Connect with us

जॉब

बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

 

बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 39 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट ncs.gov.in पर जाकर 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

सैलरी
बंधन बैंक में होने वाली भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 14,200 से लेकर 21,000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

योग्यता
बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए किसी भी स्ट्रीम में सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कक्षा की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की उम्र 10 मार्च 2022 को 18 वर्ष से कम और 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को एनसीएस पोर्टल पर विजिट करने के बाद पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने यूएएन नंबर या पैन नंबर और अन्य डिटेल्स भरना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
यहां क्रेडेंशियल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करें।
अब ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।
किसी भी अन्य जानकारी के बारे में पता करने या शिकायत करने के लिए उम्मीदवार बैंक के HR विभाग से संपर्क कर सकते हैं। 9748330338 HR का नंबर है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जॉब

indian Army में स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…

Published

on

By

 

भारतीय सेना में 10वीं और 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का अच्छा मौका है. आर्मी सेलेक्शन सेंटर ईस्ट इलाहाबाद ने ग्रुप सी कैटेगरी के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड II, रूम अर्दली, मेस वेटर, मैसेंजर, वाचमैन, गार्डेनर और हाउस कीपर के पदों पर भर्ती होगी. इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख भर्ती विज्ञापन जारी होने से 21 दिन (7 मई) तक है.

भारतीय सेना भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल

स्टेनोग्राफर- 4 पद
रूम अर्दली- 5 पद
मेस वेटर- 1
मैसेंजर- 1
वाचमैन- 4
गार्डेनर- 1
हाउस कीपर- 3

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

स्टेनोग्राफर- 12वीं पास होने के साथ स्टेनोग्राफी में दक्ष होना चाहिए. 80 शब्द प्रति मिनट की दर से 10 मिनट का डिटेक्शन. कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 50 मिनट और हिंदी में 65 मिनट का ट्रांसक्रिप्शन.
अन्य पद- 10वीं पास होना चाहिए.

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए.

कितनी मिलगी सैलरी

स्टेनोग्राफर- लेवल-4, (रुपये 25500/- से रुपये 81100/-)
अन्य पद- लेवल-1 (रुपये 18000/- से रुपये 56900/-)

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

Continue Reading

जॉब

कर्मचारियों ने दे दिया नौकरी से इस्तीफा जानिए क्या हो सकता है कारण

Published

on

By

अगर आप कंपनी में इस्तीफा दे दे और आपका मैनेजर पैसे बढ़ा कर इस्तीफा वापस लेने को बोले तो क्या ऐसा करना उचित है? - Quora

अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में इन्फोसिस के 25.5 फीसदी कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ दी थी। जुलाई-सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 20.1 फीसदी और अप्रैल-जून तिमाही में 13.9 फीसदी रहा था।

देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इन्फोसिस ने बुधवार को वित्त वर्ष 2021-22 की आखिरी तिमाही के लिए अपने परिणाम जारी किए थे। इस तिमाही में इन्फोसिस से नौकरी छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों की संख्या काफी अधिक रही है। इस दौरान 27.7 फीसदी कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा यह तीसरी लगातार ऐसी तिमाही रही है जिसमें इस्तीफा देने वाले लोगों की संख्या 20 फीसदी से अधिक रही है।

इस हिसाब से जनवरी-मार्च तिमाही में इन्फोसिस से इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों की संख्या लगभग 80,000 रही। वहीं, अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में इन्फोसिस के 25.5 फीसदी कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ दी थी। जुलाई-सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 20.1 फीसदी और अप्रैल-जून तिमाही में 13.9 फीसदी रहा था। पिछले साल जनवरी मार्च तिमाही में कंपनी छोड़ कर जाने वाले कर्मचारियों की दर 15.2 फीसदी थी।

हालांकि, ऐसा नहीं है कि कंपनी से केवल कर्मचारी इस्तीफा ही दे रहे हैं। इस दौरान  इन्फोसिस ने बड़ी संख्या में नए कर्मचारियों की भर्ती भी की है। वित्त वर्ष 2021-22 में इन्फोसिस ने भारत और दुनियाभर में 85 हजार नए कर्मचारियों की भर्ती की। साथ ही, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी की योजना 50 हजार से अधिक फ्रेशर्स को नौकरी पर रखने की है। मार्च 2022 के अंत तक कंपनी के कर्मचारियों की कुल संख्या दो लाख 97 हजार 859 रही।

 

कोरोना वायरस महामारी का असर कम होने के साथ आईटी क्षेत्र में कुशल कर्मचारियों की मांग बढ़ी है। इसके लिए कंपनियां बेहतर पैकेज की पेशकश कर रही हैं। इसके अलावा कुछ अध्ययनों में कहा गया है कि अब लोगों में काम के बदले निजी जीवन को अधिक अहमियत देने की भावना आई है। इसके चलते जब काम पर उन्हें मन का माहौल नहीं मिलता या फ्लेक्सिबिलिटी नहीं मिल पाती, तो वे नौकरी छोड़ने से झिझक नहीं रहे हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

CGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

By

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी) के पदों  को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (CGPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (CGPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 15 अप्रैल से शुरू होगी.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://psc.cg.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (CGPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/ADV_ARTO_TSI_2022_11042022के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती (CGPSC Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 20 पदों को भरा जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 15 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 14 मई 2022

रिक्ति विवरण

कुल पद-20
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी-02
परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी)-18
बैकलॉग-03

योग्यता मानदंड

सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ मोटरसाइकिल, भारी मोटर वाहन के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी) – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट और डिप्लोमा या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए.

चयन प्रक्रिया

चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार आयोजित की जाएगी.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़4 hours ago

आसान हो गई कोरोंना टेस्टिंग अब सांस के द्वारा पता चल सकता है covid

वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहे हैं।चीन और ब्रिटेन सहित कई देशों...

छत्तीसगढ़7 hours ago

CG News: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लोगो में मचा हडकंप, मौके पर दमकल की  गाड़िया पहुँचकर आग पर काबू पाई… 

  रायपुर: कोटा इलाके में शुक्रवार शाम केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। यहां काफी मात्रा में ज्वलनशील केमिकल रखा...

छत्तीसगढ़8 hours ago

आइये जानिए पेट्रोल एवं डीजल के दाम

पेट्रोल एवं डीजल के दाम दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा...

छत्तीसगढ़8 hours ago

CGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी) के पदों  को भरने के लिए...

छत्तीसगढ़9 hours ago

CG News: छत्तीसगढ़ मे बदल सकता है मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश…

  छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के मध्य और दक्षिणी भाग के कुछ जिलों के आसपास...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    यहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

  • देश - दुनिया4 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • देश - दुनिया6 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब4 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • देश - दुनिया5 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब4 days ago

    बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…

  • जॉब4 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

  • जॉब4 days ago

    यहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • क्राइम6 days ago

    Crime News: 10 साल की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म, शॉप पर आकेला पाकर युवक ने वारदात को दिया अंजाम…