कैंडिडेट ऐप्लाई कर सकते हैं।
एप्लिकेशन फीस
बिहार के जनरल कैंडिडेट : 540 रुपए
SC/ ST/ PWD और बिहार के (महिला) : 135 रुपए
अन्य राज्य के कैंडिडेट के लिए : 750 रुपए
जॉब
बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…

बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 39 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट ncs.gov.in पर जाकर 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
सैलरी
बंधन बैंक में होने वाली भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 14,200 से लेकर 21,000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
योग्यता
बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए किसी भी स्ट्रीम में सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कक्षा की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की उम्र 10 मार्च 2022 को 18 वर्ष से कम और 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को एनसीएस पोर्टल पर विजिट करने के बाद पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने यूएएन नंबर या पैन नंबर और अन्य डिटेल्स भरना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
यहां क्रेडेंशियल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करें।
अब ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।
किसी भी अन्य जानकारी के बारे में पता करने या शिकायत करने के लिए उम्मीदवार बैंक के HR विभाग से संपर्क कर सकते हैं। 9748330338 HR का नंबर है।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में निकली डॉक्टर, इंजीनियर व साइंटिस्ट के पदो पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से करे आवेदन…

प्रदेश में अगले 3-4 महीनों में सरकारी विभागों में 10,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकलने जा रही हैं। इनमें अकेले स्वास्थ्य विभाग में ही डॉक्टरों के 1668 पद शामिल हैं। जल संसाधन में सब इंजीनियर, राजस्व में पटवारी, स्वास्थ्य में स्टाफ नर्स, परिवहन में एआटीओ ही नहीं, बल्कि अधिकांश प्रमुख विभागों में चतुर्थ श्रेणी की नौकरियां भी थोक में निकलने वाली हैं।
बिजली कंपनी में लाइन परिचालक के 3000 पदों पर रद्द हुई भर्ती भी दोबारा शुरू की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय को मेडिकल कॉलेजों में तृतीय-चतुर्थ श्रेणी के 3046 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग की मंजूरी का इंतजार है।
प्रदेश में प्रमुख विभागों में इतनी नौकरियां निकलने के अलग-अलग कारण हैं। जैसे, स्वास्थ्य विभाग में निकाले जा रहे पदों के लिए प्रमुख कारण मरीजों को उनके घर के आसपास ही इलाज उपलब्ध करवाना है। यही नहीं, सरकारी अस्पतालों में ज्यादा डाक्टर होंगे तो ज्यादा से ज्यादा मरीजों को सरकारी योजनाओं जैसे- डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं आयुष्मान भारत योजना का फायदा मिलेगा, उन्हें निजी अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं होगी। यही नहीं, डॉक्टर बढ़ने से मेडिकल कॉलेजों की मान्यता का संकट भी खत्म होगा। इसी कड़ी में बलरामपुर, बस्तर, कोरिया, रायपुर जिला सीएमएचओ ने भर्ती विज्ञापन भी जारी कर दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर भर्तियां
चिकित्सा शिक्षा संचालनालय : 21 पद सीनियर रेजिस्ट्रार, 113- सीनियर रेसीडेंट, 292- जूनियर रेसीडेंट, 146- डेमोस्ट्रेटर, 156- असिस्टेंट प्रोफेसर।
मेडिकल कालेज : मेडिकल कॉलेजों में ही क्लास थ्री-फोर्थ के 3046 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। क्लास थ्री में नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन और रेडियोग्राफर हैं। फोर्थ में वार्ड बॉय, आया और अन्य प्रशासनिक पद हैं। इन पदों के लिए वित्त विभाग की स्वीकृति का इंतजार है। इनके अलावा राज्य के 7 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में से कुछ को डाक्टरों की कमी के कारण मान्यता का इंतजार है। स्वास्थ्य संचालक (डीएमई) डॉ. विष्णु दत्त ने बताया कि यहां भी पद जल्दी भर देंगे।
स्वास्थ्य संचालनालय : 443 पद चिकित्सा अधिकारी और 641 पद स्पेशलिस्ट। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है।
इन खाली पदों पर भी
जल संसाधन 400 सब इंजी.
राजस्व विभाग 301 पटवारी
स्वास्थ्य विभाग 826 स्टाफ नर्स
बिजली कंपनी 300 जूनियर इंजी.
बिजली कंपनी 400 ऑपरेटर
(पीडब्ल्यूडी, लघु वनोपज संघ, परिवहन विभाग, विधि विभाग के पद, जिनके लिए व्यापम और पीएससी परीक्षा हो रही है)
-
देश6 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश6 days agoकर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…
-
देश - दुनिया5 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा…
-
देश - दुनिया7 days agoअब वाहन चलाने वाले को बरतनी होगी सावधानी: आज नितिन गडकरी ने दी बड़ी जानकारी, पढ़े पूरी खबर…
-
जॉब4 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoरेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
देश - दुनिया3 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब3 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….


























You must be logged in to post a comment Login